अरविंद सिंह मेवाड का ६८वां जन्मोत्सव आज

उदयपुर, १२ दिसम्बर। महाराणा मेवाड चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी तथा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के चेयरमेन अरविंद सिंह मेवाड का ६८वां जन्मोत्सव गुरूवार को यहां सिटी पैलेस परिसर स्थित शंभूनिवास पैलेस में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आगामी नूतन वर्ष २०१३ के लिए प्रकाशित पैलेस के वार्षिक केलेण्डर का लोकार्पण भी किया जाएगा। महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड के ६८वें जन्मोत्सव पर गुरूवार को शंभूनिवास पैलेस में सुबह १० बजे कैलाशपुरी स्थित परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगजी से प्राप्त आस्का प्रदान कराई जाएगी।

Previous articleरशीद पर भी ५० हजार का ईनाम
Next articleहनी सिंह नाईट में उमड़ा जूनून का सैलाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here