हिन्दुस्तान में सबसे मंहगी बिजली राजस्थान में है – सरकार के गड़बड़ झाले से जनता को लग रहा है करंट .

0

bijali

उदयपुर । प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर सरकार की मार लगातार बढ़ती जा रही है। अगर पड़ोसी राज्यों से तुलना की जाए तो राजस्थान इकलौता ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां मध्यमवर्ग के परिवारों को भी लगभग 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।

नए आदेशों के अनुसार को सितम्बर माह से बिजली उपभोग राशि का भुगतान नई दरों से करना होगा। बिजली कंपनियों ने गठन के बाद सातवीं बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। यही नहीं पड़ोसी राज्यों में तुलना में प्रदेश में बिजली दरों में प्रदेश अव्वल नंबर पर आ गया है।

बिजली दरों के मामले में पड़ोसी राज्यों में श्रेणीवार बिजली दरों की तुलना में प्रदेश में बिजली दरें सर्वाधिक हो चुकी हैं और बिजली कंपनियों के वित्तीय घाटे में हो रही लगातार बढ़ोतरी व उदय योजना में मिले अनुदान की शर्तों के अनुसार बिजली कंपनियों को मिली छूट से आगामी समय में फिर से बिजली दरों में बढ़ोतरी होना भी लगभग तय है।

गलती कंपनियों की, भुगते जनता

बीते कुछ वर्षों में बिजली कंपनियों ने विद्युत उत्पादन कर रही कंपनियों से महंगी दरों पर बिजली खरीद की, जिसके चलते करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार कंपनियों पर पड़ा है। वहीं अब घाटे और वित्तीय भार की भरपाई कंपनियां प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से कर रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा दरों पर हो रही बिजली खरीद बिजली कंपनियों के संचित घाटे को बढ़ा रही है वहीं छीजत और चोरी रोकने में नाकाम रही बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई बिजली उपभोक्ताओं पर डालने की कार्यशैली अपना ली है।

छीजत- चोरी ने बढ़ाया घाटा 

प्रदेश की बिजली वितरण निगमों में अब भी बिजली छीजत का ग्राफ 25 से 35 फीसदी तक बना हुआ है वहीं बिजली चोरी मामले में कई जिलों में छीजत 35 फीसदी तक रही है। राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद बिजली कंपनियां चोरी व छीजत रोकने में प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही हैं। इसके उलट बिजली कंपनियों ने चोरी छीजत पर लगाम कसने के लिए संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं के वेतन भत्ते में कटौती की तलवार भी लटकाई लेकिन नतीजा सिफर रहा है।

सस्ती बिजली उपलब्ध लेकिन महंगी दरों से किया भुगतान

प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की अनुदानित श्रेणी कृषि व घरेलू है और इनका हिस्सा क्रमश: 42 व 21 फीसदी है, वहीं देश में यह 23 व 24 फीसदी है जिसके चलते विद्युत लागत और राजस्व में अंतर ज्यादा रहा है। वहीं वर्ष 2005 में पड़ोसी राज्यों से? बिजली खरीद जहां 2.09 रुपए प्रति यूनिट रही, वहीं बिजली कंपनियों ने वर्ष 2008 में 8.83 रुपए प्रति यूनिट से बिजली खरीद कर कम दरों पर बिजली सप्लाई कर घाटे को बढ़ाया है।

फीडर रिनोवेशन प्रोजेक्ट हुआ फेल 

प्रदेश में बिजली चोरी, छीजत कम करने की गरज से बिजली कंपनियां बीते पांच साल में करीब तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च कर चुकी हैं लेकिन फिर भी कई जिलों में बिजली छीजत का आकंड़ा 25 फीसदी से ज्यादा बना हुआ है। बिजली कंपनियों ने छीजत बीस फीसदी से कम करने का लक्ष्य तय किया था जो कुछ जिलों में शहरी इलाकों को छोड़कर अब तक अधूरा रहा है।

