चंदन मिस्टर व सोनू मिस फ्रेशर

विद्यापीठ के एमसीए व बीसीए विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

उदयपुर, राजस्थान विद्यापीठ कंप्यूटर एंड-आईटी विभाग में सोमवार को फ्रेशर पार्टी मनाई गई। इसमें एमसीए विभाग में चंदनसिंह को मिस्टर व सोनू नागदा को मिस फ्रेशर चुना गया। इसी तरह बीसीए में अमीर खान मिस्टर व भूमिका रानी मिस फ्रेशर चुनी गई। इससे पूर्व दोनों ही विभाग के स्टूडेंट्स ने जमकर नाच गाने का लुत्फ उठाया। जनसंपर्क अधिकारी घनश्याम सिंह भींडर ने बताया कि कार्यक्रम में देशा भक्ति, माता के भजनों, राजस्थानी तथा रिमिक्स सांग पर जमकर डांस किया। उसके बाद गरबा रास का आयोजन हुआ। इसमें स्टूडेंट्स के साथ साथ कर्मचारियों और प्रोफेसरों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत थे। अध्यक्षता आस्ट्रेलिया से आए प्रो. मुरे वुड्स ने थे। कार्यक्रम में केसरिया बालम…, एजी हां सा म्हारी.. मेरे देश की धरती…, माता ने बुलाया है.. आदि पर प्रस्तुतियां दी।

Previous articleएचआईवी ग्रस्त बच्चों ने किया लेकसिटी का भ्रमण
Next articleअध्यापिका ने की आत्म हत्या