फ्लॉप फिल्म जैसी कहानी बता कर पुलिस खुद आगई शक़ के घेरे में – रुचिता हत्याकांड

img_20161201_125749उदयपुर। चार दिन पहले हुआ रुचिता हत्याकांड पुलिस की बचकानी और फ्लॉप फिल्म की जैसी कहानी की वजह से और ज्यादा उलझता जारहा है। पहले पति केबी गुप्ता पर शक कर उसको हिरासत में लेना उसके बाद उसी अपार्टमेन्ट में रहने वाले दिव्य कोठारी का ह्त्या करना कुबुलना और पुलिस उसको बच्चा समझ कर साइकोसिस का मरीज कह कर पागल बताना। पुलिस द्वारा एसी बचकानी कहानी सुनानना जो की किसी के भी गले नहीं उतर रही। यहाँ तक की जब मिडिया और शहर की जनता में पुलिस की इस फ़िल्मी कहानी की किरकिरी हुई तो पुलिस अधिकारी अपने ही बयान से पलट गए। शहर के पुलिस अधिकारियों ने जधन्य हत्याकांड को मजाक बना कर रख दिया है।
हत्याकांड से जुड़े इसे बीसियों सवाल है जो शहर की आम जनता और मीडिया कर्मियों को नज़र आरहे है, लेकिन पुलिस उनको अनदेखा कर कभी आरोपी को पागल बता कर बचाव कर रही है तो कभी उस की जांच और पूछताछ करने की बात कह रही है। साफ़ तौर पर लग रहा है कि पुलिस अपने किसी निजी नफ़ा नुक्सान या ऊपर के प्रेशर के चलते ह्त्या की गुत्थी को उलझा रहे है और जांच एसी कर रहे है की आरोपी तीन महीने में बाहर आजाये। शहर में तो यहाँ तक कहा जा रहा है कि जिस महिला की ह्त्या हुई वह, जिसने ह्त्या की वह, शहर का गृह मंत्री और पुलिस अधीक्षक के एक ही समाज का होना पुरे मामले में संदेह पैदा कर रहा है। यही नहीं इस मामले के स्पेशल निपटारे के लिए सालों शहर में रहे और हाल में कोटा ट्रांसफर हुए पुलिस अधिकारी जितेन्द्र आंचलिया को कोटा से यहाँ विशेष तौर पर बुलाया जाना भी चर्चा में हैव् कई संदेह पैदा कर रहा है। हत्याकांड का आरोपी दिव्य कोठारी को जहाँ पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने “पागल बच्चा” कह कर मदहोशी की हालत में ह्त्या करने का बयान दिया था अब आज उसी थाणे में पुलिस उपाधीक्षक गोपाल सिंह भाटी कुछ और ही बयान दे रहे है कि आरोपी पागल नहीं है और पुलिस को गुमराह कर रहा है। हकीकत क्या है पुलिस जानने के बावजूद खुलासा नहीं कर रही है।

img-20161204-wa0010

 

 

जवाब मांगते सवाल :

1 – पहला सवाल सबसे बड़ा यह कि ह्त्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ क्यों ?

2.- पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आया की उसके चहरे पर धारदार हथियार से वार किये तो धारदार हथियार वाहन के टूल में कैसे बदल गया ?

3 . – आरोपी चूहे मारने की दवाई खा कर मदहोश केसे हो गया जबकि डॉक्टर के अनुसार चूहे मारने की दवाई खाने से मदहोशी नहीं आती।

4 . – अगर आरोपी साइकोसिस का मरीज है या पागल है तो परिजनों ने कभी उसका इलाज क्यों नहीं करवाया ?

5 – आरोपी को बच्चा और साइकोसिस का मरीज बता कर क्यों बचाया जा रहा है ? बचाने के पीछे कही भ्रस्ताचार का खेल तो नहीं ?

