सड़कों पर दिखी युवाओं की शक्ति : छात्र संघ चुनाव में नामांकन ।

_DSC1848
उदयुपुर । सुखाडिया विश्व विद्यालय के छात्र संघ चुनावों में नामांकन भरने की प्रक्रिया आज संपन्न हो गयी नामांकन भरने के दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन और दम ख़म जम कर दिखाया और अपनी रैलियों में छात्रों की खासी भीड़ जुटाई। मुहूर्त के अनुसार तीनों संगठनों के अध्यक्ष पद के दावेदारों ने तय समय पर केन्द्रीय छात्र संघ कार्यालय में चुनाव अधिकारी दरियाव सिंह चुण्डावत के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया इसके अलावा अन्य पदों के उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

इन्होने किया नामांकन :
चुनाव अधिकारी दरियाव सिंह चुन्न्दावत ने बतया की केन्द्रीय छात्र संघ के कार्यालय में पांच पदों के लिए नामांकन भरे गए और व् संघटक कोलेज में प्रतिनिधियों ने सम्बंधित आर्ट्स साइंस कोमर्स आदि कोलेजों में ही नामांकन दाखिल किये नामांकन भरने वालों में –
विश्व विद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए अमित पालीवाल, जितेन्द्र सिंह शक्तावत व् श्रीकांत श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया ।
उपाध्यक्ष पद के लिए – यशवंत चौधरी व् सुरभि जैन ।
महासचिव पद के लिए – प्रेम खरादी रेनू कुमारी , व् सुधा कुमारी जाट ।
संयुक्त सचिव के लिए – विजय प्रकाश गुर्जर, सुनील कल्याण ।

_DSC1830

संघटक कोलेजों में प्रतिनिधियों ने नामंकन दाखिल किये :
छात्र संघ आर्स कोलेज –
अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चन्द्र खाट , प्रिंस चौधरी, विनिराम मीना व् सुनील कुमार मीणा ।
उपाध्यक्ष पद के लिए – चन्द्र प्रकाश निर्विरोध ।
महासचिव पद के लिए- अम्बालाल कटारा, पुष्कर लाल मीणा , ।
संयुक्त सचिव पद के लिए – केसर सिंह देवड़ा निर्विरोध ।
कोमर्स कोलेज :
अद्यक्ष पद लिए – निशांत सरमा , मयूर ध्वज सिंह व् विनीता परमार ।
उपाध्यक्ष पद के लिए – ॐ प्रकाश मेनारिया व् दीपक सोनी
महासचिव पद के लिए – अविनाश यादव, राहुल |
संयुक्त सचिव पद के लिए – आशीष परमार व् गौरव कुमार साल्वी ।
विधि महाविद्यालय :
अध्यक्ष पद के लिए अक्षय कुमार सिंह, आराधना राठोड, सूर्य राज सिंह बाघेला ।
उपाध्यक्ष पद के लिए – नरेन्द्र रावत निर्विरोध ।
महासचिव पद के लिए निधि तिवारी निर्विरोध ।
व् सयुक्त सचिव पद के लिए डाल चंद भी निर्विरोध ।

