कार डिवाइडर से इतनी ज़ोर से टकराई कि इंजन ही बाहर निकल गया और फूटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर गिरा

उदयपुर प्रतापनगरचौराहे पर शनिवार देर रात चित्तौड़ रोड से सिटी की तरफ रही कार थाने के करीब डिवाइडर से टकराते हुए उसके ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन अलग होकर 25 फिट दूर जा गिरा जिससे वहां सो रहे दो मजदूर घायल हो गए। वहीं कार में सवार तीन व्यक्ति भी घायल हुए। टक्कर के बाद जोरदार धमाके की आवाज से क्षेत्रवासी सहम गए। सबको लगा कि कुछ विस्फोट हुआ है। पुलिस ने बताया कि रात को चित्तौड़ की ओर से आई20 कार रही थी जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे। आस-पास के लोगों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी। पुलिस का कहना है कि इतने हादसे हुए लेकिन किसी में गाड़ी का इंजन बाहर नहीं आया लेकिन इस हादसे में इंजन बाहर आना दर्शा रहा है कि कार की स्पीड 150 से पार रही होगी। गाड़ी का नंबर यूपी 33 एएम 1888 है। डिवाइडर पर चढ़ते ही इंजन हवा में उड़कर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों के पास जाकर गिरा। पुलिस ने तीन कार सवारों और घायल दो मजदूरों को एमबी हॉस्पिटल भेजा लेकिन वे वहां से निजी हास्पिटल में चले गए।
रात में रोड खाली होने के कारण अक्सर गाड़ियां काफी तेज गति से चलती हैं। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

बाहर निकल कर गिरा इंजन

तीन दिन पहले भी तेज गति में रही वीडियोकोच बस ने भट्टा चौराहे पर बाइक सवार चार युवकों को चपेट में ले लिया था जिससे तीन की मौत हो गई थी। दीपावली की रात भी डूंगरपुर के 8 दोस्तों से भरी कार देर रात काफी तेज गति में चलते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें चार लोग की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार रात की दुर्घटना में भी बड़ा हादसा टल गया। पास में ही सो रहे मजदूरों के ठीक सामने ही इंजन गिरा जिससे वह बाल-बाल बच गए।

टाइगर जिंदा है,. में MG 42 मशीनगन चलाते हुए दिखेगें

POST”एक था टाइगर’ के बाद एक बार फिर “टाइगर जिंदा है’ में सलमान एक्शन अवतार में दिखेंगे। ये बात फिल्म के पोस्टर को देखने से ही समझ में रही है। भारी-भरकम एक्शन वाली इस फिल्म में हैवी वैपन्स (हथियार) भी इस्तेमाल किए गए हैं। उन्हीं में से एक है MG 42मशीन गन, जिससे फायरिंग करते हुए सलमान दिख रहे हैं। इस खतरनाक हथियार को लेकर शूटिंग करना आसान नहीं होता है, क्योंकि इस मशीन गन का वजन 25 से 30 किलोग्राम तक रहता है। साथ ही इसमें जो गोलियों की कार्टेज लगाई जाती है, उन्हें संभालना काफी मुश्किल होता है।
इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर बताते हैं कि “जब आप सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करते हैं तो उनकी फिट बॉडी के हिसाब से वैपन्स चुनना पड़ता है। ऐसे हथियार जो उनकी बॉडी में फिट बैठ सकें। “टाइगर जिंदा है’ का फाइटिंग सीक्वेंस वाला पार्ट काफी अहम था। इसलिए हमें इसके लिए भी हथियार का ध्यान रखना और ज्यादा जरूरी हो गया था। इस सीन के लिए सलमान ने लगातार तीन से ज्यादा दिनों में लगभग 5000 कार्टेजेस फायर किए थे। वाकई में यह फिल्म का आइकॉनिक सीन है, क्योंकि इसमें लगातार फायरिंग करनी थी। हमने इस तरह के दो हथियार तैयार करके रखे थे। ये मशीन काफी हीट पैदा करती है और हम पहले से ही गर्म माहौल (तापमान) में शूटिंग कर रहे थे।’

सांप्रदायिक और देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ उठे हजारों हाथ