पड़ोसी राज्यों की तुलना में पहले नंबर पर है प्रदेश 

राज्य                               खपत              यूनिट तक दर 

मध्य प्रदेश                         100                5.06 रुपए

गुजरात                             100                 4.24 रुपए

पंजाब                                100                5.21 रुपए

महाराष्ट्र                             100                 6.10 रुपए

ओडिशा                            100                 3.95 रुपए

कर्नाटक                            100                 4.56 रुपए

बिहार                               100                  3.85 रुपए

छत्तीसगढ़                         100                 3.83 रुपए

राजस्थान                         100                 6.10 रुपए  (नई दर से)

माँ ने जेब खर्ची नहीं दी तो किशोरी ने दूध तलाई में लगा दी छलांग – युवक ने जान पर खेल कर बचाया

Demo pic
Demo pic

उदयपुर. बदलते परिवेश में लोगों की धैर्य क्षमता लगातार गिरती जा रही है। हर छोटी बात पर सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा देते हैं। युवाओं मे यह स्थिति सबसे ज्यादा नजर आ रही है जिससे पेरेंट्स हर वक्त चिंताग्रस्त रहते हैं। शहर में आत्महत्या की कोशिश का ऐसा ही मामला शुक्रवार को दूधतलाई पर हुआ।

दूधतलाई में कूदकर एक किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की। कारण पता करने पर ज्ञात हुआ की महज परिवार के सदस्यों से पर्याप्त जेबखर्ची नहीं मिलने से परेशान यह युवती अब तक दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। घोसिया कॉलोनी में रहने वाली 17 साल की यह किशोरी टू व्हीलर पर दूध तलाई पहुंची और पाल पर बैठ गई। युवती ने मौका देखकर पानी मे छलांग लगा दी। उस दौरान एक युवक ने युवती को अपनी जान जोखिम डाल बचा दिया।

युवती को पानी से बाहर निकालने के बाद घंटाघर थाना पुलिस को सूचना दी गई। घंटाघर थाना पुलिस ने मौके पर आकर युवती से बात की तो सामने आया कि उसके परिवार के लोग उसे पॉकेट मनी की राशि नहीं देते हैं और इसी वजह से वह काफी परेशान थी। इससे पहले भी इस युवती ने फतहसागर झील में कूद कर जान देने की कोशिश की थी लेकिन वहां भी लोगों ने इसे बचा लिया था।

पत्नी से मनमुटाव होने पर डॉक्टर ने खाया जहर, 4 दिन बाद मिला शव

suicideउदयपुर. सुखेर थाना इलाके के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में शुक्रवार को डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सुखेर पुलिस और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया।

पुलिस के अनुसार,  मृतक गौरव सोनी जोधपुर का निवासी है और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के स्टूडेंट्स को पढ़ाता था। पिछले कई दिनों से मृतक गौरव और उसकी पत्नी के बीच तनाव का माहौल चल रहा था जिस वजह से उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बदबू आने पर जब कमरा खुलवाया गया तो डॉक्टर की लाश मिली।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि मृतक का शव करीब 4 दिन पुराना लग रहा है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द कर दिया गया।

अरावली इन्स्टीट्यूट का ब्लड डोनेशन केम्प

20160923_113031उदयपुर। पं. दिनदयाल उपाध्याय की 100 वीं जन्म जयंती दिवस पर अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, (उमरड़ा) उदयपुर में शुक्रवार को महावीर इन्टरनेशनल, उदयपुर एवं आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के सौजन्य से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं फेक्लटी मेम्बर्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष बी. एल. खमेसरा, सचिव  के. एस. भण्डारी, अन्य पदाधिकारी, आर. एन. टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर केे मेडिकल ऑफिसर डॉ. वन्दना छाबरा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनीषा अग्रवाल की उपस्थिति में 76 विद्यार्थियों एवं स्टाफ मेम्बरर्स ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के पेट्रॉन  ओ. पी. अग्रवाल, सचिव  एन. एल. खेतान एवं वित्त सचिव अमित अग्रवाल ने रक्त दान करने वालो छात्रों एवं स्टाफ मेम्बर्स की हौसला अफज़ाही की। इस मोके पर कॉलेज के निदेशक डॉ हेमन्त धाभाई ने महावीर इन्टरनेशनल, उदयपुर से पधारें सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा भविष्य में इसी तरह की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अन्त में महावीर इन्टरनेशनल, उदयपुर के अध्यक्ष श्री. बी. एल. खमेसरा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कॉलेज मेनेजमेन्ट, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।

