तेल से बने देसी घी का कारोबार पकड़ा

अगर आप घी और तेल से बने लजीज व्यंजनों के शौकीन है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि शहर के धानमण्डी में एक ऐसी दुकान है जहां पर मिलावट का घी और तेल मिलता है। चंद रूपए के लालच के लिए यह मिलावटखोर आपके स्वास्थ के साथ भी खिलवाड़ कर रहा है। धानमण्डी इलाके की अनिल वनस्पति नाम की दुकान में लम्बे समय से मिलावट का सामान बिक रहा था। इसका खुलासा सोमवार को हुआ जब नकली ग्राहक बनकर खाकी की स्पेशल टीम गई। जहां पर एक कम्पनी के चार डिब्बे बुक करवाकर हस्ताक्षर युक्त पांच सौ के नोट भी दिए। बाद में टीम ने दबिष देकर कार्रवाई की तो पता चला कि इन डिब्बो में मिलावट की गई है। मौके पर खाद्य निरीक्षक को बुलाया गया तो उसने भी घी के डिब्बो में मिलावट होने की पुश्टि कर दी। उसके बाद अनिल वनस्पति दुकान के व्यापारी की हिरालाल साहू को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेष किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है।
त्योहारों का सीज़न है इसे में मिलावट खोर अपने कर्मों को बखूबी अंजाम देंगे इसलिए आपको सतर्क हो कर खरीददारी करनी पड़ेगी शक होने की स्थिति में शिकायत जरूर दर्ज करवाएं

Previous articleपिता एक हाथ में बेटा और दुसरे हाथ में उसका कटा हुआ हाथ लेकर पंहुचा अस्पताल
Next articleहिन्दुस्तान जिंक राष्ट्रीय सफाईगिरी अवार्ड-2017 से सम्मानित