0

पॉपुलरफ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अभियान ‘हम भी कुछ कहेंगे’ को रविवार को जयपुर का भरपूर समर्थन मिला। देशभर में 7 अक्टूबर से चल रही ग्रांड कॉन्फ्रेंस की कड़ी में रविवार को जयपुर के करबला मैदान में सांप्रदायिक, देश को बांटने वाली हिंदूवादी ताकतों के खिलाफ कई संगठनों, संस्थाओं, सियासी पार्टियों ने जमकर नाराजगजी जताई, वहीं मैदान में मौजूद करीब एक लाख लोगों की भीड़ ने ऐसी ताकतों के साथ किसी सूरत में समझौता नहीं करने पर हाथ उठाकर समर्थन जताया।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन ई. अबूबक्र ने अध्यक्षता करते हुए फासीवादी ताकतें देश में हिंदुत्व का एजेंडा लागू करना चाहती हैं, जबकि पॉपुलर फ्रंट हर हाल में देश की एकता इसके संविधान का प्रयास करेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश के डवलपमेंट को डवलमेंट डिजास्टर में बदल दिया गया गया है। उन्होंने नोटबंदी को महिलाओं की बचत के लिए खतरा बताया। ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना असरार अहमद ने पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। विश्व हिंदू सत्यशोधक मिशन के संस्थापक स्वामी सत्यानंद महाराज ने भरोसा दिलाया कि देश के धर्म निरपेक्ष सोच रखने वाले हिंदू मिलकर फासी ताकतों का मुकाबला करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि अलवर का पहलू खान सच्चा गोभक्त था जो गायों को पाल रहा था। उन्होंने कहा कि जनता को केंद्र की नोटबंदी, जीएसटी सहित सभी योजनाओं से नुकसान हुआ है। समग्र सेवा संघ के सवाई सिंह ने कहा कि गरीब मुसलमान किसान गायों को पालते हैं, लेकिन इस नाम पर भी राजनीति होती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्ताधारी लोग जनता को भ्रमित करके सत्ता पर बैठे हैं और अब समाज को बांट रहे हैं।
क्या है पीएफआई 
फ्रंटके राष्ट्रीय सचिव अनीस अहमद ने पॉपुलर फ्रंट का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि संगठन समाज के पिछड़े वंचित तबकों और खास तौर पर मुस्लिम समुदाय के विकास, सुदृढ़ीकरण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो ताकतें फ्रंट को प्रतिबंध करने की कोशिश में हैं, उन्हें प्रतिबंध करने को कुछ नहीं मिला।
जयपुर। पॉप्यूलरफ्रंट की ओर से करबला में ग्रांड कॉन्फ्रेंस के दौरान मंचासीन वक्ता।
कॉन्फ्रेेंस में दलित समाज की ओर से इंद्रराज मेघवाल, पूर्व मंत्री गोपाल केसावत, रामस्नेही संप्रदाय के संत बजराम, कांग्रेस से प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन कागजी, मुमताज मसीह, उमदराज, अलायंस फॉर एंड पीस के जस्टिस कोलसे पाटिल, एसपीडीआई के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान खान, राज. मुस्लिम फोरम के कन्वीर कारी मुईनुद्दीन, फादर विजय पॉल, वीमेन इंडिया मूवमेंट की अध्यक्ष यासमीन फारूकी, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष सुरेश कल्याणी, जमीयत उलेमाए राजस्थान के कोषाध्यक्ष मुफ्ती अखलाकुर्रहमान कासमी, शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद सई अख्तर काजमी, दलित मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको, एनसीएचआरओ उपाध्यक्ष मेहरुन्निसा खान, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अली समेत कई शख्सियतों ने भी शिरकत की।

Get rid of sinusitis with Homoeopathy – Dr. Kajal Verma

0

Sinusitis is an inflammation or swelling of the tissue lining the sinuses. Healthy sinuses are filled with air. But when they become blocked and filled with fluid, germs can grow and cause an infection.

Conditions that can cause sinus blockage include

-The common cold

डॉ. काजल वर्मा

-Allergic rhinitis, which is swelling of the lining of the nose

-Small growths in the lining of the nose called nasal polyps

-A deviated septum, which is a shift in the nasal cavity

Types

You may hear your doctor use these terms:

-Acute sinusitis usually starts with coldlike symptoms such as a runny, stuffy nose and facial pain. It may start suddenly and last 2-4 weeks.

-Subacute sinus inflammation usually lasts 4 to 12 weeks.

-Chronic inflammation symptoms last 12 weeks or longer.

-Recurrent sinusitis happens several times a year.

