स्कूलों का समय बदला लेकिन छुट्टी नहीं बढ़ी

कलक्टर ने जारी किया आदेश
तेज सर्दी में पांचवी तक के विद्यालय का समय साढे नौ बजे बाद
DelhiWinters295उदयपुर। उदयपुर में सर्दी के बढते प्रकोप को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय कक्षा पांचवी तक क विद्यालयों का समय गुरूवार से साढे नौ बजे पश्चात खोलने का आदेश जिला कलक्टर द्वारा बुधवार को जारी किया गया। लेकिन छुट्टी के आदेश नहीं दिए जबकि राज्य के कई जिलों में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए सर्दियों कि छुट्टियां बढ़ा दी गयी है |
जानकारी के अनुसार आज प्रात: शहर में बढते सर्दी के तेवर को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, उपाध्यक्ष लवदेव बागडी सहित कई भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी जिला कलक्टर से मिले थे एवं बढती सर्दी को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए विद्यालय समय परिवर्तन करने की मांग की थी। इस संबंध में जिला कलक्टर जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ शाम को बैठक ली जिसमें शहर में बढती सर्दी को देखते हुए जिले के समस्त सहकारी व निजी विद्यालयों के प्रबंधकों को कक्षा ५वीं तक के विद्यालयों का समय सा$ढे नौ बजे के पश्चात करने के आदेश दिए। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कृष्णा चौहान ने सभी शिक्षण संस्थाओं को परिवर्तित स्कूली समय के आदेशों की पालना के निर्देश सभी विद्यालयों में भिजवा दिए है। वहीं शहर के एक पारीय विद्यालयों के समय में कोई परिवर्तित नहीं किया गया है।

u1janph-6
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों शहर के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों के एक प्रतिनिधि मण्डल जिला कलक्टर से मिला था एवं हर वर्ष सर्दी के तेज तेवर के साथ ही शहर में शीतकालीन अवकाश के बाद भी होने वाली अतिरित्त* छुट्टियों से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया था। उन्होंने बताया था कि हर वर्ष शीतकालीन अवकाश के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा तेज सर्दी के कारण अतिरित्त* अवकाश घोषित कर दिया जाता है जिससे छात्रों का पाठयक्रम पूरा नहीं हो पाता है एवं अतिरित्त* भार विद्यार्थियों पर प$डता है इसके लिए उन्होंने कलक्टर को दिए एक ज्ञापन में विद्यालय में अवकाश नहीं कर समय परिवर्तित करने की गुहार की थी। आज इस संबंध में कलक्टर ने तेज सर्दी के प्रकोप को देखते हुए अतिरित्त* अवकाश की घोषणा नहीं करते हुए विद्यालयों का समय बदला है।

कुल की फातेहा के साथ मस्तान बाबा का उर्स सम्पन्न

mastan baba urs

उदयपुर। वादी-ए-मस्तान हजरत अब्र्दुरऊफ , मस्तान बाबा का १६वां उर्स कुल की रस्म के साथ बुधवार को सम्पन्न हुआ।
मस्तान बाबा ट्रस्ट के सदर मजीद खान ने बताया कि इस चार दिवसीय उर्स के चौथे दिन प्रात: ११ बजे से दरगाह परिसर में कव्वालियों का दौरा शुरू हुआ जो कि कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स में शिरकत करने आए कव्वालों ने महपि*ले समां ने एक से ब$ढकर कव्वाली पेश की। दोपहर करीब २.१५ बजे कव्वालों ने रंग पढा इसके बाद कुल की प*ातेहा हुई। अंत में देश में अमन चैन, भाईचारा एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर राजनगर से आए मोहम्मद इस्हाक ने दरगाह कमेटी के कार्यों एवं उनके हौंसले की भी दुआ प*रमाई। प*ातेहा के बाद सलातो सलाम भी प$ढी गई। कुल की प*ातेहा के बाद कमेटी के सदस्यों की दस्तारबंद की गई एवं कुल की प*ातेहा के शामिल हुए लोगों ने कुल के छींटे लिए।
इस चार दिवसीय उर्स के समापन पर शहर एवं बाहर से आए कई अकीदतमंदों ने मस्तान बाबा की मजार पर अकीदत के पू*ल एवं चादरें पेश की। वहीं एक-दूसरे के गले लगकर उर्स की बधाई दी।

