मंदिर से छत्र चुरा ले गया चोर (वीडियो)

उदयपुर, शहर के सूरजपोल क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर से चोर चांदी का मुकूट चुरा ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार सवेरे सूरजपोल फतह स्कूल के सामने स्थित बाला जी हनुमान मंदिर में आया चोर ६५० ग्राम चांदी का मुकूट चुरा ले गया। तडक पुजारी माली कालोनी निवासी कैलाश चन्द्र पुत्र वेणीराम नागदा भगवान को मुकुट धारण करा एवं दुध का भोग लगा कर घर गया जिन्हे पिछे से सेवक पुष्कर ने वारदात की फ़ोन पर जानकारी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि बाइक लेकर आया बदमाश पहले मदिर में दर्शन कर बाहर आकर हाथ धोकर वापस मंदिर में जाकर मुकुट लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मंदिर में लगे सभी सीसी टीवी कैमरे से बदमाश के फूटेज मिले है।

Previous articleतिब्बतियन मार्केट मे बढी भीड
Next articleमिस्टर एवं मिस माही प्रतियोगिता में 27 को होगी स्क्रीनिंग