_DSC1866

विज्ञान महाविद्यालय :
अध्यक्ष पद हेतु – अरविन्द देव सिंह चुण्डावत, प्रमोद कंसारा , भुवन दाधीच, भेरू लाल जाट , महेन्द्र कुमार मीणा , रोहित सुथार , हिमांशु व्यास , हीरा लाल धाकड़ , ।
उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक कमार , मनोज कुमार , मीनाक्षी, विनोद कुमार ,
महासचिव पद के लिए – नीरज पाटीदार, पुष्कर लाल साल्वी, राहुल चंदेल ।
संयुक्त सचिव पद के लिए – पंकज प्रजापत, भावेश कालरा ।
इसके अलावा विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए साइंस से सात आर्स से चार कोमर्स से सात , व् विधि महाविद्यालय से चार प्रतिनिधियों ने नामांकन दाखिल किया है |
ढोल नगाड़ों पटाखों से आये नामांकन भरने :
छात्र संघर्ष समिति , एबीवीपी और एनएसयुआई के प्रत्याशी पुरे लवाजमे के साथ नामांकन भरने के लिए आये और जो मुहूर्त के हिसाब से पहले नामांकन जमा करा वो बाद में शक्ति प्रदर्शन के लिए फिर कोमर्स कोलेज तक अपने समर्थकों के साथ आये ।
सीएसएस के अमित पालीवाल शुभ मुहूर्त के हिसाब से सुबह १०.३० बजे ही अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर के चले गए और बाद में पुरे लवाजमे के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए पटाखों के शोर गुल के बिच यूनिवर्सिटी रोड नागदा रेस्टोरेंट से रवाना हुए और आर्स कोमर्स कोलेज साइंस कोलेज और छात्र संघ कार्यालय के बहार बीएन रोड तक रैली के रूप में आये ।
एबीवीपी की रैली भी इंद्र प्रस्थ प्लाज़ा से सुबह १०.३० पर रवाना हुई और पूरी शक्ति के साथ छात्रों के झमघट के बिच एबीवीपी के प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह शक्तावत नामांकन दाखिल करने पहुचे।
एन एस यु आई के प्रत्याशी श्रीकांत श्रीवास्तव भी पुरे दम ख़म के साथ ढोल नगाड़ों और आतिश बाजी के बिच आनंद प्लाज़ा से जुलुस के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुचे।
अध्यक्ष पद के उम्मीद वारों के साथ साथ ही अन्य पदों के उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन दाखिल किये ।

यूनिवर्सिटी से बीएन तक जाम की स्थिति :
सुबह १० बजे से यूनिवर्सिटी रोड से बी कोलेज रोड तक जाम की स्थिति बनी हुई है। छात्रों के जुलुस की वजह से दुर्गा नर्सरी रोड और कुमारों भट्टे पर तो घंटों घंटो तक जाम लगा रहा। हालाकिं यातायात पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे लेकिन फिर भी दिन तक जाम की स्थिति नहीं संभली।

केम्पस पुलिस छावनियो में तब्दील :
कोमर्स कोलेज साइंस कोलेज और केन्द्रीय छात्र संघ चुनाव कार्यालयों के बाहर पुलिस का खासा बंदोबस्त रहा पिछले दिनों छात्रों में आपस में लाते घूसों और लड़ाई के चलते पूरा एरिया पुलिस छावनी में तब्दील था सभी थानों के थाना अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी यही तैनात थे। चुनाव कार्यालय के बहार किसी भी संगठन को ज्यादा रुकने और हो हल्ला करने की इज़ाज़त नहीं दी गयी और नामांकन भरने के लिए ही सिमित लोगों को प्रवेश दिया गया ।

क्योंकि रक्षा बंधन है ख़ास तो क्यों न दमके बहनों का रूप – NICC BEAUTY TIPS

384684_303326706364281_1811037027_n
Director NICC Sweeti chhabra

उदयपुर। रक्षा बंधन के मोके पर एन आई सी सी की डायरेक्टर स्वीटी छाबडा बहनों के लिए कुछ खास टिप्स बता रही है । जिससे बहनों का रक्षा बंधन त्यौहार आपके दमकते रूप से और खिल उठे और अपने व्यक्तित्व के साथ साथ रूप बो भी सवारें आप ताकि बन जाएं त्यौहारों की शान |
त्यौहार के आते ही आप घर के ढेर सारे कामों में व्यस्त हो जाती है ऎसे में खुद के लिए समय ही नहीं बचता। लेकिन यहां हम आपको बता रहें है कि महज 5 मिनट में अपना रूप निखारें सकती हैं और इस रक्षाबंधन पर एक अलग लुक पा सकती हैं जिससे सबकी नजरें आप पर ही ठहरे जाएं। तो गौर फरमाईये-

 

 

 

 

 

 

16अगर आप गहरे रंग रूप वाली, गोरी, सावंली, मोटी, लम्बी, पतली मोटे होठों वाली हर तरह की लडकियां सुंन्दर मानी जाती हैं। बस, फर्क इतना सा है कि उन्हें अपने रूप-रंग से जुडे दर पहलू पर नाज होता है। हर कमी को छुपाया जा सकता है।

सबसे पहले तो जो खुद पर सूट करे, वो पहनें। अपने बेसिक स्टाइल को दोहराते रहें, सिर ऊंचा और पीठ सीधी करके चलें। इस कॉन्फिटेंन्स के साथ जो आपको खूबसूरत ना माने ले, उसका सौन्दर्यबोध संदिग्ध होगा। आप अपने आपको आइने के सामने देखें और सोचें कि आपका कलर यलो, नहीं फेयर है। आपको कोई काला नहीं कह सकता, कलर भी तो चॉकलेटी हो सकते हैं।

