राजस्थान के बजट 2016 में मेवाड़ के हिस्से में क्या आया जाने

vasundhra-raje-rajasthan-budget-1024x668

उदयपुर. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज विधान सभा में साल 2016-17 का बजट पेश किया । स्मार्ट सिटी में चयन होने वाली उदयपुर सिटी का वैसे तो ख़ास ख़याल रखा गया लेकिन राजसमन्द के लिए भी अपना खजाना खोल दिया। बजट को लेकर जहाँ भाजपाई खुश है और बजट को लोक कल्याणकारी बताया जारहा है । वही विपक्ष कांग्रेसी इस बजट को सिर्फ एक कागजी खेल बताते हुए घोषणाओं का बजट बता रहे है। हालाँकि अगर आम जन भी मुख्य सेवक वसुंधरा राजे से ज्यादा खुश नहीं है।
मुख्य मंत्री ने अपना बजट भाषण शुरू किया और इतने सालों में जहाँ देवास परियोजना के लिए अब तक जितना रुपया नहीं मिला इस बजट में राजसमन्द झील में पानी लाने के लिए १०६४ करोड़ रुपये मंजूर कर दिए। राजमार्ग-79 पर आरओबी का ऐलान किया, फूड एवं क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को अब स्टेट लेवल का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही राजसमन्द पर और दिलेरी दिखाते हुए राजसमंद में पन्नाधाय के गांव कमेरी, महाराणा राजसिंह पैनोरमा और रूपनारायण मंदिर चारभुजा के लिए भी घोषणा की। बप्पा रावल पेनोरोमा के लिए भी बजट जारी किया। मुख्यमंत्री ने उदयपुर और राजसमंद में वन और वन्यजीवन के संरक्षण के लिए बजट जारी। खान मजदूरों के स्वास्थ्य और सड़क विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपए मंजूर किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बजट में उदयपुर में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में आमजन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की घोषणा की, जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा देेने के लिए मरू प्रदेश क्षेत्रों से जुड़े जिलों में आर्गेनिक फार्म बनेगा। इस योजना में झीलों की नगरी उदयपुर को भी शामिल किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी में नया ट्राइबल टूरिज्म सर्किट विकसित करने की घोषणा की। उदयपुर के 11 और राजसमंद के 1 उच्च माध्यमिक स्कूल में कामर्स, कृषि और साइंस के एक-एक संकाय खुलेंगे। अब उदयपुर मेडिकल कालेज में 100 और छात्रों को पढऩे का मौका मिलेगा। उन्होंने 100 सीटें बढ़ाने की घोषणा की। इसी तरह चिकित्सा क्षेत्र में एमबी हास्पिटल को मोबाइल डेंटर यूनिट देने के साथ तमाम घोषणाएं कीं। आरएनटी मेडिकल काजेल में रेजिडेंट हॉस्टल के विस्तार के लिए 14.50 करोड़ दिए गए। यहां 4 करोड़ की लागत से नयी मशीन लगेगी।

आमजन का कहना :
राज्य के बजट को लेकर आमजन की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई हालाँकि अधिकतर जनता बजट से ज्यादा खुश नज़र नहीं दिखी व्यावसायिक महिला शालिनी माथुर का कहना है कि पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश की गयी है। व्यवसाइयों के लिए भी बजट राहत भरा कहा जा सकता है । अगर बजट की घोषणाओं पर अमल किया जाए तो कहा जा सकता है की राहत भरा है। रुपेश गन्ना, होलसेल व्यवसाई ने बताया कि मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्य तह आम जनता के रोज मर्रा से जुडी बातों का ख़याल रखना चाहिए ऐसा कही बजट में नहीं दिखा। सिर्फ कागजी और हवाई बजट रहा। , शिक्षा विद्द डॉ सुरेखा सोनी ने बजट को राहत भरा बताया उनके अनुसार सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए सरकार ने अच्छा अनुदान का प्रावधान रखा है । गृहणी पूजा जीतो का कहना है कि महिला दिवस पर बजट पेश किया गया है लेकिन महिलाओं के लिए कोई विशेष योजनाएं नहीं है। ना ही महिलाओं की रसोई का भार कुछ काम होने की संभावना है। गृहणी शुभांगी आरोही भी मुख्य मंत्री से नाराज़ दिखी महिला दिवस और सूना है की आज मुख्य मंत्री का जन्म दिन भी है । ऐसे दिन अगर बजट पेश होता है तो महिलाओं के लिए कोई योजना और अगर ना हो तो ऐसी राहत की घोषणा हो जिसमे महिला वीकास या फिर एक गृहणी को सुन कर राहत हो। बजट में ऐसा कुछ नहीं है।

