केवड़े की नाल में तेंदुए ने महिला का शिकार किया , उदयपुर में हुई 1.38 लाख रु. की लूट || Udaipur Post Bulletin || 16-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर: 1 – केवड़े की नाल में तेंदुए ने महिला का शिकार किया .

खबर: 2 – फाइनेंसकर्मी से 1.36 लाख रु. लूटे, भागते समय खाई में गिरे बदमाश,

खबर: 3 – उदयपुर में कोरोना इलाज की सर्वत्र सराहना ।

खबर: 4 – रजिस्ट्री कार्यालय को बड़गांव से पुनः नगर निगम सीमा क्षेत्र में लाने की मांग ।
खबर: 5 – कटारा ने आरपीएससी में सदस्य का पदभार ग्रहण किया ।
खबर: 6 – लक्ष्मी विलास : शौरी सहित पांच आरोपियों की सुनवाई 19 तक टली,
खबर: 7 – उदयपुर में रात का पारा 3.8 डिग्री बढ़ा, 22.6 पर पहुंचा,

खबर: 8 – बेरोजगारों के लिए मौका:18 से तहसील स्तर पर होगी 325 सुरक्षा गार्ड और 25 सुपरवाइजरों की भर्ती,

खबर: 9 – आंदोलन की आड़ लेकर दर्ज किए मुकदमे वापस लें ।

खबर: 10 – शराब पर प्रिंट रेट से ज्यादा रुपये वसूले जा रहे है ।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

खबर: 1 – केवड़े की नाल में तेंदुए ने महिला का शिकार किया .

Udaipur. केवड़े की नाल में फायर रेंज के पास गुरुवार शाम को एक तेंदुआ महिला का शिकार कर लिया और महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया . तेंदुए के इस शिकारी हमले में महिला की मौत हो गयी . महिला की मौत के बाद गुस्से में ग्रामीणों ने उदयपुर बाँसवाड़ा मार्ग जाम कर दिया  . ग्रामीण मुआवजा और तेंदुआ पकड़ने की मांग को लेकर जाम किये बैठे थे पुलिस मोके पर पहुची और पुलिस ने ने समझाइश की मुआवजा दिलवाने आश्वाशन दिया उसके बाद मेगा हाइवे खोला गया . जानकारी के अनुसार ओडा निवासी भंवरी देवी झाड़ू बनाने का काम करती थी और इसीलिए वो लकडियाँ एकत्र कर रही थी वही तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया और महिला को खीच कर झाड़ियों में ले गया . ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ मेगा हाइवे पर पहले भी लोगों पर हमले कर चुका है .

 

खबर: 2 – फाइनेंसकर्मी से 1.36 लाख रु. लूटे, भागते समय खाई में गिरे बदमाश,

Udaipur. जिले में लूट चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। खेरवाड़ा-डबोक में एटीएम में सेंध लगाने, कानोड़ में डेढ़ करोड़ की लूट मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है। इस बीच बुधवार को शहर के समीप नाई थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर फाइनेंसकर्मी से 1.38 लाख रु. लूट लिए। नयागुड़ा घाटे के पास शाम 6 बजे लूट कर बाइक से भागे बदमाश करीब आधा किमी दूर ही खाई में गिर गए। जहां ग्रामीणाें ने एक अाराेपी बावलवाड़ा सराेली, हाल मल्लातलाई निवासी मनीष मीणा को दबोच लिया। इसका साथी रुपए का बेग लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची नाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है। थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि परिवादी महेंद्र सिंह साेलंकी जन लक्ष्मी स्माल फाइनेंस कंपनी में काम करता है।बुधवार काे वह फाइनेंस की बकाया किस्तें लेने निकला था। दिनभर किस्तें कलेक्ट करके वह शाम काे कालीवास से उदयपुर के लिए बाइक से रवाना हुआ। शाम करीब 6 बजे नयागुड़ा घाट से पहले बाइक सवार दो युवकाें ने उसे राेका। चाकू दिखाकर बेग छीना और फरार हो गए। बेग में किस्ताें के 1.36 लाख रुपए, मोबाइल और दस्तावेज थे।लूट के बाद महेंद्र पैदल ही कुछ दूर नयागुड़ा गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण महेंद्र के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश की। करीब आधा किमी दूर ही एक आरोपी घायल अवस्था में मिला। जबकि उसका दूसरा साथी बेग लेकर मौके से फरार हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

खबर: 3 – उदयपुर में कोरोना इलाज की सर्वत्र सराहना ।

Udaipur. वैश्विक महामारी के दौर में इन दिनों जबकि संपूर्ण देश-दुनिया के अस्पतालों में कोरोना पोजीटिव मरीजांे का ईलाज भी हो रहा है और अच्छे-बुरे अनुभव भी प्राप्त हो रहे है, उसी दौर में उदयपुर के सरकारी अस्पताल में ईलाज प्राप्त कर स्वस्थ हो चुके प्रवासी राजस्थानी कोरोना रोगियों ने यहां जिला प्रशासन व चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की है। इस संबंध में जिला कलक्टर चेतन देवड़ा और आरएनटी के प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल को गुरुवार को कुछ पत्र प्राप्त हुए हैं जिनमें कोरोना से स्वस्थ होने के पीछे सरकारी अस्पताल के चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा, कार्यशैली व व्यवहार की प्रशंसा की गई है।

 

खबर: 4 – रजिस्ट्री कार्यालय को बड़गांव से पुनः नगर निगम सीमा क्षेत्र में लाने की मांग ।

Udaipur. रेजिडेंसी परिसर के पीछे स्थित उप पंजीयक (द्वितीय) कार्यालय को बड़गांव स्थानांतरित करने का  विरोध करते हुए उसे पुनः नगर निगम सीमा में लाने एवं उप पंजीयक (प्रथम) कार्यालय को यथावत रखने  एवं बड़गांव उपखंड अधिकारी के कार्यालय को जिलाधीश परिसर, उदयपुर में पुनः संचालित करवाये जाने की मांग को लेकर आ जिला कलेक्टर उदयपुर को बार एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन एवं समस्त उदयपुर के नागरिक एवं अधिवक्ता समुदाय की ओर से जिला कलेक्टर को प्रेषित किए गए ज्ञापन में बताया गया कि बड़गांव उपखंड अधिकारी का कार्यालय मैं लंबित प्रकरणों की सुनवाई जिलाधीश परिसर में स्थित कक्षों में ही होती थी, लेकिन अब उक्त सुनवाई भी बड़गांव स्थानांतरित किए जाने से पक्षकारों एवं अधिवक्तागण को काफी असुविधा परेशानी हो रही है। ऐसे अधिवक्ता जो सिविल न्यायालय में पैरवी का कार्य करते हैं उनको अन्य सभी अदालतों की प्रक्रिया से अलग होकर बड़गांव जाना होता है जिसमें काफी परेशानी होती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष शर्मा ने बताया कि कुछ माह पूर्व उप पंजीयक (द्वितीय) कार्यालय को शहर से हटाकर टाईगर हिल में स्थानान्तरित कर दिया, जिससे आमजन एवं अधिवक्ता समुदाय को भारी असुविधा हो रही है।

 

खबर: 5 – कटारा ने आरपीएससी में सदस्य का पदभार ग्रहण किया ।

Udaipur. माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के आदेशानुसार उदयपुर के माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) के पूर्व निदेशक (सांख्यिकी) बाबूलाल कटारा ने गुरुवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्य पद का पदभार ग्रहण किया।   आज सुबह अजमेर पहुंचे कटारा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय में सुबह 9.45 पर तमाम औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर आयोग सचिव शुभम चौधरी, नवनियुक्त सदस्य डॉ. मंजू शर्मा और आयोग के संयुक्त सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

 

खबर: 6 – लक्ष्मी विलास : शौरी सहित पांच आरोपियों की सुनवाई 19 तक टली,

Udaipur. फतहसागर किनारे स्थित 252 करोड़ के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को 7.50 कराेड़ में बेचने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समयाभाव के चलते सुनवाई आगे बढ़ नहीं पाई। अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को दोपहर दो बजे मुकर्रर की गई है। हाईकोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, भारत होटल्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ज्योत्सना सूरी, विनिवेश मंत्रालय के पूर्व सचिव प्रदीप बैजल व लैजार्ड इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के तत्कालीन प्रबंध निदेशक आशीष गुहा व कांतिलाल करमसे की याचिकाओं पर गुरुवार को पक्ष-विपक्ष के 44 वकील वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। वहीं सीबीआई कोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। यह था मामला : आईटीडीसी के स्वामित्व वाले होटल लक्ष्मी विलास काे 2001-2002 में केंद्रीय विनिवेश मंत्रालय ने घाटे का उपक्रम मानते हुए भारत होटल लिमिटेड को मात्र 7.50 कराेड़ में बेच दिया था। सीबीआई कोर्ट ने 15 सितंबर को प्रसंज्ञान लेते हुए सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। सरकार को 244 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, ज्योत्सना सूरी, प्रदीप बैजल, आशीष गुहा व कांतिलाल करमसे पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।

 

