बांसवाडा में ठेकेदार से सरपंच ले रहा था रिश्वत – एसीबी से एन मोके पर धर दबोचा

बांसवाडा पोस्ट न्यूज़.  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बांसवाड़ा चौकी ने बुधवार को जिले की सरेड़ी बड़ी पंचायत के सरपंच को ४० हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सरपंच ने यह राशि सीसी सडक़ों के बिल पास करने की एवज में मांगी थी

ब्यूरो के अनुसार सिद्धिक कंस्ट्रक्शन, सरेड़ी बड़ी के ठेकेदार हरीश पाटीदार पुत्र जवान सिंह पाटीदार ने २५ सितंबर को एक परिवाद पेश किया, जिसमें बताया कि उसकी फर्म ने ग्राम पंचायत में तीन सीसी सडक़ों का निर्माण किया है। इसमें करीब १२ लाख रुपए का खर्चा हुआ। निर्माण काय पूर्ण होने के बाद भुगतान के लिए ग्राम पंचायत में बिल प्रस्तुत किए। इस पर सरपंच देवीलाल बामनिया ने फर्म को छह लाख ३७ हजार रुपए के चेक जारी कर दिए, लेकिन साथ ही बतौर कमीशन के रूप में सात प्रतिशत रिश्वत राशि की मांग की .

एसीबी के डीएसपी गुलाबसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। परिवादी ठेकेदार सरेड़ी बड़ी के ही हरीश पाटीदार को रंग लगे नोट देकर भेजने पर सरपंच ग्राम पंचायत में नहीं मिला। फोन पर बात की, तो उसने पास के माखियावाले मैदान में आने को कहा। फिर पत्नी चंपूदेवी को साथ लेकर वह बाइक पर पहुंचा। नकदी लेते ही उसे पकड़े जाने का शक हुआ तो बीवी को बाइक पर बैठाकर नहर के किनारे-किनारे खेत की तरफ भागने लगा। इस पर दो जवानों ने बाइक पर पीछा किया तो टीम के बाकी सदस्य पीछे दौड़े पकड़ा। वापस लाने पर गांव के कुछ लोग आगे आकर शोर-शराबा करने लगे। इस बीच, चंपूदेवी ने भी दांतली निकालकर टीम को ललकारा।
मौके पर जैसे-तैसे समझाइश कर टीम ने एकबारगी पूछताछ के लिए सरपंच को चौकी ले जाने की बात की और गाड़ी में बैठाकर सीधे बांसवाड़ा लाए।
सरपंच को बांसवाड़ा लाकर केमिकल डाले पानी में हाथ धुलवाने पर गुलाबी रंग निकल आया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में ब्यूरो के राजकुमारसिंह, गणेश लबाना, रतनसंह, दशरथसिंह, करणसिंह, जितेंद्रसिंह झाला और पूनम स्वामी शामिल थीं।

जिलेमें एसीबी ने जून से अब तक 4 महीनों में ट्रेप की यह चौथी कार्रवाई की। इससे पहले 3 जुलाई को टीम ने कुशलगढ़ के तत्कालीन सीआई रामेश्वरलाल, 21 जून को एलडीसी जीवतराम और उससे पहले 17 जून को सदर थाने के एसआई गोकुलराम को रिश्वत लेते पकड़ा था। गबन और पद के दुरुपयोग के आरोपों पर शहर के नूतन स्कूल के प्राचार्य अरुण व्यास के खिलाफ जांच शुरू की, जो अब भी जारी है।

 

‘खेलेगा युवा जीतेगा भारत’खेल के माध्यम से भाजपा जोड़ेगी करोड़ो युवाओं को।

post news . भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की योजनानुसार देश भर में नवमतदाता युवाओं को खेल के माध्यम से पार्टी में जोड़ने का नया प्रयोग लागू करने जा रही है।28 सितम्बर शहीदे आजम भगतसिंह की जयंती से लेकर 24 नवम्बर गुरु नानकदेव जयन्ति के मध्य 38 दिनों तक देश भर में भाजपा अपने नवमतदाताओं को और 16 से 25 वर्ष तक के युवाओं को कबड्डी के खेल से जोड़ भाजपा उन्हे आने वाले समय के लिए तैयार करने जा रही है।इसी क्रम में भाजपा शहर जिला उदयपुर की बैठक शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें प्रतियोगिता संयोजक देवनारायण धाबाई,श संयोजक कन्हैयालाल धाबाई, रणजीतसिंह दिगपाल,सत्यनारायनसिंह,युवामोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने संबोधित किया।

