हिन्दुस्तान ज़िंक में जिम-फिटनेस सेन्टर

महिला कर्मचारी भी इस जिम-फिटनेस सेन्टर का भरपूर फायदा उठाएगी
2014-03-21-283

उदयपुर। अपने सभी कर्मचारियों, जिनमें महिला कर्मचारी भी सम्मिलित है, के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने एक अतिआधुनिक जिम-फिटनेस सेन्टर बनाया है। इस फिटनेस सेन्टर में टेªडमिल, फिटनस साईकिल, मल्टि परपज फिटनेस टेªनिंग मषीन आदि शामिल है। जिम-फिटनेस सेन्टर का उद्घाटन हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेष जोषी ने जिंक पार्क में किया । इस अवसर पर कंपनी मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परियोजना श्री नवीन सिंगल, हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौषिक एवं कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जोषी ने जिंक के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘व्यस्त्ता से समय निकाल कर स्वस्थ रहने के लिए षारीरिक व्यायाम करना बहुत जरूरी है।’’ उन्होंने बताया कि ‘‘हेल्थ इज वेल्थ’’ को प्राथमिकता देनी चाहिए। कंपनी के कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिंक द्वारा जिंक पार्क में जिम फिटनेस सेन्टर बनाया गया है।

मालिक की पुत्री का अपहरण

imagesउदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र से युवक मालिक की पुत्री का अपहरण कर ले गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सविना सेक्टर ९ हिरणमगरी निवासी व्यत्ति* ने अपने दुकान पर कार्यरत युपी निवासी विवेक पण्डित उर्प* मलखान के खिलाप* मामला दर्ज करवाया। कि आरोपी सविना स्थित स्टील प*र्नीचर की दुकान पर काम करते हुए मकान पर ही रहता था। गुरूवार रात में वह पुत्री को बहला पू*सला कर भगा ले गया। शुक्रवार को जाग होने पर घर से पुत्री के लापता होने का पता चलने पर आरोपी की तलाश की तो वह भी प*रार था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि पि$डीत का भाणेज सूरत में काम करता है जिसे स्टील प*र्नीचर की दुकान पर काम करने के लिए आदमी भेजने की बात कही थी। इस पर पन्द्रह दिन पूर्व भाणेज ने आरोपी को काम करने के लिए भेजा था।

जैन मंदिर से नकदी चोरी

downloadt उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर का ताला तोड कर चोर दानपेटी चुरा ले गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रताप नगर थाना क्षेत्र देबारी स्थित नवलनाथ जैन मंदिर का गुरूवार रात में चोर ताला तोड कर मंदिर में घूसे जहां रखी दान पेटी चुरा ले गए। दूसरे दिन पुजारी एवं भत्त*ों के पहुचने पर वारदात कर पता चला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मोके पर पहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर देबारी निवासी कैलाश पुत्र शंतिलाल सुराणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। प्रांरभिक पूछताद में दान पेटी में ५ हजार की नकदी होने की संभावना जताई जा रही है।

अब सिलेंडर के लिए २१ दिन का इंतजार नहीं करना होगा

lpg3_505_110112063855
उदयपुर। ऑयल कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता को जब सिलेंडर की जरूरत है, तब ऑनलाइन बुकिंग करवाकर सिलेंडर ले सकते हैं।
चालू वित्तीय वर्ष के अभी 11 दिन बचे हैं। ऐसे में किसी उपभोक्ता के एक से अधिक सब्सिडी वाले सिलेंडर बचे हैं, तो जरूरत पडऩे पर बुकिंग करवाकर लिए जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईओसी, बीपीसी व एचपीसी, तीनों कंपनियों के आईवीआर सिस्टम के जरिए बुकिंग हो सकती है। पहले एसएमएस और मैन्युअल बुकिंग के दौरान 21 दिनों के अंतराल से बुकिंग की बाध्यता लागू थी।
बुकिंग का ग्राफ 20 प्रतिशत बढ़ा : चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक उपभोक्ता को सब्सिडी के 11 सिलेंडर मिलने थे, लेकिन शहर में कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके सब्सिडी के सिलेंडर अभी बकाया हैं। ऐसे में प्रत्येक एजेंसी में बुकिंग का ग्राफ 15 से 20 प्रतिशत बढ़ गया है। दूसरी ओर अधिकारियों का दावा है कि इससे सप्लाई पर कोई असर नही पड़ा है, जरूरत वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहे हैं।
नये वित्त वर्ष में सब्सिडी के 12 सिलेंडर मिलेंगे
केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक नए वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल, 2014 से 31 मार्च, 2015 तक प्रत्येक उपभोक्ता को सब्सिडी के 12 सिलेंडर मिलेंगे। इसके बाद भी किसी को सिलेंडर की जरूरत होगी, तो उसे नॉन सब्सिडी की रेट से सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए कंपनियों ने गैस एजेंसियों को निर्देश भी जारी कर रखे हैं।
ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगा सिलेंडर
आईओसी के जीएम गुरमीत सिंह के मुताबिक बुकिंग के लिए 21 दिनों की लिमिट नहीं है। जरूरत पडऩे पर ऑनलाइन बुकिंग करवाएं, कोटे के अनुसार सब्सिडी या नॉन सब्सिडी की रेट पर सिलेंडर मिल जाएगा। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष दीपक गहलोत का कहना है कि सब्सिडी के कोटे वाले निर्धारित सिलेंडरों के बाद जरूरत पडऩे पर नॉन सब्सिडी की रेट के सिलेंडर देने का भी प्रावधान है। आईओसी के अरावली गैस एजेंसी मैनेजर फारूख हुसैन का कहना है कि जिनके चालू वित्तीय वर्ष के सिलेंडर बकाया है, उन्हें जरूरत पढऩे पर दिए जा रहे हैं।