खबर: 7 – उदयपुर में रात का पारा 3.8 डिग्री बढ़ा, 22.6 पर पहुंचा,

Udaipur. मौसम का मिजाज फिर बदल गया। रात का पारा अचानक 3.8 डिग्री बढ़ा और 22.6 डिग्री पर जाकर थमा। इसी के साथ उदयपुर सबसे गर्म रात वाला प्रदेश का 5वां शहर बन गया। जयपुर की रात सबसे गर्म रही यहंा न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। इसके अलावा कोटा 24.6, बाड़मेर 23.4, बीकानेर 24.5 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ प्रदेश के सबसे गर्म रात वाले शहर रहे। इस बीच मौसम विभाग ने मेवाड़ में आगामी तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के पीछे तेलंगाना और महाराष्ट्र में अति कम दबाव का क्षेत्र बनने को कारण बताया जा रहा है। शहर में गुरुवार काे दिन भर छितराए बादल छाए रहे। हवा नहीं चलने से दिन में गर्मी का असर रहा। डबाेक स्थित माैसम विभाग कार्यालय के अनुसार गुरुवार काे उदयपुर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री था। सप्ताहभर में पहली बार रात के तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई है। सप्ताहभर से रात का तापमान 18 और19.1 डिग्री के बीच ही चल रहा था।

 

खबर: 8 – बेरोजगारों के लिए मौका : 18 से तहसील स्तर पर होगी 325 सुरक्षा गार्ड और 25 सुपरवाइजरों की भर्ती,

Udaipur. भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस की मेजबानी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम उदयपुर जिले में तहसील स्तर पर हाेगा। एसएससीआई और एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग सेंटर के भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को राउमावि ऋषभदेव, 19 को राउमावि काेटड़ा, 20 को राउमावि खेरवाडा, 21 को रा.फतह उमावि, 22 को राउमावि गोगुन्दा, 23 को राउमावि झाड़ोल, 24 को राउमावि बड़गांव, 25 को राउमावि मावली, 26 को राउमावि लसाड़िया, 27 को राउमावि वल्लभनगर, 28 को राउमावि सेमारी, 29 को राउमावि सराड़ा, 30 को राउमावि सलूम्बर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चयन प्रक्रिया होगी। सुरक्षा गार्ड 325 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर 25 पद की भर्ती की जाएगी। भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।10वीं पास होना जरूरी अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए, ऊंचाई-168 सेमी, वजन-56 किलो, सीना-80-85 सेमी, आयु 21-35 वर्ष तक और अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

 

खबर: 9 – आंदोलन की आड़ लेकर दर्ज किए मुकदमे वापस लें ।

Udaipur. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ डूंगरपुर के जिला महामंत्री हेमंत कुमार खराड़ी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा कि काकरी डूंगरी बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की आड़ लेकर आदिवासी समुदाय के शिक्षकों कर्मचारियों बेरोजगार रीट पास अभ्यर्थियों व आमजन महिला – पुरुषों ,नाबालिक बच्चों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।तथा गिरफ्तार निर्दोष शिक्षकों को रिहा करने की मांग की हैं। राज्य सरकार व जिला प्रशासन गलत दर्ज मुकदमे वापस लेकर आमजन के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा करें । पुलिस द्वारा दर्ज सूची में हजारों बेगुनाह के नाम जोड़कर फसाया जा रहा है जो एक तरह से दमन की कार्रवाई है । यह नागरिक व कर्मचारी वर्ग के अधिकारों की संवैधानिक गारंटी के खिलाफ है। महासंघ राज्य सरकार एवं प्रशासन से एकतरफा कार्यवाही नहीं करने तथा  आंदोलन करने के आमजन के अधिकार को अपराध ठहराने की कोशिश की निंदा करता है। महासंघ की मांग है कि पुलिस व प्रशासन के मनमाने आचरण पर पूर्णतया रोक लगनी चाहिए और  क्षेत्र में भय का वातावरण खत्म कर मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए । किसी भी पूर्वाग्रह से कर्मचारियों एवं आमजन के खिलाफ कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।

 

खबर: 10 – शराब पर प्रिंट रेट से ज्यादा रुपये वसूले जा रहे है ।

Udaipur. शराब बोतल पर प्रिंट रेट से ज्यादा राशि वसूलने की शिकायत पर आबकारी विभाग ने संभाग की शराब दुकानों पर दो दिन बुधवार और गुरुवार को कार्रवाई की। विभाग की अलग-अलग जगह पहुंची टीमों ने दो दिन में 140 दुकानों पर जांच की। इसमें 63 दुकानों को चेतावनी नोटिस दिया और 20 दुकानदारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह रही कि विभाग ने शिकायत को पुष्ट करने हर दुकान पर बोगस ग्राहक भेजे। किसी ने पव्वा तो किसी ने आधी बोतल शराब मांगी। जैसे ही दुकानदार ने प्रिंट रेट से ज्यादा राशि मांगी, पास खड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकानदार के खिलाफ संबंधित आबकारी थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।कार्रवाई में सामने आया कि प्रत्येक खरीदार से दुकानदार एक पव्वे पर 10-20 रुपए ज्यादा तो कहीं पर 5 रुपए भी ले रहा था। जैसे कोई पव्वा 155 रुपए का है तो उसका 170 रुपए तक वसूल रहे थे।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/mrGxDH1al74

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जावर माइंस क्षेत्र में हैवानियत : पांच जनो ने महिला के साथ दो दिन किया गेंग रेप

रोशनदान तोड़कर घर में घुसे युवक, महिला से दो रात तक ज्यादती की, हालचाल जाने पहुंचे जीजा को महिला ने आपबीती सुनाई, पांच गिरफ्तार

Udaipur. जावरमाइंस थाना क्षेत्र के गांव में अकेली रह रही महिला से पांच युवकों ने 8 और 9 अक्टूबर की रात बारी-बारी से ज्यादती की। पति की मौत के बाद तीन बच्चों के साथ रह रही महिला इस वहशत से इतनी डर गई कि दो दिन तक घर से ही नहीं निकली। आशंका पर हालचाल जाने पहुंचे जीजा को महिला ने आपबीती सुनाई। फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला का घर रेलवे लाइन से सटे उसके बीड़े में है। इस घर से सबसे करीबी मकान आधा किमी दूर है। गत 8 अक्टूबर की रात इलाके के ही हरीश पुत्र देवीलाल मीणा, दीपक पुत्र हीरालाल मीणा, और पप्पू पुत्र हुरजी मीणा रोशनदान तोड़कर घर में जा घुसे। फिर महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बारी-बारी से ज्यादती के बाद तीनों भाग गए और अपने साथी आकाश पुत्र धर्मा मीणा निवासी टीडी फलां गोज्या व अजय उर्फ आजाद पुत्र धर्मा मीणा निवासी गोज्या फलां बावजी को दी। दूसरी रात ये दोनों भी महिला के घर जा पहुंचे और सबको जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। सहमी-घबराई महिला में किसी को कुछ भी बताने की हिम्मत नहीं कर पाई। पुलिस के अनुसार दो आरोपी पीड़िता के गांव के ही थे, जो कई दिनों से उसके पीछे लगे थे। घर से बीड़े तक आने-जाने के अलावा महिला कहीं नहीं जाती थी। 8 अक्टूबर की रात मौका देखकर तीनों आरोपी महिला के घर जा धमके। गोज्या गांव के तीनों आरोपियों का ननिहाल महिला के गांव में ही है, जहां वे अक्सर अपने मामा के घर पर जाते रहते थे। इसी दौरान इनकी दोस्ती इस गांव में रहने वाले आरोपी युवकाें से हो गई। एक बार दुष्कर्म के बाद तीनों ने शराब के नशे में दोनों दोस्तों को भी बता दिया था। घटना से महिला इतना घबरा गई कि वह दो दिन तक बच्चों के साथ घर में ही दुबकी रही। किसी का फोन भी नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका पर उसका जीजा बुधवार को घर पहुंचा तो रोती-बिखलती पीड़िता ने आपबीती कह सुनाई। डीएसपी हीरालाल ने बताया कि जीजा-साली जावरमाइंस थाने पहुंचे। नामजद रिपोर्ट पर थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने तुरंत गांव में दबिश देकर आरोपी आकाश, अजय उर्फ आजाद, हरीश मीणा, दीपक मीणा और देवीलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी मजदूरी करते हैं और काम नहीं होने गांव में ही इधर-उधर घूमते फिरते हैं। पांचों से पूछताछ की जा रही है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/jq7umCP8Gq4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

विधायक पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार. रातो रात पुलिस ने पूरा शहर चान लिया. काश ,….