अगर आपको कोई मोटा कहता है तो उसकी बात पर बिल्कुल ध्यान ना दें। आप मोटी नहीं हेल्दी हैं तो अगली वार जब खुद की व्याख्या करनी हो, तो इस ख्याल से कीजिएगा कि आपकी गहरी आंखों वाली आकर्षक मुस्कुराहट की स्वामिनी हैं। आपके जैसे ओर कोई नहीं और नहीं आपके जैसा दिखना आसान काम है।

स्टाइल में रहने का मतलब यह नहीं कि आप ढेर सारे कपडों को खरीदना होता, रूचिपूर्ण तरीके से त्यौहार पर तैयार होने से भी व्यक्ति सौम्य लगता है और जो आपमें खूबियाँ है उन्हें निखारें।

अगर बालों में ऑयल लगा हैं और भाई को राखी बांधने आपको अपने पीहर जाना है तो ऑयली बालों को लेकर परेशानी मत हों, आप सिर्फ 2-3 मिनट में आपकी ये मुश्किल दूर हो सकती है। सिर झुकाएं और बालों को पलटकर अच्छी तरह से ब्रश करें। इसके बाद आप चाहे तो हल्का सा पफ बनाकर जूडा बांध लें या क्लचर या बनाना पिंन लगा सकतीं हैं।

त्यौहारों के मौके पर अगर आप एकदम बोल्ड लुक चाहती हैं। तो मेकअप में सिलीकॉन लिक्विड फाउन्डेशन का इस्तेमान करें क्योंकि सिलीकॉन लिक्विड फाउन्डेशन मॉइश्चराइजर बेस्ट होता है। फाउन्डेशन लगाने के बाद स्किन टोन के हिसाब से लूज पाउडर का यूज करें।

आंखों का मेकअप –
आंखों के मेकअप के लिए क्रीम बेस्ड आईशैडो का इस्तेमाल करें। आंखों को हाईलाइट करने के लिए आईब्रो बॉल या आईब्रो बोन पर लाइट पिगमेंट्स का 18इस्तेमाल होता है। गि्लमर स्टिक आईलाइनर लगायें फिर मस्कारा लगायें। मस्कारा लगाने से पहले आईश्लैश को कर्ल करें।

होंठों का मेकअप-
होंठों के मेकअप को हाईलाइट करने के लिए ड्रेस से मैंचिन्ग करता हुआ डार्क कलर के लिए लाइनर से होंठों की आउटलाइन करें, फिर लिपस्टिक लगायें। अगर आईस का मेकअप हैवी कर रखा है तो होंठों का मेकअप लाइट होना चाहिए।

 

 

 

हेयर स्टाइल-
20सबसे पहले बालों को दो भागों में बांट लें।
आगे के बालों में हेयर स्प्रे लगाएं और फ्लैट लुक देते हुए क्लिप की सहायता से साइड में पिन करें।
अब पीछे के बालों को कर्लिंग रॉड की सहायता से कर्ल करें। जब बालों में वेव्स अच्छी तरह से आ जाएं तब बालों को पिन की सहायता से हाफटाई करे लें। अगर आप सिम्पल लुक में रहना चाहती हैं तो बालों को ऎसे ही रहने दें, अगर आप किसी पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं तो आर्टिफिशयल हेयर एक्सेसरीज से बालों को सजाएं।

हार के डर और धनबल के अभाव में चुनाव नहीं लड़ा दिनेश भोई

परीक्षा में फैल होने की गलत सूचना देकर किया गुमराह

1149005_10200405891450463_877790666_nउदयपुर। आगामी 24 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनावों से पूर्व एक चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस चुनाव में उम्मीदवारी करने वाले एक प्रत्याशी ने हार के डर और धन बल के नहीं होने की वजह से अपना नाम वापस लेने के लिए एक कहानी रच डाली।

