कश्मीरी छात्र की फेसबुक टिप्पणी से टेक्नो कॉलेज में मचा बवाल,

Techno college udaipur

उदयपुर। उदयपुर में उमरड़ा स्थित टेक्नो कॉलेज में अध्ययनरत कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार सुबह छात्र संगठनों ने टेक्नो कॉलेज पहुंच विरोध जताया। विरोध के दौरान उग्र छात्रों ने कॉलेज भवन पर पथराव व तोडफ़ोड़ भी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज की बिल्डिंग पर तिरंगा झंडा फहराया। छात्र संगठनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व इसी कॉलेज में कश्मीरी छात्रों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए थे। जबकि कोलेज के डायरेक्टर ने भरत विरोधी नारे बाजी को सही नहीं बताया है क्यों कि कोलेज में १२०० छात्र है और कश्मीरी मात्र १० जिसमे पंच छात्राएं है .
उमरड़ा स्थित टेक्नो कॉलेज में पढ़ रहे एक कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर पाक समर्थित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की बात को लेकर आज सुबह नौ बजे एबीवीपी के महानगर मंत्री जयेश जोशी के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन को छात्र द्वारा की गई इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से अवगत कराया। इस दौरान कॉलेज परिसर में माहौल गर्मा गया और छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। एबीवीपी महानगर मंत्री जयेश जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व भी कॉलेज छात्रों द्वारा उरी आतंकी हमले के शहीदों के लिए आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान जब पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे तो वहां अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों ने इसका विरोध किया और कहा कि पाक विरोधी नारे नहीं लगाए। कई बार इन कश्मीरी छात्रों द्वारा कॉलेज परिसर में भारत विरोधी नारे लगाने की बात भी सामने आई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पहुंची हिरणमगरी थाना पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता भी मंगवाया। बाद में कॉलेज प्रशासन की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाले छात्र के खिलाफ हिरणमगरी थानाधिकारी को लिखित रिपोर्ट दी और मामले की जांच तक छात्र को कॉलेज से रेस्टीगेट करने के बाद प्रदर्शन थमा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के धुव्र श्रीमाली, गजेन्द्र राणा, सत्येन्द्र जाट सहित कई एबीवीपी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
॥कॉलेज में 10 कश्मीरी बच्चे पढ़ रहे हैं, जिनमें पांच छात्र व पांच छात्राएं हैं। किसी कश्मीरी छात्र की फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की बात सामने आई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है कि यह पोस्ट उस छात्र की है या नहीं। कॉलेज में दो दिन पूर्व कश्मीरी छात्रों द्वारा नारेबाजी की बात सही नहीं है। कॉलेज में 1200 छात्र हैं, जिनमें कश्मीरी छात्र केवल 10 है। ऐसे में आप खुद समझ सकते हैं कि क्या वे इस तरह की हिम्मत कर सकते हैं?
-आरएस व्यास, डायरेक्टर, टेक्नो कॉलेज
॥कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। इस संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ कार्रवाही होगी।
-भगवत सिंह हिंगड़, डिप्टी

