उदयपुर। ख्वाजा की नगरी में अजमेर में तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल हरसाल की तरह इस बार भी १७ दिसंबर से १९ दिसंबर को आयोजित किया जारहा है।
साहित्य से भरपूर इस फेस्टिवल में देश भर के नामी गिरामी बेहतर विचारकों , बुद्धिजीवियों के साथ एक नयी पहल की कोशिश भी की जारही है। नए कवियों और लेखकों को भी इस लिटरेचर फेस्टिवल में मंच दिया जाएगा। लाये कवियों और लेखकों के लिए मच “परवाज़” के लिए ऑनलाइन क्राउड फंडिंग भी की जारही है। फेस्टिवल में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए dreamwallets वेबसाइट पर जा कर अजमेर में होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आवेदन कर सकते है।
अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 17 से 19 दिस.
ताज लेकपैलेस एशिया में नंबर वन

उदयपुर। झीलों की नगरी की शान कही जाने वाली दुनिया की टॉप १०० होटल में से एक ताज लेक पैलेस कोविश्व विख्यात इंटरनेशनल मैगजीन कोंडेनास्ट ट्रेवलर ने भारत में एशिया की टॉप २० होटल्स में से सबसे पहलेस्थान का अवार्ड दिया है। युके से प्रकाशित होने वाली मशहूर मैगज़ीन कोंडेनास्ट ट्रेवलर ने एशिया की टॉपहोटल की रेंकिग की जिसमे भारत की उदयपुर स्थित ताज लेक पैलेस होटल को पहला स्थान मिला है और साथ मैं विश्व के टॉप २० डेस्टिनेशन्स में भी स्थान दिया है। ताज लेक पैलेस के रेवेन्यू डायरेक्टर भरत व्यास ने बतायाकि ताज लेक पैलेस को पहला स्थान मिलने के पीछे होटल में मिलने वाली मेहमानों को सुविधाएं, यहाँ कीलोकेशन और हेरिटेज है। ताज लेक पैलेस होटल एशिया भर की पांच सितारा होटलों के मुकाबले 92. 64 के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। ट्रेवलर मैगजीन के मुताबिक़ लेकपैलेस की लोकेशन एशिया मेंसबसे खूबसूरत लोकेशन है, जो इसको विश्व विख्यात बनाती है। चारों तरफ खूबसूरत झील का पानी और झीलको घेरे हरी भरी पहाड़ियों के बिच स्थित यह होटल दुनिया के पर्यटकों के लिए यह आकर्षक का केंद्र है। साथही ताज लेक पैलेस के हेरिटेज को आज तक ज्यों का त्यों संभाल के रखा हुआ है, यहाँ आने वाले मेहमानोंका राजसी ठाठ बाट के साथ स्वागत किया जाता है साथ ही उन्हें सर्विस भी उच्च स्तरीय दी जाती है। गौरतलबहै कि इससे पूर्व भी ताज लेकपैलेस को कई अवार्ड मिल चुके है जिसके हाल ही में ट्रेवल+लीज़र मैगजीन द्वारादुनिया की १०० बेस्ट होटल मैं ताज लेक पैलेस को शुमार किया गया था।
वार्ड 8 में उदयपुर न्यूज चैनल के बिसात में हुई जबरदस्त बहस ( VIDEO)
https://www.youtube.com/watch?v=fdU-0mKg8iA&t=9s
उदयपुर नगर निगम के वार्ड 8 में आगामी 29 नवम्बर को उप चुनाव होने जा रहे है। यहां पर पूर्व पार्षद चांदनी गोड़ की सरकारी नौकरी लगने की वजह से उन्होने स्तीफा दे दिया था। इसलिए 8 महिने से पार्षद विहिन हुए इस वार्ड में चुनाव होने जा रहे है। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से नूर बानो और भाजपा की ओर से आभा आमेटा ने पर्चा भर दिया है। दोनो ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दिन रात पूरे वार्ड में प्रचार प्रसार को निकल रहे हैं। उदयपुर न्यूज के खास कार्यक्रम बिसात में दोनो ही प्रत्याशियों उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में वाकयुद्ध करीब एक घण्टे तक चला। वार्ड 8 के करीब 7600 मतदाताओं से निवेदन है कि 29 तारीख को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें, ताकी आपके चहेते प्रत्याशी की इस वार्ड पर ताजपोशी हो सके।
ब्रिटिश महिला के पेट में संदिघ्ध वस्तु छुपी होने के संदेह में रोका – मेडिकल जांच में कुछ नहीं निकला तो किया रवाना।