6 – पुलिस ने चार दिन में आरोपी की जांच के दौरान किसी सरकारी बड़े मनोचिकित्सक से सलाह या जांच क्यों नहीं करवाई ?

7 . – पुलिस काफी हद तक सच जान चुकी है इसके बावजूद सच को छुपाने के पीछे उसकी क्या मंशा है ?

गौरतलब है कि चार दिन पहले शोभागपुरा के ऑर्बिट अपार्मेंट के फ्लेट नंबर ७०२ में रहने वाली रुचिता गुप्ता की बड़ी बेरहमी से ह्त्या करदी गयी। पुलिस ने शक के आधार पर पहले रुचिता के पति कृष्ण वल्लभ गुप्ता को हिरासत में लिया। लेकिन अगले ही दिन कहानी में नया मोड़ आया और उसी अपार्मेंट में ऊपर के माले में फ्लेट नंबर 802 में रहने वाला 23 वर्षीय दिव्य कोठारी ने फतहपुरा चोकी में आत्मसमर्पण किया और पुलिस के अनुसार उसने कुबूला की उसने ही रुचिता की ह्त्या की। पुलिस ने चार दिन तक तप्तिश करने के बाद शनिवार को पत्रकार वार्ता में सारे मामले का खुलासा किया। खुलासे में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बचकानी और बेमतलब की कहानी मीडिया कर्मियों को सूना दी जो किसी के भी गले नहीं उतरी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी दिव्य कोठारी ने दो बार सीए एंट्रेंस का एक्साम दिया लेकिन सफल नहीं हो पाया और उसके सफल नहीं होने पर उसकी माँ उसको उलाहने देती थी की वह तो चोकीदार बनेगा। ऐसे उलाहनों को सुन कर वह पगला गया और साइकोसिस का मरीज हो गया। घटना वाले दिन सुबह उसने चूहे मारने की दवा कोल्ड ड्रिंक में मिला कर पी और मदहोश हो गया बाद में बजाय अपने फ्लेट में जाने के वह उसके निचे वह भी गलती से रुचिता के फ्लेट नंबर ७०२ में पहुच गया, वहां पर रुचिता ने उसको मदहोशी की हालत में देखा वह अपने घर के अन्दर लेकर आई। रुचिता ने दिव्य को को पानी पिलाया। उसी समय दिव्य कोठारी ने मदहोशी की हालत में रुचिता को अपनी माँ समझ कर उस पर किसी पाने या टूल से वार किये और उसको घसीट कर स्टोर रूम में लगाया और वहां पर भी उसके चहरे पर करीब 15- २० वार किये और उसको बेरहमी से मारडाला। उसके बाद वह अपने फ्लेट में आया और वहां पर खून से सने कपडे बदल कर घर के बाहर निकल गया। घर पर एक नोट छोड़ गया की मेने रुचिता आंटी को नहीं मारा मेरा इस क़त्ल में कोई हाथ नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की उस बच्चे ने यह क़त्ल; मदहोशी और पागलपन में किया। उसको कुछ भी याद नहीं है। पुलिस में उसने पुरे २४ घंटे बाद आत्म समर्पण किया और इस २४ घंटों के दौरान उसने ९ बार खुद को मारने के प्रयास भी किये लेकिन सफल नहीं हुआ इसमे उसने पिछोला में कूड़ा, बड़ी तालाब में कूड़ा १२० की स्पीड से बाइक भी चलाई। यह सब उसने पागल; पण में किया। यह बचकानी कहानी पुलिस अधीक्षक ने बताई। अब जब इस कहानी से सेकड़ों विरोधाभासी सवाल खड़े हुए और लोग और मिडिया सवाल करने लगी तो [उलिस अधीक्षक और एनी पुलिस अधिकारी अपनी ही बात से पलट गए। आज रवीवार को पुलिस उपाधीक्षक गोपाल सिंह भाटी ने बताया की दिव्य कोठारी पागल नहीं है और खुद को बचाने के लिए एसा कर रहा है।
कल जब पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जो बताया था आज पुलिस उपाधीक्षक ने उसके बिलकुल विपरीत बताया। पुलिस खुद ही उलझ गयी है की अब खुद की बनाई हुई फ़िल्मी कहानी से कैसे पीछा छुडाए।