Symptoms

-Postnasal drip
-Discolored nasal discharge (greenish in color)
-Nasal stuffiness or congestion
-Tenderness of the face (particularly under the eyes or at the bridge of the nose)
-Frontal headaches
-Pain in the teeth
-Coughing
-Fever
-Fatigue
-Bad breath

Homoeopathic approach
Homeopathic medicines can be of great help in the treatment of Sinusitis. The natural Homeopathic mode of treatment aims at rebuilding the body’s immunity to Sinusitis. The Homeopathic treatment for sinusitis can completely cure the chronicity and recurrence of Sinusitis,

Kali bich, pulsatilla,hydrastis, silicea etc are of great value.

The Homeopathic treatment of sinusitis is far superior as it does not resort to any strong medicines or antibiotics. The homeopathic medicine for sinusitis is mild and has the additional benefit that it does not cause any side effect at all. In fact, it strengthens the immunity of the patient and helps in fighting other infections also.

अल सुबह आग लगने से हिरण मगरी में मचा हड़कम्प, भंगार की छह दुकाने पूरी तरह जलकर हुई खाक

उदयपुर। शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के आग लगने से हड़कम्प मच गया । हिरण मगरी के सेक्टर छह इलाके में एक भंगार के गोदाम में भयानक आग लग गई। आग इतनी खतरनाक थी कि देखते ही देखते सभी छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और सभी दुकाने पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आगजनी की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में क्षेत्र के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लेकिन आग की भयावहता के चलते उनके सारे प्रयास भी विफल ही दिखाई दिए। मौके पर इक्कठा हुए लोगों द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई । क्षेत्रवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। करीब 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद इस भयानक आग के ऊपर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया। लेकिन तब तक तो आग में भंगार की 6 दुकानों को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया था। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से करीब 7 लाख रुपए का भंगार का सामान जलकर खाक हो गया।

स्वयंभू दावेदार बन चुनाव के डेढ साल पहले पहले प्रचार में उतरे कांग्रेस के पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, वल्लभनगर के गुपड़ी से किया चुनावी शंखनाद।

उदयपुर। लगता है कांग्रेस के पूर्व विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने खुद को इस बार का भी दावेदार मान लिया है। इसीलिए वह क्षेत्र में प्रचार – प्रसार को निकल पड़े है। हालाकि पार्टी हाईकमान ने तो अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भी फैसला नहीं किया तो गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने खुद को कैसे पहले ही दावेदार मान लिया। आपको बता दे शक्तावत पूर्व ग्रहमंत्री गुलाब सिंह शक्तावत के पुत्र है, जो पूर्व विधायक भी रहे है और इस बार चुनाव से डेढ़ वर्ष पूर्व स्वयंभू दावेदार बनकर प्रचार -प्रसार में लग गए हैं। वहीं साथ में घुम रहे समर्थकों ने भी उन्हें दावेदार मानते हुए जनता और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने की अपील की है। जीहां जिले में सबसे बड़े सियासी अखाड़े की धूरी रहे वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है और इसकी शुरूआत की है कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने। श्री शक्तावत ने गुपडी गांव मे कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेकर विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने को कहा है। वहीं दुसरी ओर निर्दलीय विधायक रणधीर सिह भीण्डर भी अपनी पार्टी को मजबूती देने में जुट गए है। इससे आगामी विधानसभा की तैयारियों की हलचल के शुरु होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा की आज अमीरों की इस झुमलेबाज सरकार से जनता उब चुकी है। जिसे समय रहते उखाड फेकने जरूरत है। गरीबों की सरकार केवल कांग्रेस पार्टी ही हे जो आम आदमी के साथ रहती है। गुपड़ी गाँव के युवाओं और बुजुर्गों ने शक्तावत का भव्य स्वागत करते हुए आशापुरा मंदिर से चुनावी शखनाद किया । इस बैठक में ब्लाकध्यक्ष मेघराज स्वर्णकार ने वसुंधरा सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए विकास के नाम पर छलावा करने वाली सरकार बताया। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शक्तावत को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया । ब्लाक प्रवक्ता सुनील कुकड़ा ईकाई अध्यक्ष श्याम सिंह यूथ अध्यक्ष शिवराज सिंह, वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह सरपंच मांगी लाल, पूर्व सरपंच पृथ्वीराज ड़ागी इकाई अध्यक्ष बाबुलाल ड़ागी विचारधारा मंच अध्यक्ष हेमंत जोशी, सरपंच प्रकाश ड़ागी, पूर्व कृषि मंड़ी ड़ायरेक्टर भगवान अहिर, वरिष्ठ नेता लाल सिंह व प्रेम सिंह झाला ने भी संम्बोधित किया।

राजस्थान के एक और महंत पर RAPE का मामला दर्ज़, शिष्या को आश्रम में ही बना डाला हवस का शिकार!

