उदयपुर के महापौर को शहर के विकास से ज्यादा दीपावली मेले और राणा पूंजा कार्यक्रम में अतिथि बनने की फ़िक्र सताती है।

उदयपुर । उदयपुर नगर निगम के महापौर को जनता ने और उनकी पार्टी ने महापौर की कुर्सी पर शहर का विकास करने के लिए आसीन किया है ? या सिर्फ दीपावली दशहरा मेले का आयोजन करने ? नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी से जब शहर के विकास की बात कही तो उन्हें विकास से ज्यादा राणा पूंजा के कार्यक्रम में जाना ज्यादा महत्वपूर्ण लगा और कह दिया कि सिर्फ दिवाली मेले की बात करो हमको आगे भी कार्यक्रम में जाना है।
मौका था दीपावली दशहरे मेले के उपलक्ष में प्रेस वार्ता का जिसमे पत्रकारों ने जब सवाल पूछना शुरू किये तो मेले से सम्बंधित सवालों के बाद शहर की बिगडती हालत और शहर की सड़कों की स्थिति पर सवाल सुनते ही महापौर ने अपने तेवर बदल दिए जिस काम के लिए जनता ने चुन कर नगर निगम भेजा पार्टी ने जनता हितों के लिए महापौर की जिम्मेदारी दी उसी जनता के हितों की बात पर महापोर के तेवर तीखे हो गए और कह दिया कि आपको मेले के सन्दर्भ में सवाल करने है या शहर की व्यवस्था पर, क्यूँ कि ऐसा था तो मुझे पहले कह देते मुझे राणा पूंजा के कार्यक्रम में भी जाना है वहां मुझे देरी हो रही है।
महापौर ने शहर की बिगडती सड़कों की हालत पर एक लाइन में जवाब दिया कि ” मेने कहा है कि दीपावली के पहले सारे शहर के सड़कों की हालत सुधर जाएगी” जो काम पिछले एक साल में नहीं हुआ वो काम सिर्फ १२ दिन में करने का दावा कर रहे है। गन्दगी और सड़कों की हालत देख कर स्मार्ट सिटी तो दूर एक आदर्श शहर भी नहीं बन पा रहा जहाँ मूलभूत सुविधा हो।

उदयपुर में दादा-पोते ने मिल कर की मंदिर में चोरी

पोस्ट न्यूज़। चोरियां तो अक्सर होती रहती है लेकिन झीलों की नगरी में मंदिर में एक चोरी ऐसी हुई जिसके बारे जान कर हर कोई आश्चर्य कर रहा है। शहर के एक कलयुगी दादा ने अपने पोते के साथ मिलकर ऐसा कृत्य किया, जिससे सोनी समाज ही नहीं पूरा शहर भी शर्मिंदा है। इस चोरी के दौरान दादा खुद पोते को चोरी करना सीखा गया। पुलिस में रिपोर्ट होने के बाद कार्रवाई की जारही है।
जानकारी के अनुसार अरोड़ा मिष्ठान के सामने स्थित सोनी ज्वैलर्स के मालिक श्यामलाल सोनी ने अपने पोते जयदीप सोनी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के घंटाघर क्षेत्र में सोनी समाज का एक मंदिर है, जहाँ मंदिर में राखी अलमारी से दादा पोते ने कटर से ताला तोड़ कर कागजात व् अन्य सामान निकाला तथा बाद में टाला भी लगा दिया। उक्त घटना की वीडियो रिकोर्डिंग भी की गयी और बाद में समाज के लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसकी तप्तिश में खाकी लगी हुई है। कुछ लोगों का दावा है कि इस घटनाक्रम को विडियो भी बनाया गया है जो वक्त जरूरत प्रषासन के सुपूर्द कर दिए जाएंगे। वैसे दो फोटो जरूर वायरल हुए है जिनमें दादा पोता दोनो दिखाई दे रहे है। एक फोटो में पोते के हाथ में कटर दिखाई दे रहा है, जिससे ताला आसानी से कट जाए। वहीं अलमारी के अंदर झांकता दादा भी दिखाई दे रहा है। समाज के लोगों ने दावा किया है कि अलमारी में मंदिर और समाज की प्रोपर्टी के कागज पड़े हुए है, उसका पहले तो ताला तोड़ा गया और उसमें से कुछ चुराया भी गया है। एक साल पहले भी इसी प्रकार की वारदात हुई थी, जिसमें मंदिर का ताला कटर से काटा गया था। तब लाखों रूपए की मूर्ति भी चोरी हुई थी। वैसे इन दोनो मामलों की लिप्तता के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन दादा पोते द्वारा की गई यह घटना शहर में काफी चर्चाओं में है। पता चला है कि अरोड़ा मिश्ठान के सामने स्थित सोनी ज्वैलर्स के मालिक ष्यामलाल सोनी ने अपने पोते जयदीप सोनी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। वैसे समाज के आक्रोष के बाद जांच भी बदलकर बीट प्रभारी लक्ष्मीलाल को सौंपी गई है।

