रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा में कोताही से अनहोनी की आशंका

0

भावेश जाट/ मनीष पंचाल
उदयपुर। देश में किसी रेलवे स्टेशन या फिर किसी रेल में ब्लास्ट होता है, तो उदयपुर के रेलवे स्टेशनों पर कुछ दिनों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी जाती है, अन्यथा सब कुछ राम भरोसे रहता है। क्र मददगार ञ्ज ने गुरुवार दोपहर तीन से चार बजे तक रेलवे स्टेशन की टोह ली, तो जो सच सामने आया, वो होश उड़ाने वाला था।
रेल्वे स्टेशन पर नहीं है कोई सुरक्षा
मददगार रिपोर्टर ने जब स्टेशन पर रियल्टी को चेक किया तो रेलवे की पोल खुल गई। एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए आराम से घूमता रहा, मगर जीआरपी, आरपीएफ या रेलवे के किसी ऑफिसर ने उससे किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की। यहां तक कि मुख्यद्वार का मेटल डिटेक्टर भी बंद मिला।
पूछताछ विंडो
इस विंडो पर हर वक्त किसी कर्मचारी की मौजूदगी जरुरी है लेकिन वहां कोई नही था। केवल एक ही विंडो पर रेलवे का कर्मचारी बैठा मिला बाकी सारे खाली पड़े हुए थे।
प्लेटफार्म न.१
यहां स्थित रेलवे सुरक्षा बल का यात्री सहायता बूथ भी हमेशा खाली ही पड़ा मिलता है। वहां कोई सुरक्षाकर्मी या रेलवे कर्मचारी नहीं मिलता। प्लेटफार्म न. २ पर भी यही हालात बने हुए है। शाम क ो आने वाली मेवाड़ एक्सपे्रस में रिपोर्टर बिना टिकट अन्दर गया, फिर भी उसे किसी ने नहीं रोका।
प्रतापनगर रेलवे स्टेशन
शहर के प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के कोई इन्तजामात नही दिखे। वहां पर कोई भी यात्री किसी भी प्रकार की कोई भी वस्तु लेकर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के आ जा सकता है। जिससे प्लेटफॉर्म पर कभी भी कोई भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। स्टेशन पर न तो कोई सीआरपीएफ का पुलिसकर्मी नजर आया नहीं कोई दूसरा पुलिसकर्मी जबकि रेलवे की ओर से स्टेशन के अंदर ही चौकी भी बनी हुई है।
रेलवे एक्ट के तहत होती है कार्रवाई
रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन की मानें तो पैसेंजर्स से हमेशा अपील की जाती है कि वह ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ जैसे- गैस सिलेंडर, पटाखा, केरोसिन, स्टोव आदि लेकर यात्रा न करें. इसके लिए न्यूजपेपर्स, रेडियो और स्टेशन परिसर में भी प्रॉपर एनाउंसमेंट कराया जाता है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में ज्वलनशील पदार्थ यूज करने की इजाजत भी नहीं है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है , तो रेलवे एक्ट के तहत उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। क्रमददगारञ्ज रिपोर्टर के इस रियल्टी चेक में ये बात तो साफ हो गई कि सिटी रेल्वे स्टेशन पर भारी असुरक्षा है। न तो जीआरपी को सिक्योरिटी की चिंता है, न आरपीएफ को। गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस में हुए हादसे से सबक लेते हुए रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने निर्णय लिया था कि जंक्शन और ट्रेन में विस्फोटक पदार्थों को लेकर शेष चेकिंग की जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिखा।
: यात्री सहायता बूथ पर पुलिसकर्मी की कमी के कारण उपस्थित नहीं रह पाते है एवं जो बिना प्लेटफार्म टिकट के बिना अन्दर जाता है उससे २५० रूपये चार्ज किया जाता है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो दुबारा निर्देश दिए जाएंगे और टी.टी के द्वारा सख्त चैकिंग करवाई जाएगी। – हरफूल सिंह चौधरी, क्षेत्रीय रेल अधिकारी।