Udaipur. उदयपुर की पुलिस वैसे तो मुस्तेद है कई मामलों में लेकिन कुछ केस में तो रोकेट की तेजी से काम करती है , और वो मामले होते है ऊपर वाले मामले . खेर जो हो लेकिन उदयपुर की पुलिस ने विधायक की कार पर हमला करने वाले को रातोरात धुध धंध के दबोच लिया . घटना के बारे में बताएं तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया कार से जयपुर से बांसवाडा लौट रही थी मंगलवार की रात को और सुखेर पर करीब 1.15 बजे दो युवक जिनका नाम रितेश बताया जा रहा है , उसने विधायक रमिला खड़िया की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। उसके हाथ में बेसबॉल बैट था। उसने विधायक के चालक शेरसिंह को दरवाजा खोलने को कहा। नहीं खोलने पर गाली-गलौज कर कांच पर बैट दे मारा। कांच फूटने से शेरसिंह के हाथ और चेहरे पर चोटें आई। यह देख विधायक का गार्ड पुलिस कांस्टेबल कमलेश उतरा। उसने कार में विधायक के होने की जानकारी दी तो रितेश विधायक को सामने लाने पर हंगामा करने लगा। उसकी कार में सवार किशोर भी आ गया और गार्ड से उलझ गया। दोनों ने गार्ड से धक्का-मुक्की की और बेस बॉल बैट से हमले का प्रयास किया। गार्ड के पिस्टल निकालने पर दोनों भाग गए। घटना के वक्त अंबेरी पुलिया के पास नाकाबंदी कर रहे थानाधिकारी डीपी दाधीच सूचना मिलते ही पहुंचे। विधायक रमिला, चालक और गार्ड कमलेश से जानकारी ली। विधायक ने अपने मोबाइल में खींचे आरोपी के फोटो बताए तो पुलिस ने गार्ड से रिपोर्ट लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी कैमरों से सारा घटनाक्रम देखने के बाद पुलिस कार नंबर के आधार पर रितेश के घर जा पहुंची। हालांकि वह नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि रितेश को भूपालपुरा क्षेत्र से दबोचा गया। घटना होने के तुरंत बाद विधायक ने सीएमओ में शिकायत कर दी। आगे से फोन आने पर आईजी बिनीता ठाकुर, एसएसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई की अगुवाई में जाब्ते ने सुबह छह बजे आरोपी रितेश पुत्र रामनिवास जाट निवासी आगरा हाल अम्बावाड़ी, रामपुरा चौराहा (अंबा माता थाना) को गिरफ्तार और उसके साले मथुरा हाल न्यू केशव नगर (भूपालपुरा थाना) निवासी किशोर को डिटेन कर लिया। पुलिस ने रातों रात मुस्तेदी दिखाई अच्छी बात है दिखानी भी चाहिए हमारा उदयपुर पुलिस से बस ये ही आग्रह है की ईएसआई मुस्तेदी वो हर मामले में दिखायेगें तो आम जन में विश्वास और ज्यादा बढेगा . 

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/BlVTI2QTX0c

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

उदयपुर मै हैवानियत, रिसोर्ट में आखिर गरबों की अनुमति कैसे || Udaipur Post Bulletin || 15-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर: 1 – उदयपुर जिले के जावर माइंस क्षेत्र में हैवानियत

खबर: 2– आरटीआई पर नगर निगम का हास्यास्पद जवाब

खबर: 3– सीटीएई एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मध्य एम.ओ.यू.

खबर: 4– बाबूलाल कटारा आरपीएससी में सदस्य नियुक्त
खबर: 5– 4 साल का दशरथ जूझ रहा है ब्लड कैंसर से
खबर: 6– रिसोर्ट में गरबो की अनुमति किस आधार पर
खबर: 7– भिंडर नगर पालिका का घमासान शुरू

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर: 1 – उदयपुर जिले के जावर माइंस क्षेत्र में हैवानियत
Udaipur. जावरमाइंस थाना क्षेत्र के गांव में अकेली रह रही महिला से पांच युवकों ने 8 और 9 अक्टूबर की रात बारी-बारी से ज्यादती की। पति की मौत के बाद तीन बच्चों के साथ रह रही महिला इस वहशत से इतनी डर गई कि दो दिन तक घर से ही नहीं निकली। आशंका पर हालचाल जाने पहुंचे जीजा को महिला ने आपबीती सुनाई। फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला का घर रेलवे लाइन से सटे उसके बीड़े में है। इस घर से सबसे करीबी मकान आधा किमी दूर है। गत 8 अक्टूबर की रात इलाके के ही हरीश पुत्र देवीलाल मीणा, दीपक पुत्र हीरालाल मीणा, और पप्पू पुत्र हुरजी मीणा रोशनदान तोड़कर घर में जा घुसे। फिर महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

 

खबर: 2 – आरटीआई पर नगर निगम का हास्यास्पद जवाब
Udaipur. नगर निगम उदयपुर द्वारा अधिवक्ता को भारत का नागरिक नहीं मानने तथा सूचना के अधिकार में चाही गई सूचना नहीं देने के मामले में लापरवाह नगर निगम के अधिकारियों को अविलब बर्खास्त करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार मुख्य सचिव राजस्थान सरकार निदेशक स्वायत्त शासन एवं प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर नगर निगम के हास्यास्पद बयान देने वाले उच्चाधिकारियों को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री के अलावा संभागीय आयुक्त उदयपुर जिला कलेक्टर उदयपुर चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं बार कौंसिल ऑफ राजस्थान को भी प्रेषित की है तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

खबर: 3 – सीटीएई एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मध्य एम.ओ.यू.
Udaipur. प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय,महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,उदयपुर एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, उदयपुर के मध्य दिनांक 14 अक्टूबर, 2020 को कुलपति सचिवालय में माननीय कुलपति डॉ. नरेन्द्रसिंह राठौड़ एवं परियोजना निदेशक श्री लोकेशसिंह राजपुरोहित की  उपस्थिति में दोनों के मध्य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये गये। सीटीएई की ओर से इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉं. अजय कुमार शर्मा, निदेशक अनुसंधान डॉ. एस.के. शर्मा एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, उदयपुर की ओर से परियोजना निदेशक श्री लोकेशसिंह राजपुरोहित व प्रबन्धक (तकनीकी) श्री पी.सी. पुर्बिया ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर माननीय कुलपति डॉ. नरेन्द्रसिंह राठौड़ ने आगन्तुक अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुये कहा कि भारत सरकार के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर के मध्य यह जो एम.ओ.यू. करार हुआ है इसका विशेष लाभ सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को मिलेगा, विद्यार्थियों को रोजगार के नये अवसर प्रदान होगें।

खबर: 4 – बाबूलाल कटारा आरपीएससी में सदस्य नियुक्त
Udaipur. माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के आदेशानुसार उदयपुर के माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) के निदेशक (सांख्यिकी) बाबूलाल कटारा को राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है। लरूप से डूंगरपुर जिले के मालपुर गांव निवासी प्रतिभावान अधिकारी कटारा ने श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर से ही अपनी कॉलेज शिक्षा पूर्ण की। कटारा ने अर्थशास्त्र के व्याख्याता के रुप में अपनी राजकीय सेवा की शुरूआत की थी और सांख्यिकी विभागीय सेवा में आने के बाद वे खेरवाड़ा व सागवाड़ा में विकास अधिकारी पद पर भी सेवाएं दी हैं। कटारा पिछले 5 वर्षों से  टीआरआई में निदेशक के पद पर कार्यरत है।

खबर: 5 – 4 साल का दशरथ जूझ रहा है ब्लड कैंसर से
Udaipur. भामाशाहों की इस धरा पर एक पीडि़त परिवार अपने पुत्र की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद की आस में व्याकुल है। उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के गुपड़ी ग्राम पंचायत के जसपुरा में रहने वाले तेज सिंह का 4 वर्षीय पुत्र दशरथ सिंह ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रहा है। तेज सिंह की पारिवारिक स्थिति भी अनुकूल नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके पास जमा पैसे वो पुत्र के इलाज में व्यय कर चुके है। दशरथ का इलाज अनन्ता अस्पताल में जारी है लेकिन आगे के इलाज दशरथ के परिजनों के पास पर्याप्त राशि नहीं है। तेज सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार उसके इलाज के लिए लगभग 3 लाख रुपयों की आवश्यकता है। इस स्थिति में वह अपने बेटे के इलाज के लिए किसी भामाशाह की आस लगाए बैठा है। इस पीडित परिवार की मदद के लिए अपना सहयोग प्रदान करने के लिए इच्छुक व्यक्ति तेज सिंह के मोबाइल नंबर 9950682059 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

खबर: 6 – रिसोर्ट में गरबो की अनुमति किस आधार पर

Udaipur. बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा एडीएम सिटी संजय कुमार को ज्ञापन प्रेषित कर जानकारी दी गई कि  सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए नवरात्रि पर होने वाले गरबा महोत्सव को  नहीं करने का आदेश 5 दिन पूर्व  हिंदू संगठनों की बैठक  सूरजपोल थाने में संपन्न हुई जिसमें जानकारी दी गई कि प्रशासन द्वारा पारित हुआ है | उसी कड़ी के अंतर्गत हमें जानकारी मिली है कि कुछ रिसोर्ट या होटल  वह विज्ञापन डाल रहे हैं, गरबा महोत्सव के कार्यक्रम हेतु  वह भी सहशुल्क,अगर यह सब होता है तो हमारे भी धर्म आचार्यों के मठ मंदिर एवं समाज के बड़े बड़े  स्थान है वहां पर हम लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए  कार्यक्रम कर सकते हैं अतः उन समाज संगठनों को भी  स्वीकृति देवें ,इस बात की जानकारी  दी गई  ,जिसमें  बजरंग सेना मेवाड़ संस्थापक  कमलेंद्र सिंह पंवार ,संभागीय अध्यक्ष  सुनील कालरा , महानगर महामंत्री  ऋषभ सिंह गहलोत ,व्यापार मंडल  संयोजक  गिरिराज भावसार, कराटे प्रशिक्षक  हरिभाई थापा, वार्ड अध्यक्ष  अनुज दिक्षित आदि  ज्ञापन प्रेषित मैं उपस्थित थे ।