संयोजक देवनारायण धाबाई ने पूरी रचना बताते हुए कहा कि सर्वप्रथम भाजपा में कार्य करने वाला कार्यकर्ता अनुशासन,मेलजोल से रहने,सबको साथ लेकर चलने की भावना से कार्य करे इसके लिए कबड्डी जैसा खेल संगठन ने चयन कर युवाओं को इसके माध्यम से पार्टी में जोड़ने की योजना बनाई है।इसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो टीम बनेगी जिसमे प्रत्येक में 9 खिलाड़ी होंगे जिनकी उम्र 16 से 25 वर्ष की होगी।यह प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूम्बर तक सम्पन्न करनी होगी।यह से विजयी टीमो का मण्डल स्तर पर मुकाबला होगा जो 27 से 29 अक्टूम्बर तक सम्पन्न करना होगा।मंडलो से विजयी टीमो का मुकाबला जिला स्तर पर4 से 5 नवम्बर तक आयोजित करने होगा तत्पश्चात राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम मुकाबले होंगे।
सहसंयोजक कन्हैयालाल धायभाई ने प्रदेश संगठन की सम्पन्न बैठक में लिए गए निर्णयों और इन प्रतियोगिता के नियम कायदे,स्थान चयन,बैनर, पोस्टर और सभी आवश्यक निर्देश प्रदान किये।शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने तय समय सीमा ओर दिए गए निर्देशों की पालना के साथ युवा मोर्चा के द्वारा प्रत्येक बूथ पर अनुशासन,मर्यादा,खेल भावना के साथ पार्टी के मण्डल अध्यक्षो एवम उनकी टीम कक सहयोग लेते हुए प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने की बात कही।उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर 16 से 25 वर्ष के नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्यक्रम युवा मोर्चा ने अभियान के रूप में चल रखा है।उन्ही में यह प्रतियोगिता करानी है।सत्यनारायनसिंह ने भी खेल के बारे में विचार रखे,प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने प्रदेश बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को संगठन द्वारा किट प्रदान किये जायेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश जीनगर, मण्डल अध्यक्ष चंचलकुमार अग्रवाल, अतुल चण्डालिया,दीपक बोल्या,गिरीश शर्मा,नन्दलाल वैद,अमृत मेनारिया,दिनेश धायभाई,युवा मोर्चा महामंत्री मोहन गुर्जर,गोपाल जोशी,मांगूसिंह रावत,आशीष कोठारी,हेमन्त दया,नितिन जैन,जगदीश गौड़,वैभव भंडारी,महेशपुरी गोस्वामी,महेंद्र भगोरा,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पेट्रोल के दामों में वृद्धि, बढाती महगाई को लेकर उदयपुर कांग्रेस का प्रदर्शन

post news. सरकार की कुनीतियों के फलस्वरूप पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन को हो रही परेशानी के मद्देनजर उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांगे्रस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज शहर जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में अपराह्न 12ः00 बजे जिलाधीश कार्यालय के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल महोदय के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में वृद्धि और महंगाई ने आम-आदमी का जीना मुश्किल कर दिया हैं। अपनी मनमानी करते हुए बिना तैयारी के नोटबन्दी और जीएसटी लागू करने से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा हैं। चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने जो वादे किये, उनको पूरा करने में केन्द्र सरकार नाकाम रही है। देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं। भाजपा सरकार पेट्रोल, डीजल की दरों को कम कर आम जन को तुरन्त राहत पहुंचाए।
रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि के खिलाफ महिला कांगे्रस पदाधिकारियों ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि महंगाई कम करने के वादे के साथ आई भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दरों को बढाकर आम जनता पर अप्रत्याशित महंगाई थोप दी है। भाजपा सरकार वेट से आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल के दाम कम करें।
ज्ञापन सौंपने वालो में पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, उदयपुर प्रभारी शंकर यादव, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, त्रिलोक पूर्बीया, सज्जन कटारा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, मुजीब सिद्धीकी, रामलाल चैधरी, चन्दा सुहालका, शांता प्रिंस, कामिनी गुर्जर, वसीम खान, डाॅ. दरियाव सिंह चुण्डावत, गणेश राजोरा, अरूण टांक, के. के. शर्मा, सुरेश श्रीमाली, शराफत खान, हरीश शर्मा, रियाज हुसैन, मोहनलाल शर्मा, जयप्रकाश निमावत, चन्दर सिंह कोठारी, बाबुलाल जैन, मुकेश हिंगड, दिनेश शर्मा, राजू सुहालका, शंकर चन्देल, जसवन्त गन्ना, अजय सिंह, उदयनन्द पुरोहित सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पेट्रोल डीजल के दामो में भारी वृद्धि के विरोध मे बांसवाडा ज़िला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