कुल्हाड़ी से युवक की हत्या

उदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गांव की एक युवती को भगा ले जाने के मामले को लेकर दोनों ही पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस ने शव को उदयपुर के एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार बिलख निवासी रमेश (30) पुत्र मेघा मीणा के ससुराल पक्ष का एक युवक बिलख गांव की एक युवती को भगा कर ले गया। इसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के चलते आठ फरवरी की रात को रमेश उसके पिता के घर से उसके घर जा रहा था।
उसी दौरान रास्ते में आरोपी दिलीप पुत्र दीता मीणा, प्रकाश पुत्र नाना मीणा, हुरमा पुत्र लाला मीणा, राकेश पुत्र हुरमा मीणा, शंकर पुत्र सेवा मीणा ने पुरानी रंजिश के चलते रमेश को रास्ते में रोक कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रमेश गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल रमेश को उसके परिजनों ने उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई।
उधर गांव में रमेश की मौत की सूचना मिलते ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को उदयपुर के एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं गांव में मृतक के परिजनों ने आरोपी परिवार से मौताणे की मांग कर दी।

भीगा-भीगा वैलेंटाइन

उदयपुर। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बृहस्पतिवार शाम से हो रही तेज बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। इससे राजस्थान के कई हिस्से भी प्रभावित हुए है। बारिश का सिलसिला वैलेंटाइन-डे के दिन भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार और रविवार को भी तापमान में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाएं और हिमाचल पर जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के रूप में नजर आ रहा है। रविवार को हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, रविवार के दिन अधिकतम तापमाम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। कुल मिलाकर फिलहाल मौसम में ठंड का असर बना रहेगा। ये पंक्ति यां लिखे जाने तक उदयपुर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।
वेलेन्टाइन-डे : निजी विरोध, सरकारी बचाव
>> नगर में बजरंग सेना और टाईगर फोर्स के कार्यकर्ता सुबह से ही वेलेन्टाईन डे के विरोध में सड़कों पर निकल पड़े।
>> इन लोगों ने कार्डों की होली जलाई और गिफ्ट विके्रताओं की दूकाने बंद करवाई।
>>फतहसागर के दोनों ही छोर पर प्रेमी जोडों की सुरक्षा के लिए जाब्ते तैनात किए गए।
>>राजीव गांधी उद्यान के बाहर भी सुरक्षा के लिए पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद रहा। इस सुरक्ष्सा से कई जगह प्रेमी जोड़े प्यार का इजहार करते भी दिखाई पड़े।

सोना दबाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं

उदयपुर। चोरी के माल की बरामदगी के बाद चोरी हो गए सोने में से एक तोले से अधिक सोना दबा लेने वाले पुलिस इन्स्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाही नहीं हुई हैं। क्रमददगारञ्ज ने पिछले माह एक समाचार प्रकाशित कर बताया था कि सुखेर थाने में कार्यरत एएसआई मुस्ताक खान ने चित्रकूट नगर में हुई एक चोरी के मामले में एक तोले से अधिक सोना चुरा लिया है। यह चोरी नारू मेघवाल के घर हुई थी। नारू ने वारदात के बाद चोरों की तलाश करके उन्हे पकडऩे और पुलिस को सौंपने का काम भी खुद ही किया था। इसके बावजूद पुलिस ने कि सोना बरामदगी में खेल दिखा ही दिया।

आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला मासूम को

0

udaipu रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों ने 2 साल की एक बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि शहर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में बीती रात आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची राजनंदनी को काट डाला। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में उसके घर से कुछ दूरी पर बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पंडरी क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में राजनंदनी के पिता राजेश विश्वकर्मा राजमिस्त्री का काम करता है। राजेश का परिवार भूतल पर स्थित दुकान में रहता है। रात में राजेश का परिवार खाना खाकर सो गया। देर रात जब राजनंदनी की मां की नींद खुली तब उसने राजनंदनी को नहीं देखा तो उसकी खोज शुरू की।
उन्होंने बताया कि राजेश और उसके परिवार को राजनंदनी का शव कुछ दूरी पर एक नुक्कड़ पर मिला तब उन्होंने इसकी जानकरी पुलिस को दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चिकित्सकों ने राजनंदनी की मौत कुत्तों द्वारा नोचे जाने से होने की पुष्टि कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश और उसका परिवार दुकान में सोता है तथा हवा की आवाजाही के लिए शटर का कुछ हिस्सा खुला हुआ छोड़ दिया जाता है। पुलिस को शक है कि रात में नींद खुलने पर राजनंदनी बाहर चली गई और कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया। हालांकि पुलिस ने अन्य कारणों पर भी जांच शुरू कर दी है।

