10 फीट लम्बा अजगर बस्ती में

उदयपुर , बारिश का मोसम सुहाना होने के साथ साथ कभी कभी खतरनाक भी हो सकता हे , एसा ही नज़र आया गुरुवार सुबह इन्द्रा नगर बीड़ा में जब करीब दस फिट लम्बा अजगर इस बस्ती में घुस आया ,

 

सुबह सात बजे बस्ती की नाली में ये अजगर दुबक के बेठा हुआ था जब एक महिला वहा से गुजरी तो अजगर ने उस पर झपट्टा मारा , महिला ने बस्ती वालो को बुलाया देखते ही देखते वहा इतना लम्बा अजगर देखने वालो की भीड़ लग गयी , बाद में वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू टीम वहा पहुची और उन्होंने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया एनीमल रेस्क्यू टीम के चमन सिंह ने बताया की इतना बड़ा अजगर शहर की किसी बस्ती में पहली बार आया हे शायद ये अजगर माछला मगर से आया हो ,

 

Previous articleअब छलकेगा F .S .
Next articleसांप की जान के लाले