ट्रक की टक्कर से दो युवतियों की मौत

accident-victims1

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी स्थित रिको औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार शाम को कंपनी में छुट्टी के बाद अपने घरों को लौट रही दो युवतियों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मादड़ी स्थित पायरोटेक की टेमसंग कंपनी में काम करने वाली भीलवाड़ा हाल भुपालपूरा महाराष्ट्र भवन के पास निवासी श्रुति (22) पुत्री भूपेंद्र त्रिवेदी और इसकी एक साथी कुंभानगर चित्तौड़ हाल मादड़ी निवासी प्रियंका (24) पुत्री अरूण त्रिपाठी, दोनों कंपनी में काम खत्म कर घर जा रही थी। उसी दौरान रोड नंबर दो पर स्थित बिनानी सीमेंट के गोदाम के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी सवार दोनों लड़कियों को कुचल दिया। चालक, आगे निकलने के बाद ट्रक को खड़ा कर खलासी के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर थानाधिकारी, डिप्टी अनंत कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तेजराजसिंह भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका-मुआयना कर दोनों युवतियों के बिखरे हुए शवों को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। दोनों की युवतियों के परिजनों के आने पर दोनों को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे में कर्मचारी की मौत पर टेमसंग कंपनी के अधिकारियों ने आज कंपनी में अवकाश रखकर शोक व्यक्त किया।
मुर्दाघर के बाहर गमगीन माहौल : आज सुबह पोस्टमार्टम के समय एमबी अस्पताल के बाहर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इन युवतियों के परिजन वहां पर फूट-फूट कर रो रहे थे, जिन्हें परिचित व रिश्तेदार ढांढ़स बंधा रहे हैं।
बीस लाख की शराब जब्त, दो गिरफ्तार
उदयपुर। खेरवाड़ा पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रही 20 लाख रुपए की शराब पकड़ते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी (ग्रामीण) सुधीर जोशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खेरवाड़ा क्षेत्र से अवैध रूप से एक शराब से भरा ट्रक जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने खेरवाड़ा थानाधिकारी हजारीलाल ने मय टीम के साथ परबीला कट के पास उदयपुर से गुजरात जाने वाले रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक को पुलिस ने रूकवा कर तलाशी ली, तो उसमें शराब के कर्टन भरे थे। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम कोट थाना हथीन पलवल हरियाणा निवासी हन्नान पुत्र इजराइल मेव व खलासी पंचगावा तावडु जिला नूह मेवात हरियाणा निवासी इकबाल पुत्र मोहर खां मेव बताया। ट्रक में विभिन्न कम्पनियों के कुल 871 कार्टून हरियाणा निॢमत अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक में भरी शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ में आई शराब करीब 20 लाख रूपए मूल्य की है।

कटारिया के समर्थन में एक जून को जेल भरो आंदोलन

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा उदयपुर देहात की बैठक पार्टी कार्यालय पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष महेंद्र औदिच्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत, महामंत्री रोशनलाल जैन एवं जिला उपाध्यक्ष नाथूलाल जैन बतौर अतिथि मौजूद थे।
जिला मंत्री सुरेश पटेल ने बताया कि सीबीआई द्वारा सोहराबुद्दीन प्रकरण में विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया को राजनैतिक दुर्भावना के चलते फंसाया गया है। इसके विरोध में संगठन की ओर से एक जून को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में भाजपा नेता शांतिलाल चपलोत, सुंदरलाल भाणावत, महेंद्र औदिच्य आदि ने विचार रखे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहब्बतसिंह राव, जिला मंत्री प्रकाश डांगी, महेंद्रसिंह सांखला, विक्रांत कोठारी, नेपालसिंह, जिला कोषध्यक्ष अनिल जारोली एवं कुराबड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह , भबराना मंडल अध्यक्ष केशरसिंह सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कटारिया प्रकरण में जैन समाज के आंदोलन को समर्थन
उदयपुर। श्री महावीर जैन परिषद द्वारा प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया और मार्बल उद्यमी विमल पाटनी को गलत तरीके से आरोपी बनाए जाने के विरोध में आगामी 31 मई को जिला कलेक्ट्री पर होने वाले आंदोलन में सहभागिता के लिए गुरुवार को संयोजक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में आकाश वागरेचा, कुलदीप नाहर, सुरेश आंचलिया, नितुल चंडालिया, गुणवंत वागरेचा ने खेरोदा, भींडर व कानोड़ में जैन समाज से जनसंपर्क किया। क्षेत्र में जैन समाज के पदाधिकारियों ने आंदोलन में भाग लेने का वादा किया।