उदयपुर के भाजपा सांसद अर्जुन मीणा ने कह दिया ” देश को भाजपा मुक्त बनाना है” ( video )

पोस्ट न्यूज़। उदयपुर लोकसभा सीट के भाजपा सांसद ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक के बाद अपनी ही पार्टी के लिए कह दिया कि देश को भाजपा मुक्त बनाना है। एसी बात सुन कर मोजूद पार्टी कार्यकर्ता भी भोचाक्के रह गए। सांसद का विडियो कुछ ही घंटों देश भर में वायरल हो गया। हालाँकि कि गलती में जुबान से फिसली हुई बात को उन्होंने सुधार भी लिया था।
बात हो रही है उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा की जिन्हें उदयपुर की करीब 7 लाख लोगों ने अपना वोट देकर जिले का नेतृत्व करने के लिए संसद तक पंहुचाया था। यही सांसद अर्जुन मीणा पूर्व में पत्रकारों को पांच पांच सौ रूपए नगद देने के आरोपित भी है। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सांसद महोदय ने इस बार जो कहा, उससे तो लगता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें जल्द ही तलब कर सकते हैं। बुधवार को उदयपुर पार्टी कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एसटी मोर्चें की एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद मिड़िया से मुखातिब होते हुए सांसद महोदय की जुबान एसी फिसली कि खुद के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा पार्टी की भी फजीहत करवा दी। सांसद अर्जुन मीणा ने कह दिया कि ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना है भारतीय जनता पार्टी मुक्त देश को करना है’’ बस देखते ही देखते यह विडियो वायरल हुआ और देश भर में चला गया, हालाकि जनाब ने अपनी गलती को तुरन्त स्वीकारते हुए। कांग्रेस मुक्त भारत की कहीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भाजपा के ही कार्यकर्ता ने तो यहाँ तक चुटकी लेते हुए यहाँ तक कह दिया कि लगता है सांसद महोदय अपने और भाजपा के कार्यकाल से खुश नहीं है इसलिए भाजपा मुक्त देश की बात ज़बान पर आगई। क्या वह अपने कार्य से संतुश्ट नहीं है या फिर जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं और कुन्ठित है। क्योंकि नोटबंदी और जीएसटी के बाद कंेद्र सरकार का ग्राफ काफी नीचे गिरा है और सांसदों को जवाब देते नहीं बन रहा है। इसलिए या तो इसे सांसद महोदय की मन की बात समझना चाहिए या फिर जल्द बाजी में जुबान फिसलना ।

https://youtu.be/3GkCc21QFc8

 

हाईकोर्ट ने सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कॉमर्स कॉलेज के डीन को नोटिस देकर तलब किया

