उदयपुर। शहर में भूमि दलालों का आतंक कोई नया नहीं है। शहर के हर क्षेत्र में भूमि दलाल किसी भूखे भेड़िये की तरह बैठे हुए है। कमज़ोर और मजबूर लोगों की बेशकीमती ज़मीनों पर अपनी गिद्द जैसी निगाहें जमाये रहते है। जैसे ही कमज़ोर लोगों को आर्थिक जरूरत होती है पहले मसीहा बन कर उनके पास जाते है और फिर धोखे से इनकी ज़मीन हड़प जाते है। इन दलालों का शिकार कई लोग हो चुके है। मामला पुलिस तक भी जाता है लेकिन पुलिस को जैसे इन्होने अपने दल में शामिल किया हो ऐसे तरह बेदाग़ बच कर निकल जाते है। इन्ही दलालों का शिकार हाल ही में फतहपुरा निवासी 55 साल के सूरज कुमार कुमावत हुआ जिसने इन दलालों से परेशान हो कर आत्मह्त्या करली। यह मामला भी पुलिस में गया है लेकिन हमेशा की तरह जांच के बाद दोषी बेदाग़ बच निकलेगें ?
अगर सूत्रों की माने तो एक तरह से क्या पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने ही इस भुमिदालालों को पनाह दे रखी है ? इन भूमि दलालों की पहुच इतनी है कि बिना किसी खोफ के यह बेखोफ थाणे में अधिकारियों के सामने बैठ कर अपने कारनामों का बखान तक कर देते है। पुलिस की सरपरस्ती के चलते है ही इन भूमि दलालों के होसले इतने बुलंद है कि इन्हें किसी का कोई खोफ नहीं। शहर में कई ऐसे ठीये है जहाँ ये भूमि दलाल पूरी तरह से गिरोह बना कर अपने कामों को अंजाम देते है। लाखो करोड़ों की जमीन कोडियों के दाम हथिया लेते है।
फतहपुरा निवासी सूरज कुमार कुमावत जिसने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाईट नोट में साफ़ टूर पर लिखा है कि उसने भूमि दलालों से परेशां होकर आत्महत्या कर रहा है। सुसाईट नोट में लिखा है- पुलां में 3 प्लॉट हैं जो पैत्रिक संपत्ति है। संपत्ति को लेकर धोली बावड़ी निवासी दलाल गोविंद कुमावत, धीरज भादविया, नीरज अग्रवाल ने उपाध्याय जी से लेन देन करवाया। जिसे मैंने वापस कर दिया था। इसकी रजिस्ट्री मेरे नाम की गोविंद के पास पड़ी हुई है और प्लॉट हड़पने की कोशिश की जा रही है। पिछले चार-पांच साल से इसमें उलझा हुआ हूं। मुझे इतना बर्बाद कर दिया कि आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
अब देखना है कि पुलिस कारवाई करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलवाती है या फिर हमेशा की तरह जांच में संदेह का लाभ देकर ,……..