सुखाड़िया विष्वविद्यालय की मार्शल आर्ट टीम रवाना

mlsu

उदयपुर। विष्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आत्म रक्षा की कला में निपुण करने के उद्देष्य से इसी सत्र से प्रारम्भ की गई वुषू (मार्षल आर्ट) की पुरूष महिला टीम पंजाबी विष्वविद्यालय पटियाला की मेजबानी में 25 से 29 सितम्बर तक आयोज्य पहली अखिल भारतीय अंतर विष्वविद्यालयी वुषू पुरूष /महिला प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू रवाना हुई ।
टीम में पुरूष वर्गः- हर्ष पुरोहित, सोहनराम, अविनाष, सुरेष चौधरी, जुम्मा खान,
महिला वर्गः- अनिता कुमारी, सीमा यादव,

बिजली की बढ़ी दरो को लेकर बांसवाडा में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन .

0

img-20160923-wa0064

उदयपुर. बांसवाड़ा ज़िले  में कांग्रेस पार्टी अपने को मजबूती दिलाने के उदेश्य से एक बार फिर विपक्ष की भूमिका निभाने में जुटी है और जनता के हको की बात कहते हुए आज  ज़िला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया । लगातार बिजली की बढ़ी दरो का विरोध करते हुए आज युथ लोकसभा अध्यक्ष नटवर तेली  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने बिजली की बढ़ी हुई दरों के विरोध में  कलेक्ट्रेट चोराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला जलाया।
नटवर तेली ने कहा कि बिजली की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर,भाजपा सरकार ने आमजन और किसान वर्ग के कमर तोड़ दी है। महंगाई की मार से जुझ रही जनता पर यह सरकार की एक और मार है। उन्होंने कहा कि महंगाई के नाम पर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार ने सरकार में आते ही समय-समय पर पानी,बिजली,रोड़वेज,पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर,अपना असली रूप दिखा दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव मकसूद अहमद अब्बासी ने कहा कि सरकार बाजार पर नियंत्रण करने पर विफल साबित हुई है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जो वादे किए थे,पूरे नहीं किए।सिवाय आवेदन प्राप्त करने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव  जैनेन्द्र त्रिवेदी  ने बीजेपी सरकार के  कार्यकाल को  जनता विरोधी बताया और कहा कि बिजली की दरों में 10 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने महंगाई का चौतरफा बोझ जनता पर डाल दिया है।
युथ प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार ने तुरंत बजली की बढ़ी हुई दरो को वापिस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में  विधानसभा स्तर हो या लोकसभा स्तर या नगर निकाय  के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी । कांग्रेस पार्टी के लगातार विरोध के बावजूद भाजपा सरकार द्वारा पिछले दरवाजे से बिजली की दरो मे वृद्वि की जा रही है,जिसके लिये पार्टी लगातार विरोध दर्ज करा रही है ।
युथ कांग्रेस प्रवक्ता इमरान खान एडवोकेट ने बताया कि इस दौरान युवा अध्यक्ष नटवर तेली, प्रदेश कांग्रेस सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी सहित युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मकसूद अहमद अब्बासी, पार्षद सुरेश कलाल, हरीश पंचाल, बुरहान रतलामी, मनोहर खड़िया, तौसीफ नायक, अरविन्द डामोर, हर्ष चौहान, प्रकाश मईडा ,निखिलेश श्रीमाल, दिव्य दीक्षित, चिराग श्रीमाल, आसिफ मुस्तफा खान, छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज डामोर, प्रकाश बामनिया, शफीक मंसूरी,अतीत गरासिया, पूनम बाथम, अक्षय राजोरा, अंशुल जोशी,  नेहकपाल सिंह बिट्टू, नवाब फौजदार सहित समस्त  युथ लोकसभा, विधानसभा, नगर युवा कांग्रेस के  पदाधिकारीगण व कांग्रेसी कार्यकर्तागण साथ थे ।