आनन्द विहार विकास समिति का स्नेह मिलन कार्यक्रम

u1janph-7उदयपुर, आनंद विहार तुलसीनगर, न्यू माली कॉलोनी विकास समिति का दीपावली-नववर्ष स्नेह मिलन समारोह विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ।
समिति के शशि सेन ने बताया कि स्नेह मिलन सामारोह में ९८ परिवारों ने भाग लिया। समारोह सामुदायिक भवन के लिए आरक्षित भूमि पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर रजनी डांगी, कार्यक्रम अध्यक्ष जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी, विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता राकेश पोरवाल का समिति पदाधिकारियों द्वारा तिलक, माल्यार्पण, उपरना ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक गिरधारीलाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे समिति के क्षेत्र के विकास इस अवसर पर वार्ड संख्या ४० में एक भी सामुदायिक भवन एवं पार्क नहीं होने एवं गन्दे पानी की निकासी की समस्या समाधान हेतु नाला निर्माण की महापौर से निवेदन किया।
कार्यक्रम में विकास समिति के संरक्षक हीरालाल पगारिया, गिरधारीलाल शर्मा, अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र श्रीमाली, सचिव बालमुकुन्द मण्डोवरा, कोषाध्यक्ष शशि सेन, समाज सेवी राजेन्द्र गोयल, धर्मेन्द्र गुर्जर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल व्यास द्वारा किया गया।

अमेरिकी युगल ने सात फेरे ले कर बनाया नए साल का पहला दिन यादगार

photo (3)

उदयपुर । अमेरिका के पर्यटक जोड़े को उदयपुर की फ़िज़ां और भारतीय संस्कृति इस कदर भाई कि उन्होंने नव वर्ष २०१४ को अपने जीवन में यादगार बनाने के लिए साल के पहले दिन ही भारतीय हिन्दू रीती रिवाज से शादी के मंडप में सात फेरे ले लिए।
अमेरिका से आये जोड़े हेरिज जैसिका और अजलोक बोरिस ने नए साल के पहले दिन ही हिन्दू रीती रिवाज से परिणय सूत्र में बांधने का निर्णय किया था तथा अपनी यह खवाहिश रामपुर स्थित लक्ष्मी विला होटल के प्रबंधक प्रवीण चौहान को बतायी प्रवीण ने इस जोड़े को परिणय सूत्र में बाँधने का पूरा इंतज़ाम किया और अपनी होटल में शादी का मंडप तैयार करवाया तथा हिन्दू ऋतू रिवाज से मंत्रोच्चारण के बिच दोनों का विवाह करवाया । अजलोक बोरिस और जैसिका ने बताया कि उन्हें भारतीय संस्कृति से हमेशा लगाव रहा और उन्होंने यह निर्णय पूर्व में ही ले लिया था कि झीलों की नगरी में भारतीय संस्कृति से मैरिज करेगें ।

photo (6) photo (4) photo (5)

सुविवि के विद्यार्थियों ने कर्नाटक में लहराया राजस्थानी संस्कृति का परचम

0839_sukhadia_university_nssउदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के एन.एस.एस के विद्यार्थियों ने कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थानी संस्कृति का परचम लहराया है। गत 24 से 30 दिसम्बर तक कर्नाटक सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं खेलकूद विभाग, राज्य एन.एस.एस. ईकाई बैंगलोर एवं मेंगलोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई तथा श्रीमुडबिद्री कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में दिल्ली,तमिलनाडु, कर्नाटक तथा राजस्थान के कुल 150 विद्यार्थियों एवं 10 कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया।

सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने पूरे राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थानी संस्कृति को राष्ट्रीय एकता शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी – घूमर, कालबेलिया, तैरा ताली, म्हारा डाक बाबू ल्यो रे संदेशवाह, होलिया में उड़े रे गुलाल, म्हारे हिवड़े रो हार इत्यादि लोक नृत्य एवं लोक गीतों के माध्यम से कनार्टका में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थानी संस्कृति को साकार किया। डॉं. सुरेन्द्र जाखड़ के नेतृत्व में मयंक दोशी, मुकेश गोदारा, कृष्णकांत गहलोत, मूलचंद, भुवनेश सिनसिनवार, आशा जैन, प्रिया पहलवानी, ममता व्यास, सुमन राठौड़., वैशाली गुप्ता आदि ने भाग लिया।

