चोरो ने ५ ताले तोड़े

उदयपुर बुधवार प्रतापनगर नाकोडा नगर में बुधवार को देर रात जेसे चोरो का कोई फेस्टिवल हो एसे यहाँ चोरो ने 5 मकानों और दुकानों के ताले तोड़ दिए बाकि जगह तो कुछ नहीं मिला बस एक आइसक्रीम पार्लर के गल्ले से 1500 रूपये निकाल लिए ,पुलिस के अनुसार यह वारदात नाकोडा नगर में महेश्व्यास की आशापुरा आइसक्रीम की दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में घुस गल्ले से 1500 रूपये निकाल लिए इसके बाद सुखेर थाने के एएसआई तुलसीराम के मकान में स्थित संतोष टेंट हाउस के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। यहां पर चोरों को कुछ भी नहीं मिला तो इसके बाद चोरों ने पास ही गली में स्थित एनसीए सेकेंडरी स्कूल में पीछे से घुस गए। चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़ दिया और सामान बिखेर दिया। यहां से चोरी कुछ नहीं हुआ। इसी प्रकार चोर सुंदर तलरेजा और अमर सिंह शक्तावत के मकान में खिड़की की ग्रिल उखाड़ कर घुस गए। जाग होने से चोर भाग गए। चोरों की संख्या 4 से 5 बताई गई है

 

 

 

 

Previous articleअगुर्दा रोगी निर्धन युवक को मदद की दरकार
Next articleउदयपुर से मेलबर्न तक- अन्ना ही अन्ना.