खबर: 7 – भिंडर नगर पालिका का घमासान शुरू
Udaipur. वार्डों में आरक्षण लॉटरी के निर्धारण और नगरपालिका चुनावों के आह्वान के साथ, राजनीतिक हलके में, प्रत्यावर्तन भी शुरू हो गया है। हर चुनाव वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ है, जिसमें एक हॉट सीट है। जनता सेना के संरक्षक और वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने बुधवार को यहां मीडिया को बताया कि सेना भिंडर के अलावा सलूम्बर और फतेहनगर-सांवर नगरपालिका में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वल्लभनगर के कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह ने शक्ति विकास के नाम पर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। उनके कार्यकाल में, विधानसभा क्षेत्र में 104 सड़कों को मंजूरी दी गई थी। उनमें से 36 हैं, आजादी के बाद पहली बार, वे गांवों में जाएंगे। उनका वर्क ऑर्डर भी दिया गया, लेकिन राज्य में सरकार बदलते ही काम रोक दिया गया।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/mqD560DIcxs

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

लक्ष्मी विलास होटल मामले में केंद्रीय मंत्री शौरी आज होंगे पेश – कांग्रेस सेवादल ने कटारिया के जन्मदिन को गड्ढा दिवस के रूप में मनाया || Udaipur Post Bulletin || 14-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Hedlines :- 

खबर: 1 – लक्ष्मी विलास होटल मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शौरी सीबीआई कोर्ट में आज होंगे पेश

खबर: 2 – निगम बांटेगा आज से कच्ची बस्तियों में बांटेगा निशुल्क मास्क

खबर: 3 – कैदियों को बांटे वस्त्र

खबर: 4 – कांग्रेस सेवादल ने कटारिया के जन्मदिन को गड्ढा दिवस के रूप में मनाया

खबर: 5 – दिव्यांग बच्चो के साथ मनाया चांदना का जन्मदिवस

खबर: 6 – शहर में सक्रिय वाहन चोर, विभिन्न स्थानों से चोरी हुए दुपहिया व चारपहिया वाहन

खबर: 7 – गीतांजलि हॉस्पीटल की सफलता: आईवीएल तकनीक से लगाया स्टेंट गीतांजली हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर: 1 – लक्ष्मी विलास होटल मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शौरी सीबीआई कोर्ट में आज होंगे पेश

Udaipur. लक्ष्मी विलास पैलेस होटल के विनिवेश के मामले में पूर्व केंद्रीय विनिवेश मंत्री अरुण शौरी बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे। खुद के और दो गवाहों की ओर से जमानत मुचलके पेश किए जाएंगे। इससे पहले गत 8 अक्टूबर को भारत होटल्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ज्योत्सना सूरी, लाजार्ड इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के तत्कालीन प्रबंध निदेशक आशीष गुहा व कांतिलाल कर्मसे पेश हुए थे। शौरी इसलिए देरी से पेश हो रहे हैं, क्योंकि उनकी व उनके पत्नी की तबीयत को देखते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें 15 अक्टूबर तक कभी भी पेश होने की छूट दी थी। आईटीडीसी के 252 करोड़ के होटल को 7.5 करोड़ में बेचा था| सीबीआई कोर्ट ने गत 15 सितंबर को प्रसंज्ञान ले सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को अस्वीकार कर दी थी। 252 करोड़ के लक्ष्मी विलास होटल को 7.50 करोड़ में बेचकर सरकार को 244 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, भारत होटल्स की एमडी ज्योत्सना सूरी, पूर्व आईएएस अफसर प्रदीप बैजल, आशीष गुहा व कांतिलाल करमसे के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी वारंट से तलब किया था। इन सभी ने सीबीआई कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। शौरी बुधवार को सीबीआई कोर्ट के जज पूरण कुमार शर्मा के समक्ष पेश होंगे। वे मंगलवार को ही दिल्ली से जोधपुर पहुंच गए।

 

खबर: 2 – निगम बांटेगा आज से कच्ची बस्तियों में बांटेगा निशुल्क मास्क

Udaipur. नगर निगम उदयपुर शहर की सभी कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरण करने का कार्य बुधवार से शुरू किया जाएगा। इस कार्य में नगर निगम के पार्षद के साथ-साथ हिंदुस्तान स्काउट गाइड, भारत स्काउट, एनसीसी कैडेट एवं राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के स्वयं सेवकों की सहायता ली जाएगी। उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि शहर की नीमच खेडा, मनोहरपुरा, सज्जन नगर, भीलू राणा, किशनपोल उत्तर, माछला मगरा, गोवर्धन विलास इंदिरा कॉलोनी, पानेरियों की मादडी कृष्णा कॉलोनी, बंजारा बस्ती, मठ मादडी, बागरी बस्ती आदि कच्ची बस्तियों में बुधवार से जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

 

खबर: 3 – कैदियों को बांटे वस्त्र

Udaipur. स्वतंत्रता सेनानी वी.पी. सिंह संस्थान और अंतराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ की ओर से आज केंद्रीय कारागृह उदयपुर के महिला एवं पुरुष कैदियों के वस्त्र बांटे गए। संस्थान की निदेशक नीलिमा बारणा ने बताया कि जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह शेखावत ओर महिला जेल अधीक्षक बीना मीना को यह कपडे सौंपे गए, जिन्हें कारागृह के कैदियों में बंटवाया जाएगा।

 

खबर: 4 – कांग्रेस सेवादल ने कटारिया के जन्मदिन को गड्ढा दिवस के रूप में मनाया

Udaipur. पूर्व गृहमन्त्री गुलाबचंद  कटारिया के जन्मदिन के उदयपुर कांग्रेस सेवा दल की ओर से जिलाध्यक्ष सिद्घार्थ सोनी के नेतृत्व में गुलाब बाग रोड स्थित टूटी सडक पर गड्ढा दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस सेवादल की ओर से मिट्टी के ढेर पर कटारिया के लिए केक काटा गया और शहर की दुर्दशा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिजीत सिंह खिंची, प्रकाश वैष्णव, आदित्य शर्मा, मनीष सालवी, विकास बन्धु, यशराज खिंची सहित सेवा दल कार्यकर्ता मौजूद थे |

 

खबर: 5 – दिव्यांग बच्चो के साथ मनाया चांदना का जन्मदिवस

Udaipur. खेल मंत्री अशोक चांदना के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एनएसयूआई द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन दिव्यांग आश्रम में दिव्यांग बच्चो के साथ कार्यकर्ताओ ने जन्मदिवस मनाया गया । इस दौरान प्रदेश महासचिव कुशलेश चौधरी, विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष चिराग चौधरी, प्रदेश सयोंजक शक्ति सिंह झाला,जिला महासचिव मोहित चौधरी, गौरव चौधरी,आशीष सोनी, हर्ष चौधरी, अनिल चौधरी आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर: 6 – शहर में सक्रिय वाहन चोर, विभिन्न स्थानों से चोरी हुए दुपहिया व चारपहिया वाहन

Udaipur. शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के बदमाश विभिन्न स्थानों से दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चुरा ले गए। शहर में जारी पुलिस गश्त को चकमा देकर वाहन चोर गिरोह के बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे है। गत दिनों शहर के सविना थाना क्षैत्र मुर्शीद नगर निवासी ईस्माईल पुत्र मोहम्मद की कार तथा प्रतापनगर थाना क्षैत्र सुखा नाका रो$ड देबारी से गु$डली निवासी पुरालाल पटेल की कार चुरा ले गए। इसी तरह  शहर के सविना थाना क्षैत्र  समता विहार  तितर$डी निवासी दिनेश मेवा$डा, कृष्णा कॉलोनी कच्ची बस्ती निवासी विनोदप्रजापत, सुखेर थाना क्षैत्र भील बस्ती ब्राम्हणों का गु$डा निवासी किशनलाल्, गोवलिया गंगापुर भीलवा$डा हॉल मीरा नगर निवासी देवीलाल पुत्र रतनलाल की बाइक तथा सूरजपोल थानाक्षैत्र से रजा नगर कॉलोनी निवासी कालु खान की बाइक चुरा ले गए।

 

खबर: 7 – गीतांजलि हॉस्पीटल की सफलता: आईवीएल तकनीक से लगाया स्टेंट गीतांजली हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन

Udaipur. आमतौर पर हार्ट डिजिजेज की एडवांस स्टेज को बेहद खतरनाक माना जाता है लेकिन आधुनिक चिकित्सकीय तकनीकों और चिकित्सकों के कौशल से गंभीर मरीजों को भी ठीक किया जा सकता है इसका सटिक उदारहण गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में देखने को मिला। जहां 71 वर्षीय हार्ट पेशेंट को स्टेंट लगाकर अत्याधुनिक आई.वी.एल (इंट्रावास्कुलर लिथोट्रिप्सी) तकनीक से ठीक किया गया जबकि पेशेंट के केस में अन्य निजी अस्पताल के डॉक्टर्स ने ओपन हार्ट सर्जरी का सुझाव दिया था लेकिन उम्र अधिक होने के कारण यह जोखिम भरा था। रोगी को जीवनदान देने वाले इस जटिल लेकिन सफल इलाज करने वाली इंटरवेंशनल कार्डियोलोजिस्ट की टीम में डॉ. रमेश पटेल, डॉ. कपिल भार्गव, डॉ. डैनी मंगलानी, डॉ.शलभ अग्रवाल, डॉ. संदीप. डॉ. शुभम तथा एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अनिल पालीवाल का योगदान रहा।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/KbDtCV4N3g4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