उदयपुर पोस्ट। टीचिंग कंसल्टेंट के रूप में चयन के बाद बगैर कारण बताए सेवा समाप्त करने एवं सेवा जारी रखने के लिए 50 हजार रुपए मांगने के मामले में हाईकोर्ट ने सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कॉमर्स कॉलेज के डीन को नोटिस देकर 24 अक्टूबर को तलब किया है।
प्रकरण के अनुसार कालाजी गोराजी क्षेत्र निवासी डॉ. लोकश माली ने मेंबर सेकेट्री एसएफएस एडवाइजरी बोर्ड एमएलएसयू प्रो. जी सोरल (डीन) एवं विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ सितम्बर 2017 में याचिका दायर की थी। पीडि़त के अधिवक्ता रमनदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज में गेस्ट फेकल्टी व्यवस्था के तहत गत 3 वर्ष से डॉ. माली बतौर टीचिंग कन्सलटेंट सेवाएं दे रहे थे। इसके तहत उन्हें डॉ. माली को 6 घंटे का समय कॉलेज को देना होता था। इसके बदले मासिक मानदेय के तौर पर डॉ. माली को 15 से 25 हजार तक का भुगतान मिलता था। गत 29 जून को मेंबर सेकेट्री ने विज्ञप्ति जारी कर टीचिंग कन्सलटेंट, विजिटिंग फेकल्टी, प्लेसमेंट कंसलटेंट एवं सर्विस कन्सलटेंट (सेल्फ फाइनेंस कोर्स) की भर्ती के आवेदन मांगे थे। याचिका में डॉ. माली ने बताया कि ओबीसी वर्ग से डिपार्टमेंट ऑफ बैंकिंग एंड बिजनेस इकॉनोमिक्स के लिए टीचिंग कन्सलटेंट पद के लिए आवेदन किया। इस पर ९ जुलाई २०१७ को विवि ने संदेश के माध्यम से १३ जुलाई की सुबह 10 बजे विवि प्रशासनिक भवन में साक्षात्कार के लिए बुलाया।
अधिवक्ता ने कुलपति एवं डीन को नोटिस देकर जवाब मांगा। साथ ही बिना कारण बताए सेवाएं समाप्त करने की वजह पूछी गई। मामले में विवि प्रशासन ने चुप्पी साधते हुए कोई जवाब नहीं दिया। मामले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश मेहता ने डॉ. माली की याचिका को स्वीकार करते हुए डीन एवं कुलपति को नोटिस जारी कर तलब होने के आदेश दिए।
कुलपति, डीन एवं डिपार्टमेंट हेड रेणू जेठाना एवं वीसी के नॉमिनी एक्सटर्नल ने डॉ. माली का साक्षात्कार लिया। डीन सोरल ने उन्हें एक अगस्त को कॉमर्स में कक्षाओं के लिए आमंत्रित किया, लेकिन ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया। तय तिथि को प्रार्थी कॉलेज पहुंचा तो डीन ने कक्षाओं का टाइम टेबल दिया, जिस पर उनका नाम भी था। इसके बाद समय सारिणी अनुसार डॉ. माली १ से १८ अगस्त तक नियमित कक्षाएं लेते रहे। जब २१ अगस्त को वह कॉलेज गया तो कोर्डिनेटर ऑफ बीकॉम क्लासेज मॉर्निंग शिफ्ट के प्राध्यापक शूरवीरसिंह भाणावत ने उन्हें सेवाएं समाप्त करने की जानकारी दी।
जवाब में प्रो. भाणावत ने सार्वजनिक तौर पर वजह नहीं बताने की दुहाई दी। इस पर भाणावत ने उनके कक्ष में डॉ. माली से 50 हजार रुपए देने पर सेवाएं यथावत रखने की बात कही। इस पर प्रार्थी ने तय राशि देने से इनकार कर दिया। डॉ. माली ने इन्टरव्यू और चयन का हवाला दिया। साथ ही मामले की शिकायत डीन को भी की, लेकिन उनकी ओर से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिला और सेवाएं समाप्त कर दी गई।

 

किसानों के दर्द पर राजस्थान सरकार के मंत्री बोले “कर्ज माफ़ी से किसान पंगु बनता है”