प्रवीण की हत्या में प्रयुक्त हथियारों की तलाश

Shok1उदयपुर। शास्त्री सर्कल पर होली की शाम एक शोरूम में दिन दहाड़े हत्या करने वाले गिरफ्तार आरोपियों से प्रवीण की हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार बरामद करने में पुलिस जुटी हुई है। दूसरी तरफ, पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल नरेश हरिजन, चंचल महाराज, दलपतसिंह की तलाश है। इन बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें कई इलाकों में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार शास्त्री सर्कल पर प्रवीण पालीवाल की हत्या करने वाले साहिल और उसके साथी करणसिंह को कल अदालत मे पेश किया गया था, जहां से उन्हें दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आज पूछताछ में उनसे हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियारों को लेकर पूछताछ की है। इनकी निशानदेही पर पुलिस की टीमें हथियारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया था कि साहिल, करणसिंह और दलपत सिंह के पास पिस्टल थी, जिससे उन्होंने फायर किए थे। एक और अभियुक चंचल कार में ड्राइविंग सीट पर बैठा था। पुलिस के अनुसार दलपत और चंचल को पकडऩे के लिए अलग अलग टीमें भेजी गई है और उनके भी जल्दी ही पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नरेश हरिजन और मृतक प्रवीण पालीवाल के बीच ईसवाल में डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद था, जिसको लेकर प्रवीण के इशारे पर नरेश हरिजन पर हमला हुआ था। इसी बात का बदला लेने के लिए नरेश हरिजन ने हत्या करने के कुछ दिन पूर्व चारों आरोपी साहिल, करण सिंह, दलपत और चंचल से मीटिंग की थी और प्रवीण की हत्या की साजिश रची थी तथा चारों को पांच हजार रुपए दिए थे। इसके बाद बदमाशों ने प्रवीण की रैकी शुरू कर दी और मौका पाते ही होली की शाम शास्त्री सर्कल पर एक शोरूम में प्रवीण की हत्या कर दी।

आज से दिन बड़े और रातें होगी छोटी

sun copyगर्मी ने दिखाए तेवर
उदयपुर। चैत्र के पारे में उछाल के साथ गर्माहट अब बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से दिन में गर्मी का असर हो रहा है। आज भी सुबह हालांकि हलकी ठंडक थी, लेकिन जैसे ही दिन चढऩे लगा, गर्मी का परा बढ़ता गया। डबोक मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा उछल कर 33.8 पर आ गया है। दुपहिया वाहन वालों को दिन में धूप की तेजी लगने लगी हैं, तो लोग दिन में छायादार जगह में खड़े दिखाई देते हैं। घरों और दफ्तरों में पंखे चलाने पड़ रहे हैं। हालांकि रात में कुछ ठंडक अभी भी है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री है, जिससे रात को हलकी गुलाबी सर्दी का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों में गर्मी में तेजी और बढ़ सकती है। आज से दिन बड़े और रातें छोटी होना शुरू हो जाएगी।

चुनाव के दौरान तीन दिन रहेगा ड्राई-डे

imagesउदयपुर। लोकसभा चुनाव के वक्त अब शराबियों पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने तीन दिन तक शराब पर पाबंदी लगाने का निर्णय किया है। दो दिन वोटिंग के पहले और मतगणना के दिन क्रड्राई-डेञ्ज रहेगा।
शराब के जरिये मतदाताओं को लुभाने के प्रयासों पर लगाम कसने के लिए चुनाव आयोग ने तीन दिन शराब बंदी करने का निर्णय किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से पहले अब 48 घंटों के लिए क्रड्राई-डेञ्ज की घोषणा होगी। पहले सिर्फ एक दिन (मतदान के दिन) ही शराब बंदी होती थी।
देश में लोकसभा के चुनाव नौ चरण १7 अप्रेल से शुरू होंगे और उदयपुर में 17 अप्रैल को ही मतदान है। शहर में 16 अप्रैल से कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी और ना ही शराब की जमाबंदी की जा सकेगी। चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के दिन 16 मई को भी कही शराब की बिक्री नहीं होगी और ना ही किसी होटल, रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा सकेगी। चुनाव आयोग ने यह आदेश सभी राज्य सरकारों तक पंहुचा दिए हैं। साथ ही मतदान केंद्रों के आसपास क्षेत्रों में बिक्री और जमाबंदी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा के राष्ट्रिय नेता अरुण जेटली उदयपुर में