शहर भू-माफियाओं की गिरफ्त में – एक और ने परेशान होकर की आत्महत्या
क्षत्रिय महा सभा ने राजपूतों के आरक्षण के लिए भरी हुंकार

उदयपुर । राजपूत आरक्षण मंच राजस्थान की ओर से ओबीसी में राजपूतों के आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के अन्तर्गत शनिवार को मेवाड़ क्षत्रिय महासभा का जिला सम्मलेन मीरा मेदपाठ भवन चित्रकूटनगर में आयोजित हुआ। जिसमे राजपूत समाज को भी आरक्षित वर्ग में शामिल करने और आरक्षण को लेकर चर्चा हुई। महासभा के अध्यक्ष बालू सिंह कानावत ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहां की समस्त राजपूत समाज आरक्षण की लड़ाई मे एक साथ है और हम इसे लेकर रहेंगे। सभी उपस्थित सरदारो ने ओबीसी के अन्तर्गत आरक्षण की मांग का समर्थन किया तथा आरक्षण आंदोलन को तेज करने की मांग की तथाआगामी रूप रेखा तय करने के लिए स्थानीय नेतृत्व को केंद्रीय नेतृत्व के साथ तालमेल बनाने की बात की ।
राजपूत आरक्षण मंच राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री सम्पत सिंह शेखावत एवम् संरक्षक श्री सोहन सिंह नाथावत तथा भी सम्मलेन में उपस्थित हुए । तथा प्रदेश भर में चल रहे आंदोलन की गतिविधियां बताई।सम्मलेन में राज्य सरकार द्वारा समाज को आरक्षण देने की ठोस पैरवी करने और राजपूतों को आरक्षण दिलाए जाने की मांग की गई है। महासभा के महामंत्री तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि महासभा में राजपूतों ने आरक्षण को लेकर एक स्वर में अपनी एकता की हुंकार भरी और समाज की मजबूती पर बल दिया। सम्मलेन में क्षत्रिय महासभा के संरक्षक रावत मनोहर सिंह कृष्णावत ने कहां की राजपूत युवा सदा देश सेवा में लड़ते रहे और अपने शौर्य का प्रदर्शन किया किन्तु अब ग्रामीण परिवेश एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण शिक्षा और नौकरियों में पिछड़ गए है, इसलिए समाज को आगे बढ़ाने और प्रगति की और अग्रसर करने के लिए सब को एक स्वर में आवाज बुलंद करनी होगी।बैठक में क्षत्रिय महासभा के तेजसिंह बांसी, नारायण सिंह बाड़ोली,शक्ति सिंह करोई,प्रभुसिंह चौहान,कुलदीप सिंह ताल, राजेंद्र सिंह जगत,राजेंद्र सिंह सिसोदिया, गोपाल सिंह, मयूरध्वज सिंह,परमवीर दुलावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
15 दिन पहले बने सदस्य सदस्य को सोंपी एबीवीपी ने अध्यक्ष पद की दावेदारी .

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्व विद्यालय के छात्र संघ की तारीख तय होते ही छात्र संगठन सक्रीय हो गए। एबीवीपी ने शनिवार को अपना प्रय्ताशी की घोषणा कर दी। जिन्होंने पूर्व में एबीवीपी को हराया उस को ही १५ दिन पूर्व एबीवीपी की सदस्यता दिला कर छात्र संघ अध्यक्ष का दावेदार बना दिया। जिन्होंने एबीवीपी की खिलाफत की थी अब वही छात्र नेता एबीवीपी का प्रचार करेगें।
उदयपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव की नई तारीख की घोषणा के बाद अब छात्र संगठनों की ओर से अपने प्रत्याशियों की घोषणाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को एबीवीपी ने सुखाडिया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए भवानी शंकर बोरीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। काफी दिनों की पशोपेश के परिषद् ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए भवानी शंकर बोरिवाल को दावेदार की घोषणा की, ऐसे में यह साफ हो गया है कि एनएसयुआई से बगावत कर पिछली बार अध्यक्ष बनने वाले मयूरध्वज सिंह पूरी तरह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का प्रचार करते दिखाई देंगे। गोरतलब है कि एबीवीपी ने काॅमर्स काॅलेज के वर्तमान अध्यक्ष भवानी शंकर बोरीवाल को अपने संगठन की ओर से दावेदार चुना है और इसके लिए एबीवीपी ने पंद्रह दिन पूर्व ही भवानी शंकर बोरीवाल को प्राथमिक सदस्यता देकर परिषद् में जोड़ा था। इससे यह तो साबित हो गया है कि देश में सबसे बड़े