सिगरेट न देने पर दुकानदार की चाकू से हत्या

phpThumb_generated_thumbnail (2)

उदयपुर. गोवर्धन विलास थाना अंतर्गत बारापाल के पास बदमाशों ने सिगरेट न देेने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहे भाई को भी घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान घायल दुकानदार की मौत हो गई। बारापाल निवासी बंशीलाल मीणा पुत्र जाना मीणा की घर के पास किराना दुकान है। रविवार दोपहर तीन युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सिगरेट मांगी। बंशीलाल ने बोला कि सिगरेट नहीं। धमकी देते हुए सिगरेट देने को कहा। इस पर दुकानदार और युवकों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच एक युवक ने चाकू से दुकानदार पर कई हमले कर दिए। शोरगुल सुनकर घर के अंदर से बंशी की पत्नी और भाई बद्रीलाल भी पहुंचे। बदमाशों ने भाई पर भी हमला कर दिया। भीड़ जुटते देख तीनों बदमाश फरार हो गए, लेकिन उनकी बाइक वहीं छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दुकानदार और बद्रीलाल को एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान बंशीलाल की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बाइक  को जब्त कर लिया है। बाइक के नम्बर के आधार पर हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।

प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने वाले दो रईसजादे गिरफ्तार

crime-police-

उदयपुर. अम्बामाता थाना पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को परेशान कर सात लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में दो रईसजादों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित नवरत्न कॉम्प्लेक्स में 21 हजार रुपए के किराए के फ्लैट में महिलाओं के साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर फतहपुरा निवासी हेमंत छाजेड़ से फिरौती मांगने के मामले में सौभागपुरा हाल नवरत्न कॉम्प्लेक्स निवासी राजवीर कुमावत व देहलीगेट निवासी नितीन शर्मा को गिरफ्तार किया।

यूं पकड़ में आए आरोपित

पुलिस ने आरोपितों के नम्बर की कॉल डिटेल निकाली। पता चला कि सिम अजमेर के विक्रम सिंह के नाम से है। आरोपितों ने विक्रम की लाइसेंस की प्रति लगाकर सिम कार्ड सेक्टर-4 से खरीदा था। मोबाइल के आईएमआई नम्बर को टटोला तो मोबाइल सौभागपुरा निवासी मनीष डांगी के नाम पर मिला। पुलिस ने डांगी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि मोबाइल राजवीर का है, जिसे वह काम में ले रहा था। अभी वापस मोबाइल राजवीर के पास ही है। पुलिस ने डांगी से पता लेने के बाद आरोपितों को फ्लैट में दबिश देकर पकड़ लिया। थाने ले जाते ही आरोपितों के साथ रहने वाली महिलाओं ने हंगामा किया। गिरफ्तारी का विरोध किया और आईजी से शिकायत की।

सूतली बम डालकर किया परेशान

पुलिस ने बताया कि राजवीर के पिता का देहांत हो चुका है। पिता पूर्व में छाजेड़ के साथ ही प्रॉपर्टी का काम करते थे। छाजेड़ पैसे वाला है, इसलिए राजवीर ने नितिन के साथ योजना बनाई। दोनों 5 फरवरी को छाजेड़ के घर पहुंचे और सूतली बम फेंककर भाग निकले। पांच मिनट बाद सहेलीनगर से दोनों ने छाजेड़ को फोन किया कि यह तो अभी ट्रेलर है, आगे क्या-क्या होता है। कहकर स्वीच ऑफ कर लिया। बाद में 3 मार्च को छाजेड़ के भाई सुनील के मीरानगर स्थित मकान पर पथराव कर शीशे फोड़ दिए। 4 मार्च को आरोपितों ने छाजेड़ को फोन कर कहा कि हमें तुम्हारा बुरा नहीं करना है। समुंद्र से लोटा भरकर दे दो। पूछने पर आरोपितों ने सात लाख की फिरौती मांगी। जवाब नहीं मिलने पर धमकाया। शाम को वापस फोन किया तो छाजेड़ ने नहीं उठाया। अगले दिन आरोपितों ने नए नम्बर से फोन कर फिर धमकी। इस पर छाजेड़ ने फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पति के सामने पत्नी को घसीट, किया निर्वस्त्र और पेशाब पिलाया

