कांग्रेस सदस्यता फार्म का आगाज

Toggle Trigger
Toggle content pane.

उदयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान के निर्देशानुसार, मंगलवार दोपहर १ बजे स्वतंत्रता सेनानी सुथारवाडा निवासी पुरूषोत्तम शर्मा से कांग्रेस सदस्यता का फार्म भरवाकर कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने सदस्यता अभियान का आगाज किया।

सदस्यता अभियान पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बुराडी राष्ट्रीय अधिवेशन के फैसले के अनुसार पार्टी की सभी कमेटियों का कार्यकाल बढाकर पांच साल कर दिया गया है। सदस्यता भी पांच साल तथा २०११ में बने सदस्यों की सदस्यता २०१५ तक मान्य रहेगी। सदस्यता अभियान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, किसान वर्ग, मजदूर, व महिलाओं सहित सभी वर्गो को कांग्रेस सदस्यता अभियान में शामिल किया जाएगा। शर्मा ने कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस और इंटक कार्यकत्र्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य जोडने का आह्वान किया।

प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की ओर से दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय में अध्यक्ष निलिमा सुखाडिया के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का आगाज समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए सुखाडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है जिसका आज भी कोई विकल्प नहीं है। हम इस पार्टी के सदस्य होने के नाते अपने आपकों गौरवान्वित महसूस करते है। आज हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान प्रांरभ हो रहा है। मैं आप सभी से यह आग्रह करूंगी कि उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले सभी ४१ वार्डो में कम से कम १-१ हजार सदस्य पार्टी के बनाने का प्रयास करें एवं हमारी पार्टी को मजबूती देेते हुए केन्द्र एवं राज्य में हमारी सरकारों को मजबूती दे।

Previous articleसोहराबुद्दीन एनकाउण्टर मामले में भाजपा नेता से हुई पूछताछ
Next articleएचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर को आईटी का श्रेष्ठ ‘एज‘ अवार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here