HINDUSTAN ZINC RECEIVES DAINIK JAGARAN CSR AWARD-2019

0

The company has been conferred for its Women Empowerment Program ‘Sakhi’

Hindustan Zinc has received Dainik Jagaran CSR Award 2019 for its Women Empowerment Program ‘Sakhi’ on 27th February, 2019 in a ceremony held at Delhi. The award was presented by Mr. Manoj Sinha – Hon’ble Minister of Communications and Minister of State, Railways in Government of India.

Dainik Jagran Award focuses on nation building around the core 7 Sarokars across health, education, livelihood, skills, women empowerment, water and environment conservation.

On behalf of Hindustan Zinc, the award was received by Ms. Aruna Cheeta and Mr. Vishal Agarwal from CSR team.

‘Sakhi’ Program has been contributing to women’s socio-economic well-being and is focusing on promoting savings as a habit. The project is directly touching the lives of more than 20,000 women.

पुलवामा का बदला: भारतीय वायुसेना ने पाक में घुसकर जैश का सबसे बड़ा ट्रेनिंग कैम्प तबाह किया।

0

pulwama attack के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Air Strike कर दी है। मंगलवार तड़के 3.30 बजे MIRAZ-2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा (LOC) के पार पाक के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में घुसकर हमला किया। 12 मिराज विमानों ने 1000 किलो बम बरसाए। इसमें कई आतंकी कैंप तबाह हुए हैं। भारतीय विदेश भारतीय वायुसेना ने हमले का दावा किया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमले में बालाकोट (पाकिस्तान की सीमा में) में जैश का सबसे बड़ा आतंकी कैम्प तबाह हो गया। इसे मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर संचालित करता था। इस हमले में कई आतंकी उनके सीनियर कमांडर मारे गए।’’

न्यूज एजेंसी ने वायुसेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि बालाकोट के अलावा पीओके के मुजफ्फराबाद और चकोटी इलाके में भी बमबारी का दावा किया है। जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 उड़ा दिया गया। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

भारत ने जैश के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया: विदेश मंत्रालय

भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हमला किया था। इसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे। पिछले दो दशक से जैश पाकिस्तान में सक्रिय है। इसका सरगना मसूद अजहर है जो पाकिस्तान के बहावलपुर में रहता है। भारतीय संसद पर 2001 में और 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमले में इसी आतंकी संगठन का हाथ रहा है।”
“हमने समय-समय पर पाकिस्तान को इसके बारे में जानकारी मुहैया कराई है। पाकिस्तान ने हर बार इससे इनकार किया है। जबकि पाकिस्तान की जानकारी के बिना वहां जिहादी ट्रेनिंग कैम्प्स नहीं चल सकते। पाकिस्तान ने अब तक आतंकियों के ठिकानों को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।”
“हमें इंटेलिजेंस से इनपुट मिले थे कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई फिदायीन हमलों को अंजाम देने वाला है। आज तड़के भारत ने कार्रवाई कर जैश के बालाकोट स्थित सबसे बड़े ट्रेनिंग कैम्प्स पर हमला कर तबाह कर दिया। इसमें जैश के आला कमांडर्स और कई आतंकी मारे गए। मसूद के रिश्तेदार समेत कई आतंकी इसमें मारे गए।”
“थलसेना की मदद के बिना यह कार्रवाई सिर्फ जैश को निशाना बनाने के लिए थी। ये आतंकी कैम्प्स रिहाइशी इलाकों से दूर जंगल के इलाकों में थे।”
“पाकिस्तान सरकार ने 2004 में कहा था कि वह अपनी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकियों के लिए नहीं होने देगा। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा और जैश तथा अन्य संगठनों के अन्य ठिकानों पर कार्रवाई करेगा।”
अपडेट्स