व्यवसायी सुखचेन सिंह कंडा का प्लॉट सीज – बैंक का बकाया होने से हुई कारवाई

sukhchen-singh-kandaउदयपुर. 25 लाख रुपए की देनदारी नहीं चुका सकने पर भारतीय स्टेट बैंक ने भाजपा नेता और बापू बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुखचैन सिंह कंडा का गुरू रामदास कॉलोनी स्थित प्लॉट सोमवार को सीज कर नीलामी खरीददार को सुपुर्द कर दिया। बैंक की कार्रवाई के बाद कंडा का खरीददार से समझौता हो गया। इसके तहत उन्होंने नीलामी राशि अदा कर खरीददार नवीन बापना से अपना प्लॉट छुड़ा लिया।
बैंक के लोन अधिकारी पी.एस.खींची ने बताया कि कंडा ने 5 साल पूर्व रेडीमेड कपड़ों के व्यवसाय के लिए लोन लिया था। कंडा के खिलाफ 25 लाख की देनदारी थी, जो वे अदा नहीं कर सके। बैंक ने नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स के तहत उनका गुरु रामदास कॉलोनी स्थित 3300 वर्गफीट का प्लॉट नीलाम करने से संबंधित नोटिस दिए थे। कंडा ने नोटिस नहीं लिए। इस पर बैंक ने दिसंबर-2015 में प्लॉट ई-ऑक्शन किया था। शहर के व्यवसायी नवीन बापना ने प्लॉट खरीद लिया था।
ई-ऑक्शन के आठ माह बाद बैंक के चीफ मैनेजर के.एन.द्विवेदी के निर्देशन में सरफेसी एक्ट 2002 के तहत प्लॉट सीज कर खरीददार को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई। बैंक प्रबंधन ने इसकी इजाजत जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता से ली। एसपी राजेंद्र गोयल से पुलिस जाब्ता मुहैया कराने का अनुरोध किया गया।
ऑक्शन राशि लौटाने पर वापिस सुपुर्द किया प्लॉट
बैंक के लोन अधिकारी आर.के.सेन, हेमंत सांखला, खरीददार पक्ष के सीए राजेश सुथार और पक्षकार सुखचैन सिंह कंडा परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद थे। मौके पर थोड़ी गहमा-गहमी हुई। बैंक अधिकारियों ने प्लॉट का गेट सील चिट करके बापना के सीए को सुपुर्द कर दिया। बैंक कार्रवाई संपन्न होने के पश्चात शाम को दोनों पक्षों की बैठक हुई। सीए राजेश सुथार ने बताया कि कंडा ने ऑक्शन राशि उन्हें दे दी। कंडा को वापस उनका प्लॉट सुपुर्द कर दिया गया।

सफ़ेद बाघ “रामा” आज आएगा बायलोजिकल पार्क में

white_tiger-gunma_safari_park
उदयपुर.चैन्नई के अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क से सफेद बाघ रामा सोमवार शाम को उदयपुर के लिए रवाना हो गया। रामा के जूलॉजिकल पार्क से जाने पर उसकी फैमिली के सभी टाइगर सदस्य उदास दिखे। सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के डॉ. हिमांशु व्यास के नेतृत्व में टीम उसके केयर टेकर चेल्लाईया के साथ सोमवार शाम साढ़े 5 बजे टाइगर के साथ रवाना हुई।
सीसीएफ (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि टीम चेन्नई से सफेद बाघ को लेकर रवाना हो गई है। जो 28 सितंबर तक पहुंच जाएगी। जूलॉजिकल पार्क के डायरेक्टर से अनुमति मिलने के बाद वहां से सफेद बाघ का केयरटेकर भी साथ आ रहा है। केयर टेकर एक सप्ताह तक उदयपुर में रहेगा। टाइगर के यहां के माहौल में सहज होने के बाद वह वापस चैन्नई चला जाएगा।
डीएफओ टी. मोहन राज ने बताया कि यहां टाइगर और सफेद बाघ में बहुत प्रेम है। टाइगर केयर-टेकर की इतनी बात मानते हैं कि उसकी एक आवाज पर आ जाते हैं। आमतौर पर किसी जूलॉजिकल पार्क से टाइगर को शिफ्ट करने के लिए ट्रंकुलाइज करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस टाइगर को बेहोश करने की जरूरत नहीं पड़ी। पिंजरा लगाकर केयर टेकर ने प्रेम भरे भाव से रामा कहकर एक आवाज लगाई तो रामा तुरंत पिंजरे में आ गया। केयर टेकर चेल्लाईया ने अधिकारियों को बताया कि सफेद बाघ अनु-भीष्म जोड़े की संतान है रामा। अनु-भीष्म दोनों दिल्ली जू में थे। जिन्हें चेन्नई के इस जूलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया था। रामा का जन्म 3 अगस्त 2011 को अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में हुआ था। यह बंगाल टाइगर (पुली) है।

मनचले ने किया इशारा तो महिला ने सरे राह कर दी धुनाई

0

l_road-romeo-beaten-by-girl-57e8d6793c6fcउदयपुर . राजसमन्द में सोमवार को सरे राह जब एक लड़की के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की तो लड़की ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने भी मनचले को जमकर कोसा और धुनाई के मजे लिए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे के करीब जलचक्की चौराहे के पास एक लड़की अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी। तब ही वहां खड़े एक मनचले ने उसे साथ चलने का इशारा किया तो लड़की गुस्से में भर उठी और मनचले की धुनाई शुरू कर दी। इतने में उसकी सहेली व अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए तो लड़की ने सारा माजरा बताया।

