चौड़ा होगा सूरजपोल-प्रतापनगर मार्ग

उदयपुर. नगर परिषद सूरजपोल से प्रतापनगर तक सड़क को चौड़ा करेगी। बढ़ते यातायात दबाव के चलते इस मार्ग पर आए दिन जाम की परेशानी रहती है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

करीब 40 लाख रुपए के अनुमानित खर्च वाला यह काम पूरा करने के लिए नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को चार महीने का समय दिया है। शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को इस कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि पहले चरण में सूरजपोल से सेवाश्रम तक सड़क चौड़ी की जाएगी।

उसके बाद आगे का काम किया जाएगा। कार्य के उद्घाटन अवसर पर सभापति रजनी डांगी, प्रमोद सामर, पार्षद पारस सिंघवी, वंदना पोरवाल, सत्यनारायण मोची, चंचल अग्रवाल, अलका मुंदड़ा, एक्सईएन शिशिरकांत वाष्र्णेय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे

Previous articleगुलाबी ठण्ड में गर्मी का एहसास करा दिया कवियों ने
Next articleजुड़िये हमसे और मजा लीजिये हनी सिंह के साथ का