दिल्ली में कल विपक्षी पार्टियों की बैठक होगी। इसमें पुलवामा हमले और भारत की जवाबी कार्रवाई पर चर्चा होगी।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरी छूट दी थी। वायुसेना ने जबरदस्त पराक्रम किया है, उसके लिए उन्हें बहुत बधाई। भारत ने हमले के 100 घंटे के अंदर आतंक के साजिशकर्ताओं कार्रवाई की। फिर पाक का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा खत्म किया। 200% ड्यूटी लगाई। भारत के पानी को वहां न जाने देने का निर्णय किया। मोदी जी पर लोगों का विश्वास है।”
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास पर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई।
भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद पाक विदेश मंत्रालय ने आपात बैठक बुलाई है।
वायुसेना सूत्रों ने बताया कि पाक के एफ-16 विमानों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन मिराज-2000 लड़ाकू विमान की फॉर्मेशन को देखकर वापस लौट गए। पश्चिमी एयर कमांड ने ऑपरेशन का कोआर्डिनेशन किया।
मिराज ने पाक के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक ठिकाने को तबाह किया। खुफिया एजेंसियों ने इसकी लोकेशन मुहैया कराई थी।
पाक आर्मी ने कहा- भारत ने घुसपैठ की

भारत की कार्रवाई पर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर एक ट्वीट किया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी।

उदयपुर रेंज के सीआई शूरवीर सिंह की बांसवाड़ा में हार्ट अटैक से मौत।

बांसवाड़ा जिले में सोमवार को शराबबंदी को लेकर होने वाले चक्काजाम में उदयपुर रेंज के सीआई शूरवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह चारण की ड्यूटी लगाई थी। शूरवीर सिंह एक दिन पहले शनिवार को ही सुबह पहुंच गए थे और सिंटेक्स मील के रेस्ट हाउस में ठहरे थे। अचानक उन्हें में रात को 12 बजे सीने में दर्द हुआ। इस पर उन्हें बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक होना बताया। डॉक्टर ने बताया अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। शूरवीर सिंह जयपुर सीआईडी में पोस्टेड थे, लेकिन हाल में ही उन्हें उदयपुर रेंज में लगाया गया था। वे अपने पदस्थापन का इंतजार कर रहे थे। रविवार को ही उन्हें उदयपुर में यातायात में पदस्थ किया गया। जिसका आदेश मिलने थोड़ी ही देर बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। और उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह पुलिस लाइन में श्रद्दांजलि सभा राखी गयी ।

गुलाबचंद कटारिया को हार्ट अटैक से मारने का दावा करने वाले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से भगाया – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में लगे नारे।

– गुलाबचंद कटारिया को हार्ट अटैक से मारने का दावा करने वाले के साथ दिन भर घूम रहे थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
– बैठक का किया बहिष्कार प्रदेश अध्यक्ष हाय हाय के लगाए नारे।

उदयपुर। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया को 10 दिन में हार्ट अटैक से मारने का दावा करने वाले नमो विचार मंच के प्रवीण रातलिया को कटारिया के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय से भगाया। समर्थकों के आक्रोश से प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं बच सके, और उनके हाय हाय के नारे लगे प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय से बेआबरू हो कर जाना पड़ा। शहर जिला की बैठक भी निरस्त करनी पडी।
पार्टी कार्यालय पर शहर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा उस वक़्त सातवें आसमान पर पहुच गया जब उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी को नमो विचार मंच के प्रवीण रतालिया की कार से उतरते देखा और साथ में जैसे ही वह पार्टी कार्यालय की तरफ बढ़ने लगा वहां मोजूद भाजपा पार्षद कार्यकर्ता रतलिया पर टूट पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होते हुए कहा कि यहाँ इसका क्या काम इसकी पार्टी कार्यालय तक आने की इसकी हिम्मत कैसे हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने बिच बचाव करते हुए कहा कि क्या मेरे से कोई मिलने नहीं आसकता। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि
जो व्यक्ति गुलाबचंद कटारिया को गालियाँ देता है, जो १० दिन में हार्ट अटैक से मारने का दावा करता है, नहीं आसकता है। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के बिच बचाव करने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ उल्टे कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में उखड गए कि इस व्यक्ति को आप दिन भर कार में लेकर घूम रहे हो इसीलिए इसकी इतनी हिम्मत हो गयी कि यहाँ तक आगया। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली द्वारा बिच बचाव करने पर भी मामला शांत नहीं हुआ आखिर प्रवीण रतालिया को अपनी जान बचा वहां से भागना पड़ा। कार में बैठने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता कार के कांच पर मारते रहे।