 

कांकरी डूंगरी उपद्रव में IG SP हाईकोर्ट में तलब – नगर सेठ से 2 करोड़ की लूट || Udaipur Post Bulletin || 13-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Hedlines

खबर: 1 – कानोड़ में नगर सेठ को बंधक बना करीब दो करोड़ की लूट

खबर: 2 – शिक्षक भर्ती आंदोलन में उपद्रव मामला

खबर: 3 – कोरोना के 75 नए रोगी, दो मौतें भी,शहर में 71 और ग्रामीण क्षेत्र में चार रोगी मिले

खबर: 4 – रेस्टाेरेंट संचालक ने चलाई थी हिस्ट्रीशीटर जावेद पर गाेली

खबर: 5 – नगर निगम के दिवाली मेले को भी कोरोना, 19 साल में पहली बार नहीं होगा आयोजन

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर: 1 – कानोड़ में नगर सेठ को बंधक बना करीब दो करोड़ की लूट

Udaipur – उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में रहने वाले नगर सेठ को घर मे ही बंधक बना लुटेरे करीब 2 करोड़ की लूट की वारदात कर गए। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक घर में आधी रात को 3 से 4 लुटेरे घुसे और मकान मालिक बुजुर्ग  को बंधक बनाकर 16 लाख की नकदी सहित 40 किलो सोने-चांदी  के जेवर लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

 

खबर: 2 – शिक्षक भर्ती आंदोलन में उपद्रव मामला

Udaipur – शिक्षक भर्ती आंदोलन के दौरान पिछले महीने खेरवाड़ा में हुए उपद्रव की जांच के लिए गृह सचिव एन.एल. मीणा साेमवार काे खेरवाड़ा पहुंचे। वहीं, भारतीय ट्रायबल पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। जस्टिस विनीत कुमार माथुर ने पुलिस महानिरीक्षक, डूंगरपुर व उदयपुर एसपी सहित अन्य संबंधित अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। खेरवाड़ा में गृह सचिव मीणा ने पंचायत समिति सभागार में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सुनवाई की। इसमें करीब 80 लाेग आए, जिन्हाेंने मांगाें काे लेकर 61 ज्ञापन दिए। किसी ने आगजनी में हुए नुकसान का मुअावजा अाैर उच्च स्तरीय जांच ताे किसी ने निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांग रखी। सुनवाई में उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, कलेक्टर चेतन देवड़ा, एसएसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई, एएसपी मुकेश सांखला, जिला परिषद के एसीईओ शैलेश सुराणा, एसडीओ प्रमोद सिरवी भी थे। इस बीच राज्यसभा सांसद डॉ. किराेड़ी लाल मीणा भी खेरवाड़ा व ऋषभदेव के दौरे पर पहुंच गए। पुलिस और सरकार को कोसा।

 

खबर: 3 – कोरोना के 75 नए रोगी, दो मौतें भी,शहर में 71 और ग्रामीण क्षेत्र में चार रोगी मिले

Udaipur – सोमवार को कोरोना संक्रमित भींडर निवासी 65 वर्षीय महिला और बेदला रोड निवासी 64 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। कोरोना से अब तक उदयपुर के 127 संक्रमितों की जान जा चुकी है। वहीं उदयपुर में अब संक्रमितों का आंकड़ा 6032 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि इनमें से 5048 रोगी ठीक हो चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में 75 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 71 मरीज शहरी और सिर्फ 4 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र मिले हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि पिछले तीन माह में पहली बार सोमवार को कोई भी कोरोना वॉरियर कोरोना संक्रमित नहीं निकला है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि चित्रकूट नगर स्थित ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की तबीयत में सुधार होने के बाद सोमवार को उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। विधायक जोशी के फेंफड़ों में संक्रमण था जिसकी रिकवरी हो चुकी है इसीलिए उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।

 

खबर: 4 – रेस्टाेरेंट संचालक ने चलाई थी हिस्ट्रीशीटर जावेद पर गाेली

Udaipur – अंबामाता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ में बदमाश जावेद उर्फ दांतला पुत्र अल्ला बख्श पर हुई फायरिंग रेस्टोरेंट संचालक पुष्कर उर्फ पीयूष पुत्र घनश्याम साहू ने की थी। उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की गई है। जावेद ने पिछले दिनों पुष्कर से उसी के रेस्टाेरेंट पर मारपीट की थी, जिसकी रंजिश में यह हमला हुआ। घटना के दूसरे ही दिन साेमवार काे जिला स्पेशल टीम ने अभियुक्तों को दबोच लिया। डीएसपी महेन्द्र पारीक ने बताया कि 23 साल का पुष्कर धानमंडी थाने के भूपालवाड़ी और उसका साथी 20 वर्षीय चेतन पुत्र नारूलाल सालवी जाेगीवाड़ा, सूरजपोल का रहने वाला है। इनसे पूछताछ में पांच दिन पहले विवाद होना सामने आया है। अभियुक्ताें ने बताया कि अंबावगढ़ नई पुलिया के पास में पुष्कर का जय माता दी नाम से रेस्टाेरेंट है। पांच दिन पहले जावेद इस रेस्टोरेंट पर पहुंचा था। वह खाने-पीने के सामान मंगवा रहा था, जो उसे लाकर दिया। कर्मचारी नहीं होने पर कुछ सामान के लिए इनकार किया ताे उसने झगड़ा शुरू कर दिया। पुष्कर से मारपीट भी की। इसी रंजिश काे लेकर उसने जावेद पर फायरिंग की। कार्रवाई दल में स्पेशल टीम प्रभारी याेगेश चाैहान, कांस्टेबल तपेंद्र अाैर याेगेश शामिल थे। यह था मामला : कई मामलों में नामजद बदमाश जावेद पर रविवार सुबह युवक ने अंबावगढ़ इलाके में फायर कर दिया था। निशाना चूकने से जावेद बाल-बाल बचा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

खबर: 5 – नगर निगम के दिवाली मेले को भी कोरोना, 19 साल में पहली बार नहीं होगा आयोजन

Udaipur – कोेरोना नगर निगम का दिवाली मेला भी निगल गया है। यह मेला 19 साल से टाउन हॉल परिसर में लगता आया है, लेकिन इस बार नहीं भरेगा। सांस्कृतिक समिति की सोमवार को हुई बैठक में सदस्याें ने एकराय से कहा कि जिले में धारा 144 लागू है, फिर भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मेले में हजारों लाेगों के आने पर साेशल डिस्टेंसिंग रखवाना संभव नहीं हाेगा। राज्य सरकार ने भी बड़े आयाेजनों पर राेक लगा रखी है। ऐसे में मेले का जाेखिम नहीं ले सकते। समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या की अध्यक्षता में सभी सदस्याें की राय पर इस बार मेला नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय प्रतिभाओं के के लिए ऑनलाइन प्रतियाेगिता का सुझाव दिया। समिति अध्यक्ष बाेल्या ने मेयर जीएस टांक और आयुक्त कमर चाैधरी से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/ZKJ8oX4m-Fc

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/ 

उदयपुर में दिन दहाड़े हुई फायरिंग या सिर्फ नोटंकी, नगर निगम ने कोंसी हेल्पलाइन शुरू की . Udaipur Post Bulletin 12-10-2020

खबर: 1 – जावेद दांतला पर फायरिंग के आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

खबर: 2 कोरोना में संक्रमितों का मिलना जारी, शहरसी थोडा ध्यान रखें

खबर : 3 – निगम की अतिरिक्त हेल्पलाइन आज से शुरू

खबर: 4- एनएसयूआई ने विमन्दितों को भोजन कराया

खबर: 5- तुलसी के पौधे बांटे

खबर: 6- बच्चियों को बाल अधिकार कानून की दी जानकारी

खबर: 7- पूर्व पार्षद पंवार के निधन पर शोक व्यक्त

 

कोरोना में संक्रमितों का मिलना जारी, शहरसी थोडा ध्यान रखें

एक्टिव केसेस २५३ ही बचे, रिकवरी रेट बढी

Udaipur. जिले में 92 संक्रमित मिलने के साथ ही एक्टिव केसेस की संख्या 253 है। अब तक कुल संक्रमित 5613 है जिनमें से 5306 लोग ठीक हो चुके है। उदयपुर जिले में 92 संक्रमितों में शामिल सात कोरोना वारियर्स में महिला सेन्ट्रल जेल में तैनात दो महिला पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिली। कोविड प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि सात कोरोना वरियर्स जिसमें से 03 लैब टेक्नीशियन, दो नर्सिंग स्टाफ व दो अन्य कोरोना वारियर्स में 21 वर्षीय महिला एवं 30 वर्ष की महिला सेंट्रल जेल के पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी के दौरान संक्रमित मिले।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराडी ने बताया कि उदयपुर जिले में आज 966 सैम्पल जांच रिपोर्ट मेे से 874 नेगेटिव व 92 संक्रमित मिले है। शहरी क्षेत्र के संक्रमितों में शामिल 35 में से 57 में से 06 कोरोना वारियर्स, 22 क्लॉज कांटेक्ट व 29 नए संक्रमित है। ग्रामीण क्षेत्र में मिले 35 में से 01 कोरोना वॉरियर्स, 09 क्लॉज कांटेक्ट व 25 नए संक्रमित है।

