उदयपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता एवं व्याख्याता पदों पर विशेष चयन के अंतर्गत आवेदन प्राप्ति की तिथि 9 दिसम्बर से ब$ढाकर 26 दिसम्बर तक कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जगदीशचन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि 10 दिसम्बर से होने वाले साक्षात्कार भी अब 26 दिसम्बर के पश्चात होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य पद के लिये आवेदन पत्र सीधे निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर एवं अन्य पदो के लिये आवेदन पत्र संबंधित शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक के कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं। विशेष चयन के लिये आवेदन पत्र, योग्यता, अनुभव एवंं विशिष्ट उपलब्धि का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
डाईट‘ में विभिन्न पदों पर आवेदन की तिथि 26 दिसम्बर तक बढाई
सिद्घ हस्तशिल्पियों एवं कुशल बुनकरों से राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन मांगे
उदयपुर, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 के लिए सिद्घ हस्तशिल्पियों एवं कुशल बुनकरों को उनकी श्रेष्ठतम कलाकृतियों पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु जिले के हस्तशिल्पि निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी के अनुसार आवेदन पत्र एवं कलाकृति 15 दिसम्बर तक क्षेत्रीय कार्यालय सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) हस्तशिल्प विपणन एवं सेवा विस्तार केन्द्र उदयपुर में जमा करा सकते है। जो कलाकृतियां पुरस्कार हेतु प्रस्तुत कर रहे है उसका उत्पादन एवं निर्माण का पूर्ण विवरण भी संलग्न हस्तशिल्पी को करना होगा।
जिस कलाकृति को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार नही मिला है उसे प्राथमिकता दी जायेगी। पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है।
शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई
आचार संहिता समाप्ति पर विकास कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करें- जिला कलक्टर
उदयपुर, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने जिले में विधानसभा आमचुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने पर चुनाव में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आचार संहिता के कारण रूके हुए विकास कार्यो को शीघ्र शुरू करें।
जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आयोजित पाक्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद से मनरेगा में रोजगार प्राप्त कर रहे श्रमिकों की स्थिति तथा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में ब्रॉड बैण्ड कनेक्शन, ई-मित्र आदि की जानकारी ली एवं कहा कि योजना में अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो। इस संबंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे सभी विकास अधिकारियों एवं मनरेगा योजना से जुड सभी अधिकारियों की एक बैठक आयोजित करें।