मुस्लिम युवाओं में उरी आतंकी हमले को लेकर भारी रोष, पाकिस्तान पर जवाबी हमले और सबक सिखाने की मांग।

jpr4528344225631689-large

उदयपुर। उरी में हिंदुस्तानी सेना के जवानों पर आतंकवादी हमले के बाद हर हिंदुस्तानी मुसलमान में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश भरा हुआ है। उदयपुर संभाग में अलग अलग जिलों में जवानों के लिए मुस्लिम युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर केंडल मार्च निकाले जारहे है। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ आरपार की लड़ाई के साथ पकिस्तान को उसकी औकात बता देने की मांग जोर पकड़ती जारही है। संभाग के बांसवाड़ा डूंगरपुर , चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में मुस्लिम युवाओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर पाकिस्तान को जवाब देने की मांग की जारही है। गुरुवार शाम को भी उयदयपुर में सिलावट वाड़ी में युवाओं ने केंडल मार्च निकाल कर भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

uri

आज शुक्रवार को भी राजस्थान मुस्लिम परिषद् ने पाकिस्तान द्वारा बार-बार देश में किये जा रहे कायरानों हमलो को लेकर ठोस जवाबी कार्यवाही की मांग को लेकर एक अभियान चलाया परिषद् के प्रदेश सचिव तबरेज खान ने पाकिस्तान की शाह पर बार-बार हो रहे आतंकी हमलों से देश की जनता मे आक्रोश व्याप्त है, जनता चाहती है कि आर-पार की लड़ाई लड़कर पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी जाय। इसी मांग को लेकर राजस्थान मुस्लिम परिषद् आज पूरे प्रदेश में दहशतगर्दो को घर में घूसकर मारों की मांग करते हुए हस्ताक्षर व ज्ञापन अभियान चलाया जिसके तहत मांग के समर्थन में जुमे की नमाज के बाद उदयपुर चेटक स्थित पल्टन जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों से मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करवायें गयें। उदयपुर सहित जयपुर, जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा व नागौर जिलों में भी परिषद् की ओर से यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर करके समर्थन दिया। इस मौके पर साजिद हुसैन, सलिम रजा, इस्माईल खान, मोहम्मद हुसैन (मामा), सोहेल खान आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

नन्ही लब्धि ने विदेशी धरती पर जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मैडल

labdhi-uranaउदयपुर. बेल्जियम में हुई 34 रेको रोलर इंटरनेशनल स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीत कर लब्धि सुराणा ने उदयपुर का नाम रोशन किया है।

विदेशी धरती पर अंडर 6 में रॉकवुड हाई स्कूल की छात्रा लब्धि सुराणा ने 400 और 500 मीटर रेस में यह उपलब्धियां हासिल की। लब्धि के उदयपुर आने पर स्कूल परिवार द्वारा उसका जोरदार स्वागत किया गया। तीन साल की आयु से ही स्केटिंग कर रही लब्धि अब तक कई पदक जीत चुकी है। लब्धि ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और कोच को दी।

बेल्जियम में लब्धि के साथ उसके पिता कपिल सुराणा और मां अंजलि सुराणा भी गए थे। बेटी की हौसला अफजाही करने के बाद जब कामयाबी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल प्रबंधन ने भी इस कामयाबी पर लब्धि और उसके परिवार को बधाई दी। स्कूल डायरेक्टर ने कहा वह प्रतिभावान खिलाडिय़ों को हर समय प्रमोट करते रहेंगे।

खुश रहना देश के प्यारों .. अब हम तो सफ़र करते है..