दिनदहाड़े महिला का हुआ मर्डर, पुलिस का शक महिला के पति पर

img_20161201_125749उदयपुर. शहर के शोभागपुरा स्थित एक अपार्टमेन्ट में ,अहिला की ह्त्या कर दी गयी। महिला की लाश फ्लेट के स्टोर रूम लहुलुहान पड़ी हुई थी। ह्त्या होने की सूचना महिला के पति केबी गुप्ता ने दी लेकिन पुलिस की शक की सुई पति पर ही जा रही है। ह्त्या के सुरागों की छान बीन कर पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शोभागपुरा के द आर्बिट 1 अपार्टमेंट में रहने वाली रुचिता गुप्ता की लाश अपार्टमेंट के अंदर स्टोर में मिली। पुलिस के आला अधिकारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गए हैं। महिला के पति केबी गुप्ता ने बताया कि रुचि आरजेएस की तैयारी कर रही थी और वो खुद सीए और लॉ की तैयारी कर रहे हैं। सुबह रुचि दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के बाद कोचिंग चली गई, उसके वह भी बाहर चला गया। वापस 11 बजे के करीब फ्लेट पर लौटा तो देखा बाहर से गेट खुला है, अंदर झांकने पर खून दिखा तो गार्ड को बुलाया और दरवाजे के अंदर जाकर देखा तो रुचि की खून से सनी लाश स्टोर में पड़ी है। हत्या सिर में भारी भरकम वस्तु के मारने से हुई है। हत्यारे के साथ काफी संघर्ष भी हुआ है जो हालात बयां कर रहे हैं। पति ने बताया कि रुचि कोचिंग गई थी और वापस आ गई। पुलिस ने पता किया तो रुचि जिस उदावत कोचिंग पर जाती थी वहां आज नहीं गई। पुलिस अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल बच्चों से आसपडोस वालों से पूछताछ की।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया की पति और पत्नी के बिच में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। प्रथम द्रष्टाया पुलिस अधिकारियों को महिला का पति केबी गुप्ता पर शक हुआ है। शक के चलते पुलिस पति से पूछताछ करने थाणे ले कर आगई है। घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है

img_20161201_124704

जानकारी के अनुसार रुचि अजमेर के केसरगंज की रहने वाली है उसकी 15 साल पहले कोटा निवासी केबी गुप्ता से लव मैरिज हुई तभी से उदयपुर में रह रहे थे। महिला का पति पहले फर्टिलाइजर कंपनी का जॉब भी करता था जो 2 महीने से छोड़ कर सीए और लॉ की तैयारी कर रहा था। इस हत्याकांड की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। रुचि के रिश्तेदार और दोस्तों को जब उसकी हत्या का पता चला तो सभी मौके पर पहुंच गए। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए।

पेट्रोल महंगा और डीजल हुआ सस्‍ता, आधी रात के बाद लागू होंगी नई कीमतें

0

petrol-price

नई दिल्‍ली। नोटबंदी से परेशान लोगों के लिए ये भी अच्छी खबर नहीं मानी जा सकती है। आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 13 पैसे महंगा और डीजल की कीमत 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता करने की घोषणा की है। नए दाम मध्यरात्रि से प्रभावी हो गये है ।

पेट्रोल 13 पैसे महंगा और डीजल 12 पैसे सस्‍ता हो गया है। आधी रात के बाद पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू होंगी।

गौरतलब है कि देश की तीन बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर ईधन कीमतों की हर 15 दिन पर समीक्षा करती हैं। कच्चे तेल की कीमतों आए उतार-चढ़ाव के आधार पर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती हैं।