बच्चों को भी इच्छामृत्यु का अधिकार मिला

0

udaipur बेल्जियम की संसद ने लाइलाज बीमारी के शिकार बच्चों को इच्छामृत्यु देने के अधिकार संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है।
संसद में 86 सदस्यों ने इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया जबकि 44 ने इसके खि़लाफ़ वोट दिया. 12 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. इस क़ानून में बच्चों की आयु सीमा तय नहीं की गई है।
जैसी कि संभावना है देश के राजा विधेयक पर हस्ताक्षर कर देंगे और तब बेल्जियम दुनिया का पहला देश बन जाएगा जहां किसी भी उम्र के बच्चे पर ये क़ानून लागू होगा.
लाइलाज बीमारी के चलते असहनीय वेदना से जूझ रहे बच्चों के अनुरोध पर ऐसा किया जा सकता है. इसमें अभिभावकों की सहमति भी ज़रूरी होगी.
विधेयक के विरोधियों का तर्क था कि बच्चे इतना कठिन फ़ैसला नहीं ले सकते। 12 साल पहले बेल्जियम ने लाइलाज बीमारी के शिकार वयस्कों के लिए इच्छामृत्यु का क़ानून बनाया था.
बेल्जियम के उत्तरी पड़ोसी देश नीदरलैंड में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए इच्छामृत्यु का क़ानून है, बशर्ते अभिभावकों की सहमति हो.
बच्चों के लिए इच्छामृत्यु की शर्तें
॥ मरीज़ पूरे होशोहवाश में फ़ैसला ले
॥ इसके लिए अभिभावकों और मेडिकल टीम की मंजूरी होनी चाहिए
॥ बीमारी लाइलाज होनी चाहिए
॥ मरीज़ का दर्द असहनीय हो और इसे दूर करने के लिए कोई दवा मौजूद न हो

17 का प्रेमी, 50 की प्रेमिका..

0

udaipur मेरठ। प्यार की उम्र नहीं होती है, इस बात को सच साबित किया यहां 10वीं क्लास के 17 वर्षीय छात्र ने। उसे 50 वर्ष की महिला से प्यार क्या हुआ, पूरा परिवार ही विरोध में खड़ा हो गया। छात्र ने अपनी अधेड़ प्रेमिका के साथ एएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन इसी दौरान छात्र के परिजन वहां पहुंच गए और वहां महिला की जमकर धुनाई कर दी।
ब्रह्मापुरी के भगवतपुरा इलाके का लड़का दिल्ली के एक स्कूल में 10वीं का छात्र है। करीब छह महीने पहले वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता था। इसी दौरान उसे पड़ोस में रहने वाली एक 50 साल की महिला से प्यार हो गया। महिला शादीशुदा है और उसके आठ बच्चे भी हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हुए कि सारे सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए शादी करने को तैयार हो गए।
लड़के के परिजनों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह महिला से मिलता रहा। इसके बाद उन्होंने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी नहीं मानी और लड़के के साथ शादी की बात पर अड़ गई। छात्र के परिजनों के विरोध को देखते हुए महिला एसएसपी ऑफिस में छात्र के साथ पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई।
एसएसपी ओंकार सिंह ने महिला को थाने में शिकायत करने की सलाह देकर चलता कर दिया। उधर, महिला और छात्र के एसएसपी ऑफिस में आने की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन वहां पहुंच गए। एसएसपी ऑफिस से बाहर निकलते ही उन्होंने महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान छात्र भी अपने परिजनों से भिड़ गया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा कर अलग किया।

पहले वर्दी देखी, फिर क्लासरूम, अब स्कूल में पढ़ेगा गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित

0

udaipur पंचकूला. देश-दुनिया में गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर हो रहा 6 साल का कौटिल्य पंडित पंचकूला के भवन विद्यालय, सेक्टर-15 में पढ़ेगा। बुधवार को कौटिल्य अपने पिता सतीश शर्मा और दादा जयकिशन शर्मा के साथ स्कूल में एडमिशन लेने पहुंचा। कौटिल्य को क्लास-2 में एडमिशन दिया गया है। इसी स्कूल में कौटिल्य की बहन दीक्षा ने तीसरी और मृदुल ने पांचवीं में एडमिशन लिया है।
एडमिशन के दौरान कौटिल्य हमेशा की तरह एक्टिव दिखा। उसने प्रिंसिपल से स्कूल की ड्रेस और क्लासरूम दिखाने को कहा। स्कूल की एंट्रेंस पर लगी संस्थापक की मूर्ति के सामने नमन किया। दीवारों पर लिखे श्लोक पढ़े। स्कूल को मिली ट्रॉफीज और फोटोग्राफ भी देखे। वहीं लगी कपिल सिब्बल की तस्वीर देखकर कौटिल्य बोला- कपिल सिब्बल चंडीगढ़ के सेंट जोंस में पढ़े हैं।
भवन विद्यालय के ऑनरेरी सेक्रेटरी कुलभूषण गोयल ने कहा कि कौटिल्य और उसकी बहनों को एडमिशन देकर स्कूल गर्व महसूस करता है। इनकी पढ़ाई का पूरा खर्च विद्यालय उठाएगा। इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि उनका ओवरऑल डेवलपमेंट हो और इंडियन कल्चर की भी जानकारी मिले। सतीश शर्मा के फ्रेंड एके सिंगला ने उन्हें इस स्कूल में एडमिशन लेने की सलाह दी। सिंगला का बेटा भी इसी स्कूल से पढ़ा है और अब पेक से इंजीनियरिंग कर रहा है।
देश में है अनेक कौटिल्य-दादा जयकिशन
कौटिल्य के माध्यम से मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि देशभर में अनेक कौटिल्य हैं। आप अपने बच्चे की प्रतिभा को पहचानिए। खास तौर पर घर के बुजुर्ग बच्चों को पूरा समय दें। उनकी उत्सुकता शांत करें। उनकी प्रतिभा को पहचानकर सामने लाएं।
-जयकिशन शर्मा, कौटिल्य के दादा
जिज्ञासा से ही कौटिल्य बना गूगल ब्वॉय: शर्मा
कौटिल्य में जिज्ञासा है। हमने भी उसकी जिज्ञासा को जीवित रखा। कई पेरेंट्स अपने बच्चों को अभी छोटा होने के कारण सारी जानकारी नहीं देते। कौटिल्य हमसे पूछता रहा और हम उसके हर सवाल का जवाब देते रहे, कई सवालों के जवाब हमें भी किताबों में ढूंढऩे पड़े। बेटे की नॉलेज इतनी बढ़ गई कि लोग उसे गूगल ब्वॉय कहते हैं। मैं चाहता हूं कि सीबीएसई में टॉप करने के बजाय वह वर्ल्ड टॉपर बने।
-सतीश शर्मा, कौटिल्य के पिता

शराब की दुकानों के लिए लॉटरी 20 को

large121861
उदयपुर – आबकारी बंदोबस्त के लिए जिले में देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के आधार पर सफल आवेदकों का चयन किया जाएगा।
लॉटरी प्रक्रिया कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर की अध्यक्षता में गठित समिति 20 फरवरी को सुबह 11 बजे सुखाडिय़ा रंगमंच टाउन हॉल में की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर अगले दिन भी प्रक्रिया जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान दुकान के सभी आवेदक उपस्थित रहेंगे। लॉटरी निकालने की इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ((आवेदन पत्र आवेदन पत्र का भाग-तृतीय)) की रसीद साथ लाना जरूरी होगा।

संदिग्धावस्था में अधेड़ का शव मिला

जयसमंद – जावर माइंस क्षेत्र के पलोदडा चौकी में आने वाले अमरपुरा पंचायत के झरियाणा गांव के पास उदयपुर जयसमंद मार्ग स्थित खेत में अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पलोदडा व केवड़ा चौकी सहित जावरमाइंस एएसआई रमेश मीणा, टीड़ी थानाधिकारी भय्यालाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे खेत पर सब्जियां लेने गई महिलाओं ने खेत में शव पड़ा देखा सूचना पर खेत मालिक और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सरपंच पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अधेड़ के आसपास किसी जगह पर पेड़ पर फांसी लगाई होगी। बाद में किसी ने उसके शव को पेड़ से उतारकर खेत में डाल गया होगा। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जिस पेड़ के नीचे शव मिला वहां फंदा लगाने जैसे कोई लक्षण नहीं दिख रहे। सूचना पर सराड़ा डीएसपी अजय भार्गव ने घटनास्थल पर पहुंचकर आत्महत्या बताते हुए शव को उदयपुर के लिए भेजा। अधेड़ की उम्र 60 से 65 साल के बीच होगी। उसका रंग गेंहूआ, सफे द घनी लंबी दाढी, सिर पर बालों लंबे बालों की जटा, लंबाई करीब छह फीट है।