img-20160920-wa0022

उदयपुर . उरी में शहीद हुए राजसमंद के जवान निम्बसिंह रावत जब आखिरी सफर पर निकले तो उन्हें विदा करने हुजूम उमड़ पड़ा। तिरंगे में लिपटे हुए शहीद की अंतिम यात्रा जहां से भी गुजरी, वहां खड़े हर शख्स ने उस जांबाज को सलाम किया। कइयों की आंखें नम हो गईं। देशभक्ति तरानों के साथ माहौल गमगीन जरूर हुआ लेकिन दिलों में जोश और आंखों में फख्र नजर आया।

करीब सुबह 8.30 बजे बजे भीम के विश्राम गृह से शहीद निम्बसिंह की अंतिम यात्रा जुलूस के रूप में निकली। यहां बलाइयों का कुआं से शहीद के पैतृक गांव राजवा के लिए प्रस्थान किया। यह गांव भीम से 30 किमी. दूर है। यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादाद में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं-बच्चे घरों की चौखटों पर, छतों पर और सड़कों पर खड़े थ तो पैदल, मोटरसाइकिल व कारों में साथ-साथ चल रहे थे। बीच-बीच में स्कूल के विद्यार्थियों व कई अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद जवान अमर रहे, भारत माता की जय आदि जयकारों से माहौल गूंज उठा।

img-20160920-wa0024

राजवा पहुंचने पर शहीद की पत्नी रोड़ी देवी को पार्थिव देह के दर्शन  कराए गए। पत्नी व चारों बच्चों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान शहीद की पत्नी और चारों बच्चों की आंखों से आंसू छलछला गए। उदयपुर से पहुंची सेना की टुकड़ी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने 50 राउंड फायर किए। शहीद को सलामी दी गई और फिर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को मुखाग्नि उनके बेटे चंदनसिंह ने दी।

अंतिम संस्कार में संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, आईजी राजीव दासोत, जिला कलक्टर राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी, मगरा विकास बोर्ड के चेयरमैन विधायक हरि सिंह रावत राजसमंद जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी कुंभलगढ़ पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पीसीसी चीफ सचिन पायलट पूर्व गृह राज्य मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, अजमेर जिला प्रमुख वंदना नोगिया पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा मौजूद थे

“महिलाओं के स्वास्थ्य में नयापन” कार्यशाला

talk-on-women-health-issues-at-acesउदयपुर । ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान की महिला प्रकोष्ठ एवं उदयपुर वूमन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में “महिलाओं के स्वास्थ्य में नयापन” पर वार्ता का आयोजन ऐश्वर्या सभागार में किया गया। मुख्य वार्ताकार श्रेयस हॉस्पीटल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश बिवशी थे। वार्ता में महाविद्यालय की महिला व्याख्यताओं, उदयपुर वूमन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री की सदस्याओं व छात्राओं ने भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए प्रो. ए.एन. माथुर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत ईशवन्दना से की गई। अतिथियों का स्वागत छात्रा किरण डांगी, रविना डांगी, रूकसार व पदम कंवर ने उपरना ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। तद्पश्चात मुख्य वार्ताकार डॉ. बिवशी ने महिलाओं के स्वास्थ्य में वर्तमान में उभरती नवीन शारिरीक व्याधियों से सम्बन्धित जानकारियों से अवगत करवाया एवं नवीनतम तकनीकों के प्रयोग से सरल उपचार व निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में कैंसर के लक्षण, रोकथाम व उपचार की नवीनतम जानकारियां पावर-पाईन्ट के माध्यम से दी। इस अवसर पर डॉ. मुकेश बिवशी की पत्नि डॉ. विदूला बिवशी ने भी अपने विचार रखे। डॉ. विदूला बिवशी ने कहा कि महिलाओं को अपने काम व परिवार के अलावा अपने स्वास्थ्य के बारे में भी सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में श्रोताओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का मंथन किया गया।
इस अवसर पर उदयपुर वूमन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री की अध्यक्षा श्रीमती लवलीन क्लेरे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।