पार्टी कार्यालय में शहर जिला भाजपा की बैठक होनी थी जिसको प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ले रहे थे लेकिन घटना के बाद कोई भी कार्यकर्ता बैठक के लिए कार्यालय के अन्दर नहीं गया और बाहर खड़े हो कर नारे बाजी करते रहे आखिर बैठक को निरस्त करनी पड़ी . यही नहीं जब प्रदेश अध्यक्ष मrदनलाल सैनी पार्टी कार्यालय से जाने लगे तो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हाय हाय के नारे लगाए .
गौरतलब है कि नमो विचारमंच के प्रवीन रतालिया उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनावलड़ चुके है, चुनाव के समय रतालिया ने कई बार प्रेस कोंफ्रेंस कर गुलाबचंद कटारिया के बारे में अपशब्द कहे और उन पर आरोप लगाए थे . रतालिया ने यहाँ तक कह दिया था कि ” देखना यह १० दिन में हार्ट अटैक से मरेगा” रतालिया की इस बात से कटारिया समर्थक आक्रोशित थे। उसपर आज जब सुबह प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी उदयपुर आये तो रतालिया दिन भर उनके साथ था भाजपा कार्यकर्ता इस बात से और ज्यादा नाराज़ थे .
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से प्रविन रतालिया ने गुलाब जी भाईसाहब के लिए अशोभनीय टिपण्णी की थी उसकी वजह से कार्यकर्ताओं में रोष था और आज जब प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी कार्यालय के बाहर देखा तो कार्यकर्ताओं का आक्रोश में आना स्वाभिक था।
भाजपा पार्षद अतुल चंदालिया ने कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ा उसके लिए कोई बात नहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया है उसमे कोई भी चुनाव लद सकता है लेकिन चुनाव के वक़्त जिस तरह मेवाड़ के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया के लिए अपशब्द कहे और मारने की बात कही वह भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को सहन नहीं होगी।

सैमसंग ने पहला फोल्डेबल 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया, कीमत 1.41 लाख रुपए (Samsung Galaxy Fold)

0

Samsung Galaxy Fold की 26 अप्रैल से स्टोर में बिक्री शुरू होगी, कंपनी ने प्री-बुकिंग के बारे में नहीं बताया
– 16+12+12 मेगापिक्सल के 3 रियर कैमरे, 10+8 मेगापिक्सल के 2 और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
– 12GB रैम और 512GB का इनबिल्ट स्टोरेज, 4380mAh कैपेसिटी की 2 बैट्री
एक साथ 3 ऐप को सपोर्ट करेगा, 4G LTE और 5G वेरिएंट में उपलब्ध होगा

Samsung ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल और 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड लॉन्च किया। पिछले कई महीनों से इसकी चर्चा हो रही थी। 4.6 इंच का फोल्डेबल स्मार्टफोन खुलने के बाद 7.4 इंच की टैबलेट में बदल जाता है। इसकी कीमत 1.41 लाख रुपए (1,980 डॉलर) है।
गैलेक्सी फोल्ड 4 रंगों में मिलेगा
गैलेक्सी फोल्ड में 6 कैमरे- एक फ्रंट, 3 बैक और दो अंदर की तरफ हैं। 3 रियर कैमरों में एक 16 मेगा पिक्सल और दो 12-12 मेगा पिक्सल के हैं। अंदर के दो कैमरे 10 और 8 मेगापिक्सल के और फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है।
सैमसंग का फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 9.0 वर्जन पर चलेगा। यह दोनों वेरिएंट 4G LTE और 5G में उपलब्ध होगा। यह चार रंगों- ब्लैक, सिल्वर, ग्रीन और ब्लू में मिलेगा।

फोल्डेबल फोन में दो बैट्री दी गई हैं। इनकी कुल कैपेटिसी 4,380mAh है। फोन में 12GB रैम और 512GB का इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। इसे एक्सपेंड करने का ऑप्शन नहीं है।

गैलेक्सी फोल्ड एक साथ 3 ऐप को सपोर्ट करता है। यूजर नेटफ्लिक्स पर मूवी देखते हुए गूगल का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। साथ ही टेक्स्ट मैसेज का जवाब भी दे सकेंगे।
सैमसंग पिछले कई साल से फोल्डेबल फोन पर काम कर रही थी। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में पहली बार इसकी स्क्रीन की झलक दिखाई थी। इसके बाद गूगल ने कहा था कि उसका एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर फोल्डिंग डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा।