0

Bokaro-580x378रांची : सुनने में दर्दनाक है लेकिन यह कहानी बिल्कुल सच्ची है. झारखंड की स्टील सिटी बोकारो में जो घटना हुई है वह इंसानियत को झंकझोर कर रख देने वाली है. यहां के गांव में एक महिला को उसके पति के सामने से घसीट कर ले जाया गया. भीड़ के सामने उसके सारे कपड़े उतार लिए गए और सिर मुंडवा दिया गया. जुल्म की ये दास्तां अभी खत्म नहीं हुई है. उस महिला को पेशाब तक पिलाया गया.

जारीडीह थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना हुई है. टेलीग्राफ के अनुसार इस मामले में चार लोगों पर नामजद एफआईआर हुई है. लेकिन, उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. थाने में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार आरोपी उसके घर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे. महिला ने जब दरवाजा खोला तो उसके पति के सामने उसे पीटकर घसीटते हुए वे सामुदायिक केंद्र तक ले गए.

वहां पहले से लोग मौजूद थे. महिला को सबके सामने निर्वस्त्र किया गया. इसके बाद उसके सिर के बाल मुंडवा दिए गए. फिर उसे गंदगी में पेशाब मिलाकर जबरन पिला दिया गया. उस पर खराब चरित्र का होने का आरोप लगाया गया. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की तमाम धाराओं के तहत एफआईआर की गई है.

कर्ज में डूबे शख्स ने फेसबुक पर डाला पत्नी ‘बेचने’ का इश्तेहार, मामला दर्ज

0

facebook-silhouette-580x363कर्ज में डूबे 30 वर्षीय व्यक्ति ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपनी पत्नी को एक लाख रुपये में बेचने का इश्तेहार दे डाला. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उसने अपनी पत्नी की फोटो के साथ सौदे की बात लिख डाली. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंदौर के एरोड्रम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आज बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दिलीप माली के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 509 (किसी स्त्री की लज्जा के अनादर की नीयत से किया गया काम) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि माली पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के फोटो अपलोड करते हुए लिखा, ‘मैंने जिन लोगों के पैसे खाये हैं, मैं उन्हें पैसे लौटाना चाहता हूं. इसलिये मैं अपनी वाइफ को एक लाख रुपये में बेच रहा हूं. अगर किसी को खरीदना है, तो वह मुझसे मेरे मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करे.’

इस शख्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में अपना मोबाइल नम्बर भी डाला है. माली की पत्नी को जब कल छह मार्च को एक रिश्तेदार के जरिये अपने पति की इस शर्मनाक हरकत का पता चला, तो उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया. इस महिला ने पुलिस थाने में की गयी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे और उसके मायके वालों को बदनाम करने के लिये फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है.

महिला ने पुलिस को बताया कि खरगोन जिले के मूल निवासी माली से उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी. शादी के बाद दम्पति इंदौर आकर रहने लगे थे. माली ने इस दौरान कुछ लोगों से कर्ज लिया था. लेकिन वह इसे चुका नहीं पा रहा था. कर्ज देने वाले लोग उसके घर आये दिन तगादा करते थे.

विवाहिता के मुताबिक कर्जदाताओं से डरकर माली इंदौर छोड़कर खरगोन जिले के अपने पैतृक गांव भाग गया था. इसके बाद महिला ने भी इंदौर स्थित किराये का मकान खाली कर दिया था और वह अपनी बेटी के साथ मायके में रहने लगी थी.