अगस्त महीने से अब तक कई बार बढ़ चुके हैं पेट्रोल के दाम

31 अगस्त को पेट्रोल की कीमत में 3.38 रुपए प्रति लीटर का इजाफा, 15 सितंबर को पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा, 1 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 15 अक्टूबर में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। पेट्रोल के दाम जहां 1.34 रुपए प्रति लीटर बढ़े थे तो डीजल के दाम में 2.37 रुपए का इजाफा किया गया था। वहीं 5 नवंबर को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 86 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था।

भ्रष्ट डॉक्टर को मिला एक वर्ष का कठोर कारावास

doctor-in-jail

उदयपुर . 9 साल पहले ग्रामीण से रिश्वत के एक मामले में भ्रस्टाचार निरोधक न्यायालय ने एक डॉक्टर को 400 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एक वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
भ्रस्टाचार निरोधक की विशेष न्यायालय में पीठासीन अधिकारी सुनील पंचोली ने जनवरी २००७ के रिश्वत लेने के एक मामले में आरोपी रूप सिंह पिता किरोड़ी सिंह निवासी कोटवाड़ा टोडा भीम को दो धाराओं में एक एक वर्ष का कठोर कारावास और दो हज़ार रुपये की जुर्माना राशि जमा करवाने की सजा सुनाई है।
जानकारी के अनुसार २ जनवरी 2007 को बांसवाड़ा निवासी राजू निनामा भ्रस्टाचार निरोधक ब्यूरो के तत्कालीन डी एसपी के पास रूप सिंह चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र माहि डेम की शिकायत लेकर गया था। शिकायत के अनुसार दो माह पहले उसकी पत्नी के स्वस्थ केंद्र में डिलीवरी हुई थी। जिसके एवज में सरकार की तरफ से मिलने वाली ७०० रुपये की राशि को वह लेने गया था। स्वस्थ केंद्र में ड्यूटी पर डॉक्टर रूप सिंह ने उससे 700 रुपये देने के लिए 400 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी द्वारा शिकायत की पुष्ठि होने के बाद भ्रस्टाचार की टीम ने डॉक्टर रूप सिंह को ५ जानवी को 400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में आज डॉक्टर को भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत धारा 7 में दो हज़ार का जुर्माना और एक वर्ष का कठोर कारावास तथा धारा 13  (1) (D) सहायक धारा 13 (2) के तहत एक वर्ष का कारावास और २ हज़ार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गयी है। दोनों सजाएं एक साथ चलेगी। इस पुरे मामले में लोक अभियोजक गणेश चंद्र तिवारी ने पैरवी की है उन्होंने १५ गवाह और ३६ दस्तावेज कोर्ट को पेश किये जिसके मद्दे नज़र भ्रष्ट डॉक्टर को सजा हो पायी।

ये 5 घरेलु उपाय आपके पेट की चरबी कम कर सकते है !

0


उदयपुर । ​पेट की चरबी कम करने के घरेलु उपाय – अगर आप भी शरीर में बढ़ गए चर्बी से परेशान हैं तो आजमाइए कुछ नुस्खे और कुछ ही दिनों में बाहर निकले तोंद और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमी चर्बी को कम कर मोटापा को कहिए अलविदा.

चलिए देखते है पेट की चरबी कम करने के घरेलु उपाय –

1 – खीरे का जूस

रोज रात को सोने से पहले खीरे का जूस पीना काफी फायदेमंद साबित होता है खीरा का जूस फेट को बढ़ने नहीं देता इसमें 96% पानी और फाइबर पाया जाता है.

2 – नींबू पानी

नींबू पानी मोटापा कम करने मे काफी कारगर सिद्ध होता है. रोज रात को खाने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से मोटापा बहुत जल्दी कम होता है. अगर जल्द मोटापा कम करना चाहते हैं, तो खाने के बाद जब भी पानी पिएं गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़ कर पिएं. इससे शरीर की एक्स्ट्रा कैलरी बर्न होती है.

