बज गया चुनावी ढोल

0

05_03_2014-sampat5
7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में होंगे चुनाव , 16 मई को गिनती
राजस्थान में 17 और 24 अप्रैल को पड़ेंगे वोट
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 16वीं लोकसभा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कुल 9 चरणों होंगे। पहले चरण में वोट 7 अप्रैल को डाले जाएंगे और काउंटिंग 16 मई को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, लोकसभा के साथ 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्कम। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए आयोग ने कुल 9 चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। पहले चरण में 7 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में वोट 9 अप्रैल को, तीसरे चरण में 10 अप्रैल, चौथे चरण में 12 अप्रैल, पांचवें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 24 अप्रैल, सातवें चरण में 30 अप्रैल, आठवें चरण में 7 मई और 12 मई को नौवें और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 16 मई को होगी।
9 मार्च तक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का मौका : इस मौके पर संपत ने कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं उन्हें नाम दर्ज कराने के लिए एक और मौका मिलेगा। संपत ने कहा कि 9 मार्च तक नए वोटरों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश भर में करीब 9 लाख कैम्प लगाए जाएंगे।
इस बार 10 करोड़ नए वोटर : मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार करीब 81.4 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। पिछले चुनाव से करीब 10 करोड़ वोटर ज्यादा हैं।
लोकसभा चुनावों में पहली बार नोटा का विकल्प : लोकसभा चुनावों के लिए पहली बार नोटा विकल्प भी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार नोटा विकल्प रखा गया था।
सबको ध्यान में रखकर तारीखों का ऐलान : मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस.संपत ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि पिछले 4 फरवरी को सभी दलों के साथ हुई बैठक में चुनाव से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया था। सभी पार्टियों की बातों को ध्यान में रखकर तारीखों का ऐलान किया गया है। उन्होंने तारीखों का ऐलान करते वक्त मॉनसून, त्योहारों परीक्षाओं सहित सभी बातों का ध्यान रखा गया है।गौरतलब है कि 2009 में लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में हुए थे, यानी यह पहली बार होगा, जब देश में 9 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।
कब कहां पड़ेंगे वोट
॥ आंध्र प्रदेश : 30 अप्रैल, 7 मई
॥ अरुणाचल प्रदेश: 9 अप्रैल
॥ असम:12, 17 और 24 अप्रैल
॥ बिहार: 10, 17, 24, 30 अप्रैल, मई 7 और 12 मई
॥ छत्तीसगढ़: 10, 17 और 24 अप्रैल
॥ गोवा: 17 अप्रैल
॥ गुजरात: 30 अप्रैल
॥ हरियाणा: 10 अप्रैल
॥ हिमाचल प्रदेश: 7 मई
॥ जम्मू-कश्मीर: 10, 17, 24, 30 अप्रैल और 7 मई
॥ झारखंड: 10, 17 और 24 अप्रैल
॥ कर्नाटक: 17 अप्रैल
॥ केरल: 10 अप्रैल
॥ मध्य प्रदेश: 10, 17 और 24 अप्रैल
॥ महाराष्ट्र: 10, 17 और 24 अप्रैल
॥ मणिपुर: 9 और 17 अप्रैल
॥ मेघालय: 9 अप्रैल
॥ मिजोरम: 9 अप्रैल
॥ नगालैंड: 9 अप्रैल
॥ ओडिशा: 10 और 17 अप्रैल
॥ पंजाब: 30 अप्रैल
॥ राजस्थान: 17 और 24 अप्रैल
॥ सिक्कम: 12 अप्रैल
॥ तमिलनाडु: 24 अप्रैल
॥ त्रिपुरा: 7 और 12 अप्रैल
॥ उत्तर प्रदेश: 10, 17, 24 और 30 अप्रैल, मई 7 और 12
॥ उत्तराखांड : 7 मई
॥ पश्चिम बंगाल: 17, 24, 30 अप्रैल, 7 और 12 मई
॥ अंडमान और निकोबार: 10 अप्रैल
॥ चंडीगढ़: 12 अप्रैल
॥ दादर और नागर हवेली: 12 अप्रैल
॥ दमन और दीव: 30 अप्रैल
॥ लक्षद्वीप: 10 अप्रैल
॥ पुड्डुचेरी: 24 अप्रैल