उदयपुर। शादी में भाग लेने आये ब्रिटिश दंपत्ति को उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ़ ने प्लेन में चदने से रोक दिया। मेटल डिटेक्टर में जांच के दौरान एलर्ट से ब्रिटिश महिला के पेट में कुछ छुपा होने का संदेह हुआ जिसके बाद एयरपोर्ट अथोरिटी और सुरक्षा बल हरकत में आ गये व् स्थानीय पुलिस को बुला कर मेडिकल चेकअप के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय लाया गया जहां महिला का चेकअप के बाद पता चला अंदर कोई वस्तु छुपी हुई नहीं है।
जानकारी के अनुसार ओमान के बिजनेसमेन गोविन्द दोलानी की बेटी की शादी २४ नवंबर को यहां उदयपुर की रेडिसन ब्लू में आयोजित हुई जिसमे भाग लेने के लिए उनके मित्र ब्रिटिश दंपत्ति डेविड और केटरीना २१ नवंबर को उदयपुर आये हुए थे। शादी में भाग लेने के बाद आज डेविड और केटरीना शाम की फ्लाईट से देहली जाने के लिए एयरपोर्ट पर गए। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान महिला केटरीना के पास मेटल डिटेक्टर ने कुछ संदिघ्ध वस्तु छुपे होने का संकेत दिया। बाद में सुरक्षा बालों द्वारा चेकअप किया गया तो संदेह हुआ कि केटरीना के पेट में कुछ छुपा हुआ है जिसकी वजह से मेटल डिटेक्टर लगातार बीप के संकेत दे रहा है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने डेविड और केटरीना को देहली जाने से रोक दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद स्थानीय पुलिस को भी मोके पर बुला लिया। एयरपोर्ट पर लेडी कांस्टेबल के साथ डबोक थाने के अधिकारी और पुलिस कर्मी मोके पर पहुचे। शाम ७ बजे डबोक पुलिस ब्रिटिश दंपत्ति को जांच के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय लेकर गए जहां उनकी सीटी स्केन और सोनोग्राफी करवा कर जांच की गयी लेकिन महिला के पेट में कुछ भी वस्तु नहीं मिली बाद में उन्हें अगली फल;आयत से दिलोली भेजा गया जहां से वह लन्दन के लिए रवाना होंगे।
ईद मीलादुन्नबी के दिन को सूखा दिवस घोषित करने लिए उदयपुर अंजुमन ने दिया ज्ञापन।
उदयपुर। अन्जुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर के पदाधिकारियों ने जश्ने ईद मीलादुन्नबी के दिन को सूखा दिवस घोषित कराने के लिए एडीएम सिटी शहर को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश में गांधी जयन्ती व महावीर जयन्ती के मौके पर सरकार द्वारा सूखा दिवस घोषित है उसी तरह ईद मिलादुन्नबी नबी के मोके पर भी राजस्थान में सुखा दिवस घोषित किया जाय।
अंजुमन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुस्लिम समाज द्वारा बार-बार सरकार से विभिन्न तरीको से मांग व जयपुर में 21-1-2013 को शान्तिपूर्ण प्रदर्शन के बाद तत्कालीन सरकार ने आदेश क्रमांक प 4 (17) वित्त/आब/ 200 जारी कर ईद मीलादुन्नबी के मौके पर राजस्थान में सूखा दिवस घोषित किया था लेकिन सरकार बदलने के साथ ही फैसला भी बदल दिया गया। अब सूखा दिवस समाप्त कर दिया गया जो कि सरासर गलत भी है और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी। इसी साल जनवरी में भी समाज के विभिन्न संगठनो द्वारा प्रदेश भर से सरकार को ज्ञापन भेजकर ईद मीलादुन्नबी के मौके पर सूखा दिवस की मांग पुरजोर तरीके से की गई थी लेकिन आश्वासनो के बावजूद सरकार ने मुस्लिम समाज को निराश ही किया।
ईद मीलादुन्नबी का त्यौहार हमारे पेगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है जिन्होने अमन व भाईचारे का पैगाम दिया ओर समाज में फैली बुराईयो से दूर रहने की सीख दी। सबसे पहले पैगम्बर ने ही शराबखोरी को हराम करार दिया ओर लोगो को सही रास्ते पर चलना सिखाया।