3 – अदरक का रस

एक गिलास गुनगुने पानी में 10 बूंद अदरक का रस, एक चम्मच शहद और आधा नींबू निचोड़ कर पीने से मोटापा कम करने में काफी मदद मिलता है.

4 – एलोवेरा जूस

एलोवेरा का जूस चर्बी घटाने में रामबाण की तरह काम करता है. हर रोज एक गिलास एलोवेरा का जूस पीना काफी फायदेमंद साबित होता है.

5 – शहद

एक गिलास गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच शहद मिलाकर पीना इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ मोटापा को कम करने में भी कारगर सिद्ध होता है.

ये है पेट की चरबी कम करने के घरेलु उपाय – इस तरह के नुस्खे मोटापा कम करने के साथ-साथ शरीर के और भी बीमारियों को कम करने में मददगार साबित होता है. ये ऐसे नुस्खे हैं, जिन्हें अमल करना काफी आसान है.

इनके सेवन के साथ-साथ थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी करनी चाहिए.

अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 17 से 19 दिस.

0

englishउदयपुर। ख्वाजा की नगरी में अजमेर में तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल हरसाल की तरह इस बार भी १७ दिसंबर से १९ दिसंबर को आयोजित किया जारहा है।
साहित्य से भरपूर इस फेस्टिवल में देश भर के नामी गिरामी बेहतर विचारकों , बुद्धिजीवियों के साथ एक नयी पहल की कोशिश भी की जारही है। नए कवियों और लेखकों को भी इस लिटरेचर फेस्टिवल में मंच दिया जाएगा। लाये कवियों और लेखकों के लिए मच “परवाज़” के लिए ऑनलाइन क्राउड फंडिंग भी की जारही है। फेस्टिवल में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए dreamwallets वेबसाइट पर जा कर अजमेर में होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आवेदन कर सकते है।

ताज लेकपैलेस एशिया में नंबर वन

0

taj-lake-palace-exterior

उदयपुर। झीलों की नगरी की शान कही जाने वाली दुनिया की टॉप १०० होटल में से एक ताज लेक पैलेस कोविश्व विख्यात इंटरनेशनल मैगजीन कोंडेनास्ट ट्रेवलर ने भारत में एशिया की टॉप २० होटल्स में से सबसे पहलेस्थान का अवार्ड दिया है। युके से प्रकाशित होने वाली मशहूर मैगज़ीन कोंडेनास्ट ट्रेवलर ने एशिया की टॉपहोटल की रेंकिग की जिसमे भारत की उदयपुर स्थित ताज लेक पैलेस होटल को पहला स्थान मिला है और साथ मैं विश्व के टॉप २० डेस्टिनेशन्स में भी स्थान दिया है। ताज लेक पैलेस के रेवेन्यू डायरेक्टर भरत व्यास ने बतायाकि ताज लेक पैलेस को पहला स्थान मिलने के पीछे होटल में मिलने वाली मेहमानों को सुविधाएं, यहाँ कीलोकेशन और हेरिटेज है। ताज लेक पैलेस होटल एशिया भर की पांच सितारा होटलों के मुकाबले 92. 64  के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। ट्रेवलर मैगजीन के मुताबिक़ लेकपैलेस की लोकेशन एशिया मेंसबसे खूबसूरत लोकेशन है, जो इसको विश्व विख्यात बनाती है। चारों तरफ खूबसूरत झील का पानी और झीलको घेरे हरी भरी पहाड़ियों के बिच स्थित यह होटल दुनिया के पर्यटकों के लिए यह आकर्षक का केंद्र है। साथही ताज लेक पैलेस के हेरिटेज को आज तक ज्यों का त्यों संभाल के रखा हुआ है,  यहाँ आने वाले मेहमानोंका राजसी ठाठ बाट के साथ स्वागत किया जाता है साथ ही उन्हें सर्विस भी उच्च स्तरीय दी जाती है। गौरतलबहै कि इससे पूर्व भी ताज लेकपैलेस को कई अवार्ड मिल चुके है जिसके हाल ही में ट्रेवल+लीज़र मैगजीन द्वारादुनिया की  १०० बेस्ट होटल मैं ताज लेक पैलेस को शुमार किया गया था।

