फर्जी पुलिस बन कर वसूली करता था

उदयपुर, हाइवे पर फर्जी पुलस बनकर ट्रको से अवैध वसूली करते एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार बरामद की। जिला पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद शर्मा ने बतायाकि हाइवे पर फर्जी पुलिस द्वारा चालकों को रोक अवैध वसूली करने की शिकायत मुखबीर से मिली। इस पर गोवर्धन विलास थाना एसआई हनुमंत सिंह मय टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग सूरो का फला रोड पर ट्रक चालकों से वसूली करते एक व्यक्ति को पकडा। इस दौरान उसके साथी फरार हो गये। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम कांति लाल पुत्र शंकर लाल मीणा निवासी वडला थाना खेरवाडा बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से पुलिस वर्दी व फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू की।

Previous articleकांग्रेस की महारैली
Next articleक्रिकेटर अशोक मेनारिया पर लगाए आरोप बेबुनियाद : लक्ष्यराज सिंह