तिब्बतियन मार्केट मे बढी भीड

उदयपुर सर्दी शुरू होते ही गरम कपडे, स्वेटर, जेकेट लेने के लिए शहर वासियों की भीड समोर बाग स्थित तिब्बतियन मार्केट पर पडने लग गयी इस वर्ष सर्दी थोडी देर से शुरू हुई लेकिन अब लगातार भीड बढती जा रही है ।

तिब्बतियन मार्केट सर्दियों के दिनों में शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है और यहाँ सर्दी की हर चीज वाजिब दामों में मिल जाती है , इस वर्ष हलाकि सर्दी देर से शुरू हुई लेकिन पिछले तिन तीनों से ताप मान में गिरावट ने तिब्बतियन मार्किट में ग्राहकों की बहार ला दी है । छोटे बच्चों के टोपे , हाथों के मोजे मफलर , जेकेट कोट , गरम इनर , स्टायलिश स्वेटर , हर तरह के सर्दियों के वस्त्रों की यहाँ भरमार है ७० के करीब लगी दुकानों में हर तरह के आइटम मिल जाते है ।

बारगेनिं और मोल भाव पे पूर्व में कई बार लडाई झगडे की हो जाते थे इसलिए अब यहाँ एक ही भाव होता हे और मोल भाव नहीं होता । इस बार नयी फेशन के स्टायलिश स्वेटर और हाफ जेकेट खूब बिक रहे हे , युवा टोपे वाले गरम शर्ट भी काफी पसंद कर रहे है । तिब्बतिय व्यापारियों का कहना है की जेसे ही सर्दी और बढेगी हमारे मार्किट में ग्राहकों की भीड बढती जायेगी।

Previous articleपुलिस ने दिखाई मानवियता, स्वयं के खर्चे पर शव भेजा
Next articleमंदिर से छत्र चुरा ले गया चोर (वीडियो)