मकान से जेवर व नकदी चोरी

repo-agent-theft-repossession.gifउदयपुर, हिरमणगरी सेक्टर 14 स्थित सूने मकान का ताला तोड कर चोर नकदी व जेवर चुरा ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोवर्धनविलास थानान्र्तगत सेक्टर 14 निवासी जगनारायण पुत्र हिगलाजदान चारण 24 दिसंबर सवेरे परिवार सहित शिल्पग्राम मेला देखने गया था। सांय वापस घर लोटने पर मकान का ताला टूटा हुआ मिला तथा अलमारी से साढेचार तोला सोने के आभूषण एवं 20 हजार रूपये नगदी गायब थी। इसकी रिपोर्ट देने पर पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया।

Previous articleखुशियाँ समेटे रहा , लेकिन जाते जाते दर्द दे गया
Next articleजैन समाज के कारोबार बंद, रैली व प्रदर्शन