फेसबुक देगा 50 रूपये का टॉकटाइम!

उदयपुर ,फेसबुक ने चुपचाप से मोबाइल फोन के जरिए नए रजिस्ट्रेशनों को लुभाने के लिए नया टॉकटाइम ऑफर लांच किया है। वह जुडने के बदले में 50 रूपये के मुफ्त टॉकटाइम की पेशकश कर रहा है। लोकप्रिय सोशल नेटवर्क फेसबुक ने भारत में एक कार्यक्रम की शुरूआत की है, इसके अंतर्गत यह नए यूजरों को 50 रूपये के मुफ्त टॉकटाइम की पेशकश कर रहा है।

इसलिए यदि यूजर एम डॉट फेसबुक डॉट कॉम/टीटी का उपयोग करके फेसबुक पर रजिस्ट्रेशन करता है/करती है, उसके नंबर में 50 रूपये का टॉकटाइम आ जाता है। जाहिर है, यह ऑफर केवल नए रजिस्ट्रेशन के लिए बना है और यह सिर्फ मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन करने पर वैध है।

रजिस्ट्रेशन के बाद, यूजर को फेसबुक टॉकटाइम पेज पर अपना मोबाइल नंबर देना होता है। फेसबुक ने कहा, “एक बार आप साइन अप करते हो और अपका एकाउंट कन्फर्म होता है तब आपको तीन दिनों के अंदर टॉकटाइम मिलेगा।

Previous articleकेन्द्रीय मंत्री डॉ.जोशी का जोरदार स्वागत
Next articleनाथद्वारा-भीलवाड़ा के बीच रेल लाइन डालने की योजना पर काम शुरू