
उदयपुर . हिंदल वली हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 804वें उर्स में आज कुल की रस्म के साथ चिश्तिया रंग छा गया है। दरगाह क्षेत्र में हर तरफ गरीब नवाज के दीवाने नजर आ रहे हैं। गरीब नवाज की सदाएं लगाते जुलूस के रूप में चादर लाने का सिलसिला अब भी जारी है। आशिकान ए ख्वाजा के सिरों पर गरीब नवाज के दर की दस्तारबंदी नजर आ रही है। हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स के छोटे कुल व छठी की रस्म में शरीक होने के लिए गरीब नवाज के दीवानों व मतवालों का बुधवार रात को सैलाब उमड़ पड़ा। उर्स की रौनक शबाब पर है और हर तरफ चिश्तिया रंग छाया हुआ है।
कुल की फातेहा में हिन्दुस्तान से आये हर ख्वाजा के दीवाने ने मुल्क में अमनो अमन की दुआ मांगी. घंटों तेज धुप में खड़े ख्वाजा के दीवानों की दीवानगी का यह आलम था के आँखों से आंसू बह रहे थे और हाथ दुआ में उठे हुए थे . कुल की फातेहा के दौरान सिर्फ दरगाह में ही नहीं पुरे क्षेत्र की आसपास की इमारतों सडकों पर लोगों के हाथ दुआ में उठे हुए थे .





कभी पॉर्न इंडस्ट्री में बड़ा नाम रही सनी लियोन आज भले ही बॉलीवुड में आकर इस छवि को बदलने की कोशिशों में जुटी है, लेकिन कहीं न कहीं किसी ने किसी मोड़ पर सनी का अतीत उनसे टकरा ही जाता है। होली के मौके पर सनी को एक बार फिर अपने अतीत के कारण अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा।