जी हां आपको भी सुनकर आश्‍चर्य होगा पिछले वर्ष खुद की अलग ही पार्टी डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स सोसायटी खोलकर दूसरे छात्रसंगठनों का मुकाबला करने वाले दिनेश भोई ने हाल ही में अपने साथियों के साथ एनएसयूआई ज्वाईन की थी। पता चला है कि एनएसयूआई के एक बडे़ पदाधिकारी ने दिनेश भोई और उनके समर्थकों को कहा था कि तुम चुनाव की तैयारी करों पैसा हम भिजवा देंगे। लेकिन चुनाव की तारीख आने के बाद भी जब पैसा इन लोगों के पास नहीं पंहुचा तो अचानक दिनेश भोई के फैल होने की सूचना मीडिया में आ गई और इसे ही चुनाव नहीं लड़ने का मुख्य कारण बताया गया।

अब यहां यह सवाल खडा हो जाता है कि परिणाम आने से पूर्व कैसे फेल होने की पुष्‍टि हो सकती है। इन सब सवालों पर जब दिनेश भोई से जानकारी ली गई तो वह सभी को टालते हुए अपनी सफाई देते नजर आए।

VEDANTA KHUSHI: KOYAL IS MY FIRST CHILD

Story 21

Radheshyam works as an auto-rickshaw driver in Mumbai. He meets different people every day and some talk nicely to him and some are rough and rude. He is not bothered as he knows his profession does not engage with nice people all the time.
His auto looks like others and like many auto-rickshaw drivers Radheshyam sings while driving. He has a picture of a cute girl placed in his auto and while driving he keeps looking at her. Out of curiosity I asked him, “she is your daughter, right”. He smiled, “she is my FIRST CHILD, Koyal”. First child, I smiled, how many children do you have? I asked him. “I have only one child and Koyal is my first child”. “So how long you have been married”, I asked him. “I am not married. Actually I was married but not married now. My wife left me just two years after the marriage”, Radheshyam was smiling and talking. People often smile while talking about this state of mind. His smile had satisfaction and contentment of coming back to single status, the bachelorhood, but then this child.
Radheshyam was ready with a reply, “sir, I have adopted Koyal and she is my life-support. She does not know she has been adopted and I don’t tell her also. Why should I? I adopted her just 2 months after my wife left”. But my question was why he is saying “Koyal is the first child”. “Sir, I am adopting another child, this time a boy to complete my family. And the adoption is going to happen very soon. My mother and father take care of Koyal and they are keen to have one more adoption. I am their own son and they want to see me happy. Koyal has put life in my parents who were shattered the day my wife left me. Now they spent most of the time playing with her.”
“But what about your marriage”, I asked Radheshyam. “Sir, marriage is not on cards, I love this bachelorhood and he laughed.”
I was supposed to travel by cab and as it was getting late, I travelled by auto, never thought life comes across with such experiences in such beautiful way. Radheshyam dropped me at my destination but kept me thinking, “we do discussions and debates and deliberations but here people lead simple life and have their own way of streamlining their lives.”
I was seeing “VEDANTA KHUSHI” being implemented.

छात्र संघ चुनाव में भाटा जंग हुई तो पुलिस ने जमाई लाठियां

_DSC7375
उदयपुर| सुखाडिया विश्व विद्यालय छात्र संघ के चुनाव में वोटरों को लुभाने के चक्कर में छात्र संगठन आमने सामने हो गए और पथराव व् आपस में हाथापाई तक की नोबत आगई जिसको शान्त करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। एबीवीपी के नि वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष पंकज बोराणा और एबीवीपी प्रत्याशी जितेन्द्र शक्तावत के अन्य समर्थक साइंस कोलेज से छात्रों को फिल्म दिखाने के लिए बस में बैठा कर पीवीआर ले जा रहे है थे जिसका विरोध वहां मोजूद छात्र संघर्ष समिति के प्रत्याशी और पदाधिकारी सूर्य प्रकाश सुहालका, दिलीप जोशी आदि ने छात्रों को बस में बैठने से रोक तो पंकज बोराणा व् एबीवीपी के छात्र नेताओं से संघर्ष समिति की झड़प हो गयी और बात आपस में कोलेज गेट के बाहर ही हाथापाई तक पहुच गयी पुलिस के बिच बचाव करने पर कुछ छात्र पुलिस जवानों से उलझ पड़े इस के बाद मोके पर पहुचे भूपालपूरा थाना अधिकारी ने एबीवीपी व् छात्र संघर्ष समिति के छात्रों पर लाठिया बरसाते हुए वह से भगाया, पुलिस द्वारा की गयी लाठी चार्ज में कुछ छात्रों को हलकी चोटें आई । बाद में मोके पर पहुचे डिप्टी दयानंद सारण ने समझाइश करते हुए मामला शांत किया। समझाइश के बाद लेकसिटी मॉल में आईनोक्स में फिल्म दिखाने को लेकर भी दोनों संगठनों के छात्र आपस उलझ गए जो बाद में लेक सिटी मॉल में भी पुलिस जाब्ता लगाना पड़ा , उधर छात्र संघर्ष समिति और एबीवीपी दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ भूपालपूरा थाने में मामला दर्ज कराया है |