न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक सहित गड्ढे में गिरने से मौत

1331_accidentउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पीछे की ओर कॉलोनी में बाइक सवार युवक की मकान की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। युवक न्यू ईयर पार्टी कर घर की ओर लौट रहा था। नशे में होने से मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और बाइक सहित गड्ढे में जा गिरा। पुलिस ने बताया हादसे में बड़ी सादड़ी निवासी मोतीलाल मेनारिया (25) की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि महुड़ा, बड़ी सादड़ी निवासी मोतीलाल उदयपुर में पायड़ा क्षेत्र में रहता था। मंगलवार रात दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी कर लौट रहा था। शराब के नशे में बाइक पर वह आरटीओ ऑफिस के पीछे नई कॉलोनी में रोड पर जा रहा था, तभी अचानक मोड़ आने पर नशे में गाड़ी टर्न नहीं कर सका और बाइक सहित पास बने गड्ढे में जा गिर गया। हादसे में उसकी मौत पर ही मौत हो गई।

पुरस्कार में जीती राशि पीछोला की सफाई के लिए समर्पित की

Shipa_picउदयपुर। नए वर्ष में उदयपुर की एक बेटी झीलों की सफाई का संकल्प पूरा करेगी। आईआईएम कोजीकोड़ की छात्रा शिप्रा अग्रवाल गोदरेज इंडस्ट्री द्वारा प्रायोजित राष्ट्र स्तरीय ‘लिव आउट योअर ड्रीमÓ प्रतियोगिता की विजेता बनी है। शिप्रा को गोदरेज इंडस्ट्री ने पुरस्कार स्वरूप डेढ़ लाख रुपए प्रदान किए हैं। गोदरेज आईआईएम के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित करता है। शिप्रा इस राशि को पिछोला झील की सफाई में समर्पित कर अपना ड्रीम को पूरा करने को संकल्परत है। आज तीन बजे शिप्रा सहयोगी संस्थाओं झील संरक्षण समिति, डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट, चांदपोल नागरिक समिति, झील हितैषी मंच, ज्वाला संस्थान की मदद से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अभियान के तहत गणगौर घाट एवं कुम्हारिया तालाब क्षेत्र मे नौ डस्ट बिन लगाए जाएंगे। एक नाव व सफाई उपकरण भी गोदरेज की मदद से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

गुलाबबाग के चंदन पर तस्करों की काली नजर

Gulab Bagh
उदयपुर। गुलाबबाग लावारिस हो गया है। दो विभागों की लड़ाई में चौपट हुई यहां की सुरक्षा व्यवस्था के चलते तस्कर बड़े पैमाने पर चंदन के पेड़ चुराकर ले जा रहे हैं। हालांकि यहां से चंदन के पेड़ चोरी होने का सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा है, लेकिन पिछले एक माह में यहां से करीब दस बड़े चंदन के पेड़ चोरी हुए हैं, क्योंकि रात के समय गुलाबबाग की सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड तैनात नहीं रहता है।
गुलाबबाग के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम आपस में लड़ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का IMG_62021-199x300कहना है कि सात साल पहले ही गुलाबबाग नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया था। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हस्तांतरण सिर्फ मौखिक हुआ है। कागजों में कहीं हस्तांतरण नहीं हुआ है। बहरहाल इन दोनों विभागों की लड़ाई में चंदन तस्करों की मौज हो गई है। पिछले एक माह में गुलाबबाग की चंदनबाड़ी से दस चंदन के बड़े पेड़ चोरी हो गए हैं। सबसे रौचक बात यह है कि चंदनबाड़ी उद्यान अधीक्षक के आवास के बिलकुल पास में है। उद्यान अधीक्षक ने चोरी हुए चंदन के पेड़ों के संबंध में एक रिपोर्ट बनाकर नगर निगम को सौंपी है, लेकिन उस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
रात में सुरक्षा नहीं
गुलाबबाग में दिन के समय दो सुरक्षा गार्ड रहते हैं, लेकिन रात के समय एक भी गार्ड नहीं रहता है। इससे आसपास की बस्तियों के बदमाश भी रात के समय गुलाबबाग में घुस आते हैं और उत्पात मचाते हैं।
:२००७ में ही सरकार के आदेश पर गुलाबबाग को पांच साल के लिए नगर निगम को हस्तांतरित किया था। दो साल पहले फिर से हस्तांतरण अवधि बढ़ा दी थी, जिसमें रख-रखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम की रखी। हां ये सच है कि गुलाबबाग जंगल जैसा हो गया है। रखरखाव भी नहीं हो पा रहा है और सुरक्षा भी नहीं है।
-गणपत मीणा, गार्डन अधीक्षक, पीडब्ल्यूडी
:हमको गुलाबबाग की पूरी जिम्मेदारी नहीं दी गई। यह हस्तांतरण सिर्फ मौखिक हुआ है। कागजों में कहीं कोई हस्तांतरण हमको नहीं किया गया है। पब्लिक गार्डन है, जिसका रख-रखाव और सुरक्षा होनी चाहिए। हमको गुलाबबाग पूरी तरह से सौंपा जाएगा, तो हम उसकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव करेंगे।
-रजनी डांगी, महापौर, नगर निगम

