RNT मेडिकल कोलेज में खेलों का मेडीकोलाम्पिक

IMG_1354

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कोलेज में चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय मेडीकोलाम्पिक का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं 9 से 12 सितम्बर के बिच आयोजित की जायेगी।
सोमवार को प्रतियोगिताएं का शुभारम्भ लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ और आर एन टी मेडिकल कोलेज के प्रिंसिपल डॉ एस के कोशिक ने किया ।
आरएनटी मेडिकल कोलेज के छात्र अध्यक्ष ब्रजेश धाकड़ ने बताया की चार दिन तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताएं में फुट बॉल बोली बॉल , बास्केट बॉल , क्रिकेट , और इनडोर में केरम, शतरंज , बेटमिन्टन, टेबल टेनिस, होंगी सुबह 9 से 4 बजे तक प्रतियोगिताएं चलेगी जिसमे आर एन टी मेडिकल कोलेज के छात्र भाग लेगें ।
आज हुए वोली बॉल के मेच में ०९ बेच ने रेंडोम स्पाइक को २५-११, २५-१० से हराया

डेली वियर ईजी क्विक मेकअप – NICC BEAUTY TIPS

sweeti chhabaraरोजाना में बहुत हैवी मेकअप लाउड लगता है, ऎसे में क्यों ना कुछ ऎसे मेकअप अपनाया जाएं जो सिर्फ कुछ सेकंड्स में आपको दें नया अंदाज और स्वीट इनोसेंट लुक भी । ऐसे ही ईजी क्वीक मेकअप करने की कुछ ख़ास टिप्स दे रही हे NICC की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा |

 

1

 

1. फ्रेश लुक के लिए चीक्स के एप्पल और टेंपल पर क्रीम ब्लेंडेड ब्राइट पॉपअप कलर का ब्लश अप्लाई करें और व्हाइट आईलाइनर से लुक को कंप्लीट करें।

2. रेड आईशैडो आपकी आंखों को डै्रमेटिक लुक देगा, लेकिन यह आंखों को एलर्जिक लुक ना दे, इसके लिए इसके साथ डार्क ब्लैक आईलाइनर और मस्कारा यूज करें।

 

1378194851-me1

 

3. ऑफिस मीटिंग के लिए कॉर्पोरेट लुक चाहिए, तो न्यूड मेकअप करें, कंसीलर से स्किन ईवन करें और फिर न्यूड लिपस्टिक, न्यूड ग्लॉस लगाएं। लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मज प्रूफ डार्क काजल लगाएं।

4. पर्पल आईशैडो को ब्रो बोन तक डस्ट करें और अट्रैक्टिव लुक पाएं।

5. नैचुरली ड्यूई स्किन पाना बहुत मुश्किल है, तो ऎसे में क्रीम हाईलाइटर को चीकबोन, ब्रो बोन और नोज ब्रिज पर अप्लाई करें।

———————————————————————————————————————————————–

———————————————————————————————————————————————–

 

आजमाइए खूबसूरती में चार चांद लगानेवाली कुछ असरदार और नायाब टिप्स जिससे आपकी त्वचा हरदम दमकती रहे-

 

1378098622-saun2

स्किन की खूबसूरती के लिए रोजाना नहाना भी आवश्यक है। नहाने से पहले पूरी बॉडी को 5-7 मिनट तक हाथों से रगड कर गर्म करें या धूप में तेल मालिश करें। फिर ताजे पानी से नहाएं। नहाते समय तौलिए से या हाथों से बॉडी को खूब रगडे। सर्दियों में यदि गर्म पानी से स्त्रान करना हो तो पहले गर्म पानी से और फिर ठंडे पानी से नहाना चहिए सिर पर गर्म पानी नहीं बल्कि ताजा ठंडा पानी ही डालें। इससे स्किन बहुत अधिक सक्रिय होती है। स्किन को सुन्दर व स्वस्थ रखने के लिए पानी शरीर के तापमान से कम या ठंडे पानी से स्त्रान करें। स्किन गर्म पानी से कमजोर और ठंडे पानी से स्वस्थ होती है।

पैरों को गरम पानी से धो कर ऑलिव ऑइल लगाएं और शेव करें। लम्बे समय तक पैर मुलायम दिखायी देंगे।

