’’यो यो हनीसिंह नाइट’’

पंजाबी पॉप स्टार और रॉकिंग परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरने वाले हनीसिंह १३ दिसंबर को अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से शहरवासियों को साथ झूमाएंगे। वे अपनी नई एलब्म शेटन ट्युर का प्रोमो भी करेंगे। एवरशइन इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित यो यो हनीसिंह नाइट में माफिया मंदेर, डीजे देव और लिल्बी, ताबड तोड, पार्टी नाइट आदि पर लाजवाब प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही शेटन ट्युर की कुछ झलकियां भी लोगों के लिए खास होगा।

हजारों एंट्री टिकट बिके : पेसिफिक कॉलेज के मैदान में होने वाले इस शो के हिस्सा लेने के लिए पांच हजार से अधिक एंट्री टिकट बिक चुके हैं। बावजूद इसके भी लोगों की कतार कम नहीं हो रही है। अलग अलग श्रेणियों में उपलब्ध इन टिकट की खरीद के लिए मारामारी मची हुई है।

शाम ७ बजे से जमेगी नाइट : एवरशाइन इवेंट कंपनी के साकेत शर्मा ने बताया कि हनीसिंह नाइट शाम ७ बजे से शुरू होगी। देर रात १०.३० बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान हनीसिंह द्वारा नॉन स्टॉप परफॉर्मेंस दी जाएगी। कार्यक्रम में उनके सहयोगियों द्वारा भी जलवे बिखेंरे जाएंगे।

Previous articleपेसिफिक यूनिवर्सिटी में जमेगा हनी सिंह का रंग
Next articleसंभागीय आयुक्त एवं आईजी ने किया निरीक्षण