हज़रत इमाम हसन की शहादत की याद में मजलिस

kharol coloni masjid me hazrat imam hasan ki yad me majlis (2)
उदयपुर। हज़रत इमाम हसन की शहादत में खारोल कॉलोनी स्थित दाऊदी बोहरा जमात की मस्ज़िद में मजलिस का आयोजन किया गया जिसमें इंजीनियर इरफान अल्वी ने पैगम्बरों की जिन्दगी जदोजेहाद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सच्चाई की राह पर चलते हुए जो कुर्बानियां दी उसे हमें नहीं भुलना चाहिए। निःसंदेह वर्तमान युग में सच्चाई की राह मुश्किल जरूर है लेकिन जीत हमेशा इंसानियत और सच्चाई की होती है। इस मौके पर मुल्ला पीर अली ने भी आम लोगों को सदैव इंसानियत की राह में आगे बढ़ने का आव्हान किया। उन्होंने देश में अमन चैन की दुआएं भी मांगी।
यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता अनिस मियांजी ने बताया कि मजलिस में असगर अली जावरियावाला पार्टी, मुश्ताक गुमानी, मोयज अली एण्ड पार्टी, मुज्जफिल एण्ड पार्टी ने हजरत इमाम हसन की शहादत को याद करते हुए मातमी नोहे पढ़े। मजलिस में खारोल कॉलोनी मस्ज़िद कमेटी के सभी सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया। इसके बाद सामुहिक नियाज में समाज के सभी लोगों ने शिरकत की।

नए वर्ष मे उदयपुर की बेटी की पहल

Shipra 2उदयपुर। नए वर्ष में उदयपुर की एक बेटी झीलों की सफाई का संकल्प पूरा करेगी। आई आई एम कोजीकोड की छात्र शिप्रा अग्रवाल गोदरेज इण्डस्ट्री द्वारा प्रायोजित राष्ट्र स्तरीय ‘‘लिव आउट योअर ड्रीम’’ प्रतियोगिता की विजेता बनी है। शिप्रा को गोदरेज इण्डस्ट्री ने पुरस्कार स्वरूप डेढ लाख रूपये प्रदान किए हैं। गोदरेज आई आई एम के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित करता है।
शिप्रा इस राशि को पिछोला झील की सफाई में समर्पित कर अपना ड्रीम को पुरा करने को संकल्परत है। बुधवार को तीन बजे शिप्रा सहयोगी संस्थाओं झील संरक्षण समिति, डॉ. मोहन सिंह मेहता मेमोरीयल ट्रस्ट, चांदपोल नागरिक समिति, झील हितेशी मंच, ज्वाला संस्थान की मदद से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। अभियान के तहत गणगौर घाट एंव कुम्हारिया तालाब क्षेत्र मे नौ डस्ट बिन लगाए जाएगें। एक नाव व सफाई उपकरण भी गोदरेज की मदद से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।