आंखों के चारों ओर हाथों की उंगलियों से अच्छी तरह मालिश इस प्रकार करें जिससे आंखों पर दबाव ना पडे। इसके बाद ठंडे पानी से आंखों को धोएं या ठंडे पानी की पट्टी रखें। ऎसा दिन में दो-तीन बार करें।

स्किन की खूबसूरती के लिए विटामिनए तथा सी युक्त डाइट लें। गाजर का रस, आंवले का रस, संतरा अनानास का रस, बंदगोभी, खीरा, नींबू आदि के सेवन से आपकी स्किन में चमक आ जाती है।

बांसवाडा में पिस्तौल दिखा कर व्यापारी को लूटा

0

9422125-largeबांसवाड़ा . खांदू कालोनी में शनिवार देर शाम एक व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिया। घटना करीब आठ बजे की है। हाईवे से खांदू कॉलोनी जाने वाली सड़क पर हुई वारदात स्थल के नजदीक ही पुलिस लाइन है। पुराना बस स्टैंड पर स्थित कृति मसाला फर्म के संचालक आनंद मलावत शाम को एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खांदू कॉलोनी रोड के तिराहे से पहले काली पल्सर से आए तीन युवकों ने मलावत को रोक दिया। एक युवक ने उतरकर कन पट्टी पर पिस्तौल तान दी। इतने में दूसरा युवक नीचे उतरा और गोली मारने की धमकी देकर मलावत से जो भी हो उसे देने को कहा। मलावत ने इंकार कर दिया तो पास ही खड़े युवक ने एक्टिवा में रखी थैली निकाली और भाग गए। आनंद मलावत के पीछे चल रहे मुन्ना खान ने बताया कि युवक शहर की ओर से आए थे, तब वह कॉलोनी के गेट से मुडनें वाले ही थे कि बहुत तेज गति से एक पल्सर उनके निकट से निकली।

इसके बाद वह निकल गए, कुछ ही मिनट में घटना के बारे में पता चला।
दिनभर की कमाई थी थैली में
मलावत ने बताया कि थैली में दिनभर की कमाई थी। करीब 20 हजार रुपए के आसपास की लूट हुई है। थैली में उनका टिफिन और दुकान की चाबियां भी थीं।
वर्जन :
मामले को लेकर खांदू कॉलोनी के कुछ लोग देर रात को मिले थे। इस प्रकरण को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
जय नारायण शेर, एसपी

दूसरा पार्ट
गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम किया
बांसवाड़ा. पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से लूट की घटना की जानकारी मिलते ही दाहोद हाईवे पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। रिजर्व पुलिस लाइन के पास निकल रहे खांदू कॉलोनी रोड के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। अवैध हथियारों को लेकर लोगों ने रोष जताया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों और लूट की वारदातों पर नियंत्रण नहीं कर पाने से लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर प्रश्न उठाए। नारेबाजी भी की। इस दौरान दाहोद रोड पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर मौके पर खांदू कॉलोनी चौकी प्रभारी जगन्नाथ, शहर कोतवाल गणेश राम चौधरी, डीएसपी चिरंजीलाल मीणा और एएसपी महेश मीणा भी पहुंच गए। पुलिस समझाइश ही कर रही थी की कुछ गुस्साए लोग डीएंडडी कॉम्पलैक्स के पास पहुंच गए और वहां भी जाम लगा दिया। इसके बाद डीएसपी ने रास्ता नहीं खोलने पर प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी दी। इस पर कुछ लोग नरम हुए और समझाइश के साथ रास्ता खोल दिया।
रिपोर्ट दर्ज
एएसपी महेश मीणा के आदेश के बाद राज तालाब चौकी प्रभारी लाल सिंह वाघेला पीडि़त आनंद मलावत को कोतवाली लेकर गए। यहां उनकी रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
पहले भी हुई थी पिस्तौल दिखाकर लूट
खांदू कॉलोनी में चैन स्नेचिंग की घटनाएं तो आम हैं। यहां कई बार चेन स्नेचिंग की घटना हुई हैं। पिस्तौल दिखा कर लूटने की घटना दूसरी बार है। इससे पूर्व गत वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी की भानजी सुकन्या जोशी को भी हथियार दिखा कर लूटने की कोशिश की गई थी।
अवैध हथियार पर फिर सवाल
घटना के बाद प्रशासन हो या आम लोग। सबके पास एक ही प्रश्न है आखरी अवैध हथियार शहर में आ कहां से रहे हैं। इस साल ही चार पिस्तौलों को बरामद की जा चुकी हैं। इससे साफ है कि शहर में अब भी अवैध हथियारों का कहीं न कहीं जखीरा है।इससे बड़े हादसे हो सकते हैं।
हाल में चार बार हथियार बरामद हुए
शहर में पिछले साल दिसंबर माह में हुई वारदात के मामले में बिलाल नाम के व्यक्ति से एक पिस्तौल बरामद की।
मई में कॉलेज रोड पर अब्दुल रसीद को गोली मारने के आरोपियों से भी पिस्तौल बरामद।
बीते माह अंजुमन इस्लामिया के सदर अबू लाला को गोली मारने के आरोपी से पुलिस ने दो पिस्तौल बरामद की थी।
गत माह एक युवक से भी पिस्तौल बरामद की गई, इसे भी बिलाल ने दिया था।