लड़की इसके बाद भी नहीं रूकी और बार-बार लड़के को बुरा-भला कहते हुए थप्पड़ों की बरसात कर दी। वहीं, वहां खड़े लोगों ने भी मनचले को खूब खरी-खोटी सुनाई। वहां खड़े लोगों ने धुनाई के वीडियो भी बनाए और तुरंत वायरल भी किए। बीच में मनचला भागने की कोशिश करने लगा तो लड़की ने उसकी बाइक भी पटक दी। ऐसी जबर्दस्त धुनाई होने पर मनचला भी सकते में आ गया और उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई। बाद में जब लड़की अपनी सहेली के साथ वहां से चली गई तो वह भी पीछे से खिसक लिया।

उदयपुर में होगी दिव्यांगो की राष्ट्रीय पेरालिम्पिक स्वीमींग चैम्पियनशिप

में उदयपुर में होगी आयोजित। पहली बार राजस्थान बनेगा ऐसे अनूठे आयोजन का मेजबान।

Paralympics Day 4 - Swimming

उदयपुर . उदयपुर में नवंबर के आखरी सप्ताह देश भर से आये दिव्यांग चेम्पियनों का मेला लगेगा देश भर से आये दिव्यांग पैरालंपिक में अपनी तैराकी का प्रदर्शन करेगें। पेरालिम्पिक स्वीमींग फेडरेषन ऑफ इण्डिया (पी.एस.एफ.आई.) तथा पेरालिम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया (पी.सी.आई.) द्वार दिव्यांगों की राश्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन २६ से ३० नवंबर को खेल गाँव में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से ४०० दिव्यांग उदयपुर आयेगें। यह आयोजन नवगठित ‘‘पेरालिम्पिक स्वीमींग सोसायटी ऑफ राजस्थान’’ उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित होगी।
सोसायटी के अध्यक्ष सूर्य प्रकाष सुहालका ने बताया नवम्बर 26 से 30, तक दिव्यांगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के पावन उद्देष्य से आयोजित होने वाली इस राश्ट्रीय स्पर्धा में देष भर से 400-500 दिव्यांग अपनी तैराकी कोशल का प्रदर्शन करेगें जिनमें कुछ अंतर्राश्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी जैसे कि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित प्रषान्त कर्माकर, शरद गायकवाड़, 2016 ओलम्पिक प्रतिभागी सुरेश जाधव एवं अंतर्राश्ट्रीय पदक विजेता सत्येन्द्र सिंह (एम.पी.), विष्वास के.एस. (कर्नाटक), स्वप्निल पाटिल (हरियाणा) एवं आलम शेख के साथ करीब 300 पुरुष एवं 100 महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इन्हें सहयोग करने करीब 100 अधिकारी भी साथ आएंगे। आयोजन सचिव लीना षर्मा ने बताया यह प्रतियोगिता महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तरणताल में पी.सी.आई. के पेरा स्वीमींग टेक्नीकल कमेटी के चेयरमेन एवं पी.एस.एफ.आई. के टेक्नीकल डायरेक्टर डॉ. बी.के. दबास के निर्देषन में आयोजित की जाएगी।
सूर्य प्रकाश सुहालका ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीडा परिशद् जयपुर एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार, जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर जिला कलक्टर, जिला प्रषासन, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास, जिला खेल संघ आदि संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।
प्रतियोगिता में इन दिव्यांगों की हौसला अफजाई एवं पारितोषिक वितरण हेतु राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे, केबिनेट मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य कई सेलिब्रीटीज का उदयपुर आना प्रस्तावित है। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित कर उदयपुर बुलाने के प्रयास किए जा रहे है।
सुहालका ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। तकनिकी कमेटी का गठन किया गया है जिसमें विक्रम सिंह चन्देल, पूर्व खेल अधिकारी, तकनिकी कमेटी के मुख्य संयोजक, अंतर्राश्ट्रीय तैराकी प्रषिक्षक दिलीप सिंह चौहान, सह-संयोजक, गजेन्द्र सिंह राठौड़, खेल अधिकारी भीलवाड़ा, चन्द्रषेखर अमर तैराकी प्रषिक्षक, जयपुर, महेष पालीवाल, तैराकी प्रषिक्षक उदयपुर, हेमेन्द्र सिंह राणावत, तैराकी प्रषिक्षक, भीलवाड़ा व भक्ति षर्मा, अंतर्राश्ट्रीय तैराक को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान में सबसे मंहगी बिजली राजस्थान में है – सरकार के गड़बड़ झाले से जनता को लग रहा है करंट .