पोस्ट न्यूज़ . देश और प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों के साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार की दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।  कांग्रेसियों ने सत्ता पाने के लिए बड़े वादे करने वाली बीजेपी को आईना दिखाया। पीसीसी उपाध्यक्ष महेन्द्रजीत सिंह मालवीया व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन के नेतृत्व में मोदी सरकार की नीतियों के विरोध की तख्ती लिए तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन  में शामिल हुए। कांग्रेसीयो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और महंगाई को नियंत्रित करने की मांग निरंतर दोहराते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन ने हर आम नागरिक का प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष समर्थन हासिल किया । उपस्थित भीड़ को देखकर ही यह समझा जा सकता था कि महंगाई और मूल्य वृद्धि ने आम नागरिकों को किस हद तक बेबस और परेशान कर दिया है।पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि और बढती महंगाई को लेकर बांसवाड़ा कांग्रेस ने भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया है।कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा है कि क्या बुलेट ट्रेन के लिए सरकार ने जापान से जो भारी भरकम कर्ज लिया है, उसका ब्याज चुकाने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं?
सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि महंगाई कम होगी लेकिन जरूरी चीजें लोगों की पहुंच से दूर हो रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर सरकार के विरोध मे कांग्रेस को आशातीत जनसमर्थन हासिल हुआ है।देश में बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी ऐसे ही परेशान है और पिछले कुछ दिनों में जिस तरह पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है. उसके कारण पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से लोगों को खरीदना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास का झूठा प्रचार किया और कभी सत्ता में न आनेवाली पार्टी सत्ता में आ गई।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के भाव कम होने के बावजूद भी सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए हैं।यह देश के नागरिकों पर अन्याय है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को काम की बात नहीं आती इसलिए वह मन की बात करते हैं। बिना योग्यता और लोगों से जुडाव वाले लोग देश चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस के शासन में कच्चे तेल का दाम 130 डॉलर प्रति बैरल था, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल का दाम कभी भी क्रमश: 70 और 53 रुपये प्रतिलीटर से ज्यादा नहीं हुआ। इसके बावजूद विपक्ष भाजपा सड़कों पर बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। आज जब कच्चे तेल का दाम 49.89 डॉलर प्रति बैरल है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को कम कीमतों का फायदा नहीं मिल रहा। उल्टे पेट्रोल 80 रुपये और डीजल 63 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। यह लोगों को लूटने जैसा है।
ज़िलाध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जब ईंधन के दाम जरा से बढ़े  थे तब राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज, जो अब मंत्री हैं, विरोध के लिये सड़कों पर बैठ गये थे। हाल ही में सत्ता में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी माना है कि कांग्रेस के शासन में गरीबों को कभी बेइज्जत नहीं किया गया, इसके उलट वर्तमान भाजपा सरकार जनविरोधी फैसले लेती है ।कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार की इस नीति की कड़ी निंदा करती है। जिसके विरोध में गुरुवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को ये चुनौती देती है कि अगर ये सरकारें प्राइवेट कंपनियों की चिंता छोड़ पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित कर दाम कम नही करती तो  पार्टी केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