लेक सिटी पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, यात्रियों का हुआ शाही स्वागत

9582_44उदयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स अपने 34 मेहमानों को लेकर शनिवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। शहनाई पर पधारो म्हारे देस… की धुन के बीच तिलक लगाकर इन मेहमानों का शाही स्वागत किया गया। आरटीडीसी एवं रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों की अगवानी की।

पहले फेरे में ट्रेन 5 एनआरआई, 9 आस्ट्रेलियन, 6 अमेरिकन, 7 ब्रिटिश, 2 ओमान, 5 साउथ अफ्रिकन से यात्रियों को लेकर आई। इन सबका परंपरागत तरीके से तिलक कर स्वागत किया गया। यात्रियों के लिए उदयपुर में तीन डेस्टिनेशन ही शामिल थे। सिटी पैलेस, क्रिस्टल गैलेरी, सहेलियों की बाड़ी और पीछोला में बोटिंग कराकर फतहप्रकाश पैलेस में लंच के बाद ट्रेन शाम चार बजे जैसलमेर के लिए रवाना हो गई।

शहरों के नाम पर 14 सैलून : ट्रेन में 14 सैलून हैं, जिनके नाम उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, धौलपुर, झालावाड़, अलवर, बूंदी, बीकानेर, भरतपुर, किशनगढ़, सिरोही, जोधपुर, कोटा हैं। ट्रेन के इंटीरियर में उदयपुर का कलात्मक चांदी की पॉलिश वाला फर्नीचर है।

वेडिंग के लिए सात दिन का पूरा किराया देना होगा :

पैलेस ऑन व्हील्स अब एक सप्ताह के लिए शाही वेडिंग और शूटिंग के लिए भी उपलब्ध होगी। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए निगम योजना बना चुका है। इसके लिए पास इन्क्वायरी भी आ रही है।

ट्रेन के मेनेजर प्रदीप बोहरा ने निगम ट्रेन की बुकिंग एक सप्ताह के लिए करेगा। ट्रेन को शाही वेडिंग के लिए बुक कराने के लिए सात दिन का ट्रेन की कैपेसिटी के अनुसार 105 यात्रियों का किराया चुकाना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त जो खर्च शामिल होगा उसका पेमेंट अलग से देय होगा।

अब बच्चे दिन में ले सकेंगे आकाश गंगा के नजारे

9877_45उदयपुर। अब दिन में आकाश गंगा के नजारे और खगोलीय घटनाओं को देखा जा सकेगा। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) में जनजाति क्षेत्रीय विकास के सहयोग से 5 लाख रुपए की लागत से पोर्टेबल तारा मंडल बैलून लगाया गया है।
इससे खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले छात्र और पर्यटक बैलून में बैठकर दिन में रात को आकाश में होने वाले नजारे को देख पाएंगे। केंद्र के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष जैन ने बताया कि पोर्टेबल तारा मंडल की सुविधा प्रदेश में उदयपुर के अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा मुख्यालयों में है। साइंस पार्क के उद्घाटन के साथ ही इसकी शुरुआत जल्द की जाएगी।

