ऑकलैंड की सड़कों पर अनुष्का का हाथ थामें घूम रहे हैं विराट!

0

2014_2image_10_37_149539174virat-lऑकलैंड। टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्यार के चर्चे आम होते जा रहे हैं। विराट और अनुष्का को ऑकलैंड की सड़कों पर साथ घूमते-फिरते देखा गया, दोनों हाथों में हाथ थामे बड़ी मस्ती में घूमते नजर आए। एक प्रशंसक ने दोनों की साथ घूमते हुए की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। इस तस्वीर में विराट का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन अनुष्का की शक्ल नजर नहीं आ रही है। शायद, दोनों को लगा कि वह मीडिया की नजरों से दूर हैं। इससे पहले दोनों उस समय चर्चा में आए थे जब विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए 31 दिसंबर की रात को वह एयरपोर्ट से सीधे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर पर पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि अनुष्का विराट के साथ अनुष्का कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती थीं, लेकिन विराट न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। इसलिए विराट के साथ समय बिताने के लिए अनुष्का ने ऑकलैंड की फ्लाइट ली और पहुंच गईं ऑकलैंड।

रेप केपिटल में अब लॉ स्टूडेंट बनी शिकार

0

udaipurshs पीतमपुरा इलाके के एक होटेल में लॉ स्टूडेंट से गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में तैनात एक एएसआई का बेटा है, जब कि दूसरा उसके ममेरा भाई है। पीडि़त लॉ स्टूडेंट ने होटेल के बाहर आकर 100 पर सूचना दी। मामले की खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर भी पहुंच गए। मौके पर जांच टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस ने होटेल के कमरे में घटना से जुड़े सबूत जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को होटेल के सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। लड़की का मेडिकल कराया जहां रेप की पुष्टि होने पर रानीबाग पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से ओपन जीप भी पुलिस ने जब्त की है।
नॉर्थ वेस्ट के सीनियर पुलिस अफसर ने घटना की पुष्टि करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडि़त लॉ स्टूडेंट पीतमपुरा इलाके में ही परिवार के साथ रहती है। आरोपी मोहम्मद अतहर खान जो कि दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई का बेटा है, पीतमपुरा पुलिस कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। दूसरा आरोपी अतहर खान के मामा का लड़का है और मूल रूप से यूपी के कासगंज में रहता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीतमपुरा इलाके के रिशी नगर स्थित बी ब्लॉक में यह होटेल है। बलात्कार की घटना 31 जनवरी की शाम अंजाम दी गई।

धरना देना है तो जंतर-मंतर आओ

0

udaipur07_02_2014-delhipolice मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस के बीच ‘शीत युद्धÓ का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पुलिस ने केजरीवाल के रेल भवन के बाहर धरने को लेकर कटाक्ष करते हुए एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यदि आप धरना करना चाहते हैं तो आपका जंतर-मंतर पर स्वागत है। इसके लिए आप नई दिल्ली इलाके के डीसीपी से संपर्क कर सकते हैं।
दिल्ली के वीआइपी इलाकों में धरना-प्रदर्शन से परेशान पुलिस ने शुक्रवार को बड़े अखबारों में विज्ञापन जारी कर प्रदर्शनकारियों को सुझाव दिया है कि पांच हजार तक की संख्या में लोग जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। कहीं और ऐसा करना कानून का उल्लंघन है। इस विज्ञापन को दो अर्थ निकाले जा रहे हैं। या तो पुलिस विभिन्न इलाकों में होने वाले प्रदर्शनों से आम जनता को होने वाली परेशानियों से चिंतित है या फिर ये मुख्यमंत्री केजरीवाल के धरने पर राजनीतिक हमला है।
गौरतलब है कि केजरीवाल दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के तबादले को लेकर रेल भवन के पास धरने बैठ गए थे, वहीं दूसरी तरफ स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिल्ली सचिवालय को प्रदर्शन स्थल के तौर पर चुना। इस दौरान पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए थे।

फूलों के वजन ने रोकी निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस, बढ़ गया था भार