_DSC7417

 

छात्र संघर्ष समिति का आरोप :
छात्र संघर्ष समिति के दिलीप जोशी , सूर्य प्रकाश सुहालका ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के पंकज बोराणा और व् अनन्य पदाधिकारी चुनाव में होने वाली संभावित हार से बोखला कर ऐसी ओछी हरकतें कर रहे है । जब की तय है की हमारी झीत पक्की है| और साइंस कोलेज में हमारे समर्थक छात्रों को जबरदस्ती बस में बैठा कर फिल्म दिखाने ले जारहे थे जब की छात्र जाना नहीं चाहते थे, हमारे विरोध करने पर एबीवीपी द्वारा बाहर से लाये गए गुंडा तत्वों ने हमारे समर्थकों के साथ मार पिट की और भाग गए बाद में विरोध करने पर मोजूद पुलिस ने हम पर ही लाठी चार्ज कर दिया।

एबीवीपी का आरोप :
एबीवीपी के पंकज बोराणा ने छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है, की हम हमारे समर्थकों को साइंस कोलेज से बस में बैठा कर आउटिंग के लिए ले जारहे थे की छात्र संघर्ष समिति के दिलीप जोशी सूर्य प्रकाश सुहालका व् अन्य लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया और हम से झड़प करने लग गए इस पर पुलिस ने उन लोगों का पक्ष लेते हुए हम पर पथराव शुरू कर दिया व् हमारे बुलाने पर आये युवा मोर्चा के अध्यक्ष जिनेन्द्र शाष्त्री की कार का कांच भी फोड़ दिया ।

इधर पुलिस ने आरोप लगाया है की दोनों संगठनों के समर्थक आपस में भीड़ गए थे जिसको शांत करने के लिए पहुचे पुलिस कर्मियों से भी हाथा पायी करने लगे जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पढ़ा ।

 

_DSC7431 _DSC7380 _DSC7426 _DSC7428

लग गई महबुब की मेहन्दी

mehndi ki rasm me mojud nav vadhue
उदयपुर,दाऊदी बोहरा जमात का 18वां सामुहिक निकाह का आयोजन 17 अगस्त (शनिवार) को होगा इसके अन्तर्गत गुरूवार को सामुहिक मेहन्दी बोहरा यूथ पब्लिक स्कूल में अदा की गई इससे पहले वजीहपुरा मस्जिद में खुशी की मजलिस का आयोजन हुआ।
यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता अनिस मियांजी ने बताया कि 3 दिवसीय 18वें सामुहिक निकाह के आयोजन के तहत बुरूवार को बोहरा यूथ पब्लिक स्कुल में सामुहिक मेहन्दी की रस्म का आयोजन हुआ जिसमें सभी दुल्हनों ने अपने-अपने हाथों में अपने महबुब की मेहन्दी लगाई। शनिवार को स्वप्नलोक में 12 जोड़े निकाह कुबुल कर जिंदगी भर साथ निभाने का वादा लेंगे। जिसके बाद सामुहिक बारात स्वप्नलोक से रवाना होकर बस्तीराम जी की बाड़ी, बोहरवाड़ी के मौहल्ले में होती हुई रसुलपुरा मस्जि़द के बाहर जाकर सम्पन्न होगी। जहां बारात का भव्य स्वागत होगा। 17 तारीख की शाम को ही फील्ड क्लब में प्रीतिभोज समारोह एवं आर्शीवाद समारोह का आयोजन होगा।

bohra smaj  ki mahilae nav vadhuo ke sath samuhik mhendi ki rasm  me (2)