0

जोधपुर के बाबा के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज, बिराई आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, राम चौकी के महंत के बारे में तस्दीक

आसाराम, राम रहीम और फलाहारी बाबा के बाद अब एक और धर्म गुरु पर दुष्कर्म के संगीन आरोप लगे हैं। इस बार राजस्थान के जोधपुर ज़िले के बिराई के महंत पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पीड़ित महिला ने डिल के सब्ज़ी मंडी थाने में महंत के खिलाफ मामला दर्ज़ करवाया है।

राजस्थान पत्रिका में छापी खबर के अनुसार जोधपुर जिले के बिराई में राम चौकी धाम के गादीपति महंत सुंदरदास के खिलाफ दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में दुष्कर्म का मामला हुआ है जिसके बाद दिल्ली पुलिस का एक सिपाही शनिवार को जांच के लिए बिराई आश्रम पहुंचा। धाम व गादीपति के संबंध में तस्दीक करने के बाद सिपाही वापस दिल्ली लौट गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक महिला ने दो अक्टूबर को बिराई स्थित राम चौकी के गादीपति महंत सुन्दरदास के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। राम धाम चौकी के बिराई में होने व गादीपति के चौकी में रहने संबंधी तस्दीक करने के लिए दिल्ली सब्जी मण्डी थाने का सिपाही शनिवार को जिले के खेड़ापा थाने पहुंचा। वहां से एक अन्य सिपाही के साथ वह बिराई स्थित राम चौकी गया। करीब डेढ़-दो घंटे तक आश्रम व गादीपति के बारे में जानकारी लेने के बाद कांस्टेबल दिल्ली लौट गया। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के जांच के लिए राम चौकी पहुंचने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक़ महंत सुंदर दास के खिलाफ ये मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी के कई आश्रम हैं। फिलहाल आरोपी बाबा पुलिस गिरफ्त से दूर है और उसे तलाशने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। वहीं, सामने आया है कि पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए भी अर्जी लगाई है।

पुलिस ने बताया कि महंत सुन्दर दास सब्जी मंडी इलाके में एक आश्रम चलाता है जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नवंबर 2014 में दास ने उसके साथ छेड़खानी की।

अजमेर उपचुनाव में घर घर जा कर पूछा जा रहा है , भाजपा को वोट दोगे या नहीं ?

0

Post news. लोकसभाउपचुनाव की तारीख भले की घोषित नहीं हुई हो, लेकिन एक संस्था ने जिले में पब्लिक ओपिनियन पोल शुरू कर दिया है। डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं का मन टटोला जा रहा है।
नया बाजार और आस पास के क्षेत्र में नोट बंदी और जीएसटी के बाद बने हालातों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि वे उपचुनाव में भाजपा को वोट देंगे अथवा नहीं। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के बाद जिले के मतदाता भी इस बात को लेकर अचरज में हैं कि पहली बार घर-घर संस्था प्रतिनिधि आकर उनकी राय ले रहे हैं। लेकिन मतदाता भी ओपिनियन पोल से दो कदम आगे चलने लगे हैं। कई मतदाताओं ने तो यहां तक कह दिया कि देश में जब गुप्त मतदान का प्रावधान है तो चुनाव से पहले उनकी राय क्यों जानी जा रही है। मतदान किस दल के पक्ष में करते हैं इसका खुलासा मतदान से पहले क्यों किया जाए।
कांग्रेस भी एक सर्वे करा चुकी है
कांग्रेसभी हाल ही में एक सर्वे करा चुकी है जिसमें जिले भर में एक निजी कंपनी के सर्वेयर ने यह पूछा कि अजमेर के लोग सचिन पायलट को सांसद के रूप में पसंद करेंगे या मुख्यमंत्री के रूप में। इस सर्वे के बाद से ही कांग्रेस के अनेक दिग्गज अजमेर में सक्रिय हैं।
कौन करवा रहा है सर्वे?
सर्वेकौन करवा रहा है? यह सवाल पूछा जा रहा है। लेकिन माना यह जा रहा है कि शायद भाजपा करवा रही होगी। मौजूदा हालातों में भाजपा को ही इस बात की तसल्ली करनी ज्यादा जरूरी नजर है कि जीएसटी और नोट बंदी पार्टी के गले तो नहीं पड़ने जा रही। भाजपा सरकार के इन दोनों कदमों से सबसे ज्यादा बुरा असर कारोबारी वर्ग पर ही पड़ा है जो भाजपा का परंपरागत वोटबैंक माना जाता रहा है। सर्वे में सबसे बड़ा और अहम सवाल ही यह है कि वे भाजपा को वोट देंगे या नहीं?
शहर में इस बात को चर्चा रही कि जब लोकसभा उपचुनाव को लेकर आचार संहिता ही लागू नहीं हुई, इससे पहले सर्वे शुरू हो गया है। जानकारों का मानना है कि भाजपा के लिए यह चुनाव चुनौति से कम नहीं है। यही वजह से है कि सीएम भी लगातार जिले के दौरे पर रहीं और हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न समाज प्रतिनिधियों से चर्चा की।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव सीवर के गड्ढे में फेंका ( जयपुर )

