’’आप’’ की जिला कार्यकारिणी घोषित

Aam-Admi-Party-Arvind-Kejriwalउदयपुर, सोमवार को आम आदमी की पार्टी उदयपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय रंग भवन में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा गया।

केन्द्रीय पर्यवेक्षक राघव तिवारी ने बतायाकि उदयपुर जिला कार्यकारिणी के लिए ११ सदस्यों में से १० कार्यकर्ता सदस्यों का अनुमोदन राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया गया तथा सोमवार को हुई बैठक में १० कार्यकारिणी सदस्यों को अपने अपने दायित्वों को उनकी योग्यता कार्यक्षमता के आधार पर सोंपा गया जिसमें सुधीर माहेश्वरी को जिला संयोजक शकुन टंडन को सह जिला संयोजक भरत कुमावत को जिला सचिव, विजय गोयल को सदस्य, खेमराज कुमावत को कार्यकारिणी संयोजक, जगदीश चन्द्र साहू, राधेश्याम शर्मा व लक्की बोराणा को संगठन प्रभारी व महेश पालीवाल को जिला कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी तथा मोहित कोठारी को ईमेल मैनेजर नियुत्त* किया गया। तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी सम्पूर्ण जिले के हर गांव, मौहल्ला,कालेज में युनिटों का गठन कर आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगें।

 

Previous articleस्वतंत्रता सेनानी चौबे के निधन पर शोक
Next articleपेंशनर्स के लिए आधार कार्ड अनिवार्य