0

trainइंदौर/उज्जैन। फूलों के वजन ने गुरुवार को निजामुद्दीन एक्सप्रेस को थाम दिया। पार्सल कोच में क्षमता से अधिक वजन होने के कारण लोको पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया। पार्सल विभाग व अन्य रेलवे अधिकारियों के बीच 30 मिनट की बहस के बाद कोच से फूलों से भरीं 52 पोटलियां उतारी गईं। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। विवाद के कारण अवंतिका एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोकना पड़ा। इंदौर से नई दिल्ली जाने वाली निजाउमद्दीन एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में उज्जैन से दिल्ली ले जाने के लिए फूलों की टोकरियां रखी गई थीं। लोको पायलट ने कपलिंग नीचे दबे होने पर अधिक वजन रखने की शिकायत की और गाड़ी आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि ऐसे में दुर्घटना हो सकती है। बाद में अन्य अफसर पहुंचे और वजन कम किया गया। पार्सल विभाग ने कहा-नहीं था ज्यादा वजन पार्सल अधिकारियों के अनुसार एसएलआर कोच में उज्जैन से दिल्ली के लिए 2230 किलो फूलों की बुकिंग की गई थी। इंदौर से 1560 किलो वजनी पार्सल रखे हुए थे। यानी 3790 किलो (3.7 टन) वजन दिल्ली जा रहा था। कोच की क्षमता 4 टन सामान ले जाने की है, इसलिए वजन ज्यादा नहीं था।

छात्रा से रेप, 30 किलो का पत्थर बांधा

0

gsdsagsaजयपुर। नीम का थाना के पाटन थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार को छात्रा स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। छात्रा को परिजन व पुलिस तलाशते रहे। गुरूवार सुबह किसी ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के मौकलवास निवासी 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव कुएं में मिला था। पुलिस का मानना है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई। आरोपियों ने छात्रा के गले में चुन्नी लपेटकर उसके 30 किलो का पत्थर बांधा और उसे कुएं में पटक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी राजकीय अस्पताल में भिजवाया। सूत्रों ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले रखा है। वहीं छात्रा की स्कूल व आस-पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल से कर लिया था अगवा पुलिस ने बताया कि छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली थी। रास्ते से ही उसको अगवा किया गया।

लूट की नीयत से फायरिंग

0

BP157080-large
चित्तौडग़ढ़। शहर में गुरुवार रात कुंभानगर बाइपास पर रेलवे पुलिया के नीचे दो बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर चाकूवार व फायरिंग की। इसमें जख्मी युवक के अनुसार बदमाशों ने उससे लिफ्ट लेने के बाद सुनसान जगह बाइक रुकवाकर रुपए मांगे। नहीं देने पर हमला कर भाग गए। पुलिस ने नाकाबंदी व तलाशी शुरु कर दी। कुंभानगर निवासी और कलेक्ट्रेट की आवक-जावक शाखा में कनिष्ठ लिपिक साहित्य कुमार टेलर (35) पुत्र स्व. कवि निरंजन मासूम रात करीब आठ बजे बाइपास पर बाइक से घर की ओर जा रहा था। इंदिरा गांधी स्टेडियम के पीछे दो युवकों ने हाथ देकर बाइक रुकवाई और टेलर से लिफ्ट मांगी। बाइक पर बैठने के बाद रेलवे पुलिया के नीचे पहुंचने पर बाइक रोकने को कहा। नीचे उतरते ही दोनों बदमाशों में से एक ने पेट के पास चाकू लगाकर रुपए व कीमती चीजें उनके हवाले करने को कहा। साहित्य टेलर ने इनकार किया तो चाकू का वार पेट के साइड में किया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। साहित्य के अनुसार कुछ फीट की दूरी पर जाने के बाद बदमाशों ने फायर कर दिया। इससे उसके पेट के दूसरी ओर कमर से नीचे घाव हो गया। इसके बाद दोनों बदमाश धनेतकलां मार्ग की ओर भाग गए। साहित्य बाइक पर अकेले ही किसी तरह अस्पताल पहुंच गया, जहां डॉ. संजय पारीक ने उसका इलाज किया। सूचना पर डीएसपी बृजेश सोनी, शहर कोतवाल अमरसिंह चंपावत अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद टेलर को उदयपुर रैफर कर दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाने के साथ ही बदमाशों की तलाश में टीमें भेजी गई हैं। इधर, डॉ. पारीक ने बताया कि एक्सरे में गोली या छर्रा नजर नहीं आए हैं। हालांकि घाव देखने से अनुमान लग रहा है कि गोली दूर से मारी गई है।