11

उदयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष एवं अमृतसर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अरूण जेटली निजी यात्रा पर उदयपुर में एक दिन के प्रवास पर विशेष विमान द्वारा उदयपुर पहुंचे पार्टीजनों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अमृतसर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार अरूण जेटली भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुॅंचे।
महाराणा प्रताप अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महापौर रजनी डांगी, लोकसभा चुनाव उदयपुर प्रभारी प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, मावली विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, शहर कोषाध्यक्ष रवि नाहर, गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, सत्कार प्रकोष्ठ के अरविन्द झगड़ावत, कमलेश दया, कन्हैयालाल साहू आदि उपस्थित पार्टीजनो ने अरूण जेटली को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
जेटली विवाह समारोह में भाग लेकर रात्री विश्राम उदयपुर में करेगें एवं प्रातः विमान द्वारा अमृतसर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

एयरहोस्टेस ने मारी ‘बलम पिचकारी’..तो पायलट हुए सस्पेंड ( video )

0

20_03_2014-20spicejet (1)उदयपुर। बादलों के बीच हवाई जहाज में अचानक बॉलीवुड का एक पॉपुलर गाना बजा ‘बलम पिचकारी’ और केबिन क्रू उस पर डांस करने लगा। इतना ही नहीं, पायलट भी इसे इंजॉय करने के लिए साथ में खड़ा हो गया। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन स्पाइस जेट में ऐसा ही हुआ।
होली के दिन 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे अपने विमानों में डांस करना और होली मनाना स्पाइसजेट को काफी महंगा पड़ गया है। गोवा से बेंगलूर जाने वाले फ्लाइट का वीडियो वायरल होते ही नागर विमानन नियामक (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न आपके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया जाए। डीजीसीए ने फ्लाइट के दोनों पायलटों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
गोवा-बेंगलूरू फ्लाइट के अलावा इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली-गोवा-दिल्ली, जयपुर-मुंबई-दिल्ली, मुंबई-बेंगलूर-कोलकाता और बेंगलूर-पुणे-अहमदाबाद में भी किया गया। डीजीसीए प्रमुख प्रभात कुमार ने इन विमानों के प्ररांभिक जांच के आदेश दे दिए हैं। सोमवार को स्पाइसजेट के केबिन क्रू ने उड़ान के दौरान ‘बलम पिचकारी’ गाने पर नाच-गाना कर होली का उत्सव मनाया। मोबाइल से लिया गया वीडियो अब यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर वायरल हो गया है।
वीडियो को सबूत के तौर इस्तेमाल कर रही डीजीसीए ने अपने नोटिस में कहा है कि केबिन कू्र के इस हरकत से कू्र के दूसरे मेंबर पर भी इसका असर पड़ सकता था और लोगों के डांस करने से विमान में मौजूद अन्य लोगों की जिन्दगी भी खतरे में पड़ सकती थी।
स्पाइसजेट ने 17 मार्च को 8 विशेष उड़ानों का परिचालन किया था। विमानन कंपनी ने कहा कि वह इस मुद्दे की पड़ताल कर रही है और डीजीसीए का सहयोग कर रही है। कंपनी ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि कॉकपिट में हर समय पायलट रहते हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘डांस को प्रोफेशनल तरीके से तय किया गया था और यह यात्रियों को खुश करने का एक प्रयास था। ऐसा दुनियाभर की विमानन कंपनियां एक विशेष अवसर पर करती हैं। डांस का पूरा कार्यक्रम ढाई मिनट तक चला।’

http://youtu.be/YgQgvyR-55I

 

 

http://youtu.be/tGXIGbAQdjw

हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

IMG_0414
उदयपुर। होली के दिन शास्त्री सर्कल के एक शो-रुम में गोलीमार कर युवक की हत्या करने वाले अपराधियों को फांसी देने और बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज कुछ संगठनों ने रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । होली के दिन शास्त्री सर्कल पर स्टारलाइन शो-रूम में प्रवीण पालीवाल की चार लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी । इनमे से दो आरोपियों को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की इस घटना के विरोध में आज दिन में टाउन हॉल से वन्देमातरम ग्रुप, पालीवाल समाज और मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड सहित कुछ सामाजिक संगठनों ने रैली निकाली, जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंची, जहां रैली में शामिल 200 से 250 लोगों ने घटना पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया तथा प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा पुलिस अनुसंधान में कोई कमी ना छूटे। साथ ही यह मांग भी की कि पुलिस इस घटना के मूल जड़ तक पहुंचे।