यमुना एक्सप्रेस वे हादसाः लड़की बोली- हाथ जोड़कर मांगी थी मदद पर स्मृति चली गईं – घर जा कर tweet कर दिया कि मदद देदी

0
smriti-and-sandli_1457329
नोएडा (यूपी). यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात एक्सीडेंट के बाद स्मृति ईरानी पर घायलों की मदद न करने का आरोप लगा है। एचआरडी मिनिस्टर के काफिले की कार से टक्कर के बाद एक शख्स की मौत हो गई थी। उसकी बेटी ने स्मृति पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें लापरवाही से कार चलाने की बात कही गई है। जख्मी लड़की ने कहा- हमारी मदद नहीं की गई…

– हादसे में मारे गए रमेश कुमार नागर की बेटी संदली ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मंत्री ने हमें मदद करने से साफ मना कर दिया था।
– संदली के मुताबिक, ”एक्सीडेंट के बाद हमने पापा को जल्द हॉस्पिटल ले जाने की बात की थी लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। वे नीचे उतरीं, देखने के बाद फिर कार में बैठ गईं। इसके बाद शीशा चढ़ाया और निकल गईं।”
– बेटे अभिषेक ने कहा, ”उन्होंने एक बार भी हमारी हालत जानने की कोशिश नहीं की।”
– हालांकि, शनिवार रात मंत्री ने जो ट्वीट किया था उसमें उन्होंने कहा था कि जख्मी लोगों को हॉस्पिटल पहुंचा कर उनकी मदद की गई।
– इस बीच, सोमवार को स्मृति के काफिले की जिम्मेदारी संभाल रहे अफसर ने कहा कि हादसा मंत्री के कार से नहीं हुआ था।
smriti-irani-accident3_14
कैसे हुआ था हादसा ?
– संदली के मुताबिक, हम लोग नोएडा एक शादी फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। हमारी बाइक की स्पीड बहुत कम थी, फिर भी पीछे से एक कार ने हमें टक्कर मार दी।
– रमेश की बाइक को पीछे से होंडा सिटी (DL-3C BA 5315) ने टक्कर मारी थी।
– कार के पीछे स्मृति ईरानी का काफिला चल रहा था। इसमें शामिल गाड़ियां हादसे के बाद एक-दूसरे से टकरा गईं।
पुलिस ने क्या कहा था?
– मथुरा के एसएसपी राकेश कुमार सिंह ने कहा था,”घायलों की मदद की गई थी। ”
– एसपी ग्रामीण अरुण कुमार सिंह ने भी बताया था कि एक्सप्रेस-वे पर होंडा सिटी और बाइक सवार की टक्कर हुई थी।
– इसी दौरान स्‍मृति ईरानी की कार और कई गाड़ियां आपस में टकरा गए। मिनिस्टर पूरी तरह सेफ बताई गई थीं।

जेब से ठन-ठन गोपाल, इनाम घोषित किया लाखों में

0
1457084392-5007जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के सिर पर 11 लाख का इनाम घोषित करने वाले पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष आदर्श शर्मा के बैंक खाते में केवल 150 रुपए हैं और वह रोहिणी इलाके में किराए के मकान में रहता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने मकान का किराया भी कई माह से चुकता नहीं किया है। बिहार के बेगूसराय का रहने वाला आदर्श अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से गायब है। जांचकर्ताओं का कहना है कि पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। 
गौरतलब है कि शर्मा ने कई जगहों पर कन्हैया का सिर कलम करने पर इनाम देने की घोषणा करने वाले पैम्फलेट्स बांटे थे। जिसमें उसके दस्तखत भी थे। इन पैम्फलेट्स में लिखा था कि कन्हैया का सिर कलम करने वाले को 11 लाख रुपए इनाम दिए जाएंगे।
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के बदायूं जिलाध्यक्ष कुलदीप वाष्र्णेय ने कन्हैया कुमार की जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद बीजेपी ने कुलदीप पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