सामुहिक भागीदारी से विद्यापीठ को अग्रणी बनाने का संकल्प

IMG_6935
उदयपुर, राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक शिक्षाविद साहित्यकार महर्षि प. जनार्दनराय नागर की 16 वीं पुण्यतिथी शुक्रवार को विद्यापीठ के विभिन्न विभागों मे उन्हे श्रद्धापुर्वक याद करके उनकी प्रतिमा को पुष्पाजंली अर्पित की गयी। मुख्य कार्यक्रम प्रतापनगर स्थित प्रशासनिक भवन उनकी प्रतिमा को पुष्पाजंली एवं संगोष्ठी में मुख्य अतिथि चांसलर प्रो.भवानीशंकर गर्ग ने कहा की मेवाड़ में शिक्षा का प्रचार-प्रसार एवं समाज सेवा में प. नागर की महत्वपुर्ण भुमिका रही प. नागर का अध्यात्म जीवन के अर्थ की व्याख्या करता है, नागर का अध्यात्म संजीवनी के समान है धन, कीर्ती एवं भोग के तड़पते मानव के जीवन के लिये अमृत की शितलता है अध्यक्षता करते हुये कुलपति पो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया की स्वतंत्रता संग्राम के दोरान उंन्हौने जन जन को शिक्षित करने का आन्दोलन चलाया। उनका दृढ़ विश्वास था कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है, संगोष्ठी का संचालन सचिव डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना ने किया। इस अवसर पर सुभाष बोहरा, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. पंकज रावल. जितेन्द्र सिंह चुण्डावत, कृष्णकान्त नाहर, नजमुद्दीन, राजेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, शैतान सिंह झाला, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रमजीवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीन डॉ. सी.पी. अग्रवाल ने कहा की प. नागर ने राष्ट्र भाषा हिन्दी के माध्यम से स्वाधीनता संग्राम में योगदान दिया। डीन आर्टस डॉ. सुमन पामेचा ने कहा की नागर के साहित्य को उनके सामाजिक सरोकारो का प्रतिनिधित्व बताया। इस अवसर पर सहायक कुल सचिव रियाज हुसैन प्रो. गीरीश नाथ माथुर प्रो. बी.एल. फड़िया, प्रो. एस.के.मिश्रा, डॉ. मलय पानेरी, डॉ सुनिता सिंह , डा. मुक्ता शमा्र डा. हेमेन्द्र चौधरी , डॉ धीरज शर्मा , डॉ. यूवराज सिंह राठौड़ ने श्रद्धान्जली अर्पित की।
इसी तरह पंचायत युनिट डबोक परिसर मे लोकमान्य तिलक कॉलेज में प. नागर के ग्रन्थों का पुजन कर उनको नमन किया। डॉ. अधिष्ठाता महोदय शशि चितोड़ा, डॉ. कैलाश चौधरी, डॉ. सरीता मेनारिया, श्री प्यारेलाल जी नागदा, श्री रामसिंह जी राणावत, सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने याद किया। विद्यापीठ कुल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष बौहरा तथा महामंत्री डॉ. हेमशंकर दाधीच सहित कर्मचारीयों ने जन्नु भाई को याद कीया।

जश्न ए आज़ादी के रंग

0
  • भारत अपनी आज़ादी की 67वीं वर्षगांठ मना रहा है. देश भर में आज़ादी का जश्न मनाया जा रहा है. हैदराबाद में मोटरसाइकिल चालक टी पी वेंकट राव अपनी रॉयल एन्फील्ड को सजा-धजा कर सड़कों पर दौड़ाते हुए. वेंकट राव ने इस मौक़े पर एकता, अपराध नियंत्रण और विश्वशांति का संदेश देने के लिए देश भ्रमण का कार्यक्रम बनाया है.
    1
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में स्कूली बच्चे.
    2
  • दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में इस मौक़े पर लालबाग़ फ्लावर शो का आयोजन हुआ जहां एक नौका पर भारत का राष्ट्र ध्वज बांधा गया. इस आयोजन में छह सौ से ज्यादा क़िस्म के फूल प्रदर्शित किए गए थे.
    3
  • उत्तर भारतीय शहर चंडीगढ़ में आज़ादी के जश्न की दीवानगी इस युवती के चेहरे पर पेंट किए गए तिरंगे के रूप में नज़र आ रही है.
    4
  • उत्तर भारतीय शहर शिमला में तिरंगे और गांधी टोपी में सजे-धजे बच्चे राष्ट्र ध्वज के साथ नज़र आ रहे हैं.
    5
  • 6
  • और ये है पुरी के समुद्र तट पर रेत शिल्पी सुदर्शन पटनायक की स्वतंत्रता दिवस पर बनाई कलाकृति.