क्या है पोर्टेबल तारा मंडल

नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड म्यूजियम कोलकाता द्वारा निर्मित पोर्टेबल तारा मंडल एक बैलून है जिसे हवा के माध्यम से फुलाकर 25 लोगों के बैठने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से आकाश गंगा का नजारा दिखाया जाता है।
यह देखा जा सकेगा
आकाश गंगा का नजारा। ञ्च ग्रह नक्षत्रों की स्थिति व उनकी जानकारी। ञ्च सूर्य की समयानुसार स्थिति का नजारा। ञ्च चंद्रमा की अलग-अलग स्थितियां। ञ्च सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की जानकारी। ञ्च शुक्र पारगमन के साथ खगोलीय घटनाएं।

पोर्टेबल तारामंडल का लाभ
पोर्टेबल तारामंडल होने से यह किसी भी स्कूल, कॉलेज, साइंस फेयर, संस्थान आदि में ले जाया सकेगा। इससे मौके पर ही विद्यार्थियों को आकाश तथा वहां होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। मूवेबल होने से इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा।
॥पोर्टेबल तारा मंडल बैलून विद्यार्थियों के साथ-साथ विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके उपयोग से विद्यार्थी आकाश में होने वाली खगोलीय गतिविधियों से अवगत होंगे।
– मनीष जैन, क्षेत्रीय अधिकारी, डीएसटी, उदयपुर

भैयाजी सुपरहिट बने सन्नी देओल को डराने आई प्रीटी जिंटा

udaipur_070913_dsc_0766_copy_उदयपुर. भैयाजी सुपरहिट फिल्म की शूटिंग के पांचवें दिन शनिवार को अभिनेता सन्नी देओल थ्रीडी डॉन बनकर सामने आए। देलवाड़ा में देवीगढ़ पैलेस में सन्नी देओल और बिल्डर बने पंकज त्रिपाठी के बीच तकरार के सीन फिल्माए गए। इधर, फिल्म की हीरोइन प्रीति जिंटा भी शनिवार दोपहर उदयपुर पहुंचीं।

बिल्डर को अर्श से फर्श पर पहुंचाने वाले डॉन से विश्वासघात होने पर यह सिचुएशन बनती है। बिल्डर जब डॉन के दरबार में आता है तो घबराया हुआ होता है। डॉन उससे दो सवाल करता है। बिल्डर दूसरे सवाल का सही जवाब नहीं दे पाता और भाग जाता है।

मेट्रो मूवीज के बैनर तले बन रही फिल्म से जाने माने निर्माता महेंद्र धारीवाल के पुत्र चिराग धारीवाल पहली बार निर्माण के क्षेत्र में उतर रहे हैं। निर्देशक नीरज पाठक हैं। फिल्म के प्रेजेंटर जयपुर के सुंदरदास सोनकिया हैं। फिल्म में मुकुलदेव, हेमंत पांडे, विजेंद्र काला के कॉमेडी रोल में हैं। अभिनेता अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े 13 सितंबर को उदयपुर आएंगे। लीड विलेन के रोल में जयदीप अहलावत हैं।
अपराह्न तीन बजे सीन की रिहर्सल ओके होने और सन्नी देओल के एक शॉट के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज उमस से बेहाल सभी को राहत तो मिली लेकिन अफरा-तफरी मच गई। पूरी यूनिट सेट और उपकरणों को भीगने से बचाने के लिए जुट गई। सितारे भी छातों की ओट में आ गए। धूप के बीच हो रही बारिश घंटे भर तक चलती रही।
शॉट नहीं था फिर भी सेट पर पहुंच गईं प्रीति

अभिनेत्री प्रीति जिंटा डबोक एयरपोर्ट से सीधे शूटिंग स्पॉट पहुंच गईं। जबकि उनकी शनिवार को न तो कोई शूटिंग थी न ही यह शेड्यूल। सेट पर आते ही डायरेक्टर नीरज पाठक और महेंद्र धारीवाल के पास पहुंचीं। खुद ही छाता लिए सेट पर सबसे मिलने लगीं। इतने में फोन आ गया तो छाता लेकर टहलते हुए बात करने लगीं। बारिश के दौरान काफी देर तक फोन पर बात करती रहीं। इसके बाद वो सन्नी देओल से भी मिलीं। प्रीति इससे पहले सन्नी के साथ हीरो फिल्म कर चुकी हैं।

 

udaipur_070913_img_9332_ 1185188_470467863051471_27904492_n 1231535_632264326806976_578815259_n 1237056_470467723051485_1733682453_n

