फील्ड क्लब के तीनों बड़े पदों पर सीधा मुकाबला

field-club-main
उदयपुर। फील्ड क्लब चुनाव में अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। क्लब के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला है, वहीं सात कार्यकारिणी सदस्यों के लिए दस उम्मीदवार मैदान में हैं।
कल शाम को नाम वापसी के बाद तीनों बड़े पदों पर सीधी टक्कर देखी जा रही है। उपाध्यक्ष पद के लिए पहली बार एक महिला मैदान में है, वहीं सचिव पद के लिए निवर्तमान और पूर्व सचिवों में मुकाबला है।
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदकों में से एक आवेदक ने नाम वापस ले लिया, जिससे अब यशवंत आंचलिया और श्रीमती सूरज शर्मा में सीधी टक्कर है। सचिव पद के लिए सात आवेदन भरे गए थे, जिसमे से पांच लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब डॉ. अनुज शर्मा और एसपी छाबड़ा में सीधी टक्कर है। ऐसे ही कोषाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से दो लोगों ने नाम वापस ले लिए और अब मुकाबला ललित चोरडिय़ा और दिनेश भंडारी के बीच है। इसके साथ ही सात कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 15 आवेदन आए थे, जिसमें से पांच ने नाम वापस ले लिए हैं। अब 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें गौरव भंडारी, राकेश चोरडिय़ा, अब्बास अली, शरद माथुर, पवन दलाल, अजय जैन, जिम्मी छाबड़ा, संजय खमेसरा, नरेश राजानी, डॉ. ललित शर्मा है।
सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला : सचिव पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला है। डॉ. अनुज शर्मा और एसपी छाबड़ा के बीच जहां डॉ. अनुज शर्मा की साफ-सुथरी छवि और पूर्व में उनके द्वारा क्लब में विस्तार के कामों के बूते उनके जितने की उम्मीद है, वहीं एसपी छाबड़ा का प्रभाव भी कम नहीं है। हालांकि छाबड़ा के कई विरोधी भी हैं, जो क्लब में संचालित रेस्टोरेंट और 31 दिसंबर के प्रोग्राम की खराब व्यवस्थाओं को गिनाते हुए डॉ. अनुज की मदद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. अनुज शर्मा के कार्यकाल में ही क्लब में गेस्ट हाऊस का निर्माण किया गया था, जिसकी वजह से आज क्लब में अच्छी आय हो रही है।

हाइवे लूट के आरोपी दस दिन की रिमांड पर

robber
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
उदयपुर। हिरणमगरी पुलिस ने कुछ समय पूर्व दर्ज हुई एक व्यक्ति की रिपोर्ट के आधार पर बिलखफला मीठा बिल ऋ षभदेव निवासी राजू उर्फ राजिया उर्फ राजकुमार डॉन पुत्र कमलेश उर्फ कमलाशंकर मीणा को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे दस दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस को राजिया के तीन अन्य साथियों की तलाश है। पुलिस ने आरोपी से लूट की गाड़ी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम देना कबूला है। गौरतलब है कि अहमदाबाद (गुजरात) निवासी महेश भाई पुत्र पोपट भाई ठाकुर ने गत २३ मार्च को हिरणमगरी थाने में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दी कि वह उसके रिश्तेदार के साथ नाथद्वारा दर्शन करके वापस लौट रहा था। यह घटना २३ मार्च को केवड़ा की नाल में हुई। रिपोर्ट में उसने बताया कि जब वह लौट रहा था, तब एकलिंगपुरा क्षेत्र में चार युवकों ने उसकी टवेरा रुकवाई और लिफ्ट मांगी। चारों उसमें सवार हो गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद बदमाशों ने महेश की गर्दन पर चाकू लगा दिया और उसे ड्राइवर सीट से हटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को टवेरा में ही डाल दिया और टवेरा को इधर-उधर घुमाते रहे। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को रस्सी से बांध दिया और केवड़ा की नाल में सड़क किनारे फेंक कर चले गए। बदमाश टवेरा के साथ छह हजार रुपए और मोबाइल भी ले गए। पुलिस ने महेश के बताए हुलिये के आधार चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की, तो जांच में पता चला कि इस वारदात में राजू उर्फ राजिया का हाथ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, तो उसे दस दिन के रिमांड पर सौंपा गया। राजू ने इस वारदात में बिलख सोमावत निवासी संजय पुत्र नाना मीणा, बिलख पीपली निवासी अशोक पुत्र उदयलाल मीणा, बिलख कीकावत निवासी दिनेश पुत्र कमजी मीणा साथ होना बताया। पुसिल ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घर से किया अपहरण और किया गंदा काम

gangraped635226-03-2014-12-46-99N

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामला जोरपुरा गांव में सोमवार रात का है। पीडित के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