छात्रसंगठन होने का दंभ भरने वाली अखिल भारतीय परिषद् के पास इस बार कोई दावेदार नहीं था। एबीवीपी की ओर से इस घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रचार – प्रसार में जुट गये हैं वहीं दूसरी ओर एबीवीपी के प्रत्याशी बनने के बाद भवानी शंकर बोरीवाल ने सबसे पहले संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किया और साफ किया कि संगठन ने प्रत्याशी बनाकर बडी जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र – छात्राओं की समस्याओं को प्रशासन तक पंहुचाने का काम करेंगे ताकि समस्याओं का निस्तारण हो सके। बोरीवाल ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर साफ किया कि वह सभी महाविद्यालयों की लाइब्रेरी को डिजीटल करवाने खाली पडे़ पदों को भरवाने के साथ – साथ महाविद्यालयों में बाहरी छात्र नही आए और अगर आ भी जाते है तो उन पर कड़ी कार्रवाई करवाने हेतु प्रशासन का ध्यान आकर्शित करवाया ताकि छात्र – छात्राओं को विश्वविद्यालय में पढ़ाई का माहौल मिल सकें। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद ने एक घोशणा पत्र जारी करते हुए बीते सालों में की गई उपलब्धियों और जितने पर किए जाने वाले कामों को पूरा करने का संकल्प लिया है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद के कार्यालया नचिकेता भवन में अपने चुनावी घोषणा पत्र का विमोचन भी किया इस दौरान विभाग संगठन मंत्री पूरण सिंह, प्रदेष सहमंत्री गजेन्द्र सिंह, महानगर मंत्री जयेष जोषी मोजूद थे।
छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के साथ शुरू हुआ हुड़दंग, मारपीट, नाच गाने का दौर

उदयपुर। २८ अगस्त को पुरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव होने जा रहे है। सुखाडिया यूनिवर्सिटी में भी छात्र संघ के चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गयी है। पार्टियाँ प्रचार और छात्रों का हुडदंग भी अधिसूचना के साथ ही शुरू हो गयी है। आज एन एस यु आई की फ्रेशर पार्टी में जम कर हंगामा हुआ और छात्रों की आपस में मारपीट हुई।
आगामी 28 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव में न्यू कामर्स छात्रों को लुभाने के लिए एन एस यु आई द्वारा यूनिवर्सिटी रोड पर सांवलिया जी गार्डन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया जारहा था। एनएसयुआई के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह षक्तावत द्वारा दी गई फ्रेशर पार्टी में जमकर हंगामा हुआ। पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों में हाथापाई हुई तो वहीं पुरी पार्टी में अफरातफरी का माहौल हो गया। दरअसल केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रौनक गर्ग के समर्थन में इस फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। युनिवर्सिटी रोड़ पर आयोजित हो रही इस पार्टी में विश्वविद्यालय के सभी संघटक महाविद्यालयों के छात्र छात्राएॅं शामिल हुए। इस दौरान कहासुनी के बाद छात्रों के गुट भीड़ गये। गहमागहमी इतनी ज्यादा हो गई कि सभी एक दुसरे पर जानलेवा हमला करने भी उतारू हो गये लेकिन मौके पर मौजुद वरिष्ठ छात्रनेताओं ने मामले को शांत करवाया। करीब बीस मिनट तक पार्टी में हंगामा चलता रहा। सूत्रों की माने तो झगड़े के पीछे निवर्तमान अध्यक्ष मयूर ध्वज सिंह और लवपाल सिंह का हाथ है जिन्होंने ऋशी, मनवीर और योगेष औदिच्य को इस फ्रेषर पार्टी में भेजा और जिन्होंने यहां पर घुसते ही गौरव बियावत के साथ मारपीट षुरू कर दी और आयोजित स्नेह भोज में गुलाब जामुन के भगोनों में रेती डालकर उन्हें अस्वादिश्ट कर दिया। बाद में गुस्साई छात्रों की भीड़ जब उन्हें मारने के लिए दौड़ी तो रौनक गर्ग और अन्य छात्रनेताओं ने बीच बचाव कर उन्हे बचाया। कुछ देर बाद फिर से छात्रों को पार्टी में डीजे पर नचवाया गया और असामाजिक तत्वों से दूर रहने की बात कही इस दौरान पूरी पार्टी में रौनक गर्ग जिन्दाबाद के नारे लगते रहे। इस फ्रेषर पार्टी में 1000 से ऊपर छात्र – छात्राओं की संख्या बताई जा रही थी।