बैठक में जिला रसद अधिकारी एन.के.कोठारी ने बताया कि जिले में राशन कार्ड वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। संबंधित फर्म से प्राप्त होने वाले राशन कार्ड सीधे ही संबंधित विकास अधिकारियों को भेजकर वितरण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख नौ हजार के करीब (54 प्रतिशत) राशन कार्ड तैयार हो चुके है। बैठक में नगर निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग्स, बैनर एवं पोस्टर्स को हटाया जा रहा है और इस संबंध में अब तक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी फव्वारें की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही ये चालू हो जायेंगे।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि जिले की 85 प्रतिशत स$डको का पेचवर्क कार्य पूर्ण करवा लिया गया है और करीब 39 स$डक जो ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से उन्हें अलग से ठीक करवाया जाएगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि शहर की विभिन्न विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, ट्रांसफार्मर स्थानान्तरित करने तथा अन्य कार्यो के लिए 47 करोड की राशि शीघ्र विभाग को प्राप्त होने वाली है। जिला शिक्षा अधिकारी भरत मेहता ने बताया कि विद्यालयों में मिड डे मील का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बैठक में जिला कलक्टर ने इसके अलावा जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, नगर विकास प्रन्यास, नगर निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्व संघ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, देवस्थान, जिला उद्योग केन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा भी की। इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर मो. यासीन पठान, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी हर्ष सावनसुखा, जिला रसद अधिकारी एन.के.कोठारी, यूआईटी सचिव डॉ. आर.पी.शर्मा, नगर निगम आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
राजस्थान में भाजपा का करिश्मा, 162 सीटें जीतकर रचा इतिहास
उदयपुर . राजस्थान में भाजपा का करिश्मा ऎसा चलेगा ऎसा तो खुद भारतीय जनता ने नहीं सोचा होगा। प्रदेश की जनता ने एकपक्षीय बहुमत उनके हाथ में सौंप दिया है। कांग्रेस के अशोक गहलोत सरकार की ओर से किए गए तमाम विकास के दावों को नकारते हुए प्रदेश में 5 वर्ष बाद फिर कमल को खिला दिया। भाजपा ने वर्ष 1998 के रिकॉर्ड को तोड़कर 161 सीटों पर जीत दर्ज की और राज्य के चुनावी इतिहास में नाम दर्ज करा दिया।
प्रदेश की जनता ने इस नतीजे के बाद अपनी “रणनीति” को भी स्पष्ट कर दिया कि वे हर 5 साल में नई सरकार को अवसर देना चाहते हैं। वर्ष 1998 में भाजपा को हटाकर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के हाथों में जनादेश सौंपा था। इसके बाद से यह तीसरा चुनाव है जिसमें प्रदेशवासियों ने भाजपा और कांग्रेस की सरकार को एक के बाद एक करके मौका दिया है।
प्रदेश में मतगणना के दौरान प्राप्त हुए अब तक के नतीजों को देखें तो भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर दिया है। 198 सीटों के शाम 4.30 बजे तक आए परिणामों में भाजपा ने 161 सीटों अपना कब्जा जमाया। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटें मिलीं। 16 सीटें अन्य के खाते में गई, इनमें किरोड़ी लाल मीणा की पार्टी राजपा को 4, बसपा को 3 और 9 सीटें निर्दलीयों के खाते में गए हैं। सिर्फ एक सीट का परिणाम बाकी है। इस पर राजपा बढ़त बनाने हुए है।