पुलिस ने बताया कि जोरपुरा सुंदरियावास निवासी 15 वर्षीया पीडिता के पिता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित का कहना है कि सोमवार रात को करीब 10 बजे उनकी पुत्री टॉयलेट करने उठी थी। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे किशोरी की मां ने देखा तो वह नहीं मिली। काफी देर तक किशोरी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। करीब 12 बजे किशोरी घर पर आई तो उसने आपबीती बताई।

उसके अनुसार गांव के ही रहने वाले आरोपी शंकर, महेश और रामजीलाल उसे घर से अपहरण करके ले गए। आरोपियों ने उसके साथ सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मंगलवार को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने बताया कि पीडिता का मेडिकल करवा गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीडिता के 164 के बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है, लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

एटीएम नंबर बताना पड़ सकता महंगा

1506065_754273191258701_1448632580_n
फोन से सीक्रेट नंबर जानने वाला गिरोह सक्रिय
चित्तौडग़ढ़। खुद को बैंक कर्मचारी बताकर फोन पर एटीएम पिन नंबर व अन्य सीक्रेट नंबर लेने वाला गिरोह इन दिनों देशभर में सक्रिय है। अनजान व्यक्ति इस तरह सीक्रेट नंबर हासिल कर इंटरनेट के जरिये धोखाधड़ी कर बैंक ग्राहक को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ इसी तरह का वाकया शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा निवासी सलीम खान के साथ हुआ। सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे सलीम खान के पास मोबाइल नंबर से फोन आया कि वह मुंबई बांद्रा से मनीषकुमार बोल रहा है। आपके एटीएम कार्ड की वैलिडिटी आज खत्म हो रही है। एटीएम कार्ड की सारी जानकारी शाम चार बजे तक बता दीजिए, ताकि उसको अपडेट कर कार्ड की वैलिडिटी वर्ष 2023 तक बढ़ा दी जाएगी। ऐसा नहीं होने पर एटीएम कार्ड ब्लॉक (बंद) हो जाएगा और बैंक खाता भी बंद हो जाएगा। मनीष कुमार नाम के इस व्यक्ति ने ढाई बजे वापस फोन किया कि आपके अलावा परिवार में अन्य किसी सदस्य के पास भी एटीएम हो तो उसकी संपूर्ण जानकारी दें, जिससे कि एटीएम की वैलिडिटी बढ़ा देंगे। सलीम खान को अन्य सदस्यों के एटीएम के बारे में पूछने पर शंका हुई, तो वह बैंक ऑफ बड़ौदा की सेंती स्थित शाखा में गया और बैंक कर्मचारियों को इस बारे में अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि फोन पर इस तरह की जानकारी किसी को नहीं दें। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर बात करवाई, तो बताया गया कि किसी तरह की जालसाजी में नहीं फंसे और पुलिस को भी बताएं।

सेक्स वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस मीरा हो सकती है गिरफ्तार

0

m635226-03-2014-10-51-99N

पाकिस्तान मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा गिरफ्तार हो सकती है। लाहौर की सेशन कोर्ट ने मीरा और उनके कथित पति कैप्टन नावेद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया था लेकिन पेश नहीं हुए।

कोर्ट ने हाल ही में इंटरनेट पर जारी एक विवादित वीडियो को लेकर मीरा और नावेद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मीरा और नावेद पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनाकर पाकिस्तान की छवि खराब की है। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि वीडियो के जरिए मीरा ने इस्लामिक मूल्यों का अपमान किया है।

याचिकाकर्ता मोहम्मद साबिर ने 29 जनवरी को कोर्ट मेे याचिका दाखिल की थी। इसमें मीरा को तलब करने और वीडियो स्कैण्डल के संबंध में पूछताछ की मांग की गई थी। साबिर ने कहा कि उन्होंने 20 जनवरी को वीडियो देखा। साबिर ने मांग की थी कि अदालत मोजांग के एसएचओ को मीरा और नावेद के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे।

इस पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 18 मार्च को मोजांग के एसएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कोर्ट ने मोजांग के एसएचओ से प्रतिक्रिया मांगी थी लेकिन उन्होंने न तो अपनी प्रतिक्रिया दी और न ही किसी दूसरे अधिकारी को भेजा।