अक्सर देखने में आता है कि त्यौहार के दिन शराब के नशे में चूर असामाजिक तत्वों के कारण माहौल बहुत खराब हो जाता है व कई बार तो ये घटनायें बडा रूप ले लेती है जिसके कारण साम्प्रदायिक सदभाव और कानून व्यवस्था दोनो बिगड जाती है। सद्भावना और कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारे लिए अत्यन्त जरूरी है। वर्तमान परिदृश्य में प्रदेश की जनता भी शराबबन्दी की हिमायती है। ईद मीलादुन्नबी के मौके पर पूरे देश में मुस्लिम समाज द्वारा धार्मिक जूलुस का आयोजन किया जाता हैं। चूंकि शराबबन्दी सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए नही अपितु सर्व समाज के लिए फायदेमन्द है। अतः जनहितो को ध्यान में रखते हुए व मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर सरकार से गुजारिश की गई कि ईद मीलानुन्नबी (चांद के अनुसार संभवतया 12 या 13 दिसम्बर) के मौके पर सूखा दिवस घोषित किया जावे ताकि ऐसे शुभ अवसरों पर किसी प्रकार का कोई व्यवधान न हो पाये।
इस अवसर पर अन्जुमन सदर खलील मोहम्मद, सेकट्री रिजवान खान, नायब सदर मुनव्वर अशरफ, मन्जुर हुसैन, अकीलुद्दीन सक्का, एडवोकेट जाकिर भाई, यूथ सदर तबरेज खान, जाकिर हुसैन घाटीवाला, अख्तर हुसैन, सलीम रजा, साजिद हुसैन, अजीज मोहम्मद, इस्माईल खान, मोहम्मद हुसैन, मुराद बक्ष आदि उपस्थित थे।
लेकसिटी की आबो हवा में कितना ज़हर है अब पता चलेगा
लेकसिटी की आबो हवा में कितना ज़हर है अब पता चलेगा

उदयपुर . स्मार्ट सिटी की योजना को आगे बढाते हुए शहर की हवा में कितना प्रदुषण फ़ैल रहा है और कोन कोन सी जहरीली गैस हमारी सांसों में जा रही है इसका हिसाब रखने वाली मशीन शहर में स्थापित की जायेगी। शहर की स्थिति प्रदुषण मंडल के उच्च अधिकारी दिल्ली में बैठे हुए ही पता कर सकेगे।
लेकसिटी की वायु कितनी स्मार्ट है इसका पता लगाने के लिए कन्टीन्यूअस एम्बीएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम (सीएएक्यूएमएस) नामक मशीन उदयपुर लाई गई है। प्रदुषण नियंत्रक मंडल की और से लायी गयी यह मशीन कोर्ट चौराहा स्थित खान एवं भूविज्ञान कार्यालय में स्थापित की जायेगी। डेड करोड़ की लागत से आई यह मशीन से २४ घंटे शहर की वायु प्रदुषण की जांच की जा सकेगी। इस मशीन से यह भी पता किया जा सकेगा की शहर की हवा में कोन कोन सी जहरीली गैस है।
मशीन से प्रदूषण के आंकड़े बताने के लिए परिसर में ही 13 गुणा 7 फीट का डिस्प्ले बोर्ड लगेगा। इसे कोर्ट चौराहे से देखा जा सकेगा। डिस्प्ले मशीन 100 मीटर की दूरी पर केबल और रिमोट सिस्टम से भी ऑपरेट हो सकती है। मशीन का संचालन मंडल कार्यालय से ही होगा।
बिजली बंद होने पर मशीन ऑटो पॉवर बैकअप से चलते हुए काम करती रहेगी। मशीन में ये खूबियां भी मशीन में सैटेलाइट सेंसर है। आंकडे ब्रॉडबैंड से सीधे वेबसाइट पर अपलोड होंगे। मशीन के आंकड़ों को जयपुर, दिल्ली में विभागीय अधिकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
अब तक प्रदुषण मंडल पुराने तरीके से वायु प्रदुषण की जांच मैन्युअल तरीके से करता रहा है लेकिन मशीन लगाने के बाद अब रियल टाइम प्रदुषण की जांच हो सकेगी।
बैंक कर्मचारी काले धन को सफ़ेद करने में मदद कर रहे है,
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आर. बी. आई.) ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ बैंक अधिकारी बंद हुये नोटों को बदलने के लिये तथा बैंक खातों में जमा किये जाने के लिये स्वीकार करके काले धन को सफेद धन में परिवॢतत करने में मदद कर रहे हैं।
आर.बी.आई. ने कहा है कि ’’हमारी जानकारी में लाया गया है कि कुछ स्थानों पर, कुछ बैंक अधिकारी, कुछ बदमाशों को गुप्त सहयोग देकर, बंद हो चुके नोटों (स्पेसिफाइड बैंक नोट्स-एस.बी.एन.) को (नयी) नकदी में बदलकर/उन्हें खातों में जमा करके धोखाधडी के कामों में लगे हुए हैं।’’ आर.बी.आई. ने बैंकों को सलाह दी कि वे ’’सुनिश्चित करें कि इस प्रकार के छल-कपटपूर्ण कार्यों को चौकसी बढाकर अविलम्ब रोक दिये गये हैं तथा इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त बैंक अधिकारियों के विरूद्घ कडी कार्यवाही भी करे। सभी सरकारी, निजी, विदेशी, अरबन को-ऑपरेटिव तथा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंकों को जारी निर्देशों में, आर.बी.आई. ने सभी बैंकों की शाखाओं से यह भी कहा है कि वे इन धोखाधडी पूर्ण कार्यों को रोकने के लिये बंद हो चुके नोटों (एस बी एन) का पूरा रिकॉर्ड रखें। (आर.बी.आई. १००० तथा ५०० रूपए के बंद हुए नोटों के लिए एस बी एन शब्द का इस्तेमाल कर रहा है।