पूर्व विधायक गढ़ी श्रीमती कांता भील ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता के साथ है और उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी।जब कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा के बड़े बड़े नेता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते थे। लेकिन अब खुद पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा रहे हैं। भाजपा एक झूटी पार्टी है और इस पार्टी के कारण आम जनता गरीब जनता परेशान हो चुकी है।सरकार  विगत कुछ माह में बार बार पेट्रॉल व डीजल के दाम बढ़ा रही है जिस से आमजन परेशान है । इसके अतिरिक्त मोदी सरकार राजस्थान की लगातार अनदेखी कर रही है जिसकी वजह से प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐसे कई कार्य किये है जो जनविरोधी है । कांग्रेस इसकी निंदा करती है । वर्तमान सरकार जनता को राहत देने की जगह उल्टा जनता को महंगाई बढ़ा कर मार रही है ।
प्रदेश सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार से आम जनता, गरीब ,मजदूर ,किसान सभी त्रस्त है ।प्रधानमंत्री की पालिसी है गरीब से खींचो और अमीर को सींचो । नोटबंदी की आड़ में उन्होंने यही काम किया है । केंद्र सरकार कृषि सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, ऊर्जा, युवाओं के लिए रोज़गार व शहरी विकास जैसे हर विभाग में विफल रही है ।महंगाई ने आम इंसान की कमर तोड़ के रख दी है । इस तरह के अनेक मुद्दे है जिन पर केंद्र की सरकार फेल रही है । उन्होंने कहा कि महंगाई के नाम पर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही समय समय पर पानी,बिजली,रोड़वेज,पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर अपना असली रूप दिखा दिया है। यह सरकार गरीब व किसान विरोधी है। आमजन को भ्रमित करने के अलावा इस सरकार के पास कोई काम नहीं है। केंद्र सरकार हो या मुख्यमंत्री सभी जनता की समस्याओ का निस्तारण करने की जगह पूंजीपतियो और अपने मंत्रियो के जेब भरने का काम कर रही है ।विगत चुनाव में भाजपा ने सत्ता हथियाने के चक्कर में जनता से लोक लुभावन झूठे वादे कई सारे किये जिसमे महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और काले धन की वापसी जेसी कई बाते थी परंतु भाजपा ने अपने वादो से मुकर कर जनता के साथ धोखा किया है जो लोकतंत्र की महिमा के खिलाफ है ।
सभा को ज़िला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, ज़िला उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार,छोटी सरवन राजेश कटारा, ज़िला उपाध्यक्ष हंसमुख सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार, केशव निनामा आदि ने भी संबोधित किया ।
संचालन प्रवक्ता मनीष देव जोशी ने किया व आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर तेली ने व्यक्त किया ।
ये भी रहे उपस्थित :-
बैठक में प्रवक्ता एडवोकेट ईमरान खान पठान, ज़िला कार्यकारिणी क्रमशः  उपाध्यक्ष कमला शंकर मईड़ा, महासचिव सलीम भाई, सचिव नवाब फौजदार,  प्रधानगण क्रमशः  गांगड़तलाई सुभाष तम्बोलिया, बागीदौरा श्रीमती शान्ता गरासिया,अरथूना श्रीमती कल्पना कटारा, सज्जनगढ़ मोती भूरिया, प्रकाश बामनिया, ब्लॉक अध्यक्षगण क्रमशः कुशलगढ़ रजनीकांत खाब्या,गढ़ी वासुदेव पाटीदार,एसटी मोर्चा अध्यक्ष छगनलाल गरासिया, जिपस महावीर पूरी, धुलचंद मकवाना,डॉ लालचंद मईड़ा,तपन मेघावत, डीसीसी मेम्बर शांतिलाल बामनिया,छात्र नेता राकेश रावत, शोभितपाल सिंह, उर्विष पाठक, संजय खांट,  एनएसयूआई नेता आसिफ खान,पार्षदगण क्रमशः तुफैल अहमद सिंधी, जाहिद अहमद सिंधी, सुरेश कलाल, युवा कांग्रेस से लोकसभा महासचिव अरविंद डामोर,तौसीफ नायक, सेवादल से अनवर अहमद गढ़ी, शेलेन्द्र रौत, रेखा गामोट, एडवोकेट जिम्मी सवोत,विजय खड़िया, सज्जाद भाई, एडवोकेट अब्दुल वसीम अरथूना,  फ़िरोज़ खान चोखला, एनएसयूआई उपाध्यक्ष आसिफ मुस्तफा खान सहित जिले भर से कई कांग्रेसी कार्यकर्तागण व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें ।