भविष्य केे्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में एसओजी की जांच शुरू

IMG_0121
उदयपुर। दुर्गा नर्सरी रोड स्थित भविष्य को-ऑपरेटिव सोसायटी की गड़बडिय़ों की जांच के लिए आज सुबह जयपुर की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने उदयपुर पुलिस के साथ सीज कार्यालय का ताला खोकर जांच शुरू की है। एसओजी टीम तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। इनमें निवेशकों के दस्तावेजों की जांच, सोसायटी के लाइसेंस की जांच और सोसायटी कानून के अनुरूप काम कर रही है या नहीं, शामिल है। आज सुबह जयपुर एसओजी टीम के एसपी सुरेंद्र कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस राशि ने मय टीम उदयपुर के डिप्टी गोवर्धनलाल खटीक, भूपालपुरा थानाधिकारी रतन चावला, डबोक थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया के साथ कार्रवाई शुरू की। यह टीम भविष्य क्रेडिट की कर्मचारी शोभा के साथ दस्तावेजों की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि भविष्य क्रेडिट कॉ-आपरेटिव सोसायटी पर निवेशकों द्वारा जमा कराई गई राशि में गबन का आरोप लगाने के बाद सोसायटी की जांच शुरू हुई है। इस जांच के शुरू होने से पूर्व ही सोसायटी के चारों पदाधिकारी लापता हो गए हैं, जिनको पुलिस तलाश कर रही है।

ट्रक ने कार को टक्कर मारी, चार घायल, दो गंभीर

cfb1d40f340242b199f80e9fb504dcbcगंभीर हैं।
आज सुबह सात बजे उदयपुर नंबर की इनोवा कार एयरपोर्ट से चार पर्यटकों को लेकर उदयपुर की तरफ आ रही थी। प्रतापनगर चौराहे पर अहमदाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने इनोवा गाड़ी को दायीं तरफ से टक्कर मार दी, जिससे अंदर बैठे भावना भाटिया, प्रकाश भाटिया, मीता भाटिया और अतुल भाटिया घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अमेरिकन हॉस्पीटल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक भावना भाटिया और प्रकाश भाटिया की हालत गंभीर है। टक्कर मारने के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से प्रताप नगर चौराहे पर एक्सीडेंट हो रहे हैं। रविवार को भी एक बच्चें की मौत हो गई। कल भी एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। प्रताप नगर चौराहें पर बड़े वाहनों के ट्रैफिक का दबाव इतना है कि आए दिन छोटी गाडी वाले और दुपहिया वाहन इनकी चपेट में आते रहते हैं।

सूने मकान से नकदी व चांदी के बर्तन चोरी

0

उदयपुर। शहर में चोरों ने दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार एकलिंग कॉलोनी, सेक्टर तीन निवासी एके विश्वास पुत्र जेएम विश्वास ने रिपोर्ट में बताया कि ब्यावर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में उसका पुत्र नौकरी करता है। कुछ समय पहले वह उससे मिलने के लिए ब्यावर गया था। वहां से वापस लौटने पर देखा, तो अलमारी से लगभग २० हजार रुपए की नकदी, चांदी के सिक्के और चांदी के बर्तन चोरी हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद एके विश्वास की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस तरह सूरजपोल थाना क्षेत्र के स्वराज नगर निवासी मुकेश पुत्र मांगीलाल सालवी ने रिपोर्ट में बताया कि वह किसी काम से बाजार गया था। पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर एक टीवी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य सामान चोरी कर लिए।
बाइक चोरी : सवीना निवासी गिरधारीलाल पुत्र हरजीलाल लोहार ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला हिरणमगरी थाने में दर्ज कराया है।