वार्ड 8 में उदयपुर न्यूज चैनल के बिसात में हुई जबरदस्त बहस ( VIDEO)

https://www.youtube.com/watch?v=fdU-0mKg8iA&t=9s

उदयपुर नगर निगम के वार्ड 8 में आगामी 29 नवम्बर को उप चुनाव होने जा रहे है। यहां पर पूर्व पार्षद चांदनी गोड़ की सरकारी नौकरी लगने की वजह से उन्होने स्तीफा दे दिया था। इसलिए 8 महिने से पार्षद विहिन हुए इस वार्ड में चुनाव होने जा रहे है। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से नूर बानो और भाजपा की ओर से आभा आमेटा ने पर्चा भर दिया है। दोनो ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दिन रात पूरे वार्ड में प्रचार प्रसार को निकल रहे हैं। उदयपुर न्यूज के खास कार्यक्रम बिसात में दोनो ही प्रत्याशियों उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में वाकयुद्ध करीब एक घण्टे तक चला। वार्ड 8 के करीब 7600 मतदाताओं से निवेदन है कि 29 तारीख को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें, ताकी आपके चहेते प्रत्याशी की इस वार्ड पर ताजपोशी हो सके।

ब्रिटिश महिला के पेट में संदिघ्ध वस्तु छुपी होने के संदेह में रोका – मेडिकल जांच में कुछ नहीं निकला तो किया रवाना।

udaipurउदयपुर। शादी में भाग लेने आये ब्रिटिश दंपत्ति को उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ़ ने प्लेन में चदने से रोक दिया। मेटल डिटेक्टर में जांच के दौरान एलर्ट से ब्रिटिश महिला के पेट में कुछ छुपा होने का संदेह हुआ जिसके बाद एयरपोर्ट अथोरिटी और सुरक्षा बल हरकत में आ गये व् स्थानीय पुलिस को बुला कर मेडिकल चेकअप के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय लाया गया जहां महिला का चेकअप के बाद पता चला अंदर कोई वस्तु छुपी हुई नहीं है।
जानकारी के अनुसार ओमान के बिजनेसमेन गोविन्द दोलानी की बेटी की शादी २४ नवंबर को यहां उदयपुर की रेडिसन ब्लू में आयोजित हुई जिसमे भाग लेने के लिए उनके मित्र ब्रिटिश दंपत्ति डेविड और केटरीना २१ नवंबर को उदयपुर आये हुए थे। शादी में भाग लेने के बाद आज डेविड और केटरीना शाम की फ्लाईट से देहली जाने के लिए एयरपोर्ट पर गए। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान महिला केटरीना के पास मेटल डिटेक्टर ने कुछ संदिघ्ध वस्तु छुपे होने का संकेत दिया। बाद में सुरक्षा बालों द्वारा चेकअप किया गया तो संदेह हुआ कि केटरीना के पेट में कुछ छुपा हुआ है जिसकी वजह से मेटल डिटेक्टर लगातार बीप के संकेत दे रहा है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने डेविड और केटरीना को देहली जाने से रोक दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद स्थानीय पुलिस को भी मोके पर बुला लिया। एयरपोर्ट पर लेडी कांस्टेबल के साथ डबोक थाने के अधिकारी और पुलिस कर्मी मोके पर पहुचे। शाम ७ बजे डबोक पुलिस ब्रिटिश दंपत्ति को जांच के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय लेकर गए जहां उनकी सीटी स्केन और सोनोग्राफी करवा कर जांच की गयी लेकिन महिला के पेट में कुछ भी वस्तु नहीं मिली बाद में उन्हें अगली फल;आयत से दिलोली भेजा गया जहां से वह लन्दन के लिए रवाना होंगे।