अदालत ने 25 जनवरी को मीरा और नावेद को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा लेकिन न तो मीरा और न ही नावेद और उनका वकील पेश हुआ। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उन्हें अगली सुनवाई के दौरान पेश करने को कहा।

मामले पर अगली सुनवाई 2 अप्रेल को होगी। मीरा और नावेद ने मुबासीर लुकमेन के टॉक शो में वीडियो को फर्जी करार दिया था।

हिस्ट्रीशीटर पर फायर

मंदसौर में हुई वारदात, गंभीर घायल उदयपुर में भर्ती
A
उदयपुर। मंदसौर-भावगढ़ के बीच बीती रात हुई गेंगवार में प्रतापगढ़ के हिस्ट्रीशीटर और परशुराम सेना के अध्यक्ष बबलू उर्फ जितेंद्र जोशी को दूसरी गेंग के बदमाश गुड्डू सालवी ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में मंदसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिंताजनक हालत के चलते उसे उदयपुर लाकर एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबलू और गुड्डू दोनों ही प्रतापगढ़ के हिस्ट्रीशीटर है और दोनों के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के पुलिस थानों में कई मामलें दर्ज है।
पता चला है कि बीती रात बबलू को गुड्डू सालवी ने महू-नीमच हाइवे के भावगढ़ फंटे पर गोली मार दी। गोली पीठ से गुजरती हुई पेट से बाहर निकल गई। वारदात के बाद गुड्डू उसके साथियों के साथ फरार हो गया। बाद में क्षेत्रवासियों ने बबलू को मंदसौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे उदयपुर लाकर एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बबलू और गुड्डू के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। देर रात बबलू को उदयपुर रेफर किया गया था।
॥दोनों प्रतापगढ़ के हिस्ट्रीशीटर है। दोनों बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसके चलते ही बबलू को गुड्डू ने गोली मारी है। देर रात बबलू को उदयपुर रेफर किया गया है। दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है।
-एमएस वर्मा, एसपी मंदसौर

कोलीवाड़ा में निगम ने तोड़े अवैध छज्जे

IMG_0617उदयपुर। नगर निगम ने आज अतिक्रमण निरोधी कारवाई करते हुए कोलीवाडा में एक मकान के चारों तरफ निकाले गए छज्जे ध्वस्त कर दिए।
जानकारी के अनुसार सूरजपोल स्थित कोलीवाड़ा में अशोक कुमार मेहता ने उसके दो मंजिला मकान के चारों तरफ छज्जे निकाल रखे थे और छज्जों के नीचे खिड़कियां लगा दी थी। निकले हुए छज्जे संकरी गली में सामने वाले मकान तक छू रहे थे। नगर निगम ने पूर्व में अशोक कुमार को नोटिस भी दिया था, लेकिन छज्जे नहीं हटाए गए। अभी हाल में ही कोर्ट ने भी छज्जों को तोडऩे के आदेश दिए। इसके बाद निगम ने कारवाई करते हुए मकान के चारों तरफ निकाले गए छज्जों को ध्वस्त किया गया और भविष्य में छज्जे बाहर नहीं निकालने पर पाबंद किया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम के जीवन सिंह और राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर मौजूद थे।