0

पोस्ट न्यूज़। एक तरफ किसानों की मुसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही दूसरी तरफ किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में राजनीति का दौर जोरों पर है। सरकार के मंत्री किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय नमक छिड़कने का काम कर रहे है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया ने किसानों के कर्ज माफ़ी को लेकर विवादित बयान देदिया और कह दिया कि कर्ज माफ़ करने से किसान पंगु हो जाते है। जिससे विभिन्न मांगों को लेकर व्यथित किसान और उनसे जुड़े संगठन नाराज हो गए
बाजिया ने भाजपा के जन सुनवाई कार्यक्रम में कहा कि कर्ज माफ करने से किसान कभी खुशहाल नहीं होता है, बल्कि पंगु ही होता है। बाजिया के इस बयान को लेकर किसान नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। संगठनों ने साफ कह दिया कि मंत्री अपने बेतुके बयान के लिए माफी मांगे।

अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता और पूर्व एमएलए अमराराम ने राज्यमंत्री बाजिया के बयान को किसान हित विरोधी बताया है। अमराराम का कहना है कि कर्ज माफी करके सरकार किसानों के पूरे नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती है। सरकार की वादाखिलाफी के कारण ही किसान कर्ज में डूबा है। जब किसान की उपज की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य तक पर नहीं की जाती है तो उसे मजबूर होकर औने पौने दामों पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है। सरकार के मंत्रियों को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट का कहना है कि किसान कभी कर्जमाफी चाहता ही नहीं है, बल्कि किसान चाहता है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को देशभर में अक्टूबर 2007 से लागू किया जाए। किसान को उपज की लागत का डेढ गुणा मूल्य मिलना चाहिए। सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू नहीं की और न ही न्यूतनम समर्थन मूल्य पर उपज की खरीद की। इससे देश में किसानों को पिछले दस साल में करीब 15 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जबकि किसानों पर 12.7 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। सरकार के मंत्रियों को ऐसी बयानबाजी करने की बजाय किसान हित में किसान को लागत का डेढ गुणा मूल्य दिलवाने के लिए प्रयास करना चाहिए

मात्स्यकी महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठक, मात्स्यकी महाविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन डाॅ. राजेंद्र मूण्ड, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी पंजाब युवा काँग्रेस, दिग्विजय सिंह राठौड़, प्रदेष महासचिव युवा काँग्रेस राजस्थान, मेकष खान, प्रदेश सचिव युवा काँग्रेस राजस्थान, राज सिंह झाला, पूर्व अध्यक्ष एमएलएसयू, अभिषेक चैधरी एनएसयूआई, दिलीप चैधरी एनएसयूआइ ने विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिकारी प्रो. सुमन सिंह एवं काॅलेज के ड़ीन डाॅ. सुबोध षर्मा की उपस्थिति मेे किया । छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव प्रदीप कुमार भास्कर एवं संयुक्त सचिव सुश्री मानसी जैन सहित पूरे पैनल केे निर्विरोध चुने जाने और विष्वविद्यालय मे आपसी सौहाद्र व भाई चारे की मिसाल कायम करने पर सभी ने बधाई दी। इस अवसर पर डाॅ. राजेंद्र मूण्ड ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुऐ विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संघर्ष करने और जीवन मे कठिनाइयों से सबक सीखने की सलाह दी। डाॅ. सुमन सिंह ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को लीडरशिप के गुणों को जीवन मे उतारने एवं महाविद्यालय के विकास मे सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया। डाॅ. सुमन सिंह ने यथा सम्भव छात्र हित के कार्यांे मे सहयोग का भरोसा दिलाया। मात्स्यकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. सुबोध शर्मा ने छात्रों के चहुंमुखी विकास एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं का संदेश दिया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डाॅ. विमल षर्मा, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष श्री मणीराम, श्री तरूण कुमार, विभागाध्यक्ष डाॅ. बी.के. शर्मा, सहायक निर्देशक शारीरिक शिक्षा डाॅ. एम.एल. ओझा, सचिव स्पोर्टस बोर्ड श्री सोम शेखर व्यास, एनएसयूआई पाली के श्री मनीष पानरिया, श्री मनीष देढा, श्री सुदेष भादू, श्री बुद्धा राम, एनएसयूआई जोधपुर के डाॅ. रणधीर सिंह, श्री महेंद्र सिेह देवडा, अन्य महाविद्यालयों की नवनिर्वाचित छात्रसंघ कार्यकारिणी के अधिकारी, एवं बडी संख्या मे युवा व छात्र समूह उपस्थित था। धन्यवाद ज्ञापन छात्रसंघ महासचिव प्रदीप भास्कर ने दिया एवं कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के कविन्द्र चैधरी, पूजा एवं आरजे विपुल ने किया।

