झीलों की स्वच्छता के लिए प्रतिमाओं का इनमें न करे विसर्जित

विभिन्न संगठनों ने की अपील

उदयपुर, प्रतिमाएं झील में विसर्जित नहीं करने को लेकर सभी संगठन एक हो गरबा मण्डल से अनुरोध कर रहे है कि देवी प्रतिमाएं विसर्जन नहीं कर झीलों को स्वच्छ रखे।

झीलों में प्रतिमाएं विसर्जित ना हो झीलों की स्वच्छता बनी रहे इसके लिए बजरंग सेना, मेवाड शिव सेना आदि संगठन शहर के सभी गरबा मण्डलों से अपील कर रहे है कि प्रतिमाओं को झील किनारे प्रतिकात्मक विसर्जित कर सुरक्षित रख दिया जाए इसके लिए बजरंग सेना के कमलेन्द्र ङ्क्षसह पंवार ने बताया कि मेलडी माता मंदिर में प्रतिमाओं को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गयी है। मेवाड शिव सेना ने भी गरबा मण्डलों से झीलों में विसर्जन नहीं करने का आग्रह किया । तथा उन्होंने बताया कि गरबा महोत्सव के बाद झीलों में विसर्जन नहीं करने वालो को मेवा$ड शिव सेना द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Previous article‘रोमांस के बादशाह’ यश चोपड़ा नहीं रहे
Next articleएचआईवी ग्रस्त बच्चों ने किया लेकसिटी का भ्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here