एकता की घोषणा के बाद राजस्थान में भी रिलीज हुई वन्स अपोन ए टाइम

ekta2
उदयपुर । करणी सेना राजस्थान द्वारा जोधा.अकबर धारावाहिक के विरोध में बालाजी टेलीफिल्म्स की अक्षय कुमार अभिनीत श्वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दुबाराश् को राजस्थान में रिलीज नहीं करने देने की धमकी के बाद एकता कपूर ने आज जयपुर पहुंचकर श्री करणी सेना के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह कालवी से मुलाक़ात की और दोपहर में टोंक रोड स्थित एक पांचसितारा होटल में पत्रकारों से बातचीत कर अपने धारावाहिक जोधा.अकबर से सम्बंधित आपत्तियों को दूर करने की घोषणा कीण् एकता ने कहा कि इस धारावाहिक का नाम बदला जाएगा एवं इसके पात्रों के नाम भी परिवर्तित किये जायेंगें और यदि जीटीवी इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो बालाजी टेलीफिल्म्स इस धारावाहिक के निर्माण से अपने को अलग कर लेगाण् पत्रकार वार्ता में श्री करणी सेना के पदाधिकारी भी मौजूद थेण् एकता ने अपने धारावाहिक से राजपूत समाज को पहुंचे दुःख के लिए माफ़ी भी मांगीण् लोकेन्द्र सिंह कालवी ने पत्रकारों से कहा कि हम एकता कपूर के आश्वासन से संतुष्ट हैं और इस फिल्म का विरोध तत्काल वापस लेते हैंण् जोधा.अकबर धारावाहिक के नाम बदलने तक हम इसका विरोध करते रहेंगेंण् इस अवसर पर मौजूद फिल्म वितरक संजय चतर ने बताया कि एकता व् श्री करणी सेना के साथ समझोते के बाद दोपहर में ही राजस्थान के करीब अस्सी स्क्रीन पर फिल्म शुरू हो गई हैण्

देहात कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी ने किया ध्वजारोहण

100_6775
उदयपुर , स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अमल का कांटा सूरजपोल स्थित कार्यालय पर 15 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनोहरलाल औदीच्य ने ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामी ली।
देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी औदीच्य ने कहा कि आजादी के संधर्ष के बाद पहली बार कांग्रेस संगठन द्वारा पहल करते हुए स्वतंत्रता सेनानी को मान सम्मान देते हुए उनके हाथों से ध्वजारोहण कराने का जो निर्णय लिया गया है उससे आने वाली पीढी नई प्रेरणा लेगी। स्वतंत्रता बडे संघर्षो के बाद हासिल की गई है इसकी गरिमा तथा देश के आत्मसम्मान हेतु नेताओ के साथ युवा पीढी को भी कंधे से कंधा मिलाकर विदेशी ताकतो का मजबूती से मुकाबला करना है।
इस अवसर पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो को देखकर मन श्रद्धा से भर जाता है। उन्होनंे आजादी के संघर्ष में शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी से आज हम आजाद हिन्द में अपने कानून द्वारा शासन कर रहे है। उन्होनंे कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि जनकल्याणकारी येाजनाओं के माध्यम से आम आदमी के दुख दर्द करने मे आगे आये। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो के आदर्शो से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्यकर्ता काम करें तथा व्यक्ति एवं पार्टी से बडा देश को समझे।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, प्रदेश कांग्रंेस सचिव गोपाल शर्मा, महामंत्री मथुरेश नागदा, ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह झाला, फल सब्जी मण्डी चेयरमेन मोडसिंह सिसोदिया, दयालाल चौधरी, सचिव देवेन्द्र मीणा, धर्मसिंह सुहालका, पूर्णिमा मेनारिया, चन्दा सुहालका, प्रदीप त्रिपाठी, राजकुमार जैन, जगन्नाथ शर्मा, महेन्द्र डामोर, नजमा मेवाफरोश, शिवराजसिंह धाबाई, मीरा वैष्णव आदि मौजूद थे।