गैलेक्सी एस10 के भी 3 मॉडल लॉन्च
सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 सीरीज के तीन मॉडल गैलेक्सी एस10ई, एस10 प्लस और एस10 नाम से लॉन्च किए हैं। एस10 का 5जी वैरिएंट भी लॉन्च किया गया है।

गैलेक्सी एस10ई में 5.8 इंच का डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। इसके रियर पर 16+12 मेगापिक्सल का ड्युअल कैमरा और फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 3100mAh की बैटरी है। इसको 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके शुरुआती वैरिएंट की कीमत 750 डॉलर (करीब 53,200 रुपए) है।

गैलेक्सी एस10 में 6.1 इंच का डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। इसमें रियर पर 16+12+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 3400mAh की बैटरी दी गई है। इसे 128 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज के साथ दो वैरिएंट में उतारा है और दोनों में ही 8 जीबी रैम मिलेगी। इसके शुरुआती वैरिएंट की कीमत 900 डॉलर (63,900 रुपए) है।

गैलेक्सी एस10 प्लस प्रीमियम मॉडल है जिसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। इसमें भी रियर पर 16+12+12 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 10+8 मेगापिक्सल का ड्युअल कैमरा है। इसे 8 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम, 1 टीबी स्टोरेज के साथ दो वैरिएंट भी उतारा गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1000 डॉलर (करीब 71,000 रुपए) है। इसमें 4100mAh की बैटरी दी गई है। इन तीनों ही मॉडल के स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

क्या शहर में जंगल राज चल रहा है – बैखोफ हमलावरों ने बेकसूर युवक को पीट पीट कर किया अधमरा।

उदयपुर। सोच कर देखो रात को आप अपना काम ख़त्म कर घर जा रहे हो , रास्ते में आपको कोई रोकता है बिना किसी बात के बिना किसी दुष्मनी आपको दुश्मनों की तरह मार कर सड़क पर फेंक कर चला जाता है। आप कहोगे भाई ये जंगल राज थोड़े ही है जो ऐसा करेगा , तो होशियार हो जाइए शायद आप जंगल राज में ही हो क्यूँ कि राजस्थान के इस खुबसूरत शहर उदयपुर में एसा ही कुछ हो रहा है।
दो युवकों ने मिल कर एक बेकसूर युवक को बिना किसी से दुष्मनी के जमकर पिटाई कर दी। पिटाई भी ऐसी की युवक को अस्पताल तक पंहुचाने के लिए एम्बूलेंस की मदद लेनी पड़ी। आप यह वीडयो देखिये पुलिस का खौफ तो यहां किसी को रहा ही नहीं अपराधी अपने काम को इतनी आसानी से अंजाम दे देते है कि आमजन डरा और सहमा हुआ है।पीड़ित युवक निखील राजमाली नाम का यह युवक शहर के कालका माता रोड़ पर एक रेस्टोरेंट का संचालक है। गत शुक्रवार को निखील राजमाली सेलिब्रेशन माॅल के पीछे वाले रस्ते से होता हुआ घर की तरफ जा रहा था। तभी परमानंद गार्डन के पास दो मोटर साईकिलों पर सवार लोगों ने उसे रोका। जैसे ही नीखिल ने अपनी बाईक रोकी और नीचे उतरा तो उनमे से एक युवक ने उसे जबरदस्त थप्पड़ जड़ दिया, अचानक हुए हमले से निखिल गश खाकर नीचे गिर गया, इसके बाद आरोपी युवक ने अपने पैरों से निखिल के चहरे पर जबतक वार किए तब तक वह बेसुध नहीं हो गया। इस बीच दूसरे युवक ने अपनी गाड़ी से निखील की गाड़ी पर टला मारा और उसे भी गिरा दिया। बाद में यह दोनो युवक मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने बेसुध पड़े निखिल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पंहुचाया। मारपीट की पूरी की पूरी रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पीड़ित निखील ने उदयपुर न्यूज को देने के साथ ही सुखेर थाने में दर्ज रिपोर्ट में भी साझा की है। अब सुखेर पुलिस आरोपियों की सघनता से तलाशी में झुटी है, लेकिन घायल निखिल अभी भी डरा और सहमा हुआ है।