0

bijali

उदयपुर । प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर सरकार की मार लगातार बढ़ती जा रही है। अगर पड़ोसी राज्यों से तुलना की जाए तो राजस्थान इकलौता ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां मध्यमवर्ग के परिवारों को भी लगभग 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।

नए आदेशों के अनुसार को सितम्बर माह से बिजली उपभोग राशि का भुगतान नई दरों से करना होगा। बिजली कंपनियों ने गठन के बाद सातवीं बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। यही नहीं पड़ोसी राज्यों में तुलना में प्रदेश में बिजली दरों में प्रदेश अव्वल नंबर पर आ गया है।

बिजली दरों के मामले में पड़ोसी राज्यों में श्रेणीवार बिजली दरों की तुलना में प्रदेश में बिजली दरें सर्वाधिक हो चुकी हैं और बिजली कंपनियों के वित्तीय घाटे में हो रही लगातार बढ़ोतरी व उदय योजना में मिले अनुदान की शर्तों के अनुसार बिजली कंपनियों को मिली छूट से आगामी समय में फिर से बिजली दरों में बढ़ोतरी होना भी लगभग तय है।

गलती कंपनियों की, भुगते जनता

बीते कुछ वर्षों में बिजली कंपनियों ने विद्युत उत्पादन कर रही कंपनियों से महंगी दरों पर बिजली खरीद की, जिसके चलते करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार कंपनियों पर पड़ा है। वहीं अब घाटे और वित्तीय भार की भरपाई कंपनियां प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से कर रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा दरों पर हो रही बिजली खरीद बिजली कंपनियों के संचित घाटे को बढ़ा रही है वहीं छीजत और चोरी रोकने में नाकाम रही बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई बिजली उपभोक्ताओं पर डालने की कार्यशैली अपना ली है।

छीजत- चोरी ने बढ़ाया घाटा 

प्रदेश की बिजली वितरण निगमों में अब भी बिजली छीजत का ग्राफ 25 से 35 फीसदी तक बना हुआ है वहीं बिजली चोरी मामले में कई जिलों में छीजत 35 फीसदी तक रही है। राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद बिजली कंपनियां चोरी व छीजत रोकने में प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही हैं। इसके उलट बिजली कंपनियों ने चोरी छीजत पर लगाम कसने के लिए संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं के वेतन भत्ते में कटौती की तलवार भी लटकाई लेकिन नतीजा सिफर रहा है।

सस्ती बिजली उपलब्ध लेकिन महंगी दरों से किया भुगतान

प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की अनुदानित श्रेणी कृषि व घरेलू है और इनका हिस्सा क्रमश: 42 व 21 फीसदी है, वहीं देश में यह 23 व 24 फीसदी है जिसके चलते विद्युत लागत और राजस्व में अंतर ज्यादा रहा है। वहीं वर्ष 2005 में पड़ोसी राज्यों से? बिजली खरीद जहां 2.09 रुपए प्रति यूनिट रही, वहीं बिजली कंपनियों ने वर्ष 2008 में 8.83 रुपए प्रति यूनिट से बिजली खरीद कर कम दरों पर बिजली सप्लाई कर घाटे को बढ़ाया है।

फीडर रिनोवेशन प्रोजेक्ट हुआ फेल 

प्रदेश में बिजली चोरी, छीजत कम करने की गरज से बिजली कंपनियां बीते पांच साल में करीब तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च कर चुकी हैं लेकिन फिर भी कई जिलों में बिजली छीजत का आकंड़ा 25 फीसदी से ज्यादा बना हुआ है। बिजली कंपनियों ने छीजत बीस फीसदी से कम करने का लक्ष्य तय किया था जो कुछ जिलों में शहरी इलाकों को छोड़कर अब तक अधूरा रहा है।

पड़ोसी राज्यों की तुलना में पहले नंबर पर है प्रदेश 

राज्य                               खपत              यूनिट तक दर 

मध्य प्रदेश                         100                5.06 रुपए

गुजरात                             100                 4.24 रुपए

पंजाब                                100                5.21 रुपए

महाराष्ट्र                             100                 6.10 रुपए

ओडिशा                            100                 3.95 रुपए

कर्नाटक                            100                 4.56 रुपए

बिहार                               100                  3.85 रुपए

छत्तीसगढ़                         100                 3.83 रुपए

राजस्थान                         100                 6.10 रुपए  (नई दर से)

माँ ने जेब खर्ची नहीं दी तो किशोरी ने दूध तलाई में लगा दी छलांग – युवक ने जान पर खेल कर बचाया

