छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री पैलेस देख हुए अभिभूत

उदयपुर, । दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर आए छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमनसिंह ने सोमवार सुबह बेटे एवं पुत्रवधू के साथ सिटी पैलेस संग्रहालय एवं दी फतहप्रकाश कन्वेशन हॉल स्थित क्रिस्टल गैलेरी का भ्रमण किया।

photo1

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव डॉ. मयंक गुप्ता ने रमनसिंह का स्वागत किया। सिटी पैलेस संग्रहालय भ्रमण के दौरान उन्हें संग्रहालय के इतिहास एवं वर्तमान में उनके संरक्षण की जानकारी दी गई। उन्होंने संग्रहालय की विजिटर्स बुक में लिखा है कि उन्हें यह सुंदर महल बहुत अच्छा लगा तथा इस विशाल महल की देखभाल अच्छी तरीके से की गई है। यह गौरव, सम्मान एवं वीरता का प्रतीक है। इसके बाद उन्होंने फतहप्रकाश पैलेस कन्वेशन सेंटर स्थित क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया।

Previous articleतैलिक साहू समाज खेल के पारितोषिक एवं समापन समारोह
Next articleखुशियाँ समेटे रहा , लेकिन जाते जाते दर्द दे गया