झामेश्वर (गिर्वा) मण्डल की कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

उदयपुर । भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला उदयपुर के झामेश्वर (गिर्वा) मण्डल की बूथ वाईज कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज सांय 5 बजे मनवाखेड़ा स्थित स्वयंवर गार्डन में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में ग्रामीण विधानसभा प्रभारी प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, खेल परिषद के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई उपस्थित थे। उदयपुर 03 अक्टूबर 2017। भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला उदयपुर के झामेश्वर (गिर्वा) मण्डल की बूथ वाईज कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज सांय 5 बजे मनवाखेड़ा स्थित स्वयंवर गार्डन में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में ग्रामीण विधानसभा प्रभारी प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, खेल परिषद के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई उपस्थित थे।  भाजपा मीडिया सहप्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं खेल परिषद के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए इस प्रतियोगिता को खेल की भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। उद्घाटन मैच बूथ संख्या 172 व 173 की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बूथ संख्या 172 की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।  इससे पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर किरण डांगी, सुनिता जैन, जिला मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा, मनोज जोशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उंकार मेनारिया, युमो मण्डल अध्यक्ष अशोक नागदा, महामंत्री शिवदान सिंह, भरत पूर्बिया, छगन सुथार, उपसरपंच बंशी मेघवाल आदि उपस्थित थे।

राईजिंग स्टार क्लब एवं जैन गौरव क्लब एमपीएल खिताबी दौड़ में

उदयपुर । महावीर युवा मंच के युवा शाखा के अध्यक्ष अंकज पोरवाल ने बताया कि ठोकर चैराहा स्थित रेल्वे ट्रेनिंग ग्राउण्ड पर चल रही महावीर प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज सेमीफाईनल के मुकाबले खेले गये। प्रथम सेमीफाईनल मुकाबला राईजिंग स्टार क्लब एवं राईजिंग सुपर जाईंट क्लब के बीच खेला गया जिसमें राईजिंग स्टार ने जीत दर्ज की। द्वितीय सेमीफाईनल मुकाबला जैन गौरव क्लब व जैन सोशियल ग्रुप युवा के बीच खेला गया जिसमें जैन गौरव क्लब ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता संयोजक भावेश सिंघवी ने बताया कि आज के मुकाबलों के दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी अतुल चण्डालिया, सुनील मोगरा, गजेन्द्र भण्डारी उपस्थित थे।
संयोजक अविन पोरवाल ने बताया कि दोनों सेमीफाईनल मुकाबलों के उपरांत एमपीएल के खिताब के लिये राईजिंग सुपर स्टार क्लब एवं जैन गौरव क्लब के बीच फाईनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता की टीम को एमपीएल-2017 की विजेता ट्राॅफी भव्य समापन समारोह में प्रदान की जाएगी। इस दौरान जैन समाज के कई समाजसेवी, भामाशाह एवं मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष नेमी जैन, महामंत्री रमेश सिंघवी, राजेश चित्तौड़ा, युवा शाखा के नीरज सामर, नितिन भण्डारी, गजल खोखावत, पंकज सुराणा, पानिल पोखरना, गौरव पोरवाल आदि सहित कई खिलाड़ी बंधु एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान जिंक राष्ट्रीय सफाईगिरी अवार्ड-2017 से सम्मानित

post न्यूज़। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में मााननीय उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने हिन्दुस्तान जिंक को राष्ट्रीय स्तर का सफाईगिरी अवार्ड-2017 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार गांधी जयन्ती के अवसर एक राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन द्वारा आयोजित किये गये थे।