शराब पीकर ध्वजारोहण में पहुंचा प्रधानाध्यापक एपीओ

0

राजसमंद। सांगठ खुर्द राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में 26 जनवरी को शराब के नशे में ध्वजारोहण करने पहुंचे प्रधानाध्यापक को विभाग ने 11वें दिन एपीओ कर दिया। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल प्रधानाध्यापक झीलवाड़ा निवासी मूलसिंह पुत्र उदयसिंह शराब पीकर ध्वजारोहण में पहुंचा था। उसने ग्रामीणों व स्टाफ के साथ में अभद्र व्यवहार भी किया था। हंगामे के कारण ध्वजारोहण कार्यक्रम काफी देर तक शुरू नहीं हो पाया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजनगर पुलिस को दी थी, बाद में पुलिस ने दोषी प्रधानाध्यापक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। वह रातभर थाने में रहा और अगले दिन एसडीएम के सामने पेश करने पर जमानत मिल गई। डिप्टी डायरेक्टर ने जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) शिवनारायण शर्मा को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। जिला शिक्षाधिकारी शर्मा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टा प्रधानाध्यापाक को दोषी बताया। उन्होंने उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सोमवार को ही डिप्टी डायरेक्टर को रिपोर्ट भेज दी थी। रिपोर्ट के चार दिन बाद डिप्टी डायरेक्टर जगदीश चंद्र खंडेलवाल ने गुरुवार को दोषी प्रधानाध्यापक डीईओ ऑफिस के लिए एपीओ कर दिया।

कृषि मंडी में दुकानदारों की दादागिरी

किसान नहीं बेच पा रहे हैं सब्जियां, दुकानदारों ने अतिक्रमण करके जमीन दी किराये पर
IMG_1442
उदयपुर। जहां एक और सरकार काश्तकारों के हितों के लिए कई योजनाएं और सुविधा दे रही है, वहीं यहां कृषि मंडी में कुछ लाइसेंसधारी दबंग दुकानदार अपनी दबंगई गरीब काश्तकारों पर बताकर उन्हें कृषि मंडी में घुसने तक नहीं देते हैं। साथ ही ये दुकानदार अपनी दूकान के आगे 30 से 40 फीट जमीन खुद मालिक बनकर किराये पर दे रखी है। ये दुकानदार काश्तकारों के सब्जी से भरे वाहन मंडी में भी नहीं जाने देते हैं।
काश्तकार इंदर सिंह बताते हैं कि कृषि मंडी में 49 नंबर दुकान के मालिक प्रेमचंद ने अपनी दुकान के आगे की जमीन अन्य सब्जी विक्रेताओं को अवैध तरीके से किराये दे रखी है। इस वजह से ना तो किसानों के वाहन आगे जा सकते और ना ही उन्हें वहां बैठने की जगह मिलती है। किसान अपने वाहनों में सब्जी लाकर मंडी में बेचते हैं, उन्हें वहीं रोक दिया जाता है और आगे नहीं जाने दिया जाता। इंदरसिंह ने बताया कि कई बार किसानों ने विरोध किया, तो दुकानदार लड़ाई-झगड़े पर उतर आता है। गांव से आने वाले किसानों की सुविधा के लिए कृषि मंडी में सीधा माल बेचने की व्यवस्था है, लेकिन प्रेमचंद सहित कुछ दूकानदार अपनी दबंगई के चलते किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
जमीन सरकार की और किराया इनका: प्रेमचंद सहित कुछ लाइसेंसधारी दुकानदारों ने महीना किराये के हिसाब से अपनी दुकानों के आगे रिटेल सब्जी व्यापारियों को जगह दे रखी है। जमीन सरकार की है, लेकिन महीने का 5 से 10 हज़ार तक एक व्यापारी से किराया ये लोग वसूल करते हैं। सुबह आए किसानों को यहां ना बैठने की जगह मिलती है, ना ही उनके वाहनों को आने-जाने और माल उतारने की जगह मिलती है। विरोध करने पर यह दुकानदार लड़ाई-झगड़े पर अमादा हो जाते हैं। यही नहीं कृषि मंडी के अध्यक्ष के नोटिस के बाद भी इन लोगों पर कोई असर नहीं। कई लाइसेंसधारी दुकानदार ने अपनी दुकानों के आगे की जगह किराय पर दे रखी है। इससे कृषि मंडी में आने-जाने का रास्ता भी नहीं बचा है।

:पिछले कई महीनों से 49 नंबर दुकान का मालिक काश्तकारों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हमने विरोध किया और अध्यक्ष को भी लिखा, लेकिन अपनी दादागिरी बताकर वह सड़क पर अतिक्रमण किए हुए हैं। काश्तकारों को ना वहां खड़े रहने देता है, ना ही उनके वहां से गुजरने देता है।
-इंदरसिंह, किसान

