
उदयपुर । डीएवी सेकण्डरी स्कूल जावर में मंगलवार को आयोजित बिईंग सेफ वर्कषाॅप में लगभग 100 से अधिक बच्चों ने सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। हिन्दुस्तान जिं़क के हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेषन एवं बिईंग सेफ के फाउण्डर पवन कौषिक इन बच्चों से मिलने और इनके साथ इन्टरेक्षन के लिये डीएवी स्कूल जावर पहुंचे।
इस वर्कषाॅप में पवन कौषिक ने बच्चों से बातचीत के दौरान सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देते हुए स्कूली बच्चों को बताया कि सुरक्षा की भावना अपने भीतर से आनी चाहिए। सुरक्षा के बारे में अध्यापिक एवं पेरेन्टस उन्हें सिखा सकते हैं क्रियान्वयन स्वयं को ही करना पड़ेगा। सुरक्षा के प्रति जागरूकता से खुद एवं परिवार सुरक्षित होगा, बच्चों को अपने से बड़ों, अध्यापकों एवं परिवार के हर बडे सदस्य की बात माननी चाहिए। विषेष रूप से इस उम्र में सडक सुरक्षा के लिये ट्राफिक नियमों की पालना, हेलमेट पहनना, बिना लाईसेंस वाहन नहीं चलाना, सुनिष्चित करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद के लिये प्रजेन्टेषन के माध्यम से एक कहानी भी प्रस्तुत की जिसमें बच्चों की जिद और माता पिता की अपेक्षा दर्षाया गया था जिसे बच्चों ने खूब पसंद किया और उसकी गहराई को समझा, साथ ही विचार-विमर्ष भी किये।
पवन कौषिक ने बताया कि प्रति वर्ष भारत में लगभग एक लाख पच्चास हजार लोगों की किसी न किसी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और यह भी देखा गया है कि लापरवाही से चलाने वाले वाहनों से बेकूसरों की जान चली जाती हैं। इन सब से बचने का एक ही तरीका है कि अपनी खुद की सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने इस वर्कषाॅप को लाभदायक बताया। बिईंग सेफ प्रोजेक्ट के माध्यम से पवन कौषिक ने अब तक करीब ढाई हजा़र से अधिक बच्चों और परिजनों से मिल चुके है, जिसके अन्तर्गत लघु फिल्म, प्रजेन्टेषन और कहानी के माध्यम से बच्चों को स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने की जाानकारी दी जा रही है।
बिईंग सेफ के फाउण्डर पवन कौषिक ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्धेष्य सडक, घर या कार्यस्थल एवं हर स्थान पर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना है, सुरक्षा नियम सुरक्षा के लिए बनाये जाते हैं सभी को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए जिससे परिजनों और बच्चों के स्वयं के मन में सुरक्षा के लिये प्रतिबद्धता उत्पन्न हो।




जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि गौरवी ने 200, 400 व 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और आखिरी 200 मीटर फ्री स्टाइल में तेज बुखार के चलते उसे जयपुर ले जाया गया। झाला ने बताया कि यदि गौरवी का स्वास्थ्य ठीक रहा तो कल होने वाली रिले प्रतियोगिता में भाग लेने पुनः हनुमानगढ़ जाएगी। गौरवी ने हाल ही राज्य स्तर पर 1500 मीटर फ्री स्टाइल में नया कीर्तिमान बनाकर समुद्री तैराकी में अपना परचम लहराया।
उदयपुर. बायोलोजिकल पार्क सज्जनगढ़ में उपचाराधीन बब्बर शेरनी ‘‘महक’’ की बुधवार को पुनः वन विभाग के वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी तथा ऑख में आवश्यक औषधियां डाली गयी। चिकित्सकों के अनुसार ‘‘महक’’ की ऑपरेशन वाली दाई ऑख की सूजन कम हुई है साथ ही दृष्टि में सुधार हुआ है। उप वन संरक्षक वन्यजीव श्रीमती हरिणी वी. ने बताया कि ‘‘महक’’ ने कल 5 किलोग्राम मीट खाया है तथा इसकी 24 घण्टे स्टाफ द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार इसका फोलो-अप ईलाज एक सप्ताह चलेगा जो कि पार्क के स्थानीय चिकित्सक द्वारा किया जायेगा।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश सोनी ने कहा कि महिलाओं के लिए हिंसा मुक्त वातावरण बनाने में पुलिस द्वारा हर संभव मदद प्रदान करेगी| और सेंटर द्वारा हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को जरुरी पुलिस मदद प्रदान की जाएगी.
उदयपुर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट एवं उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष जसवन्त गन्ना की अनुशंसा पर उदयपुर जिले के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी पद पर विजय माखीजा को नियुक्त किया गया।