पत्रकारों का सम्मान

उदयपुर, विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आयोजित इस पत्रकार सम्मान समारोह में इस वर्ष राजसमन्द जिले के चयनित पत्रकारों का सम्मान होगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुनीष अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार एवं संवाददाता पंजाब केसरी करेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्री नन्दलाल, ़क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं मुख्य अतिथि श्री वासुदेव देवनानी, विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री होंगे।

पाटनी को अग्रिम जमानत से जैन समाज में हर्ष

vimal patniउदयपुर, 24 मई। श्री महावीर जैन परिषद द्वारा सीबीआई द्वारा सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में संस्था के प्रेरणा पाथेय एवं प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया और मार्बल उद्यमी विमल पाटनी को गलत तरीके से आरोपी बनाए जाने पर विरोध किया था और आगामी 31 मई को जिला कलेक्ट्री पर होने वाले आंदोलन प्रस्तावित है। शुक्रवार को मार्बल उद्यमी विमल पाटनी को अग्रिम जमानत मिलने से जैन समाज में हर्ष की लहर है। परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि कटारिया के लिए संघर्ष जारी रहेगा और इस हेतु 26 मई को आयड़ जैन मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 31 मई को होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पाटनी की जमानत का आकाश वागरेचा, कुलदीप नाहर, सुरेश आंचलिया, नितुल चंडालिया, गुणवंत वागरेचा आदि ने भी स्वागत किया।

चीरवा जंगल में लगी आग

images (3)सूत्रों के अनुसार बुधवार अपरान्ह शहर के सुखैर थानाक्षैत्र चीरवा घाटे में उदयपुर सामायिक वानीकी  अम्बेरी नाका में स्थित गन्धेर खादरा की पहाडियों के जंगल में आग लग गई।  जो करीब १० किलोमिटर क्षैत्र में फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर विभाग के फ़ोरेस्टर हिरालाल पालिवाल, गाड वृद्घिशंकर मेनारिया, पशुरक्षक लिलाशंकर, वेलदार हरिंग गमेती, कालू मय जाप्ता मोके पर पहुचे जहां हरी टहनीयों की झाडयों से आग बूझाने का काम शुरू किया। इस दौरान मोके पर पहुची दमकल विभाग की गाड़ियों का पानी पहाड़ियों पर नहीं पहुचने से वापस लौटना पडा। समाचार लिखे जाने तक आग का फैलना जारी है। इसी तरह शहर के मादडी इण्डस्ट्रीज एरिया  आकाशवाणी कोलोनी में रोडी में आग लगने के बाद ५०० मीटर तक पे*ल गइ। इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने मोके पर पहुच कर आग पर काबू किया। रोडी पर इक  सूखा गोबर सप्लाई के लिए इकठ्ठा किया जाता है। गत दिनों से मामूली आग लगने से क्षैत्रवासी बुझाने के प्रयास कर रहे थे। लेकिन आज आग ने तेल हो गई

वॉर्ड सभाओं से सम्भव है पंचायती राज का सशक्तीकरण

विद्या भवन में दो दिवसीय $िजला स्तरीय कार्यशाला शुरू
हर ग्राम पंचायत को मिलेंगे २ एल.डी.सी.
शीघ्र आयेंगे घुमन्तु ‘बैंकिंग कॉरस्पॉण्डेण्ट‘
‘आधार‘ के जरिए जुलाई से होगा भुगतान