रंगरेली पार्टी में पुलिस का छापा 8 गुजराती लड़के और 3 लडकियां गिरफ्तार

उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने आज देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रेव पार्टी पर छापा मारा। पुलिस ने रात करीब 2 बजे डांगियों का गुड़ा स्थित एक फार्म हाउस में रेव पार्टी करते हुए 11 युवक युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस के दो कमरों में चल रही रेव पार्टी गुजरात के 8 युवकों और पुणे मुंबई की 3 युवतियों को गिरफ्तार किया। 25 लोग फरार हो गए। गुजराती युवक नाथद्वारा दर्शन करने आए थे। मौके से एक कार जब्त कर थाने लाई गई है, जो गुजरात नंबर की है। गिरफ्तार लोगों में संजय पुत्र नरसिंह भाई पटेल के रूप, विजय पुत्र कांतिलाल पटेल राजकोट, प्रफुल्ल पुत्र शांतिलाल पटेल, राजकोट, राजेश पुत्र देवराज पटेल, मोर्वी गुजरात, नीलेश पुत्र रामजी पटेल, रमेश पुत्र पुरुषोत्तम पटेल, राजेंद्र पुत्र वसल भाई पटेल, प्रवीण पुत्र अमर सिंह पटेल सभी गुजरात निवासी शामिल हैं। इन लोगों के पास से नगदी के साथ मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिसकी कार्रवाई रात 3 बजे के बाद तक भी जारी रही।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि सुखेर थाना इलाके में स्थित डांगियो के गुड्डा गांव के समीप जंगल में एक फार्म हाउस पर रेव पार्टी पर चल रही है । जिस पर डीएसपी माधुरी वर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर दबिश दी । पुलिस की दबिश से से एकबारगी फार्म हाउस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया । फार्म हाउस में पुलिस की दबिश के समय करीब 40 से ज्यादा लोग रेव पार्टी में मशगूल थे ।
पुलिस की कार्रवाई देख 30 से ज्यादा लोग दीवारों को कूदकर जंगल में भाग गए,जिसमे मुंबई और पुणे से आई कुछ लड़कियां भी मौका देखकर पुलिस की पकड़ से भाग गई । पुलिस ने इस कार्यवाही में तीन युवतियों और गुजरात के विभिन्न इलाकों के रहने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कार्यवाही के दौरान मौके पर बड़ी तादाद में शराब और वेज नॉनवेज खाना भी बरामद किया है । इसके अलावा आयोजको द्वारा फार्म हाउस पर डांसिंग लाइट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई थी । माना यह जा रहा है कि करीब 8 से ज्यादा लड़कियां इस रेव पार्टी में शामिल थी और गुजरात से आए करीब 40 लोग रेव पार्टी में पूरी तरह से शराब के नशे में चूर थे । निजी फार्म हाउस पर चल रही इस रेव पार्टी से पुलिस ने गुजरात नंबर की तीन से चार कारों को भी बरामद किया है ।
पुलिस की टीम द्वारा अब् जंगल मे भाग गए युवक युवतियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है । डीएसपी माधुरी वर्मा ने बताया कि इस तरह की सूचनाएं पहले भी कई बार मिली थी लेकिन आज पुख्ता सूचना पर पुलिस की टीम ने इस बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है । हालांकि आनन-फानन में की गई इस कार्यवाही में पुलिस का पूरा जाब्ता नहीं होने के चलते रेव पार्टी में शामिल युवक-युवतियां भागने में सफल हो गए । बताया जा रहा है कि गुजरात से आये सभी युवक श्रीनाथजी दर्शन के बहाने उदयपुर आए थे और रेव पार्टी में शामिल हुए थे । पुलिस द्वारा अब् रेव पार्टी के आयोजक और फार्म हाउस के मालिक तक पहुचने के लिए तेजी से प्रयास किये जा रहे है ।
ऐतिहासिक लाल किला पर रही राजस्थानियो की धूम
जयहिंद के साथ जय जय राजस्थान की रही गूंज…

उदयपुर । प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल पर दिल्ली में विभिन्न राज्यो की संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्वाधीनता दिवस के मुख्य राष्ट्रीय समारोह का साक्षी बनने के लिए पहली बार ऐतिहासिक लाल किला पर आमंत्रित किया गया। करीब 22 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि इन ऐतिहासिक श्रणोें के साक्षी बने। प्रधानमंत्राी की इस पहल का सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