हिन्दुस्तान जिंक को यह पुरस्कार उदयपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए बेस्ट पब्लिक प्राईवेट पार्टनरषीप माॅडल श्रेणी के तहत प्रदान किया गया।
इस पुरस्कार की जूरी में शशि थरूर-सांसद एवं लेखक, अरूण पुरी-अध्यक्ष, इण्डिया टुडे, शुभगता दासगुप्ता-सीनियर फेलो, सेंटर फाॅर पाॅलिसी रिसर्च, शिल्पा शेट्टी-प्रसिद्ध अभिनेत्री, विनायक चैत्रजी-सह-संस्थापक, फीडबैक इन्फ्रा प्राईवेट लिमिटेड, टीवी मोहनदास पाई-अध्यक्ष, मणिपाल ग्लोबल एजुकेषन और सुश्री नीरजा बिड़ला-संस्थापक एवं अध्यक्ष-आदित्य बिड़ला एजुकेषन ट्रस्ट शामिल थे।

हिन्दुस्तान जिंक की ओर से पवन कौषिक ने दूरदृष्टि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना के बारे में दर्षकों को विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि इस प्रोजेक्ट से उदयपुर की झीले, नदियां व अन्य जलस्रोतों में निरन्तर प्रदूषण की कमी हो रही है। पानी की बचत के साथ-साथ पानी की बढ़त हो रही है। हिन्दुस्तान जिंक जो जल अपने प्लांट संचालन के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर था अब वही जल की पूर्ति एसटीपी के उपचारित जल से हो रही है। इसका प्रभाव पीने योग्य पानी पर भी सकारात्मक रूप से पड़ रहा है।
माननीय उपराष्ट्रपति ने स्वच्छता के लिए एक सस्टेनेबल माॅडल के बारे में अपने विचार प्रकट किये तथा इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भेजा संदेष भी सम्मेलन के दौरान पढ़ा गया।
हिन्दुस्तान जिंक की ओर से यह प्रतिष्ठित अवार्ड पवन कौषिक, हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन टी.आर.गुप्ता, हेड-कार्पोरेट अफेयर्स एवं देविका गुप्ता, एसोसिएट मैनेजर-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन ने ग्रहण किये।

तेल से बने देसी घी का कारोबार पकड़ा

अगर आप घी और तेल से बने लजीज व्यंजनों के शौकीन है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि शहर के धानमण्डी में एक ऐसी दुकान है जहां पर मिलावट का घी और तेल मिलता है। चंद रूपए के लालच के लिए यह मिलावटखोर आपके स्वास्थ के साथ भी खिलवाड़ कर रहा है। धानमण्डी इलाके की अनिल वनस्पति नाम की दुकान में लम्बे समय से मिलावट का सामान बिक रहा था। इसका खुलासा सोमवार को हुआ जब नकली ग्राहक बनकर खाकी की स्पेशल टीम गई। जहां पर एक कम्पनी के चार डिब्बे बुक करवाकर हस्ताक्षर युक्त पांच सौ के नोट भी दिए। बाद में टीम ने दबिष देकर कार्रवाई की तो पता चला कि इन डिब्बो में मिलावट की गई है। मौके पर खाद्य निरीक्षक को बुलाया गया तो उसने भी घी के डिब्बो में मिलावट होने की पुश्टि कर दी। उसके बाद अनिल वनस्पति दुकान के व्यापारी की हिरालाल साहू को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेष किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है।
त्योहारों का सीज़न है इसे में मिलावट खोर अपने कर्मों को बखूबी अंजाम देंगे इसलिए आपको सतर्क हो कर खरीददारी करनी पड़ेगी शक होने की स्थिति में शिकायत जरूर दर्ज करवाएं