धनतेरस पर डाक विभाग देगा सोने के सिक्कों पर विशेष छूट

उदयपुर, धनतेरस व दीपावली के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी भारतीय डाक विभाग ने सोने के सिक्कों की खरीद पर ग्राहकों को विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

प्रवर अधीक्षक(डाकघर) एस.एन.दवे ने बताया कि इस छूट के अंतर्गत सोने की कुल खरीद मूल्य पर ७ प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जायेगी। यह सुविधा धनतेरस के दिन ११ नवम्बर, को उदयपुर शहर के शास्त्री सर्कल, हिरण मगरी, सूरजपोल आदि डाकघरों में उपलब्ध रहेगी।

Previous articleचोरों ने मनाई दिवाली
Next articleसम्मेद शिखर के यात्रियों का गर्म जोशी से स्वागत