इस मौके पर दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियो की विभिन्न संस्थाओं के 50 प्रतिनिधि राजस्थानी वेशभूषाओं में सजधज कर समारोह में शामिल हुए तथा स्थल पर बनाये गए राज्यो की विशेष दीर्धा में बैठ कर लाल किले के प्राचीर से दिए गए प्रधानमंत्राी श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। राजस्थान सूचना केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्रनाथ भट्ट राजस्थानी दल के साथ सम्पर्क अधिकारी थे।
राजस्थान वेलफेयर मंच के अध्यक्ष श्री शिवशंकर पलारिया,राजस्थान क्लब के अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, राजस्थान एकेडमी के अध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता,राजस्थान वागड़ परिषद की श्रीमती नीति और इन संस्थाओं के अन्य पदाधिकारियो ने बताया कि 71 वें स्वतंत्राता दिवस में शामिल होने तथा अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें अपार खुशी व गर्व की अनुभूति हुई।
समारोह स्थल पर राजस्थानी की रंगबिरंगी पगड़ी और साफा तथा परिधानों के साथ ही जय हिंद और जय जय राजस्थान के जोशीले नारो की गूंज रही।
सभी प्रतिनिधिगण इस बात से भी प्रफुल्लित थे कि प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान का बहुरंगी साफा पहन कर राष्ट्र को संबोधित किया।

BN संस्थान में स्वतन्त्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया

भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रताप चैक मे 71 वंे स्वतन्त्रता दिवस को हर्शोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज बी.एन.विष्वविद्यालय के चेयरपर्सन एव विद्याप्रचारिणी सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष राजराणा श्री गुणवन्त सिंह जी झाला द्वारा झण्ड़ारोहण, राश्ट्रगान व उनके उद्बोधन से हुआ। उन्होने षहीदो के षौर्य व बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए नमन किया। तत्पष्चात नन्हे मुन्ने बच्चो ने ”आई लव माॅय इण्ड़िया“ नृत्य के माध्यम से परिसर को देषप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया छात्रा युक्ति खमेसरा ने ”मोहे रंग दे नन्द के लाल“ मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वतन्त्रता दिवस एवं कृश्णजन्माश्टमी को एक ही रंग मे प्रस्तुत किया। छात्रा अदिति सोलंकी ने ”क्यो न आये पापा अबकी बार“ एक षहीद के बेटे की भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। संस्थान के सचिव महोदय डाॅ. महेन्द्र सिंह आगरिया ने आव्हान किया कि अध्यापकगण बच्चो की खुषी के लिए अनवरत् कार्य व प्रोत्साहन करे। उसके बाद विज्ञान संकाय अधिश्ठाता डाॅ. विक्रम सिंह षक्तावत ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भूपाल नोबल्स आॅल्ड़ बाॅय्ज एसोसियेषन के अध्यक्ष डाॅ. युवराज सिंह जी झाला, संयुक्त सचिव महाराज षक्ति सिंह कारोही, कार्यकारिणी सदस्य श्री मोती सिंह गोगुन्दा एवं श्री प्रदीप सिंह तलावदा और सभी प्रवृतियो के अधिश्ठाता व प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अनिता राठौड़ ने किया।
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय गणतंत्र के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी सेक्रेट्री श्री राजेन्द्र पण्डवाल ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिती में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सैकड़ों नहीं हजारों देशभक्तों के बलिदान, अथक प्रयास अनवरत स्वाधीनता आन्दोलन के बाद भारत आजाद हुआ।
इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को आजादी की नई सुबह! लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा लहराते ही सैंकड़ों साल की गुलामियत की पीड़ा का ज्वार शांत हो गया तथा एक ऐसे सामथ्र्यवान, समतावादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र का उदय हुआ जिसकी अंतचेतना में समाज के अंतिम पांत के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने का संकल्प था। समाज में आर्थिक बराबरी लाने और भेदभाव मिटाने का जज्बा था। इसमें दो राय नहीं कि आजादी के इन 70 सालों में देष ने ढेर सारी उपलब्धियां अर्जित की है। देष में लोकतंत्र मजबूत हुआ है हाषिए पर खड़े लोग मुख्यधारा में आए हैं और संविधान ने वंचित लोगों को समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों से लैस किया है। षिक्षा और जागरूकता से सामाजिक भेदभाव कम हुए हैं। खाद्यान्न के मामले में देष आत्मनिर्भर हुआ है और सड़क, बिजली व पानी का विस्तार हुआ है। औद्योगिकरण और कृषि उत्पादन में वृद्धि से लोगों की प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है तथा जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इसके उपरान्त भी हमारे सामने कई चुनौतियां है खास तौर पर साक्षरता और महिला सषक्तिकरण पर विषेष ध्यान देने की आवष्यकता है।
हिन्दुस्तान ज़िंक अपने व्यापार के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान तथा पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति सदैव कटिबद्ध है। आईये आज के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी हमारी कंपनी को और ऊंचाइयाॅं प्रदान करने का संकल्प लें।
कंपनी की सभी इकाइयों में 71वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।
उदयपुर संभाग के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस जोश और सम्मान के साथ मनाया गया।

उदयपुर। उदयपुर संभाग के हर जिले के मदरसों में हर साल की तरह इस साल भी ७० वां जश्न-ए- आज़ादी ( स्वतन्त्रता दिवस ) बड़ी धूम धाम और जोश के साथ मनाया गया।
कई छद्दम राष्ट्रवादियों ने मदरसों पर उँगलियाँ उठाई थी कि यहाँ पर स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त के दिन तिरंगा नहीं लहराया जाता है, जबकि हर मदरसे में हर साल पुरे जोश और एहतराम के साथ १५ अगस्त को आज़ादी का जश्न मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर उदयपुर संभाग के हर जिले, कसबे और गाँव तक के मदरसों में आज़ादी के जश्न को सम्मान के साथ मनाते हुए फोटो शेयर हो रही है। यह फोटो इन कथित राष्ट्रवादी और नफरत फैलाने वालों व् मदरसों को बदनाम करने वालों के मुँह पर करारा तमाचा मार रही है। फेसबुक और व्हाट्सप्प मदरसों में तिरंगे को सलामी देते बच्चे, बूढ़े, मौलाना की तस्वीर खुद यह बयान करती है कि राष्ट्रीयता किसी के सड़कों पर चिल्लाने से आती या जाती नहीं है, यह वो ज़ज़्बा है जो हर हिन्दुस्तानी चाहे वो हिन्दू हो मुस्लिम हो सिख या ईसाई हो सब के दिलों में बराबर जन्म से समाई हुई है। मदरसों पर उंगलिया उठाने वाले सोशल मीडिया पर डाली गयी फोटो को देख कर चुप है।
अंजुमन के सेक्रेटरी रिजवान खान का कहना है कि कुछ ज़हर घोलने वाले लोगों ने झूठी अफवाह फैला रखी है कि मदरसों पर स्वतन्त्रता दिवस नहीं मनाया जाता जबकि हकीकत यह है कि संभाग या राजस्थान ही नहीं मै मानता हूँ कि हिन्दुस्तान के हर मदरसे में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पुरे सम्मान के साथ मनाया जाता है और हर मदरसे में तिरंगा फहराया जाता है। रिजवान खान ने बताया कि उदयपुर जिले में अंजुमन से जुड़े हर मदरसे में हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है इस वर्ष भी मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाये। शहीदों का संस्मरण किया गया राष्ट्रगान पुरे सम्मान के साथ गाया गया। बांसवाडा के इमरान खान एडवोकेट एवं पार्षद ने बताया की बांसवाड़ा जिले में हर मदरसे में पुरे जोश और सम्मान के साथ आजादि का जश्न मनाया जाता है। मदरसों के बारे में गलत धारणा बनाना कुछ लोगों की साजिश है।