54 सीटों पर अब भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। ऎसे में यह भी साफ दिख रहा है कि भाजपा के खाते में कितनी सीटें और आ सकती हैं। प्रदेश की जनता ने इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड 75.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके पीछे मतदाता जागरूकता अभियान को बड़ा कारण माना गया। वहीं जनता ने भी अपने मतदान से साबित किया कि वे परिवर्तन चाहते हैं।
आम चुनाव पर पड़ेगा सीधा असर
भाजपा की इस जीत से आम चुनाव के लिए उत्साह दोगुना होगा। साथ ही चुनाव के दौरान पार्टी के उठाए गए मुद्दे भी सही साबित हुए। राजस्थान में भाजपा की लहर का बड़ा फायदा नरेंद्र मोदी को भी मिलेगा। वहीं वसुंधरा राजे की पार्टी में छवि और दमदार क्षत्रप के रूप में स्थापित होगी।
ये रहे चुनावी मुद्दे
कांग्रेस सरकार नि:शुल्क दवा, जांच, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रों को लैपटॉप जैसी लोकलुभावन योजनाओं के दम पर चुनाव मैदान में उतरी थी। वहीं, भाजपा ने कानून व्यवस्था और गवर्नेस को मुद्दा बना चुनाव लड़ा है।
राजपा फैक्टर की निकली हवा
कांग्रेस व भाजपा के बागियों को पनाह देने वाले सांसद किरोड़ी लाल मीणा की पार्टी राजपा का हश्र इस चुनाव में काफी बुरा हुआ। प्रदेश में 150 उम्मीदवारों को उतारने वाली इस पार्टी को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। अलग फैक्टर के रूप में देखे जाने वाले सभी अनुमान जनता ने खारिज कर दिए।
भाजपा के इन उम्मीदवारों को मिला जनता का आशीर्वाद
डॉं फूलचन्द भिंडा-विराटनगर
बहादुर सिंह कोली-वैर
गुरजंट सिंह-
सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी-करणपुर
शिमला बावरी-पीलीबंगा
कृष्ण कड़वा-
डॉ. राम प्रताप-हनुमानगढ़
द्रोपदी मेघवाल-पीलीबंगा
अभिषेक मटोरिया-नोहर
गोपाल जोशी-बीकानरे पश्चिम
सिद्धि कुमारी-बीकानेर पूर्व
जय नारायण पुनिया-तारानगर
राजकुमार रिणवा-रतनगढ़
खेमाराम मेघवाल-सुजानगढ्
गोरधन-धोद
रतन जलधारी-सीकर
प्रेम सिंह बाजौर-नीम का थाना
झाबर सिंह खर्रा-श्रीमाधोपुर
रामलाल शर्मा-चौमूं
प्रेम चंद बैरवा -दूदू
नरपत सिंह राजवी-विद्याधर नगर
अरूण चतुर्वेदी-सिविल लाइंस
मोहन लाल गुप्ता -किशनपोल
कालीचरण सराफ-मालवीय नगर
कैलाश वर्मा-बगरू
लक्ष्मीनारायण बैरवा-चाकसू
ममन सिंह-तिजारा
धर्मपाल-मुंडावर
जयराम जाटव-अलवर ग्रामीण
जगत सिंह-कामां
अनिता गुर्जर-नगर
बहादुर सिंह-वैर
बच्चू सिंह बंशीवाल-बयाना
जितेन्द्र गोठवाल-खंडार
कन्हैया लाल-मालपुरा
अजीत मेहता-टोंक
राजेन्द्र गुर्जर-देवली-उनियारा
भागीरथ चौधरी-किशनगढ़
वासुदेव देवनानी-अजमेर
अनिता भदेल-अजमेर दक्षिण
शंकरसिंह-ब्यावर
शत्रुघ्न गौतम-केकड़ी
सुखराम नेतडिया-मेड़ता
विजय सिंह चौधरी-नावां
सुरेन्द्र गोयल-जैतारण
संजना आगरी-सोजत
ज्ञानप्रकाश पारख-पाली
मदन राठौड़-सुमेरपुर
भैरा राम-ओसियां
कैलाश भंसाली-जोधपुर शहर
सूर्यकांता व्यास-सूरसागर
जोगाराम पटेल-लूणी
छोटूसिंह-जैसलमेर
शैतानसिंह-पोकरण
मानवेन्द्र सिंह-शिव
कैलाश चौधरी-बायतू
हमीर सिंह-सिवाना
शंकर सिंह राजपुरोहित-आहौर
अमृता मेघवाल-जालौर
नारायणसिंह देवल-रानीवाड़ा
समाराम-आबू-पिंडवाड़ा
जगसीराम-रेवदर
गुलाबचंद कटारिया-उदयपुर शहर
दली चंद डांगी-मावली
अमृत लाल मीणा-सलूम्बर
गौतम मीणा-धरियावद
देवेन्द्र कटारा-डूंगरपुर
गोपीचंद मीणा-आसपुर
सुशील कटारा-चौरासी
नवनीत निनामा-घाटोल
अर्जुन लाल जीनगर-कपासन
श्रीचंद कृपलानी-निंबाहेड़ा
गौतम-बड़ी सादड़ी
नंदलाल मीणा-प्रतापगढ़
किरण माहेश्वरी-राजसमंद
रामलाल गुर्जर-आसींद