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

0

1371899964483udaypur, हिन्दुस्तान जिंक के सभी कर्मचारियों ने उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिया है। कंपनी ने भी उतना ही योगदान सम्मिलित कर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया है।
16 जून, 2013 को उत्तराखण्ड में आये प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा से भारी संख्या में जन मानस, आधारभूत ढांचों तथा संसाधनों का नुकसान हुआ है। हजारों की संख्या में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं तथा उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। इस प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए हिन्दुस्तान ज़िंक के सभी कर्मचारियां ने अपना एक दिन का वेतन दिया है। कंपनी ने भी उतना ही योगदान सम्मिलित कर प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करा दिया है। कुल एक करोड़ रुपये की राषि प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गयी है।
देष के विभिन्न भागों से हर वर्ष एक लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के दर्षन करने जाते हैं परन्तु इस अचानक हुए प्राकृतिक आपदा से हजारांे जाने गई, हजारों की तादाद में लोग बेघर हो गये है तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही हुई ।
हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पाेरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि ‘‘पिछले आठ साल में हुयी ऐसी भयंकर तबाही से विचलित सभी हिन्दुस्तान ंिजं़क के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया। कंपनी ने भी सम राषि का योगदान देकर, एक करोड़ रुपये उत्तराखण्ड सहायतार्थ जमा करा दिया है।’’

अप्राकृतिक मैथुन करने वाला पति गिरफ्तार

imagesउदयपुर। पत्नी के साथ अप्राकृतिक मैथुन करने के मामले में आरोपी को सूरजपोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलपोल हाल जोगीवाड़ा निवासी विजयराज पुत्र हंसराज धोबी पर आरोप है कि वो पिछले लंबे समय से उसकी पत्नी के साथ अप्राकृतिक मैथुन करके मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा दे रहा था। सूरजपोल पुलिस उसे आज न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व एक महिला ने उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक मैथुन करने का मामला दर्ज कराया था। विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति विजयराज धोबी उसके साथ लम्बे समय से अप्राकृतिक मैथुन करता है। विवाहिता से उसकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद विवाहिता व उसका पति विजयराज कोलपोल में अलग से किराए पर रह रहे थे। विवाहिता एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है तथा उसका पति चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मी है। विवाहिता ने घटना की जानकारी उसके पीहर पक्ष को दी। जिस पर पीहर पक्ष ने विवाहिता के साथ सूरजपोल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

अभिजित सावंत और आदित्य ठाकरे ने छात्रों को दी जीत की बधाई

abhijit savantउदयपुर। शिव सेना की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पहले इंडियन आइडल अभिजीत सावंत ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है, क्योंकि वे एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ ही एक अच्छे व्यक्ति भी है, जो देश के अच्छे प्रधानमंत्री भी साबित होंगे। वहीं आदित्य ठाकरे ने समारोह में कहा कि युवा चाहे तो राजस्थान ही नहीं देश का चेहरा बदल सकते है। १८ साल के होते ही अगर युवा वोट डाल सकता है, तो विधायक या सांसद का चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता। सभी युवा तैयार रहे चुनाव आ गए है। ठाकरे और सावंत यहां सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम में आयोजित केंद्रीय छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में शिव सेना की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे, जिनका एयरपोर्ट से यूनिवर्सिटी तक मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में बतौर अतिथि मुंबई के सांसद अनिल देसाई, समाजसेवी जेके तायलिया, छात्र कल्याण अधिष्ठाता दरियावसिंह चूंडावत, कुलपति आईवी त्रिवेदी भी मौजूद थे।
समारोह में अभिजीत सावंत ने मोहब्बतें लुटाऊंगा…, बचना ए हसीनों… सहित कई नगमें सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर अभिजीत सावंत और आदित्य ठाकरे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित पालीवाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिलीप जोशी, दीपक शर्मा और छात्रनेता सूर्यप्रकाश सुहालका ने अभिजीत सावंत और आदित्य ठाकरे का मालाएं और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। यूनिवर्सिटी स्थित सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम छात्र-छात्राओं से खचाखच भरा था।
जगह-जगह स्वागत: एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक शिव सेना की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्षDSC_2240-300x199आदित्य ठाकरे का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भव्य जुलूस के साथ ठाकरे यूनिवर्सिटी स्थित सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम तक पहुंचे। यहां प्रतापनगर चौराहे पर मोहनसिंह राठौड़, खुमानसिंह चूंडावत, प्रकाश प्रजापत, मनोहरसिंह राव, हीरालाल साहू, रणजीतसिंह राठौड़, विनोद प्रजापत, महेंद्रसिंह, करणसिंह ने आदित्य ठाकरे को पगड़ी व मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
कई जगह लगा जाम :आदित्य ठाकरे जुलूस के रूप में एयरपोर्ट से रवाना हुए, तो सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला उसमें शामिल था। देबारी, प्रतापनगर, सुंदरवास, ठोकर चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड पर जगह-जगह जुलूस के कारण जाम लग गया। इस कारण पुलिस को काफी मशक्कत करते हुए यातायात को बहाल कराना पड़ा।