Demo pic
Demo pic

उदयपुर. बदलते परिवेश में लोगों की धैर्य क्षमता लगातार गिरती जा रही है। हर छोटी बात पर सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा देते हैं। युवाओं मे यह स्थिति सबसे ज्यादा नजर आ रही है जिससे पेरेंट्स हर वक्त चिंताग्रस्त रहते हैं। शहर में आत्महत्या की कोशिश का ऐसा ही मामला शुक्रवार को दूधतलाई पर हुआ।

दूधतलाई में कूदकर एक किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की। कारण पता करने पर ज्ञात हुआ की महज परिवार के सदस्यों से पर्याप्त जेबखर्ची नहीं मिलने से परेशान यह युवती अब तक दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। घोसिया कॉलोनी में रहने वाली 17 साल की यह किशोरी टू व्हीलर पर दूध तलाई पहुंची और पाल पर बैठ गई। युवती ने मौका देखकर पानी मे छलांग लगा दी। उस दौरान एक युवक ने युवती को अपनी जान जोखिम डाल बचा दिया।

युवती को पानी से बाहर निकालने के बाद घंटाघर थाना पुलिस को सूचना दी गई। घंटाघर थाना पुलिस ने मौके पर आकर युवती से बात की तो सामने आया कि उसके परिवार के लोग उसे पॉकेट मनी की राशि नहीं देते हैं और इसी वजह से वह काफी परेशान थी। इससे पहले भी इस युवती ने फतहसागर झील में कूद कर जान देने की कोशिश की थी लेकिन वहां भी लोगों ने इसे बचा लिया था।

पत्नी से मनमुटाव होने पर डॉक्टर ने खाया जहर, 4 दिन बाद मिला शव

suicideउदयपुर. सुखेर थाना इलाके के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में शुक्रवार को डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सुखेर पुलिस और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया।

पुलिस के अनुसार,  मृतक गौरव सोनी जोधपुर का निवासी है और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के स्टूडेंट्स को पढ़ाता था। पिछले कई दिनों से मृतक गौरव और उसकी पत्नी के बीच तनाव का माहौल चल रहा था जिस वजह से उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बदबू आने पर जब कमरा खुलवाया गया तो डॉक्टर की लाश मिली।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि मृतक का शव करीब 4 दिन पुराना लग रहा है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द कर दिया गया।

अरावली इन्स्टीट्यूट का ब्लड डोनेशन केम्प

20160923_113031उदयपुर। पं. दिनदयाल उपाध्याय की 100 वीं जन्म जयंती दिवस पर अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, (उमरड़ा) उदयपुर में शुक्रवार को महावीर इन्टरनेशनल, उदयपुर एवं आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के सौजन्य से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं फेक्लटी मेम्बर्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष बी. एल. खमेसरा, सचिव  के. एस. भण्डारी, अन्य पदाधिकारी, आर. एन. टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर केे मेडिकल ऑफिसर डॉ. वन्दना छाबरा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनीषा अग्रवाल की उपस्थिति में 76 विद्यार्थियों एवं स्टाफ मेम्बरर्स ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के पेट्रॉन  ओ. पी. अग्रवाल, सचिव  एन. एल. खेतान एवं वित्त सचिव अमित अग्रवाल ने रक्त दान करने वालो छात्रों एवं स्टाफ मेम्बर्स की हौसला अफज़ाही की। इस मोके पर कॉलेज के निदेशक डॉ हेमन्त धाभाई ने महावीर इन्टरनेशनल, उदयपुर से पधारें सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा भविष्य में इसी तरह की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अन्त में महावीर इन्टरनेशनल, उदयपुर के अध्यक्ष श्री. बी. एल. खमेसरा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कॉलेज मेनेजमेन्ट, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।

सुखाड़िया विष्वविद्यालय की मार्शल आर्ट टीम रवाना

mlsu

उदयपुर। विष्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आत्म रक्षा की कला में निपुण करने के उद्देष्य से इसी सत्र से प्रारम्भ की गई वुषू (मार्षल आर्ट) की पुरूष महिला टीम पंजाबी विष्वविद्यालय पटियाला की मेजबानी में 25 से 29 सितम्बर तक आयोज्य पहली अखिल भारतीय अंतर विष्वविद्यालयी वुषू पुरूष /महिला प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू रवाना हुई ।
टीम में पुरूष वर्गः- हर्ष पुरोहित, सोहनराम, अविनाष, सुरेष चौधरी, जुम्मा खान,
महिला वर्गः- अनिता कुमारी, सीमा यादव,