:हमने कई बार प्रेमचंद व अन्य दुकानदारों, जिन्होंने ऐसे अतिक्रमण कर रखे है, उनको नोटिस दिए हैं, लेकिन यह नहीं मानते। इन्हें एक बार फिर समझाएंगेे और अगर अब भी नहीं माने, तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। लाइसेंस निरस्त करवाने की कारवाई करेंगे।
-मोड़ सिंह, अध्यक्ष कृषि मंडी उदयपुर

यूआईटी के खिलाफ पत्रकारों का धरना जारी

0

1625661_10201467643233594_1341913363_nउदयपुर। यूआईटी द्वारा पत्रकारों के प्लाट में टालमटोल करने के विरोध में पत्रकारों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। पत्रकारों के समर्थन में बार ऐसोसिएशन और छात्र संघर्ष समिति ने भी धरने पर साथ आकर प्रदर्शन किया।
लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनु राव ने बताया की यूआईटी सचिव अपनी हठधर्मिता पर अड़े हुए हंै और पत्रकारों के भूखंड उनको आबंटित होने व कोर्ट के आदेशों के बाद भी डिमांड नोटिस नहीं निकालकर नए-नए नियमों का अड़ंगा लगा रहे हैं। पिछले तीन दिन से रोज पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल उनसे जाकर मिल रहा है, लेकिन वह रोज़ कल का झांसा दे रहे हैं। मनु राव ने बताया कि यदि कल तक यूआईटी ने पत्रकारों के प्लॉटों का डिमांड नोटिस निकालकर राशि जमा नहीं की, तो सोमवार से तीन पत्रकार आमरण अनशन शुरू करेंगे। पत्रकारों के समर्थन में बार एसोसिएशन भी उतर आया है और उन्होंने भी आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही छात्र संघर्ष समिति भी पत्रकारों के समर्थन में आ गर्ठ है। आज दिन में छात्र संघर्ष समिति के कई छात्रों ने कलेक्ट्री पर पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

शादियों का वेलेंटाइंस डे

romantic-valentine

उदयपुर। वेलेंटाइंस-डे यूं तो प्यार के इजहार के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वेलेंटाइंस-डे कुछ खास रहेगा। पिछले 17 सालों में तीसरी बार 14 फरवरी को इस दफा सात रेखा का सावा रहेगा। मघा नक्षत्र और माघी पूर्णिमा ने भी इस दिन का महत्व कई गुणा बढ़ा दिया है। उदयपुर में वेलेंटाइंस-डे पर करीब 250 से अधिक शादियां होंगी और अगर पूरे जिले की बात करें, तो 1000 से अधिक शादियां प्यार के इस त्योहार के दिन होंगी।
ज्योतिषियों का कहना है, माघ पूर्णिमा को चंद्रमा १६ कलाओं से युक्त होने के कारण नए जोड़ों को इस दिन चंद्रमा का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वेलेंटाइंस-डे पर जिन युवक-युवतियों की शादी तय हुई है, वे मानते हैं-जोड़े व फेरों का दिन तो ईश्वर तय करता है, लेकिन यह पल यादगार होगा। हिरनमगरी सेक्टर पांच निवासी राहुल अग्रवाल की शादी भी 14 फरवरी को है। राहुल का कहना है कि 14 फरवरी वेलेंटाइंस-डे के दिन विवाह होने से इस दिन को यादगार बनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दोस्तों ने तो अभी से बधाइयां देना प्रारंभ कर दिया है।
सात दोषों से रहित सावा: धर्म शास्त्री पंडितों और ज्योतिषों का कहना है कि ज्योतिष में कोई भी सावा तय करने से पहले 10 दोष देखे जाते हैं। यह दस दोष लात, पात, युति, वेध, यामित्र, बुधपंचक, एकार्गल, उपग्रह, कांतिसाम्य और दग्धा है। 14 फरवरी को इनमें यामित्र, बुधपंचक और उपग्रह दोष ही है। शेष 7 दोष नहीं है। इसीलिए यह 7 रेखा का सावा है।
विवाह स्थल बुक: टेंट डीलर्स का कहना है कि वेलेंटाइंस-डे के दिन विवाह स्थलों की बुकिंग 80 से 90 फीसदी तक हो चुकी है। शहर में 250 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इस दिन बुकिंग वाले विशेष व अलग प्रकार के डेकोरेशन की मांग कर रहे हैं, जो प्यार के इजहार से जुड़ा हो।
दान का भी दिन: माघी पूर्णिमा बड़े महीने की पूर्णिमा कहलाती है।