दो वर्ष से ब्लैकमेल करने का आरोप

shs
उदयपुर। हिरणमगरी थाने में एक युवती ने चार बदमाशों के खिलाफ दो साल पहले उसके साथ यौन शोषण कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार टैगोर नगर (सेक्टर 4) निवासी एक युवती ने रिपोर्ट में बताया कि लगभग दो साल पहले झालरापाटन (झालावाड़) निवासी निखिल पुत्र शंकरलाल परमार पास ही में एक कमरा किराए पर लेकर यहां पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान युवती व आरोपी की मुलाकात हुई। एक दिन आरोपी उसे नोट्स देने के बहाने से घर ले गए, जहां आरोपी ने उसे चाय में नशे की दवाई मिलाकर पिला दी। होश में आने पर युवती ने देखा कि उसके कपड़े खुले थे और आरोपी उसके पास में बैठकर अश्लील फोटो ले रहा था।
कुछ समय के बाद आरोपी ने युवती को फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपी के साथी खेरवाड़ा निवासी लोकेश परमार, दीपक अहारी व पीपली क्रएञ्ज निवासी राजकुमार अहारी भी उसे ब्लैकमेन करने लगे। इस पर युवती ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

झोलाछाप डॉक्टर ने किया इलाज, बालिका की मौत

0

04ch01
चित्तौडग़ढ़। बस्सी कस्बे में एक झोलाछाप डाक्टर द्वारा साढ़े छह माह की बच्ची को लगाए इंजेक्शन के कुछ ही देर में बच्ची की मौत हो गई। यहां महिला एवं बाल चिकित्सालय में बच्ची को मृत घोषित करने के बाद सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। बस्सी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के पिता को हिरासत में ले लिया है, वहीं झोलाछाप डॉक्टर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
समीपवर्ती गांव दल्ला का खेड़ा निवासी नारायण भील पुत्र लक्ष्मण भील उसकी साढ़े छह महीने की बेटी खुशियां को लेकर मंगलवार दोपहर में कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित राजकीय महिला एवं बाल अस्पताल में पहुंचा। डाक्टरों ने नवजात बालिका की जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नारायण एवं उसकी पत्नी रोने लगे। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। नारायण ने बताया कि बेटी खुशियां को जुकाम एवं दस्त लग रहे थे। उन्होंने सोमवार को बस्सी में क्लीनिक चला रहे एक झोलाछाप डाक्टर मोतीउर्रहमान को दिखाया। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची का इलाज करने के लिए साढ़े तीन हजार रुपए लिए। दवाई देने के बाद मंगलवार को भी बुलाया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे झोलाछाप डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया और इंजेक्शन के बदले सात सौ रुपए भी लिए। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही खुशियां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। यह देख झोलाछाप डॉक्टर ने उनके साथ जिला अस्पताल तक चलने की बात कही, मगर मौका पाकर वह भाग छूटा। इधर, दंपती बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारायण भील ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इलाज करने के बावजूद 4200 रुपए ऐंठ लिए। दंपती को रोता देख किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली से एएसआई डालचंद जाब्ता के साथ अस्पताल पहुंचे और पीडि़त दंपती को कोतवाली लेकर गए। वहां से बस्सी पुलिस को सूचना देने के साथ ही दंपती को बस्सी थाने पर भिजवाया। इधर, बस्सी पुलिस ने भादसं की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर झोलाछाप डॉक्टर मोतीउर्रहमान के साथ ही काम कर रहे उसके पिता खलीलुर्रहमान को पारसोली के पास से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मोतीउर्रहमान फरार हो गया।