ईद मीलादुन्नबी के दिन को सूखा दिवस घोषित करने लिए उदयपुर अंजुमन ने दिया ज्ञापन।

ajnuman-udaipurउदयपुर। अन्जुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर के पदाधिकारियों ने जश्ने ईद मीलादुन्नबी के दिन को सूखा दिवस घोषित कराने के लिए एडीएम सिटी शहर को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश में गांधी जयन्ती व महावीर जयन्ती के मौके पर सरकार द्वारा सूखा दिवस घोषित है उसी तरह ईद मिलादुन्नबी नबी के मोके पर भी राजस्थान में सुखा दिवस घोषित किया जाय।
अंजुमन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुस्लिम समाज द्वारा बार-बार सरकार से विभिन्न तरीको से मांग व जयपुर में 21-1-2013 को शान्तिपूर्ण प्रदर्शन के बाद तत्कालीन सरकार ने आदेश क्रमांक प 4 (17) वित्त/आब/ 200 जारी कर ईद मीलादुन्नबी के मौके पर राजस्थान में सूखा दिवस घोषित किया था लेकिन सरकार बदलने के साथ ही फैसला भी बदल दिया गया। अब सूखा दिवस समाप्त कर दिया गया जो कि सरासर गलत भी है और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी। इसी साल जनवरी में भी समाज के विभिन्न संगठनो द्वारा प्रदेश भर से सरकार को ज्ञापन भेजकर ईद मीलादुन्नबी के मौके पर सूखा दिवस की मांग पुरजोर तरीके से की गई थी लेकिन आश्वासनो के बावजूद सरकार ने मुस्लिम समाज को निराश ही किया।
ईद मीलादुन्नबी का त्यौहार हमारे पेगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है जिन्होने अमन व भाईचारे का पैगाम दिया ओर समाज में फैली बुराईयो से दूर रहने की सीख दी। सबसे पहले पैगम्बर ने ही शराबखोरी को हराम करार दिया ओर लोगो को सही रास्ते पर चलना सिखाया।
अक्सर देखने में आता है कि त्यौहार के दिन शराब के नशे में चूर असामाजिक तत्वों के कारण माहौल बहुत खराब हो जाता है व कई बार तो ये घटनायें बडा रूप ले लेती है जिसके कारण साम्प्रदायिक सदभाव और कानून व्यवस्था दोनो बिगड जाती है। सद्भावना और कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारे लिए अत्यन्त जरूरी है। वर्तमान परिदृश्य में प्रदेश की जनता भी शराबबन्दी की हिमायती है। ईद मीलादुन्नबी के मौके पर पूरे देश में मुस्लिम समाज द्वारा धार्मिक जूलुस का आयोजन किया जाता हैं। चूंकि शराबबन्दी सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए नही अपितु सर्व समाज के लिए फायदेमन्द है। अतः जनहितो को ध्यान में रखते हुए व मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर सरकार से गुजारिश की गई कि ईद मीलानुन्नबी (चांद के अनुसार संभवतया 12 या 13 दिसम्बर) के मौके पर सूखा दिवस घोषित किया जावे ताकि ऐसे शुभ अवसरों पर किसी प्रकार का कोई व्यवधान न हो पाये।
इस अवसर पर अन्जुमन सदर खलील मोहम्मद, सेकट्री रिजवान खान, नायब सदर मुनव्वर अशरफ, मन्जुर हुसैन, अकीलुद्दीन सक्का, एडवोकेट जाकिर भाई, यूथ सदर तबरेज खान, जाकिर हुसैन घाटीवाला, अख्तर हुसैन, सलीम रजा, साजिद हुसैन, अजीज मोहम्मद, इस्माईल खान, मोहम्मद हुसैन, मुराद बक्ष आदि उपस्थित थे।
लेकसिटी की आबो हवा में कितना ज़हर है अब पता चलेगा