शिवमय हुआ शहर, हर ओर शिवा के जयकारे

phpThumb_generated_thumbnail (1)
उदयपुर। आतंकी हमले की अलर्ट के बाद शहर के सभी बड़े शिव मंदिरों में पुलिस की चौकस सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। हर-हर महादेव से शिवालय गुंजायमान है। कल रात से ही एकलिंग जी सहित शहर के  के सभी बड़े छोटे मंदिरों पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेलपत्र, गन्ना, जल, दूध, अच्छत से जलाभिषेक कर रहे हैं। शहर में बसे शिवजी के हर मंदिर और शिवालय में महाशिवरात्रि की धूम है। आज अल सुबह चार बजे से ही मंदिरों में भक्‍तों का तांता लगा हुआ है और हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे है। मंदिरों के आसपास को भांग, धतूरा, फूल, माला आदि की दूकानें सजी हुई है।
बारह साल के बाद ऐसा मौका आया है, जब महाशिवरात्रि सोमवार के दिन मनाई जा रही है। शिव की आराधना का प्रमुख दिन माने जाने वाले सोमवार को महाशिवरात्रि की तिथि पड़ना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस शुभ मोके पर श्रद्धालुओं की संख्या हर शिवालय पर ज्यादा देखने को मिल रही है।
है अलर्ट के बाद शहर में भी सुरक्षा बढ़ी :
eklingjiदस आतंकी गुजरात में घुस आने और शिवरात्रि पर मंदिरों आतंकी वारदात किये जाने  की सूचना के बाद देश भर में हाई अलर्ट कर दिया गया था। उदयपुर के भी प्रसिद्द मंदिरों के बाहर जिला पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के पुरे पुख्ता इंतज़ाम किये है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि शहर भर के थानों को अलर्ट कर हर मंदिर के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। जहाँ ज्यादा भीड़ है वहां पर सादा वर्दी धारी पुलिस कर्मियों को तैनात कर हर संदिग्ध पर नज़र राखी जा रही है। बस स्टेण्ड रेलवे स्टेशन से लेकर मण्डितों तक सुरक्षा के पुरे इंतज़ाम किये है । एसपी गोयल ने बताया कि वर्दी धारी पुलिस कर्मियों के अलावा १५० से अधिक सादा वर्दी धारी पुलिस कर्मी लगाए गए है। मंदिरों के बाहर यातायात की व्यवस्था भी पुख्ता की गयी है ।
शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान कतारे :
पंडितों के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर घनिष्ठा नक्षत्र में आज पूरे दिन शिव की आराधना होगी। यह भी एक संयोग है कि इस बार महाशिवरात्रि को सिंहस्थ कुंभ का योग मिल रहा है। देव ग्रह गुरु इस दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे ऐसे में यह दिन और ज्यादा श्रेष्ठ हो जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के मंदिरों में विविध धार्मिक अनुष्ठान भी किये जारहे है। महाकालेश्वर मंदिर, हजारेश्वर, गुप्तेश्वर, हाटकेश्वर, नीलकंठ, पीपलेश्वर सहित शहर के सभी मंदिरों में अल सुबह से   पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई है। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की झांकियां सजाई गयी है। इधर, ढिकली गांव में सेगराधुणी स्थित श्रीकुलम् आश्रम में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव भी आयोजित किया जारहा है। यही पर गृहशांति यज्ञ भी होगा। बिलेश्वर महादेव मंदिर खारोल कालोनी में खारोल समाज मेवाड़ सोमवार को शिव दरबार, सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जारहे है।
महाकालेशवर और एकलिंगजी में भक्तों की भीड़ :
शहर के अंदर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की लाइन सुबह 4 बजे से ही लगना शुरू हो गयी थी।  मंदिर के पीछे से जलाभिषेक करने की व्यवस्था की गई है। सुबह सात बजे मंगला आरती की गयी सुबह10 बजे से विशेष पूजा अर्चना, शृंगार, भैरव प्रतिष्ठा एवं ध्वजारोहण किया गया। शाम 6 बजे गंगा घट पर 1008 दीपों से महाआरती की जाएगी। शाम सात बजे भजन संध्या होगी। मंदिर में सुरक्षा के लिए 16 सीसीटीवी लगाए गए हैं।
शहर से २० किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बेस मेवाड़ के अधिपति एकलिंग जी भगवान के भक्तों की दीवानगी तो कल शाम से सिर चढ़ कर बोल रही है। शाम से पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं का रैला लगा हुआ है। भोले बाबा के जय कारों के साथ पैदल यात्री एकलिंग जी के दर्शन को पहुंच रहे है । कई भक्तों और स्वयं सेवी संगठनों ने स्टाल लगा कर पैदल यात्रियों के लिए इंतज़ाम किये थे। मंदिर तक जाने के लिए शहर से रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। पुलिस के पुख्ता इंतज़ाम सहित मंदिर के पहले दोनों चोर पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी थी।
झामेश्वर जी में मेला :
झामेश्वर महादेव पर तीन दिवसीय मेले का आगाज कल विशाल भजन संध्या से हुआ। देर रात तक भजन संध्या हजरों श्रद्धालु उमड़े और रात भर चली भजनों की सवर्सरिता का लाभ लिया। गायक महेंद्र सिंह राठौर व नीता नायक ने भजनों की प्रस्तुति दी। आज अलसुबह महादेव का अभिषेक कर विशाल आरती हुयी। महादेव का श्रंगार किया गया। यहाँ पर तीन दिन तक मेला आयोजित होगा जिसमे शहर सहित आसपास के कई गांवों के लोग भाग लेंगे ।