अपील: सीबीसी न्यूज चैनल शहरवासियों से अपील करता है कि कोविड खत्म नहीं हुआ है लेकिन राज्य व शहर में रिकवरी रेट का बढना हमारे लिए अच्छा समाचार है ऐसे में कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें।

जावेद दांतला पर फायरिंग, पुलिस ढूंढ रही हमलावरों को

Udaipur. पहाडी होटल के समीप रविवार को शाति बदमाश अम्बावगढ कच्ची बस्ती निवासी जावेद खान उर्फ़ दांतला पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस हमलावरों को ढूंढ रही है। घटना रविवार कि है जब जावेद दांतला चमनपुरा क्षेत्र में स्थित मुसापि*र खाने के बाहर अपने दोस्तों के साथ चाय पीकर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो मास्क पहने बदमाशों ने उस पर फायर कर दिए। निशाना चूकने से जावेद बाल-बाल बच गया। इस संबंध में जावेद ने खुद अम्बामाता पुलिस थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर रही है। पूछताछ में जावेद ने हमलावरों को पहचानने से इंकार किया है।

निगम की अतिरिक्त हेल्पलाइन आज से शुरू

Udaipur. कोरोना महामारी रोकने के क्रम में नगर निगम उदयपुर आज से अतिरिक्त हेल्पलाइन शुरू करेगा।

महापौर जीएस टांक ने बताया कि इसके लिए दो कर्मचारी नियुक्त कर आज से हेल्पलाइन की शुरूआत की गई है। कोई भी शहरवासी निगम कार्यालय समय में मुश्ताक हुसैन से 7737962594 एवं योगेश लोहार से मोबाइल नंबर 9785447414 पर संपर्क कर अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करवा सकते है। शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एनएसयूआई ने विमन्दितों को भोजन कराया

Udaipur. खेल मंत्री अशोक चांदना के आगामी 13 अक्टूबर को जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एनएसयूआई द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पांचवे दिन प्रदेश महासचिव कुशलेश चौधरी, विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष चिराग चौधरी के नेतृत्व में आशाधाम आश्रम में मुखबधिर एवं विमन्दित लोगो को भोजन कराया गया।

तुलसी के पौधे बांटे

Udaipur. पुरुषोत्तम माह के चलते आचार्य युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आवरी माता मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम संयोजक नेमीचंद आचार्य ने बताया कि कोरोंना महामारी के चलते तुलसी पोधा एक अचूक ओषधि के रूप में कार्य करता है इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंच सरक्षक गणेश आचार्य एवं जगदीश आचार्य ने की।

बच्चियों को बाल अधिकार कानून की दी जानकारी

Udaipur. परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 14 के वात्सल्य सेवा संस्थान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। संस्थापिका जया कचरू ने बताया कि इस दौरान आश्रम की बच्चियों को नि:शुल्क मास्क भी बांटे गए। सविना थाने के हेड कांस्टेबल सुनील बिश्नोई ने आश्रम की बच्चियों को बाल अधिकार कानून की जानकारी दी तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देने की बात कही जिससे बच्चियाँ जीवन मे आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके और अपनी जरूरतों को पूरा कर सके।

पूर्व पार्षद पंवार के निधन पर शोक व्यक्त

Udaipur. पूर्व पार्षद व भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे मनोहर सिंह पंवार के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों ने शोक व्यत्त* किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, महापौर गोविंदसिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी महामन्त्री डॉ किरण जैन, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत,तख्तसिंह शक्तावत, अतुल चण्डालिया ने पंवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/9y2XDupp_1Y

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/ 

लाखों की शराब की हुई चोरी तो एक गाँव में है पेंथर का आतंक . Udaipur Post Bulletin 10-10-20

Udaipur Post 1.शराब की दुकान में लाखों की चोरी

2.सेमारी, जयसमंद, सलूम्बर पंचायतों में मतदान शुरू

3.रामा गांव में पैंथर पेंथर का आतंक

4.नौ फीट लम्बा अजगर का रेस्क्यू

5.स्मार्ट सिटी के धीरे कामों व गुलाबबाग की दुर्दशा

6.उदयपुर में 79 संक्रमित मिले, एक्टिव केस 203

7.विला निर्माण करने का झांसा देकर नकदी हडपी

8.हाथरस घटना के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

9.युवा मोर्चा मनायेगा कटारिया का जन्मदिन

10.IPS ML लाठर को डीजी बनाने से कौन रोक रहा है

जानिये सबकुछ आज की खबरों में .

 

शराब की दुकानों में लाखों की चोरी

सोने चांदी रुपये या कीमती सामान की घटनाएं तो आयेदिन होती रहती है लेकिन चोर शराब की दूकान में लाखों की शराब चुराकर ले जाएँ ये कभी कभी देखने को मिलता है चोरों ने यह कारनामा किया उदयपुर के बलिचा क्षेत्र में .

बलीचा में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर अज्ञात चोरों द्वारा कल रात 1:00 बजे के दौरान दुकान का टीन शेड काटकर लगभग 34 शराब की पेटियों को चोरी हो गई है जानकारी में शराब के दुकान मालिक (मितलेश सुहालका)द्वारा बताया गया कि 34 पेटियां विभिन्न अंग्रेजी शराब के ब्रांड की चोरी हुई है जिनका मूल्य लाखों में आंका जा रहा है शराब व्यवसायी मितलेश सुहालका ने गोवर्धन विलास थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जिले की सेमारी, जयसमंद, सलूम्बर पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए हो रहा मतदान

उदयपुर। उदयपुर जिले में चतुर्थ चरण के तहत पंचायत समिति सेमारी की 21 ग्राम पंचायत, जयसमंद की 24 एवं सराड़ा की 23 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ।  मतदान आज सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ जो सायं 5.30 बजे चलेगा।  मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी। अगले दिन 11 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा और इसी दिन मतदान दलों की वापसी होगी।यदि कोई कोविड पॉजिटिव मतदाता अगर मताधिकर का प्रयोग करता है तो वह पूर्णतः मेडिकल हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना करते हुए कोविड गाइडलाइन के अनुसार वह अंतिम में वोट डाल सकता है।

रामा गांव में दिखा पैंथर

उदयपुर। उदयपुर जिले के पिण्डवाडा हाइवे से सटे राम गांव में बुधवार को एक घर में पैंथर दिखाई दिया। इस संबंध में ग्रामीण पहले भी पैंथर देखे जाने की सूचना दे चुके है। जानकारी के अनुसार पराया की भागल (रामा) गांव में बुधवार रात्रि वार्ड पंच मंजू कुंवर के मकान में पैंथर दिखाई दिया। यह पैंथर घर में बंधे पालतू कुत्तों पर हमला करता हुआ दिख रहा है। शत्ति* ङ्क्षसह झाला ने बताया कि पहले भी इस गांव में पैंथर द्वारा अन्य घरों में बंधे मवेशियों पर हमला किया है। ऐसे में आबादी क्षेत्र में पैंथर के आने से लोगों में डर सा माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से इस संबंध में कार्यवाही की मांग की। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना ७ अक्टूबर को रात ९ बजकर ३७ मिनट कैद हो गई।

नौ फीट लम्बा अजगर रेस्क्यू किया

उदयपुर। वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसायटी के सदस्यों ने एक अजगर को रेस्क्यू कर वन्यक्षेत्र में सुरक्षित छोडाा विक्रम सालवी के अनुसार थुर गाँव के एक खेत मे एक  अजगर आ गया जो कि दिन भर से उसी खेत मे बैठा हुआ था.  काफी डरे  हुए खेत मालिक रमेश वैष्णव ने वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसायटी की हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना दी सूचना मिलते ही मोके पर टीम के सदस्य जमनदास वैष्णव व बंशी लाल गमेती ,जीवन मीणा मोके पर पूछ कर ९ फिट अजगर का रेसक्यू कर फिर से वन्यक्षेत्र में सुरक्षित छो$ड दिया गया।

स्मार्ट सिटी के मंथर कामों व गुलाबबाग की दुर्दशा पर जनता सेना की बैठक में हुई चर्चा

उदयपुर, ९ अक्टूबर। जनता सेना राजस्थान की शहर जिला की बैठक शुक्रवार शाम को प्रदेश संयोजक मांगलाल जोशी के कालका माता स्थित निवास पर पूर्व विधायक एवं पार्टी प्रमुख रणधीर सिंह भींडर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने बताया कि उदयपुर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अनियमित और मंथर गति से चल रहे कामों में पारदर्शिता और फूर्ति लाने की जरूरत है इसके लिए जनता सेना उदयपुर शहर निगम आयुक्त एवं जिला कलेक्टर से मिलकर समस्या से उन्हें अवगत कराएंगे। भींडर ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जहाँ कहीं काम चल रहा है वहाँ इस आशय की सूचना चस्पा हो कि यह काम इस प्रोजेक्ट में इतने बजट से और इतने दिन में पूर्ण होगा। साथ ही जिस कंपनी को ठेका दिया है उसके नाम का बोर्ड लगा हों। वस्तुत: ठेका एल एन टी का है और अन्य छोटी मोटी कम्पनियों से काम करवाकर इति श्री कर लेना जनता के साथ धोखा है।