स्पाइसजेट की उदयपुर-बेंगलुरू फ्लाइट एक मार्च से होगी बंद।

उदयपुर | स्पाइसजेट की उदयपुर से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट एक मार्च से बंद होने जा रही है। फ्लाइट एसजी 726 बेंगलुरू से दोपहर 12.10 बजे उड़कर अपराह्न 3.05 बजे उदयपुर पहुंचती थी और यहां से 3.40 बजे उड़ान भरकर 5.35 बजे बेंगलुरू पहुंचती थी। यह फ्लाइट बंद हाेने से उदयपुर की दक्षिण भारत से कनेक्टिविटी में कमी आएगी। साथ ही उन सैकड़ों लोगों को नुकसान होगा जो व्यापार, शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरू में रहते हैं और उनका उदयपुर आना-जाना लगा रहता था। हालांकि इंडिगो की 6-ई-968 फ्लाइट नियमित रूप से चलेगी। यह बेंगलुरू से अपराह्न 3.10 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी और उदयपुर से शाम 6 बजे रवाना होकर रात 8.10 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। समर शिड्यूल में स्पाइसजेट और अन्य एयलाइंस वापस बेंगलुरू के लिए उड़ान शुरू कर सकती हैं, क्योंकि इस रूट पर एयरलाइंस को अच्छा रिस्पान्स मिल रहा हैं।

अंधविश्वास की जानलेवा तस्वीर : बेटा करवाता रहा झाड़-फूंक, मानसिक बीमार पिता ने रात को कुल्हाड़ी से पत्नी व दो पोतियों पर किया ताबड़तोड वार, चीखने का भी नहीं मिला मौका

0

जालोर जिले में सोमवार रात को दिल दहलाने वाली घटना हुई। रविवार रात जिले के तरवाडा निवासी ताराराम (65) ने कुल्हाड़ी से पत्नी सुकीदेवी (58), पोती सुमित्र(5) व कविता(3) हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पुत्रवधु रेखा दूसरे कमरे में सो रही थी। खुलासा सुबह हुआ।

पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार तरवाडा निवासी ताराराम कई साल से मानसिक रूप से बीमार था। बेटा हीराराम पिता का इलाज कराने के बजाय भोपे से झाड़-फंूक करवाता था। हालांकि हत्या की वजह सामने नहीं आई है। वहीं हीराराम का कहना है कि उसके ताऊ की कई साल पहले अकाल मृत्यु हो गई थी। इसी कारण उसके पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। इसलिए झाड़-फूंक करवाना पड़ा। हालांकि ताराराम हमेशा इसका विरोध करता रहा।

दुल्हन की निकल रही थी बिन्दोली , नाच रहे थे घराती – ट्रक ने रोंद दिया 13 लोगों की हो गयी मौत

उदयपुर। Pratapgarh के छोटी सादड़ी में National Highway 113… इस हाईवे से मौत का हाइवे कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। सोमवार रात यहां एक ट्रक से कुचलने से हुई 13 लोगों की मौत ने साल 2015 में इसी हाईवे पर हुए एक और हृदय विदारक घटना की यादें ताज़ा कर दीं हैं। तब हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 18 लोगों को लील लिया था। तीन साल पहले हुआ दर्दनाक हादसा सोमवार को हुए हादसा स्थल से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर ही होना बताया जा रहा है। इस हाईवे पर हादसे होने की खबर आये दिन मिलती रहती है।

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे 113 पर सोमवार रात 8.30 बजे शादी के कार्यक्रम में नाच रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, दुल्हन समेत 19 जख्मी हैं। अचानक हुए इस हादसे के कारण चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद हताहत हुए लोगों को छोटी सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया गया है।
एसपी अनिल कुमार बेनिवाल के मुताबिक, हादसा थाना क्षेत्र छोटीसादड़ी से सात किलोमीटर दूर रामदेवजी के पास हुआ। गाड़ोलिया लोहार समाज के लोग लड़की को घोड़ी पर बैठाकर बिंदाेली (वधू पक्ष का कार्यक्रम) निकाल रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
चित्तौड़गढ़ जिले में आकोला से सटे ईंटाली से बारात आ रही थी। द्वार पर बारात रात 11 बजे पहुंचनी थी। हादसे के बाद उसे रास्ते से ही लौटा दिया गया।

मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर जताया दुःख :

