एक वर्ष के सफलतापूर्वक कार्यकाल पर कुलपति का किया सम्मान

IMG_0579
उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के कुलपति के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने पर राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ द्वारा हार्दिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया किया। संघ के अध्यक्ष प्रकाष धाकड़ ने बताया कि अभिनन्दन समारोह विष्वविद्यालय के प्रषासनिक भवन के सभागार में दोपहर दो बजे समारोह कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को माला,एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि कार्यकर्ता संस्था एवं देष हित में कार्य करें तभी संस्था आगे बढ़ सकती है। उन्हेांने कहा कि आने वाली चुनौती को हम सभी को मिल कर करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओें की समस्त वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका समाधान किया जायेगा। संघ के महामंत्री आषीष एस. नन्दवाना ने बताया कि इस अवसर पर सहायक कुल सचिव सुभाष बोहरा, डॉ. चन्द्र शेखर द्विवेदी, रियाज हुसैन, सहायक आचार्य डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. दिलिप सिंह, उपाध्यक्ष गणेषलाल डांगी, आरीफ मोहम्मद, रामलाल, नजमुद्दीन, धर्मनारायण सनाढ्य, प्रकाष जौदान, डॉ. संजीव राजपुरोति, निजी सचिव कृष्णकांत नाहर, डॉ. हरीष शर्मा, घनष्याम सिंह भीण्डर,डॉ. धीरज जोषी, डॉ. बबीता रासीद, डॉ. एस.बी. नागर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleपर्यावरण ही स्वास्थ्य का मूल मंत्र
Next articleकीडे वाले ट्यूमर का पीएमसीएच में हुआ सफल इलाज