कालूलाल गुर्जर-मांडल
बालूराम जाट-सहाड़ा
विट्ठलशंकर अवस्थी-भीलवाड़ा
कीर्ति कुमारी-मांडलगढ़
विद्याशंकर नन्दवाला
हीरालाल नागर-सांगोद
प्रहलाद गुंजल-कोटा दक्षिण
भवानीसिंह राजावत-लाडपुरा
चंद्रकांता मेघवाल-रामगंजमंडी
प्रभुलाल सैनी-अंता
रामपाल मेघवाल-हनुमानगढ़
प्रताप सिंह सिंघवी-छबड़ा
वसुंधरा राजे-झालरापाटन
मनोहर सिंह-लाडनूं
भवानीसिंह राजावत-लाडपुरा
कांग्रेस
अशोक चांदना-बूंदी
हीरालाल डह्वारंगी-
मेवाराम जैन-बाड़मेर
महेंद्र सिंह-बागीदौरा
प्रद्धुमन सिंह-राजाखेड़ा
गिर्राज सिंह मलिंगा-बाड़ी
शकुंतला रह्वाव-बानसूर
गोविंद सिंह डोटासरा-लक्ष्मणगढ़
भंवरलाल शर्मा-सरदारशहर
सुरेन्द्र बामणिया-सागवाड़ा
राजेन्द्र यादव-कोटपूतली
सुखराम विश्नोई-सांचौर
अशोक गहलोत-सरदारपुरा
डूंगरपुर, बांसवाड़ा में कांग्रेस का सफाया, खिला भाजपा का कमल

वागड़ में डूंगरपुर की चार सीटों में से एक पर भी कांग्रेस का कोई प्रत्याशी विजयी नहीं हुआ वही भाजपा कि पांच विधान सभा क्षेत्र में से सिर्फ बागीदोरा में कांग्रेस जीत पायी ।
डूंगरपुर जिले की चार विधान सभा क्षेत्र में –
आसपुर से भाजपा गोपीचंद मीणा 669236 मत लाकर कोंग्रेस के रिया मीणा से 10504 मतों से विजयी हुए
चौरासी विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के शुशील कटारा 72247 मत लाकर कांग्रेस के महेंद्र कुमार बरजोड़ 20313 मतों से विजयी हुए
डूंगरपुर शहर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के देवेन्द्र कटारा 58531 मत लाकर कांग्रेस के लाल शंकर घाटिया से 3845 मतों से विजयी हुए है ।
सागवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा कि अनीता कटारा 69065 मत लाकर कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार से 640 मतों से विजयी हुई ।
बांसवाड़ा जिले में पांचविधान सभा क्षेत्र में
बांसवाड़ा शहर में भाजपा के धन सिंह रावत 86620 मत लाकर कांग्रेस के अर्जुन सिंह से 24450 वोटो से विजयी हुए ।
बागीदौरा से कांग्रेस के महेंद्र जीत सिंह मालवीय 81016 मत लाकर भाजपा के खेमराज से 14325 वोटो से विजयी हुए ।
गडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जीतमल खाट 91929 वोट लाकर कांग्रेस की कांटा भील से 24450 वोटो से विजयी रहे ।
कुशल गढ़ से भाजपा भीमा 63979 मत लाकर कांग्रेस के हुरतिंग मीणा से 708 वोटों से विजयी रहे ।
उदयपुर जिले में 8 विधान सभा में भाजपा की 6 पर कांग्रेस 1 और भाजपा के बागी 1 पर विजयी
उदयपुर विधानसभा की 8 सीटों में से 6 पर भाजपा 1 पर कांग्रेस और 1 पर वल्लभ नगर से भाजपा के बागी रणधीर सिंह भिंडर चुनाव जीते
उदयपुर शहर भाजपा के गुलाबचंद कटारिया 78446 मत लाकर दिनेश श्रीमाली ( 53838 ) 24608 मतों से चुनाव जीते
उदयपुर ग्रामीण से भाजपा फूल सिंह मीणा 78561 वोट प्राप्त कर सज्जन कटारा 64797 से 13764 वोटों से जीते
मावली से भाजपा के दली चंद डांगी 84558 वोट लाकर 23465 मतों से पुष्कर डांगी 61093 से चुनाव जीते
गोगुन्दा से भाजपा के प्रताप भील 69210 मत लाकर मांगीलाल गरासिया 65865से 3345 मतों से विजयी
खेरवाड़ा से भाजपा के नाना लाल अहारी 84845 मत लाकर बसंती देवी 73679 से 11166 मतों से विजयी
वल्लभ नगर के निर्दलीय भाजपा के बागी रणधीर सिंह भिंडर 74899 मत लाकर कांग्रेस के गजेन्द्र सिंह शक्तावत 61732 से 13167 मतों से विजयी
झाड़ोल से कांग्रेस के हीरालाल दरांगी 67354 मत लाकर भाजपा के बाबू लाल खराड़ी 62670 से 4684 मतों से विजयी