आर.बी.आई. ने कहा, ९ नवम्बर से प्रत्येक उपभोत्त*ा द्वारा अपने खाते में जमा कराई गई राशि अथवा ऋण की राशि में, एस बी एन तथा नॉन-एस बी एन नोटों का मूल्य वर्ग अनुसार पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए। साथ ही, एस बी एन को बदलवाने के लिए बैंकों में आए उपभोक्ता तथा नियमित उपभोक्ताओं का, उपभोक्ता अनुसार तथा मूल्य वर्ग अनुसार भी पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए।
चीफ जनरल मैनेजर, पी. विजय कुमार द्वारा हस्ताक्षरित निर्देशों में यह भी कहा गया है कि ’’बैंकों को बडी ही अल्प अवधि में यह जानकारियाँ उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहना चाहिए।’
यूपीएससी टॉपर टीना डाबी का दिल सेकेंड टॉपर अतहर आमिर ने जीता, जल्द होगी शादी

नई दिल्ली: साल 2015 के केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में अव्वल आकर सुर्खियों में रहीं टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल डाबी जल्द ही अतहर आमिर ख़ान के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं. कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले अतहर 2015 की यूपीएसपी परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे थे.
डाबी और अतहर के बीच रिश्ते की सूचना 9 नवंबर को फेसबुक पर टीना डाबी के नाम से बने एक फेसबुक प्रोफाइल से मिली थी, जहां एक दोनों की एक तस्वीर के साथ लिखा गया था, ‘इन अ रिलेशिपशिप विथ अतहर आमिर खान’… इसके बाद से ही इस रिश्ते की चर्चा होने लगी थी और अब टीना ने अंग्रेजी अखबार से टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि वह अतहर से शादी करने वाली हैं. उन्होंने बताया कि शादी की तारीख अभी तय नहीं, लेकिन जल्द ही दोनों की सगाई होने वाली
22 साल की टीना यूपीएससी परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली पहली दलित महिला हैं. टीना और अतहर इस समय मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं. वे दोनों पहली बार 11 मई को राजधानी दिल्ली स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनोल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के नार्थ ब्लॉक स्थित दफ्तर में मिले थे. रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल के अतहर को उनसे पहली नजर में प्यार हो गया था.
टीना ने अखबार को बताया, ‘हम सुबह मिले और शाम को अतहर मेरे दरवाजे पर था. उसके लिए पहली नजर में प्यार हो गया.’ वह बताती हैं कि अगस्त का महीना आते-आते उनपर भी अतहर का जादू चल गया और उन्होंने वह प्रपोजल स्वीकार कर लिया. वह कहती हैं, ‘मैं अतहर को हर रोज उसकी लगन के लिए धन्यवाद देती हूं. वह शानदार इंसान हैं.’
ना और अतहर ने अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं और फेसबुक पर हमेशा ही दोनों साथ में छुट्टियां मनाने और घूमने फिरने की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं. दोनों आईएएस टॉपर के रिश्ते को लेकर एक ओर जहां कई लोगों में उत्सुकता है, वहीं कुछ कुछ लोगों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की. टीना से आहत हैं और कहती हैं, ‘हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और बहुत खुश हैं. लेकिन मैं जब हमारे बारे में इस तरह की बातें पढ़ती हूं तो मैं परेशान हो जाती हूं. हमने अपने बारे में खबरें पढ़ना बंद कर दिया है. मुझे लगता है कि पब्लिक के सामने रहने की कीमत चुकानी पड़ रही है.’
