शेर के घर में गीदड़ की घुसपेठ

उदयपुर, उदयपुर शहर के शेर जिला कलेक्टर आवास में बेरोकटोक घुसने वाले एक घुसपैठियें से कलेक्टर साहब पिछले कई दिनों से परेशान है और आखिर उन्होंने इस घुसपैठिये को पकडने के लिए स्पेशल शूटर बुलवायें।

दरअसल यह घुसपैठिया कोई व्यक्ति नही एक गीदड़ है जो रोज कलेक्टर साहब विकास भाले के बंगले में घुस जाता है जिससे कलेक्टर साहब के यहां काम करने वाले गार्ड व अन्य लोग परेशान है। सियार बंगले में घुसकर गार्डन में तकरीह करते हुए गार्ड रूम में घुस जाता है। इसी घुसपैठिये को सबब सिखाने के लिए कलेक्टर ने गुलाबबाग से शूटर सतनाम सिंह व टीम को बुलाया जिन्होंने आज सुबह हाथ में बेहोशी के इंजेक्शन वाली गन लेकर सियार को कलेक्टर आवास के चप्पे-चप्पे को ढूंढा लेकिन सियार नही मिला। शूटर सतनाम सिंह ने बताया कि कलेक्टर साहब के बंगले के पीछे खुला स्थान है जहां से रात में सियार अन्दर आ जाता है अब रात में आकर टोह लगा कर बैंठेंगे और सियार को पकडेंगे।

 

Previous articleभाजपा प्रवक्ता का फेसबुक पर टिप्पणी के विरूद्घ मामला दर्ज
Next articleआमिर की दुआ , शाहरुख़ और सलमान की फ़िल्में भी हिट हों