बिस्तर समेत उठा ले गया बच्ची को पैंथर

Panthera_pardus_-Ngala_Game_Reserve_Limpopo_South_Africa_-with_kill_in_tree-8-300x199उदयपुर। जावरमाइंस थाना क्षेत्र के सिंघटवाड़ा थड़ा कृष्णापुरा गांव से बीती रात एक पैंथर घर के आंगन में परिवार के साथ सो रही नौ वर्षीय बच्ची को बिस्तर समेत उठा ले गया। यह भयानक दृश्य उसका बड़ा भाई अनिल देख रहा था, लेकिन डर के मारे वह किसी को कुछ बता नहीं पाया। सुबह पांच बजे उसने उठकर पिता को इसकी जानकारी दी। पूरा परिवार जाग गया और हल्ला मचाया। पूरा गांव एकत्र हुआ। सुबह छह बजे थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद तलाश शुरू हुई और घर से करीब डेढ़ किलो मीटर दूर जंगल में बच्ची का अधखाया शव मिला, जिसे देखकर सभी का दिल दहल गया।
सूत्रों के अनुसार सिंघटवाड़ा थड़ा कृष्णापुरा गांव में पदमा मीणा का परिवार घर के आंगन में सो रहा था। पदमा के पास उसकी पत्नी, बेटा अनिल, बेटी दुर्गा और छोटी बेटी सो रही थी। रात करीब एक बजे पैंथर आया, जो नौ वर्षीय दुर्गा को बिस्तर समेत खींचने लगा। इस दौरान उसका बड़ा भाई अनिल जाग गया, लेकिन पैंथर को देखकर वह सहम गया। वह इतना डर गया कि परिजनों को उठा भी नहीं सका। सुबह पांच बजे उसने पिता को बताया कि दुर्गा को पैंथर उठाकर ले गया है।
हल्ला मचा, गांव जगा
अनिल द्वारा रात की घटना बताते ही पूरा परिवार जोर-जोर से रोने लगा। इससे पूरा गांव जाग गया और पदमा के घर के बाहर एकत्र हो गया। ग्रामीणों की टोलियां जंगल में दुर्गा की तलाश के लिए निकल गई। सुबह छह बजे जावरमाइंस थाने में सूचना दी गई। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ दुर्गा की तलाश करने लगी। करीब सात बजे पदमा के घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में दुर्गा का आधा शव पड़ा मिला, जिससे देखकर सभी के रौंगटे खड़े हो गए।
ग्रामीणों में रोष
ग्रामीणों ने बताया कि दो पैंथरों के गांव के आसपास घूमने की जानकारी वन विभाग को कुछ समय पूर्व दी गई थी। दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने पैंथर को गांव के आसपास देखा था, लेकिन वन विभाग की अनदेखी के कारण पैंथर बच्ची का शिकार कर गया। पुलिस ने देवपुरा डिस्पेंसरी में मृत बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
चेता वन विभाग
कृष्णापुरा गांव में पैंथर द्वारा बच्ची को मारने की घटना के बाद वन विभाग के विनोद रॉय के नेतृत्व में वनकर्मियों का एक दल वहां पहुंचा है, जो गांव के आसपास पैंथर को पकडऩे के प्रयास कर रहा है। वन कर्मियों ने जंगल में पैंथर को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए हैं, और वहां बकरे भी
बांधे गए हैं।
:पैंथर को पकडऩे के लिए पिजरे लगा दिए गए है और गांव वालों की सुरक्षा के सभी इंजाम कर दिए गए है। सोमवार को कलेक्टर से बात कर बीपीएल परिवार होने के कारण मुआवजा दिलाया जाएगा।
-हरिणी वी, डीएफओ, उदयपुर