महिला समृद्घि बेंक का स्थापना दिवस मनाया

उदयपुर, दी उदयपुर महिला समृद्घि अरबन को-ऑप बैंक लि. उदयपुर की गोवर्धन विलास शाखा ने द्वितीय स्थापना दिवस गुरूवार को हर्षोल्लास से मनाया।

बैंक अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरण जैन ने शाखा के सभी ग्राहकों को बधाई देते हुए कहा कि यह शाखा ग्राहकों के सहयोग से १०० प्रतिशत सीडी रेश्यों प्राप्त करने वाली बैंक की प्रथम शाखा बन गई है। यह शाखा निरंतर प्रगति पथ पर नित नये आयाम स्थापित कर रही है। शाखा में सभी आधुनिक सुविधाएं ग्राहकों के लिये उपलब्ध है। शाखा प्रबंधक श्रीमती ज्योति वर्डिया ने बताया कि इस अवसर पर बैंक में अच्छे लेन देन करने वाले ग्राहकों के मध्य लक्की ड्रा निकाला गया जिसमें विजेता प्रथम मैसर्स जिनेन्द्र डिपार्टमेन्टल, द्वितीय श्रीमती तारा देवी जैन एवं तृतीय प्रेम सिंह राजपूत को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Previous articleबोहरा समुदाय ने मनाई कुर्बानी की ईद
Next articleदशहरा मेले में कपिल , भारती हसायेगें रश्मि होगी ख़ास