“Barbeque sizzler” at The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur

Smell The Smoke

Udaipur, March 04, 2016 – The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur brings you the authentic delicacies from Bar-be-que on an Enticing Sizzler Platter, prepared by Chef Jay Deo. The three course menu includes Amuse bouche, Barbeque sizzler followed by dessert.

Details of the Barbeque sizzler:

Date: – March 04, 2016 – March 13, 2016

Venue: – Aangan Restaurant, The LaLiT Laxmi Vilas Palace Udaipur (Outdoor Serene Atmosphere with Spectacular view of Fateh Sagar and Aravali Mountains)

Timings: – Dinner: 7pm – 10.30pm

Price:  Vegetarian @ INR 1150 + taxes / Non-Vegetarian @ INR 1350 + taxes

freedom 251- Adcom का दावा, रिंगिंग बेल्स को हैंडसेट्स 3,600रु के हिसाब से बेचे

freedom 251

251 रुपये के स्मार्टफोन Freedom 251 लॉन्च से पहले ही विवादों में है. लाखों लोगों ने इसके लिए रजिस्टर किया है और इसकी बुकिंग बंद हो गई है. कंपनी ने 30,000 लोगों के पैसे वापस करने की भी बात कही है. अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें आईटी प्रोडक्ट फर्म Adcom ने कहा है कि उसने रिंगिंग बेल्स को एक डिवाइस 3,600 रुपये के हिसाब से बेचे हैं.

एडवांस कंप्यूटर (Adcom) के फाउंडर और चेयरमेन संजीव भाटिया ने गैजेट्स 360 को दिए गए एक बयान में कहा है कि कंपनी ने रिंगिंग बेल्स को 3,600 रुपये प्रति यूनिट डिवाइस बेचे हैं. उन्हें इस बात जानकारी नहीं थी कि इस फोन को रिंगिंग बेल्स इसे 251 रुपये में बेचेगी.’

उन्होंने यह भी कहा कि रिंगिंग बेल्स के इस कदम से वो काफी निराश हैं और जरूरत पड़ी तो कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन भी लेंगे. क्योंकि इससे हमारी कंपनी का नाम खराब हो सकता है.

गौरतलब है कि Adcom वही कंपनी है जो दावा करती आई है कि रिगिंग बेल्स ने उससे डिवाइस खरीदे हैं जिसे वो फ्लिपकार्ट पर 3,699 रुपये में बेचती है.

बता दें कि रिंगिंग बेल्स ने जब पत्रकारों को फोन रिव्यू करने के लिए दिया तो उसमें Adcom का लोगो लगा हुआ था. Adcom Ikon 4 फ्लिपकार्ट पर 3,699 रुपये में उपलब्ध है. हालांकि तब कंपनी ने कहा था कि यह Freedom 251 का प्रोटोटाइप है और इसका बॉडी और टच पैनल सिर्फ Adcom का है.