अखबार से बातचीत में टीना इस तरह की आलोचनाओं को लेकर कहती हैं, ‘मैं एक आजाद आत्मनिर्भर महिला हूं और मुझे खुद के लिए चुनाव करने का अधिकार है. अतहर और मैं- हम दोनों अपनी पसंद से बहुत खुश हैं. हमारे माता-पिता भी खुश हैं. इन सबके बीच ऐसे लोग हमेशा होते हैं, जो दूसरे धर्म के इंसान के साथ रिश्ते में बंधने पर आपके खिलाफ नकारात्मक बाते करते हैं. ऐसे लोग सिर्फ 5 प्रतिशत ही हैं. ज्यादातर लोग हमारे इस रिश्ते से खुश हैं. आपने मेरे फेसबुक टाइमलाइन पर देखा होगा कि ज्यादातर कमेंट हमें हिम्मत देने वाले हैं. मैं लोगों के समर्थन और बधाई संदेशों से काफी खुश हूं.’

29 साल में 6260 वीरों ने मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर किए, छह साल में इस वर्ष सर्वाधिक सपूत शहीद

उदयपुर . दुश्मन को रौंदकर मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सूपतों की शहादत का सिलसिला वर्षों से जारी है। बार-बार दुश्मन हमारे देश की तरफ आंख उठाता है और हमारे वीर उनके हर इराजे को नाकाम कर देते हैं। बीते 29 साल में जहां देश के 6260 सपूतों ने प्राण न्यौछावर किए वहीं चार गुणा ज्यादा दुश्मनों को मौत की नींद सुला दिया।
रक्षा मंत्रालय के आकंड़े
वर्ष आतंकी घटनाओं की संख्या शहीद
2013 170 53
2014 222 47
2015 208 39
2016 500 से अधिक 78
988-2016 तक
6260- सैनिक शहीद
23116- आतंकी मार गिराए
14735- आमजन मारे गए
सोर्स : (साउथ एशिया टेरेरिज्म पोर्टल)
-सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब तक करीब 400 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन (केसफायर) किया गया है।
– इस वर्ष अब तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले व केसरफायर में 78 जवान शहीद हो चुके हैं। जो कि वर्ष 2009 के 78 के आंकड़े के बाद सर्वाधिक हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब तक करीब 9 जवान शहीद हुए हैं।
खबर सोर्स – राजस्थान पत्रिका
उदयपुर का स्टार्ट-अप रहा एशिया पेसेफिक में सर्वश्रेष्ठ, 1200 से अधिक स्टार्ट- अप के बीच मारी बाजी

उदयपुर. देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के गोद लिए गांवों का सपना पूरा करने में भागीदार बने उदयपुर के स्टार्ट-अप का लोहा दुनिया ने भी मान लिया है। शहर के युवा उद्यमी जगदीप गंभीर के स्टार्ट-अप कर्मा हैल्थकेयर को यूबीएस सोशल इनोवेटर अवार्ड-2016 से नवाजा गया है। पिछले दिनों सिंगापुर में आयोजित सोशल एंटरप्राइज प्रतियोगिता में दुनियाभर के 1200 से अधिक स्टार्ट-अप शामिल हुए।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान अंत में कुल 12 स्टार्ट-अप को अंतिम सूची में चयनित किया गया। इसमें चीन, जापान, थाईलैण्ड, सिंगापुर और एशिया के कई देशों के स्टार्ट-अप शामिल थे। लेकिन सबके बीच लेकसिटी के स्टार्ट-अप ने बाजी मारी और उसे विजेता घोषित किया गया। इस कार्यक्रम की रचना एवं क्रियान्वयन अशोका की ओर से किया गया। अशोका विश्व में कार्य कर रहे सोशल एंटरप्रेन्योर्स का सबसे बड़ा नेटवर्क है। 80 देशों में कार्यरत 3000 से ज्यादा अशोका के सदस्य हैं।
गर्व की अनुभूति, संकल्प मजबूत
इस उपलब्धि पर जगदीप ने बताया कि विश्व स्तर पर लेकसिटी के स्टार्ट-अप को मान्यता मिलना गर्व का क्षण है। यह एक प्रतिष्ठित सम्मान है। यह उपलिब्ध हमें ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत बनाएगी।
ई-डॉक्टर देखते हैं गांव के मरीजों को
कर्मा हैल्थकेयर अपनी तरह का पहला और अनूठा स्टार्ट-अप है जो तकनीक के माध्यम से ग्रामीण भारत में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। संस्थान ने उदयपुर जिले के 8 गांवों में ई-डॉक्टर क्लिनिक संचालित कर रखे हैं। इनके माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श, जांच सेवाएं एवं रेफरल जैसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। एेसा क्लिनिक पिछले दिनों से हरियाणा में राष्ट्रपति के गोद लिए गांवों में से एक में शुरू भी हो चुका है।