सलूम्बर से भाजपा के अमृत लाल मीणा 91930 मत ला कर बसंती देवी 55279 से 36651 मतों से विजयी हुए
पर्चा आउट मामले में परीक्षा कंट्रोलर ने नहीं की कार्रवाई
उदयपुर। राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की बीएससी नर्सिंग परीक्षा प्रथम वर्ष एनाटोमी व फिजियोलॉजी का पर्चा कल आउट हो गया। यह पर्चा बाजार दो से दस हजार रुपए में बिका, जिसको क्रमददगारञ्ज ने समाचार के साथ प्रकाशित किया, लेकिन अभी तक नर्सिंग परीक्षा कंट्रोलर ने इस पर कोई कारवाई नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि कल बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष एनाटोमी व फिजियोलॉजी का पर्चा आउट हो गया था। क्रमददगारञ्ज के पास वह पर्चा कल सुबह 11 बजे ही आ गया था, जिसकी परीक्षा दो बजे होनी थी। उक्त विषय के क्रएञ्ज और क्रबीञ्ज पार्ट में चार-चार प्रश्न आते हैं, जिसमें से तीन-तीन प्रश्न करने होते हैं। कल लीक हुए पर्चे में दोनों पार्ट के तीन-तीन प्रश्न थे, जो शाम को पांच बजे परीक्षा समाप्त होने पर मिलान किया गया, तो सामान पाए गए। पर्चे के लीक होने को लेकर नर्सिंग के छात्र अब संशय में है कि परीक्षा दोबारा होगी या नहीं। क्योंकि परीक्षा कंट्रोलर की तरफ से अभी तक कोई आदेश नहीं आए हंै। इससे पूर्व भी तीन वर्ष से लगातार पर्चा आउट हो रहा है।
-इस मामले में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आपके पास यह पर्चा कब आया था। हमे मेल कर दो पूर्व में भी हमने एफआईआर दर्ज करवाई थी, इस बार भी अगर हुआ, तो एफआईआर दर्ज करवा कर कारवाई करेंगे
-विनोद भियानी, एग्जाम कंट्रोलर
ऑफ राजस्थान हेल्थ यूनिवर्सिटी
साहित्य अकादमी ने की बेरोजगारों से धोखाधड़ी
उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी में न केवल वित्तीय अनियमितताएं हुई है, वरन इस पवित्र संस्था के जरिए बेरोजगारों की भावनाओं से भी खिलवाड़ किया गया है। आरोप तो यहां तक है कि अकादमी के कर्ता-धर्ताओं ने बेरोजगारों से धोखाधड़ी करते हुए उन्हें सरेआम लूटा है।
बताया गया है कि अकादमी की ओर से आधा दर्जन पद शिक्षित बेरोजगारों के लिए विज्ञापित किए गए, जिनकी राज्य सरकार से कोई स्वीकृति प्राप्त नहीं थी। ये पद हैं-उपसचिव, प्रकाशन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, प्रकाशन सहायक, कनिष्ठ लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। यह विज्ञापन ३० अगस्त, २०१३ को प्रचारित-प्रसारित किया गया। इसके लिए आवेदन पत्र अकादमी की वेबसाइट
222.ह्म्ह्यड्डह्वस्रह्म्.शह्म्द्द पर उपलब्ध कराए गए।
साथ ही आवेदकों से तीन सौ रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट अकादमी के पक्ष में मांगा गया। एससी, एसटी, ओबीसी एवं निशक्त जन श्रेणी वाले आवेदकों के लिए यह राशि १५० रुपए रखी गई। आवेदन की अंतिम तिथि ३० सितंबर २०१३ थी। सैंकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, जिनके साथ मिले डिमांड ड्राफ्ट अकादमी के खाते में जमा हो गए। विज्ञापन में यह उल्लेख किया गया कि उक्त सभी पदों पर नियुक्तियां राजस्थान सरकार जयपुर से बजट प्रावधान स्वीकृत होने के बाद ही की जाएगी। यानि जो पद सरकार द्वारा स्वीकृत ही नहीं थे और जिनका बजट में कोई प्रावधान ही नहीं है, उन्हें विज्ञापित करके बेरोजगारों से भारी भरकम राशि आवेदन शुल्क के नाम से बटौरी गई। अकादमी की खराब नीयत तो उसी समय सामने आ गई, जब विज्ञापन में यह लिखा गया कि क्रआवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं है।