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Rajasthan Pratapgarh Road Accident) में 9 लोगों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने शोक जताया है। सीएम गहलोत ने Tweet में शोक सन्देश जारी किया है। सीएम ने इस दुखद घटना में मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में नेशनल हाइवे 113 के पास सोमवार रात करीब दस बजे दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सड़क मार्ग से गुजर रही बिंदोली में एक ट्रक जा घुसा और कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हुए हैं।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”प्रतापगढ़ के छोटा सदरी में NH-113 पर हुए दुखद हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

5 साल के मासूम के हाथ से छह घंटे तक खून टपकता रहा स्कूल प्रशासन और टीचर बने रहे लापरवाह – सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपुरा स्कूल की है घटना।

उदयपुर। शहर के निजी स्कूल सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल सरदारपुरा की बड़ी लापरवाही सामने आई। स्कूल में बच्चों के आपसी झगडे के बाद पहली क्लास के बच्चे की कलाई में आई गहरी चोट को अनदेखा कर छह घंटे तक क्लास में बैठाए रखा। खून निकलता रहा  बच्चा दर्द से कराहता रहा और स्कूल के जिम्मेदार बेपरवाह बने घूमते रहे, घर पहुचने पर परिजन ले गए अस्पताल।
जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपूरा ब्रांच में  कक्षा पहली के छात्र इज़हार शैख़ को अन्य छात्र द्वारा पीटने और धक्का देने के बाद हाथ में करीब चार इंची घहरा घाव लग गया। घाव लगने के बाद जहाँ स्कूल प्रशासन को तुरंत अस्पताल ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा मुहय्या करवानी चाहिए थी उसकी जगह उन्होंने क्लास में ही रुई लगा कर बच्चे को छुट्टी होने तक बैठाए रखा। घायल इज़हार के हाथ से लगातार खून निकलता रहा।  बच्चा जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम को करीब ४ बजे घर पहुचा तब परिजनों ने हाथ में चिपकी रुई हटा कर देखा तो परिजन इतना गहरा घाव देख कर हक्के बक्के रह गए बच्चे को तुरंत अस्पताल लेजाया गया जहाँ डॉक्टर ने भी देर होने की बात कहते हुए कहा कि इतने गहरे घाव पर टाँके लगने चाहिए थे लेकिन अब क्यूँ की इतनी देर हो गयी है तो टाँके नहीं लगाए जा सकते है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि इतनी देर में अगर और अधिक खून निकल जाता तो बच्चे की जान आफत में आसक्ति थी।
बच्चे के परिजन नाना एआर खान जब स्कूल पहुचे और उन्होंने वहां मोजूद वाईस प्रिंसिपल से इस सम्बन्ध में बात की तो वाइस प्रिंसिपल ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा की हमे तो पीटीआई ने बताया था कि हलकी खरोच भर आई है, जब की क्लास में बच्चे के हाथ से इतना खून बह गया था की तीन चार बार रुई खून में भर गयी जिसको बदलनी पड़ी।
जहाँ स्कूल प्रशासन को ऐसे लापरवाह टीचर और पीटीआई पर कारवाई करनी चाहिए वहां वह जिम्मेदारी से भाग रहे है।
बच्चे के नाना एआर खान का कहना है कि अगर स्कूल वाले अस्पताल नहीं ले जासकते थे हमे घर पर फोन कर किसी परिजन को बुला लेते।  श्री खान ने बताया कि बच्चे इज़हार शैख़ के साथ पूर्व में भी एक बच्चे ने पूर्व में मारपीट की थी तब भी स्कूल प्रशासन ने शिकायत करने के बावजूद कोई कारवाई नहीं की। श्री खान ने बताया कि जिस क्लास में इज़हार पढता है उसकी क्लास टीचर अक्सर छुट्टी पर रहती है एसे में स्कूल प्रशासन बजाये उस क्लास में किसी दूसरी टीचर को भेजने के बच्चों को अन्य बड़ी क्लास में मर्ज़ कर देती है जहाँ पर अक्सर बच्चे आपस में लड़ाई झगड़ा करते है और टीचर कोई ध्यान नहीं देता। घायल बच्चे इज़हार के परिजनों ने दोषी स्टाफ कर कारवाई के मांग की है कि आगे से किसी एनी बच्चे के साथ एसा ना हो इस तरह तो बच्चों की जान पर बन आती है।