उदयपुर कोर्ट में कैदी ने महिला जज पर चप्पल फेंका. ( Video )

उदयपुर . उदयपुर की कोर्ट में कैदी द्वारा जज पर चप्पल उछालने की सनसनी खेज वारदात सोमवार शाम को सामने आई। न्याय के मंदिर में शहर में हुई इस तरह की पहली घटना है . किकावास निवासी आरोपी भैरूलाल कैदी ने अनुशासन की सारी हदें पार करते हुए एक महिला जज पर चप्पल फेंक दी। संयोग से चप्पल सीधे पांव से उछालने के कारण मजिस्ट्रेट का नहीं लगकर डायस के निचले हिस्से से टकराई। विफल रहने पर कैदी ने दूसरे पांव की चप्पल भी खोलकर फेंकने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले चालानी गार्ड ने उसे दबोच कर बाहर ले गए। इस घटना से एकबारगी मजिस्ट्रेट सहित न्यायालय परिसर में मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह गए। मजिस्ट्रेट ने पूरी घटना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बताई, न्याय प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया और तुरंत ही भूपालपुरा थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।

https://youtu.be/ODJpLDq5Gtg

बिछड़ी-जिंक पंचायत समिति वार्ड-२ के उपचुनाव में भाजपा की हुई जीत

उदयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं को लेकर हुए उपचुनाव में उदयपुर के बिछड़ी-जिंक पंचायत समिति वार्ड-2 के सदस्य पद पर भाजपा ने जीत का डंका बजा दिया। उपचुनाव के नतीजे सोमवार गिर्वा तहसील मुख्यालय में घोषित किए गए। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी से समर्थित उम्मीदवार तुलसा कुंवर देवड़ा ने कांग्रेस की किरण सिंह राजपूत को 1107 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया।
चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ो के साथ जश्न मनाया गया। इस कुराबड़ पंचायत समिति के दो नम्बर वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस समर्थित पंचायत समित सदस्य सुनिता कुंवर की सड़क दुर्घटना मे मौत के बाद यहां उपचुनाव हुआ। उदयपुर मे यह एक मात्र पंचायत समिति की सीट थी जिस पर उपचुनाव हुआ। जिससे भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। मावली विधायक दलीचंद डांगी,ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,,गिर्वा प्रधान तखतसिंह,कुराबड़ प्रधान अस्माखान,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेशभट्ट समेत तमाम मोर्चो के जिला और मंडल के पदाधिकारी जुट गए।क्योंकि सभी साख इस चुनाव में दाव पर थी। वहीं कांग्रेस के पूर्व मावली विधायक पुष्करलाल डांगी,देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला,पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चैधरी यूथ कांग्रेस के युवराज सिंह टांक समेत दिग्गज कांग्रेसी भी चुनाव मैदान में डटे रहे लेकिन अपनी प्रत्याशी किरण राजपूत को जीता नही सके। भाजपा इस जीत से काफी उत्साहित दिख रही है क्योकि इस पंचायत समिति वार्ड में बिछड़ी से बाबूसिंह और जिंक पंचायत में सारिका टांक कांग्रेस समर्थित सरपंच है। जीत के जश्न मे डूबे भाजपाईयो ने जुलूस निकालते हुए खुशी जाहिर की। सभी ने नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य तुलसा कुंवर को जीत की बधाई देते हुए माला पहनाई । तुलसा कंवर को कुल 2457 वोट मिले जबकि किरण सिंह को 1243 मतों पर ही संतोष करना पड़ा,जबकि 84 मत नोटा पर पड़े।

त्योहारों के सीज़न में बारबेक्यू नेशन लाएं हैं विशेष ऑफर “त्योहार एक रूप अनेक उत्सव”