ञ्ज समझा जाता है कि अध्यक्ष द्वारा प्रतिमाह ३९ हजार रुपए अवैधानिक रूप से उठाए जाने को समायोजित करने के लिए बेरोजगारों को लूटा गया। अध्यक्ष ने करीब ढाई लाख रुपए वेतन-भत्तों के रूप में उठाए है, जिन्हें सरकार ने स्वीकृति देने से इनकार कर दिया है। अकादमी के पूर्व कोषाध्यक्ष शरतचंद्र भी इस भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए हैं, जो चैक जारी करने में शामिल है। अकादमी सचिव का कहना है कि उनकी आपत्तियों को नहीं माना गया और उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किया गया।
अनियंत्रित ट्रोल कार पर जा गिरा, आस्ट्रेलियन दम्पत्ति की मौत
उदयपुर। डबोक थाना क्षैत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रोला कार पर जा गिरा। हादसे में आस्टे्रलियन दंपत्ति की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर में डबोक थाना क्षैत्र सिसम घाटी रिलायन्स पेट्रोलपम्प के सामने अनियंत्रित ट्रोला कार पर जा गिरा। हादसे में कार चालक सीसवी नाथद्वारा निवासी सुरेश पुत्र शंकरलाल पुरोहित, आस्टे्रलिया निवासी जैम्स ग्रांट ग्रिगोरा ी(६९)एवं उसकी पत्नी मेरी ग्रान्ट पेट्रीसिया (६८) गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए समीप स्थित मां भगवती चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां आस्ट्रेलियन दंपति की मौत हो गई। लेक पेलेस हॉटल से कार में सवार आस्ट्रेलियन दंपति दिल्ली जाने के लिए डबोक एयरपोर्ट जा रहे थे। बीच रास्ते सिसम घाटी रिलायन्स पेट्रोल पंप के सामने चित्तो$डगढ की तरप* से आ रहा ट्रोला अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर च$ढने के बाद कार पर जा गिरा। हादसे में की सूचना मिलने पर डबोक थानाधिकारी जितेन्द्र ऑचलिया, ए एस आई रघुनाथसिंह मय जाप्ता ने मोके पर पहुच कर आस्ट्रेलियन दंपत्ति एवं कार चालक को बाहर निकाल निजी चिकित्सालय पहुचाया। पुलिस ने मृतक आस्टे्रलियन दंपत्ति के शवों को एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा दूतावास को सूचना दी है। जहां से प्रतिनिधी अथवा मृतक के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम होगा।
ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के चुनाव २२ को
उदयपुर, दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के द्विवार्षिक चुनाव २२ दिसम्बर को होंगे। इसके लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयकृश्ण दवे ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जा चुके हैं। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजशन के जनवरी, २०१४ से दिसम्बर, २०१५ तक के लिए उपरोक्त पदों हेतु २२ दिसम्बर प्रात: ११ बजे से ४ बजे तक प्रतापनगर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संगठन कार्यालय पर मतदान होगा। इस हेतु ६ दिसम्बर को सम्पन्न नामांकन पत्रों के प्रस्तुतिकरण में चंचल कुमार अग्रवाल, इन्द्रसिंह चोर$िडया, नवीन नागौरी ने अध्यक्ष पद पर नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा २० अन्य उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। १० दिसम्बर को नाम वापसी का अंतिम दिन है तत्पश्चात २२ को मतदान एवं उसी दिन मतगणना होगी।