फील्ड क्लब के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां

field-club-main
उदयपुर। फील्ड क्लब के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। नाम भरने के बाद आज शाम तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी। उसके बाद तय हो पाएगा कि तीन पदों और ७ कार्यकारणी सदस्यों के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में है? यह चुनाव 30 मार्च को प्रस्तावित है।
क्लब चुनाव को लेकर उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्यों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया हो चुकी है। आज शाम तक नाम वापस लेने का समय है, उसके बाद तय हो पाएगा कि कौन उम्मीदवार मैदान में है। क्लब के सचिव पद के लिए डॉ. अनूप शर्मा, नरेंद्र बागरेचा, राजदीप गोयल, एसपी छाबडा, श्रीमती सूरज शर्मा, टीनू मांडावत तथा उमेश मनवानी ने उम्मीदवारी रखी है। उपाध्यक्ष पद के लिए परमेश्वर धर्मावत, श्रीमती सूरज शर्मा तथा यशवंत आंचलिया ने नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष के लिए अनीश धींडा, दिनेश भंडारी, ललित चोरडिय़ा तथा वीरेन्द्र नाहर ने नामांकन किया है। इसी प्रकार सात कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हंै।
वर्तमान कार्यकारिणी : क्लब की वर्तमान कार्यकारणी में सचिव के पद पर एसपी छाबड़ा, उपाध्यक्ष यशवंत आंचलिया, कोषाध्यक्ष मनीष नलवाया और पांच कार्यकारणी सदस्यों में राकेश चोरडिय़ा, ललित शर्मा, अब्बास अली, जसप्रीत पाहवा और अनीश सिंह है।
इनके बीच मुकाबला : फील्ड क्लब के सचिव पद के चुनाव के लिए इस बार डॉ. अनूप शर्मा और एसपी छाबड़ा में कड़ा मुकाबला है। शाम तक ही स्थिति तय हो पाएगी कि इस पद के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में हैं? जानकारी के अनुसार इस बार सात सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। पहले पांच कार्यकारणी सदस्य चुने जाते थे। इस बार उम्मीदवारों द्वारा दी जाने वाली पार्टियों पर खुद ही थोड़ा अंकुश लगाते हुए नियंत्रण किया गया है, लेकिन फिर भी सचिव, उपाध्यक्ष, और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने क्लब के सदस्यों से अलग-अलग संपर्क करना शुरू कर दिया है। चुनाव के इस माहौल में शाम होते ही क्लब में आम दिनों की अपेक्षा सरगर्मियां बढ़ जाती है और हर टेबल पर चुनावी मुकाबले की चर्चा होती है। उम्मीदवार भी रोज क्लब आकर सभी सदस्यों को अपने समर्थन के लिए आग्रह कर रहे हैं।

भीलवाड़ा में हालात सामान्य हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार,

तोडफ़ोड़ में ५० जनों को जेल भेजा
भीलवाड़ा। कल दोपहर बाद एक युवक की हत्या के बाद बिगड़े हालात अब सामान्य हो गए हैं। हत्या के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तोडफोड़ और आगजनी के ५० आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय आदेश से जेल भेज दिया गया है।
यहां सोमवार दोपहर बाद साबुन मार्ग पर समुदाय विशेष के युवकों ने विजय खोईवाल नामक युवक की हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए विशाल के हाथ पर भी चाकू का वार लगा। इस घटना के बाद दोनों समुदाय के लोगों में पथराव हुआ, जिनकों काबू करने के दौरान तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। एक रोगी वाहन को भी फूंक दिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने महात्मा गांधी अस्पताल में पथराव व तोडफ़ोड़ करके एक एम्बुलेंस को आग लगा दी। शहर के कई हिस्सों में पथराव की घटनाएं हुईं। अंतिम संस्कार के दौरान भी मोक्षधाम के बाहर भी दोनों समुदायों के बीच पथराव की घटना हुई, जिसे पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने ने विजय की हत्या के आरोप में साहिल, सिकंदर सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना में ५० जनों को गिरफ्तार करके न्यायालय आदेश से जेल भेज दिया। हमीरगढ़ में भी कुछ स्थानों पर हालात तनावपूर्ण बने हुए है। मौके पर जाब्ता तैनात है।
यह था मामला: सूत्रों के अनुसार विजय खोईवाल, विशाल खोईवाल व मनोज सोमवार को होली खेलकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में इनका विवाद बाइक पर आए मोहसिन, शाहरूख व बबलू से हो गया। इसी बीच किसी ने विजय के पेट में चाकू घोंप दिया। विशाल के हाथ पर भी चोट आई। वारदात के बाद विजय के दोस्त व हमलावर वहां से भाग गए। क्षेत्रवासियों ने विजय को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
वर्जन…
जिले में सामान्य माहौल है। हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तोडफ़ोड़ और आगजनी के मामले में ५० जनों को गिरफ्तार कर न्यायालय आदेश से जेल भेज दिया गया है।
-एचजी राघवेंद्र सुहासा, एसपी भीलवाड़ा

साधना फैक्ट्री के समीप झाडिय़ों में लगी आग बुझाई

images
उदयपुर। देबारी में साधना फैक्ट्री के समीप झाडिय़ों में आग लग गई, जिसकी सूचना के बाद नगर निगम की तीन दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। गैराज अधीक्षक बाबूलाल ने बताया कि दिन में 12 बजे के लगभग देबारी में शांतिलाल चपलोत की फैक्ट्री के पास आग लगने की सूचना मिली, जिस पर तुरंत मौके पर दो दमकल रवाना कर दी और बाद में एक और दमकल रवाना की। तीनों दमकल ने आग पर काबू पा लिया।