ड्रोप्सी से वागड में दशहत

उदयपुर से आई टीम कर रही है चिकित्सा

डूंगरपुर, जिले के सीमलवाडा पंचायत समिति अन्तर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ड्राप्सी नामक बीमारी का कहर बरपा हुआ है। और उससे पीडित ३९ मरीज अब तक सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराये गये है। जिनका उदयपुर से आई विशेष टीम इलाज कर रही है। वही दूसरी ओर इस क्षेत्र में सरसों के तेल की खुली बिक्री पर प्रशासन द्वारा बेचने पर पाबंदी लगा दी है क्यों कि प्रारंभिक लक्षणों में उक्त बीमारी सरसों के तेल के कारण ही पनपने के आसर मिले है। तथा इस रोग ने पीठ क्षेत्र के आस-पास अपने पांव पसारे हुए है। जिनमे अधिकांश बच्चे भी इसके शिकार हुए है। जिससे कई मरीजों के तो पांव में मवाद भी फैल चुका है। अचानक इस रोग के मरीजों की संख्या में आई तेजी के बाद प्रशासन हरकत में आया। तथा राज्य स्तर पर इसकी जानकारी पहुंचने पर प्रमुख शासन सचिव खाद्य एवं चिकित्सा के निर्देशों पर एक टीम चिकित्सकों की डूंगरपुर भेजी गई तथा वर्तमान में हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय के आई वार्ड में भर्ती रोगियो का इलाज किया जा रहा है। इस रोग को लेकर इन दिनों वागड अंचल में दशहत का माहौल बना हुआ है।

Previous articleगृह विज्ञान की छात्राओं ने जानी सूचना केन्द्र की गतिविधियां
Next articleरश्मी की जगह अब वर्षा कुलकर्णी देगी कार्यक्रम