उदयपुर में ७९ संक्रमित मिले, एक्टिव केसेस अब केवल २०३

उदयपुर, ९ अक्टूबर। उदयपुर जिले में शुक्रवार को ७९ संक्रमित मिले है। वहीं अब जिले में एक्टिव केसेस की संख्या केवल २०३ ही रह गई है। अब तक ५१८९ लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खरा$डी ने बताया कि उदयपुर जिले में आज ९९२ सैम्पल जांच रिपोर्ट में से ९१३ नेगेटिव व ७९ संक्रमित मिले। शहरी क्षेत्र के संक्रमितों में शामिल ४१ मेें से ०६ कोरोना वारियर्स, २५ क्लॉज कांटेक्ट व १० नए संक्रमित है। ग्रामीण क्षेत्र में मिले ३८ संक्रमितों में से ०२ कोरोना वारियर्स, १२ क्लॉज कांटेक्ट व २४ नए संक्रमित है। आज कुल ०८ कोरोना वारियर्स संक्रमित मिले है। खरा$डी ने बताया कि उदयपुर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या ५४४६ है। इनमें से ५१८९ को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब एक्टिव केसेस २०३ व होम आइसोलेटेड १०२ लोग है। कोविड प्रभारी डॉ एस$ एल$ ने बताया संक्रमितों में शामिल आठ कोरोना वारियर्स में पांच चिकित्सक, दो लैब टेक्नीशियन व एक शिक्षिका शामिल है।

विला निर्माण करने का झांसा देकर नकदी ह$डपी

उदयपुर, ९ अक्टूबर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाप*  विला निर्माण करवा पी$िडत को भुगतान नहीं कर नकदी ह$डपने का मामला दर्ज किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पी$िडत दक्षिणी सुन्दरवास धरती धन के पीछे हॉल मदार$डा गोगुन्दा निवासी राजेन्द्रसिंह ने आरोपी ९ बंगलों के पास दसक रो$ड तिला अहमदाबाद  गुजरात मेराठी हिस्ल रिसोर्ट एण्ड स्पा मदार$डा के प्रबंधक घनश्यामदास अग्रवाल पुत्र दरूलाल तथा ऋषभ अग्रवाल पुत्र घनश्यामदास, प*लोरा काम्प्लेक्स भुवाणा निवासी स्नेहा चौधरी पत्नी प्रकाश चौधरी, गुजरात निवासी लतिप* तथा मोराठी हिल्स रिसोर्ट एण्ड स्पा गोगुन्दा निवासी धमेन्द्र सोनी के खिलाप* मामला दर्ज करवाया कि आरोपियों से संपर्क होने पर उन्होंने अपने विला पर रिसोर्ट व स्पा बनाने के लिए निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव रखा। इस पर  जून २०१९ में  एग्रीमेंट कर काम शुरू किया। इस पर मैने मौके पर  १ करो$ड  २८ लाख  १९ हजार ५० रूपये का काम किया बदले में आरोपियों ने  मुझे केवल ९७ लाख   रूपये का ही भुगतान किया तथा शेष ३१ लाख से अधिक की नकदी नहीं दी। कुछ समय बाद आरोपियों ने अन्य पार्टी से मौके पर काम करवाना शुरू कर दिया। इस संबंध में संपर्क किया तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

हाथरस घटना के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

उदयपुर ९ अक्टूबर । उत्तर प्रदेश हाथरस जिले के बुलग$ढी गांव की मनीषा वाल्मीकि के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर एवं उसकी री$ढ व गर्दन की हड्डी तो$ड कर जीभ काटने की घटना को लेकर राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ और जागरूक स्वच्छकार युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर चेतन देव$डा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पी$िडत परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई गई ।

युवा मोर्चा कटारिया का जन्मदिन पीडित मानवता की सेवा के रूप में मनायेगा

-पांच दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित होंगे

उदयपुर, ९ अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात एवं भाजयुमो उदयपुर देहात द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के जन्म दिवस को पी$िडत मानवता की सेवा के रूप में मनाते हुए पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा ।

भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष भाजयुमो द्वारा सेवा सप्ताह अमृत महोत्सव के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के जन्म दिवस पर सेवा कार्य के निमित्त रक्तदान शिविरों का आयोजन होता है ।इस वर्ष कोविड संक्रमण के चलते विधानसभा मुख्यालयों पर ही रक्तदान शिविरों का आयोजन रखा गया है । जिसके अंतर्गत १२ अक्टूबर को मावली विधानसभा, १३ अक्टूबर को झा$डोल विधानसभा, १४ अक्टूबर को वल्लभनगर विधानसभा, १५ अक्टूबर को सलुम्बर विधानसभा एवं १६ अक्टूबर को गोगुन्दा विधानसभा मुख्यालयों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भवर सिह पँवार व भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को निर्देश जारी किए गए है ।

IPS मोहनलाल लाठर को डीजी बनाने से रोकने के बाबत लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

उदयपुर,९ अक्टूबर(का.सं.)। राजस्थान सरकार द्वारा आईपीएस मोहनलाल लाठर  को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के रूप में नियुक्त किए जाने को लेकर उदयपुर के एक एडवोकेट ने राज्य के मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष और वल्लभनगर विधायक सहित विभिन्न लोगों को पत्र प्रेषित कर इस नियुक्ति को रोकने का आग्रह किया है। एडवोकेट ने कहा कि आईपीएस मोहनलाल लाठर के विरुद्घ निर्दोष व्यक्ति को भारी यातनाएं देकर जबरन हत्या का जुर्म कबूल करवाने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में स्पेशल लीव टू अपील क्रिमिनल विचाराधीन है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष २००० में गुलाब बाग रोड स्थित होटल ग्रीन व्यू के मालिक गिरधर भंडारी हत्याकांड में तत्कालीन पुलिस ने उदयपुर के एडवोकेट हरि सिंह भाटी के पुत्र नकुल सिंह भाटी को जबरन घर से उठाकर ले गए  और  कत्ल का झूठा  आरोप मैं गिरफ्तार किया तथा उन्हें उदयपुर के विभिन्न थानों में रखकर थर्ड डिग्री से भी बदतर यातनाएं देकर जान से मारने की धमकी देख कर उससे जबरन जुर्म स्वीकार करवाया।

उदयपुर के पाठों की मगरी निवासी एडवोकेट हरि सिंह भाटी ने बताया कि उनके पुत्र मुकुल सिंह को भारी यातनाएं देने व जुर्म कबूल कराने में तत्कालीन एसपी के रूप में तैनात उदयपुर के मोहनलाल राठौ$ड व उनके सहयोगी पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिस पर समाज के लोगों व अन्य लोगों को जानकारी मिली तब उस वक्त राजपूत क्षत्रिय महासभा ने भारी आंदोलन किया और उदयपुर शहर में भोपालपुरा  थाने में एक प्रकरण दर्ज करवा कर उसकी जांच करवाई गई लेकिन पुलिस ने अपने ही अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत नहीं किया तो न्यायालय ने मोहनलाल लाठर एवं उनके सहयोगी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ३४२ ३३० पर धारा ३२३ भारतीय दंड संहिता में अपराधी मानते हुए प्रसंज्ञान लिया।

एडवोकेट हरि सिंह भाटी ने बताया कि यह मामला उदयपुर से राजस्थान उच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक चला गया वर्तमान में उक्त प्रकरण में मोहनलाल लाठर  द्वारा निर्णय को विलंबित करने के प्रयोजन से बार-बार लंबित किया जा रहा है और समय लिया जा रहा है जबकि उनके विरुद्घ सर्वोच्च न्यायालय में स्पेशल लीव टू अपील ६४९७-६५०२ वर्ष २०१६ से विचाराधीन है।

एडवोकेट भाटी के अनुसार  आईपीएस मोहनलाल लाठर  पर गंभीर प्रकृति के आरोप है तथा नागरिकों के साथ मारपीट कर जुर्म स्वीकार करने को मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप गंभीर प्रकृति के आरोप से आरोपित व्यक्ति को राजस्थान पुलिस में पुलिस महानिदेशक बनाया जाता है तो इससे जनता में अच्छा संदेश नहीं जाएगा और जनता में सरकार की छवि खराब होगी भाटी ने आईपीएस लाठर की जगह अन्य किसी दिगर साफ छवि वाले व्यक्ति को पुलिस महानिदेशक बनाए जाने की मांग की है .