उदयपुर। लाइव फ़ूड के लिए मशहूर बारबेक्यू नेशन त्योहारों के इस सीज़न में शहर वासियों के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है।
ऑफर के अनुसार बारबेक्यू नेशन में चार या इससे अधिक व्यक्ति लंच या दीनार के लिए जाते है तो ग्रुप के एक व्यक्ति का मील बारबेक्यू नेशन की तरफ ने कॉम्प्लिमेंट्री स्वरुप दिया जाएगा। उदयपुर में सेलिब्रेशन मॉल में स्थित बारबेक्यू नेशन वेज और नॉन वेज खाने वालों में काफी मशहूर है। बारबेक्यू नेशन का टेबल पर आने वाला लाइव फ़ूड बच्चों से लेकर बढ़ो द्वारा पसंद किया जाता। बारबेक्यू नेशन हर समय समय पर फ़ूड फेस्टिवल व् ऑफर आयोजित करता रहता है।

 

https://www.youtube.com/watch?v=n2PLe0igPfY&feature=youtu.be

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पेसिफिक मेडीकल काॅलेज के छात्रों ने किया रक्तदान

उदयपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पेसिफिक मेडीकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल भीलो का बेदला में आज प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एमबीबीएस एवं बीडीएस के विधार्थीओं ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक की डाॅ.प्रीति अग्रवाल ने बताया कि इस रक्त को जरूरतमन्द रोगियों को उपलब्ध कराया जाऐगा। इस अबसर पर पेसिफिक मेडिकल विष्वविघालय के बाइस चाॅसलर डाॅ. डी.पी.अग्रवाल, प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डाॅ.ए.पी.गुप्ता, डाॅ.नीलाक्षी फैलबस, राकेष मेधवाल,सीमा परमार सहित ब्लड बैंक का स्टाॅफ मौजूद रहा।

एनसीसी केडेट्स ने पोस्टर मेकिंग से दिया स्वच्छता का संकल्प

उदयपुर. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय की एनसीसी विंग द्वारा सोमवार को पोस्टर मेंकिंग एवं महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। एनसीसी केडेट्स ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने व समय देने की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुमन पामेचा, सहायक आचार्य डाॅ. युवराज सिंह राठोड, पारस जैन, डाॅ. दिलीप सिंह चैहान सहित एनसीसी विंग के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारत में बनी विष्व की सबसे छोटी सोने की फीफा अंडर-17 ट्राॅफी

0
उदयपुर. भारत में अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप खुमार बढ़ रहा है। इण्डिया गेट दिल्ली में विश्व कप ट्राॅफी को प्रदर्शन के लिये रखा तो इसे देखने लाखों लोग पहुच गए. ऐसे में उदयपुर के विश्व रिकार्ड्मेन इकबाल सक्का ने विश्व की सबसे छोटी सोने से हुबहू विश्व कप ट्राॅफी जैसी सूक्ष्मदर्शी लेन्स की मदद से देखे जाने वाली मात्र 25 मिली ग्राम सोने में एक-एक मिलीमीटर की दो फीफा अंडर-17 ट्राॅफीयां बनाकर एक नया विश्व रिकार्ड बनाया है. सक्का का यह दावा है कि भारत के सिवाए सोने से बनी सबसे छोटी फीफा अंडर-17 ट्राॅफी विश्व में किसी भी राष्ट्र (देश) ने नही बनाई है फीफा अंडर-17 को सक्का ने सुई के छेद के अन्दर प्रदर्शन किया व दूसरी ट्राॅफी को ओलपीन के मात्थे पर जमा रखा है. आश्चर्यचकित कर देने वाली दोनो ट्रोफ़ियां को शहर के पर्यटक स्थल फतेहसागर, दुधतलाई, मोतीमगरी, सुखाडिया सर्कल सहेलियो की बाड़ी इत्यादि स्थानों पर प्रदर्शन किया तो लोगों ने विश्व की सबसे छोटी फीफा अंडर-17 ट्राॅफी को बहुत पसन्द किया।
इकबाल सक्का चाहते है कि एक ट्राॅफी फीका अंडर-17 की विजेता टीम के राष्ट्र को भारत सरकार की तरफ से भेंट की जाए व दूसरी ट्राॅफी को राष्ट्रीय संग्राहलय भारत सरकार नई दिल्ली में रखी जाए इस बाबत् सक्का ने देश के महमहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद भारत के प्रधानमंत्री मान्यवर नरेन्द्रमोदी एवं भारत के खेलमंत्री आदरणीय राजवर्धनसिंह राठौड को पत्र लिखकर अवगत किया है।