Post News. रिश्तेदारके साथ पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पति को भारी पड़ गया। दिवाली की रात को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सरिये से हमला पति की हत्या कर दी और शव सीवर के 25 फीट गहरे गड्ढे में फेंक कर फरार हो गए। कानोता थाना पुलिस एमपी निवासी अनेगा और उसके प्रेमी भूरा सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पप्पू की हत्या करके दो दिन तक घर पर ही रहे फिर मध्यप्रदेश चले गए। पप्पू की चार बेटियां एक बेटा है। आरोपी बच्चों को भी साथ ले गए। डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि 24 अक्टूबर को वर्धमान नगर सुमेर रोड पर सीवर लाइन के गड्ढे में एक युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त पप्पू कुशवाह श्योपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। मृतक पप्पू अपनी पत्नी अनेगा बच्चों के साथ किराये पर कानोता इलाके में स्थित मोहित नगर में रहता था। पप्पू की पत्नी का रिश्तेदार भूरा सिंह भी एक माह पहले मुरेना से उनके पास आया था और उनके साथ मजदूरी करता था। पुलिस मृतक के घर पर पहुंची तो उसकी पत्नी भूरा सिंह गायब था।
एसीपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि भूरा सिंह एक माह पहले पप्पू के पास आया था। पप्पू शराब पीने का आदी था। इस दौरान भूरा सिंह पप्पू की पत्नी अनेगा के बीच में संबंध बन गए। पप्पू को भनक लगी तो घर में विवाद हुआ। दीपावली की रात को पप्पू शराब पीकर घर आया था। वह नशे में था। अनेगा भूरा सिंह पप्पू को नशे में सुनसान जगह ले गए और वहां पर सरिये से पप्पू के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

10 हजार सेवारत डॉक्टरों ने दी इस्तीफे की चेतावनी

0

post news. प्रदेशके 10 हजार सेवारत चिकित्सकों को रविवार को जयपुर पहुंचने का दावा अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने किया है। संघ की रणनीति है कि सरकार पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए दबाव बनाए जाए। इसके लिए संघ पहले 10 हजार सेवारत चिकित्सकों से इस्तीफे लेगा। उसके बाद इस्तीफे सरकार को सौंपने की भी चेतावनी है? सेवारत चिकित्सकों का महासम्मेलन दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को जयपुर के सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल के सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। यह जानकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने शनिवार को प्रेस को दी।
पदाधिकारियों ने दावा किया कि महासम्मेलन में दस हजार सेवारत चिकित्सक मांगों को लेकर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ को इस्तीफा सौंपेंगे। बाद में सरकार मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती तो छह नवम्बर को निदेशक जन स्वास्थ्य को चिकित्सकों का सामूहिक इस्तीफा सौंपा जाएगा। महामंत्री डॉ राकेश हीरावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह ओला, डॉ फ़रियाद मोहम्मद, डॉ एमपी शर्मा, डॉ नरोत्तम शर्मा,जयपुर जिला अध्यक्ष डॉ वीपी मीना, जयपुर महासचिव डॉ शिवशंकर सम्मेलन को संबोधित करेंेगे।