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/9y2XDupp_1Y

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

माना जा रहा है कि एमएल लाठर का डीजीपी बनना लगभग तय है।

Udaipur Post. राजस्थान सरकार ने सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए। फिर रात 1 बजे पांच आईपीएस भी बदल दिए गए। इसमें डीजी जेल समेत बीएल सोनी समेत तीन डीजी स्तर के भी अधिकारी हैं। सोनी को एसीबी का नया डीजी बनाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि एमएल लाठर का डीजीपी बनना लगभग तय है। इसके अलावा दो एसपी के भी तबादले किए गए हैं। शिक्षक भर्ती को लेकर हुए बवाल को समय रहते नियंत्रित न कर पाने के कारण डूंगरपुर कलेक्टर कानाराम को हटाया गया है। उन्हें स्टेट हेल्थ एश्याेरेंस एजेंसी में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के ताैर पर लगाया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा के साथ विवादाें में आए बिजली उत्पादन निगम के सीएमडी पी रमेश काे उनके पद से हटाकर संभागीय आयुक्त उदयपुर भेज दिया गया।

डीजी आलोक त्रिपाठी के रिटायर होने के बाद रिक्त चल रहे एसीबी डीजी के पद पर अब बीएल सोनी को लगाया गया है। वहीं, राजीव कुमार दासोत को महानिदेशक गृह रक्षा के पद से हटाकर महानिदेशक जेल का प्रभार दिया गया है। वहीं, उत्कल रंजन साहू को गृह रक्षा का डीजी बनाया गया है। डूंगरपुर एसपी जय यादव की जगह जोधपुर कमिश्नरेट के डीसीपी कालू राम रावत को लगाया गया है। जय यादव को सीआईडी सीबी में एसपी के तौर पर भेजा गया है। वहीं उत्कल रंजन साहू के जाने से रिक्त हुए आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र कुमार दक को दिया गया है।

Paras JK Hospital मरीज की मौत के बाद उठते सवाल – Super Speciality Hospital क्या इलाज के नाम पर मेडिकल किडनेपिंग होती है ?

Udaipur Post. किडनेपिंग  जानते होंगे आप। किसी का पहरण कर लिया उठा कर ले गए और फिर परिजनों से वसूली की जाती है।  ये बड़े जधन्य अपराध  में आता है और कानून में इसकी बड़ी सजा भी मुक़र्रर है। लेकिन एक किडनेपिंग और होती है जिसको ना अपराध में साबित कर सकते ना ही कानून में इसकी कोई सजा है। परिजनों से इस किडनेपिंग में भी जम कर वसूली की जाती है।

वो होती है मेडिकल किडनेपिंग  जी हाँ मेडिकल किडनेपिंग। इसमें जो किडनेप किया जाता है वो मरीज होता है तो मरीज को या उसके परिजनों को नहीं पता चलता की मरीज कैसे किडनेप हो गया बस परिजन को डरा डरा लाखों रुपया लिया जाता है औ वो भी लीगल। ये कैसे होता है ये में आपको आगे समझाउगा पहले इसका एक जीता जगता उदाहरण देखिये राजस्थान के उदयपुर में पारस जेके हॉस्पिटल का ।

एक व्यक्ति जिसकी सुगर के अलावा कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं है वो पारस जेके हॉस्पिटल में चेकअप के लिए आता है और भारती कर लिया जाता है। फिर शुरू होता है इन हॉस्पिटल वालों का तांडव आखिरकार परिजनों से ये हॉस्पिटल 10 – 11 लाख उगाह लेता है इसके बावजूद नहीं छोड़ता और आखिरकार उस व्यक्ति की जान चली जाती है परिजन लाखों रूपये से भी गये और अपने परिवार की मुखिया का मौत।

घटना की पूरी जानकारी देता हूँ। जैसा की मृतक के परिजनों ने बताया।

सुरेश बागड़ी जिनकी उम्र करीब 50 55 होगी खुद गाडी चलाकर उदयपुर के पारस जेके हॉस्पिटल गए। हॉस्पिटल वालों ने भर्ती कर लिया।  फिर शुरू हुआ नार्मल इलाज।  जहाँ सुरेश बागड़ी के मेडिकल हिस्ट्री के नाम पर शुगर थी लेकिन हॉस्पिटल में भारती होने के बाद उन्हें कोरोना भी हो गया।  हार्ट अटैक भी हो गया किडनी डैमेज की शिकायत भी हो गयी ब्रेन डेमेज का खतरा भी हो गया।  यादाश्त भी कमज़ोर होने लगी दिखाना भी कम हो गया ऑक्सीजन की कमी भी हो गयी।  ये स्साब हॉस्पिटल वालों ने परिजनों बताया या डराया।  मै इसको डराना ही कहुगा।  क्यूँ इसका खुलासा भी आगे करुगा।  तो सुरेश बागड़ी एक अच्छा खासा व्यक्ति खुद कार ड्राइव करके अस्पताल आता है और हॉस्पिटल द्वारा उसको भर्ती या किडनेप यहाँ किडनेप कहना ही सही होगा उसको किडनेप कर लिया जाता है और उस व्यक्ति के परिजन जब जब हॉस्पिटल से लेजाने की बात करते है छुट्टी दिलाने की बात करते है तो ये लोग इस तरह डराते है मानो दुनिया की साड़ी खतरनाक बीमारियाँ आपके उस परिजन में है।  अगर आपने उसको वहां से हटाया हटाते ही जो मरीज है उसकी मौत हो जायेगी।  परिजन मजबूर हो जाता है अपने उस मरीजन के आगे और डॉक्टरों की इस वसूली के खेल में आजाता और हज़ारों लाखों रुपये जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी ये लोग निकलवाते है।

एसा ही कुछ सुरेश बागड़ी के किस में हुआ लगता है।  जांच पता नहीं इसकी सही ढंग से होगी या नहीं।  मेरा उनके परिजनों और बाकी उनके समाज वालों से कहना चाहुगा आपने आवाज़ उठाई है आप इसको लड़िये इनकी इस वसूली वाले राज से लड़िये।  आपके पिटा जी का इन्हों शुरू से क्या इलाज किया क्या ट्रीटमेंट किया इसको शुरू से लाइन ऑफ़ ट्रीटमेंट निकलवाइये इसकी जांच करवाइए इसमें सिद्ध हो जाएगा की ये एक मेडिकल किडनेपिंग थी।

परिजनों ने एउर समाज के लोगों ने पारस जेके हॉस्पिटल में हंगामा भी किया पुलिस भी आई आगे कारवाई होती है या नहीं होती है ये आगे पता चलेगा।

मै मेडिकल किडनेपिंग जो शब्द का रहा हूँ वो बिलकुल सही है जैसा की स्वर्रश बागड़ी जी के साथ हुआ वैसा कई लोगों के साथ होता है। अगर आप अपने घर के किसी बड़े को इमरजेंसी में छोटी मोती शिकायत पर भी पारस जेके या उसके जैसे किसी मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में लगाये बस समझ लो आपका काम हो गया आपके परिजन को ये लोग चेक करने के पहले भारती करेगें और अगले दिन जब तक आपकी आँख खुलेगी आप होश में आओगे तब तक वो आपके पुरे परिवार का यानी मरीज के परिवार का एसेसमेंट निकाल चुके होंगे उन्होंने अंदाजा लगा लिया होगा की इस मरीज से कितना रुपया निकाला जा सकता है। बस उस टार्गेट से इनका खेल शुरू होगा।  हॉस्पिटल बिलकुल पांच सितारा होटल टैप होता है।  आपके बैठने के लिए एक लिफ्ट के पास छोटी सी जगह होती है और आपका मरीज जो किडनेप कर लिया गया है वो जेल में यानी आईसीयू मै पहुच चुका होता है।  आपका बस एक ही काम होता है लिफ्ट के पास लगी कुर्सियों पर बैठ कर इंतज़ार करना सिर्फ इन्तार्ज़ार करना मरीज के ठीक होने कानाही मरीज के नाम से आपके नाम पुकारे जाने का और इसलिए नहीं कि आप को आकर कहेगें कि आपका मरीज ठीक हो गया आप से आकर कहा जाएगा कि जाइए निचे काउंटर पर जाइए और इतना पैसा जमा करवाइए। जो हज़ारों से बढ़ते हुए लाखों में पहुचेगी।

हाँ काउंसलिंग काउंसलिंग के बारे में भूल गया काउंसलिंग के नाम पर आपको डराने का काम किया जाता गई।  बात होती है की आपकी काउंसलिंग की या नहीं। काउंसलिंग भी इनकी बड़ी अजीब होती है।  प्रशानिक संभालने वाली कोई महिला जो बड़े होटल के मेनेजर जैसी दिखती है वो आपको बड़े मेडिकल बीमारियों के नाम बताती है आपक कुछ समझ नहीं आता आप सोचत हो या दो दिन में एसा क्या होगया मै ज़रा सी तकलीफ को लेकर अ[पनी मान या अपने पिटा क लेकर आया था आखिर एसा क्या होगया की भर्ती हो गए वार्ड में उसके बाद आईसीयू में भी चले गए और अब ये बड़ी बड़ी बिमारी भी हो गयी।  इससे पहले के आप कोई डिसीजन ले आपके मरीज को आईसी यु में ऑक्सीजन भी चढ़ जाता है और और हज़ारों रुपये के इंजेक्शन भी लग जाते है।  इस बिच आपको इस बात का आभास हो की मुझे यहाँ से ले जाना चाहए उसके पहले तो वेंटिलेटर की डिमांड आजाती है आपको ना चाहते हुए भी हाँ कहना पड़ता है और आपके जीते जागते चलते फिरते आये व्यक्ति को वेंटिलेटर पर चदा दिया जाता है।  आप बेबस उसी लिफ्ट के पास कुर्सी पर रात दिन कसमसाते रहते है। दिन हफ्ते में तब्दील हो जाते है जब उनको लगता है की आपके सब्र का बाँध टूट रहा है बस तब वो आपको छोड़ते है लेकिन तब तक आप लाखों रुपये बहा चुके होते है। आगे मै आपको पूरी आगे की कहानी भी बताउगा की मेडिकल किडनेपिंग में क्या क्या होता है फिलहाल इतना ही यहीं तक इस न्यूज़ का अगला भाग देखना मत भूलना .

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/pltVmPLD_Uw