सिटी पैलेस म्यूजियम पर डाक टिकट जारी

Photo1

उदयपुर। विश्व के ऐतिहासिक धरोहर उदयपुर शहर का सिटी पैलेस म्यूजियम पर हाल ही में डाक विभाग ने टिकट जारी कर इसका गौरवमयी इतिहास में एक नया आयाम जोड दिया है। डाक विभाग द्वारा हाल ही में सूचना केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय फिलैटली प्रदर्शनी – उदयपैक्स २०१४ में यह टिकट जारी किया गया है।
महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि डाक विभाग द्वारा फस्र्ट पेज शीर्षक सहित जारी किए गए इस डाक टिकट में सिटी पैलेस का विहंगम चित्र है। फस्र्ट पेज बुक में सिटी पैलेस के विशेष कवर पेज में म्यूजियम के संक्षिप्त इतिहास के साथ ही वर्तमान में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण संबंधी कार्यों का भी उल्लेख है। इस पृष्ठ पर बताया गया है कि ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड द्वारा वर्तमान में भी जीवंत विरासत को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। इस पृष्ठ पर सिटी पैलेस म्यूजियम के मोर चौक का भी ऐतिहासिक वर्णन किया गया है।

विद्यापीठ में साहित्यिक एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

2x2 (3)

उदयपुर । जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संगठक लोक मान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व चार दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को कुल प्रमुख भॅवर लाल गुर्जर, चांसलर सचिव डॉ.0 लक्ष्मी नारायण ननदवाना तथा प्राचार्य डॉ. आर.पी सनाढ्य ने दीप प्रज्वलन कर किया ।
अध्यक्षता अधिष्ठाता अरूण पानेरी ने की। सांस्कृतिक सचिव डॉ. वृन्दा शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन एकल गीत, देश भक्ति गीत , कव्वाली, होली गीत, भक्ति गीत, एकल नृत्य पर छात्रों ने प्रस्तुति दी ।
साथ ही महेन्दी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । कुल प्रमुख भॅवर लाल गुर्जर ने छात्रों से कहा कि जीवन में शिक्षा और विद्यार्थी जीवन महत्वपूर्ण हैं ऐसे में शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

8 मार्च से उदयपुर में लगेगा हार्ले डेविडसन बाइक्स का महाकुंभ

6

उदयपुर। 8 मार्च को झीलों की नगरी उदयपुर में हर शख्स उस समय चौंक जाएगा जब हार्ले डेविडसन की जब 350 से भी ज्यादा लग्जरी बाइक्स एकसाथ हुक-चुक, हुक-चुक की आवाज करती हुई सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
8 से 10 मार्च तक अमरीकन कंपनी हार्ले डेविडसन की ओर से उदयपुर में थर्ड वेस्टर्न एचओजी राइड रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में देश के 13 राज्यों से 350 से भी ज्यादा हार्ले डेविडसन बाइक्स ओनर हिस्सा लेने जा रहे हैं।
राजस्थान में इतनी बड़ी संख्या में हार्ले बाइक्स की उपस्थिति वाली रैली का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जबकि देशभर में कंपनी ओर से आयोजित की जाने वाली यह 3तीसरी बड़ी रैली है।
हार्ले डेविडसन की ओर से इस प्रकार की रैली का आयोजन इसी साल से शुरू किया गया है। कंपनी की ओर से इस प्रकार की पहली रैली गोवा में आयोजित हुए इंडिया बाइक वीक के दौरान आयोजित की गई थी जिसमें 1000 से भी ज्यादा हार्ले बाइक्स ओनर ने हिस्सा लिया।

क्या है एचओजी
एचओजी (हार्ले ओनर्स ग्रुप) यानि भारत में हार्ले डेविडसन बाइक्स ओनर्स का ग्रुप है। इस ग्रुप के लोगों को हार्ले डेविडसन द्वारा आयोजित इस प्रकार रैलीयों में हिस्सा लेने के लिए कंपनी की ओर से उनकी बाइक समेत बुलाया जाता है।

हाल ही में लॉन्च की है सबसे सस्ती बाइक
हार्ले ने हर वर्ग के लोगों तक पहुंचने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अपनी सबसे सस्ती बाइक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 4.1 लाख रूपए रखी है। अभी 30 हजार रूपए के साथ इसें बुक किया जा रहा है। जबकि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक इसके लिए फायनेंस सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं तथा 91471 रूपए डाउन पेमेंट रखा गया है।

 

 

1

 

4

आशियाने की आस में डाला महापड़ाव

IMG_0048
रो सदस्य वृंदा करात, पार्षद राजेश सिंघवी व अन्य नेताओं ने संबोधित किया।