Panchayati Raj Workshop_Adnl CEO Harsh Sawansukha speaks
उदयपुर, अशिक्षा, जानकारियों का अभाव और ग्रामवासियों तक योजनाओं की पहुँच की सीमाओं के बीच पंचायती राज के सशक्तीकरण का माध्यम वॉर्ड सभायें हो सकती हैं। सावचेत जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लोगों को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर सकते हैं।
यह विचार विद्या भवन स्थानीय स्वशासन एवं उत्तरदायी नागरिकता संस्थान की ओर से गुरूवार (२३ मई २०१३) को ’पंचायती राज सशक्तीकरण‘ विषयक दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन उभर कर आए। यहाँ विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यशाला में संस्थान ने क्षमता सम्वद्र्घन कार्यक्रम के साथ ही २४ ग्राम पंचायतों में ५४ वॉर्ड सभाओं के जरिए राजनैतिक प्रक्रिया में जड-मूल स्तर पर ग्रामवासियों की भागीदारी के अपने प्रयोग को भी प्रस्तुत किया।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जला परिषद उदयपुर के उप-प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने कहा कि पंचायती राज ने अधिकार दिया है और जनता ने अमूल्य वोट, जिसका आदर करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। नौकरशाही का दोष देने भर से काम नहीं होगा, अधिकार जनप्रतिनिधियों के पास है तो जनहित में उसका उपयोग भी करना होगा। शिक्षा और जानकारियों के अभाव में अधिकतर सरपंचों को भी मालूम नहीं कि वित्तीय स्वीकृति जारी होते ही उनकी पंचायत के खाते में ६० फीसदी राशि हस्तान्तरित हो जाती है। पंचायती राज में ‘बिचौलिये‘ की भूमिका ख्$ात्म हो गई है और ग्राम पंचायतों को पंचायत समिति या $िजला परिषद के चक्कर लगाने की $जरूरत नहीं है। अध्यक्षता करते हुए विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष रिया$ज तहसीन ने बताया कि आ$जादी के आन्दोलन के दौरान १९३१ में $िजम्मेदार नागरिक तैयार करने के लक्ष्य को लेकर विद्या भवन की स्थापना हुई थी और १९९७ में $िजम्मेदार जनप्रतिनिधि तैयार करने के लिए इस संस्थान को स्थापित किया गया। ब$डी राशियों के बजट पूरे हो रहे हैं, लेकिन मानव विकास सूचकाँक में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को सजग होकर शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर काम करना होगा। वॉर्ड के स्तर पर छोटी-छोटी पहल से पूरी ग्राम पंचायत और इस प्रकार $िजले का सुधार किया जा सकता है। शासन में संख्या-बल की बजाय समन्वय के आधार पर निर्णयों पर अमल किया जाए तो समग्र विकास सम्भव है।

Panchayati Raj Workshop_Participants-1

संस्थान के प्रो. वेददान सुधीर ने पंचायती राज के सरोकारों का उल्लेख किया, जबकि अकादमिक सलाहकार के.सी. मालू ने पंचायती राज संस्थाओं के सुचारू संचालन में बाधाओं और उन्हें दूर करने के प्रयासों का उल्लेख किया।
दूसरे सत्र में पंचायती राज को हस्तान्तरित ५ विभागों के सन्दर्भ में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और संस्थान के प्रयासों पर प्रतापमल देवपुरा ने प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता ब$डगाँव पंचायत समिति के विकास अधिकारी एल.सी. तोमर ने विभागों का उदाहरण देते हुए बताया कि योजनाओं पर अमल सरपंच एवं पंचायत की सहमति से होता है। लोक सेवक जनप्रतिनिधि के अधीन है। पूर्व विदेष सचिव प्रो. जगत मेहता ने कहा कि गाँव की समस्या का समाधान गाँव में ही करना होगा। अध्यक्षता करते हुए झा$डोल पंचायत समिति के प्रधान कन्हैयालाल खरा$डी ने उदाहरणों से स्पष्ट किया कि पंचायत के संचालन व योजनाओं के अमल के काम झग$डे की बजाए अच्छे व्यवहार से बेहतर हो सकते हैं।
कार्यशाला के दौरान खुली चर्चा में वर$डा सरपंच तुलसीराम सुथार, पदरा$डा सरपंच नरपतसिंह, वास उपसरपंच शान्तिलाल सुथार, अति.बी.ई.ओ. सुरेन्द्रसिंह सोलंकी व विनोद सनाढ्य, पूर्व बी.डी.ओ. रमेश जैन, सेवा मन्दिर के माधव टेलर, आस्था के हरिओम सोनी व भवानी सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने विचार रखे।

जश्ने विलादत हजरत अली मनाया

images (2)उदयपुर, पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) के दामाद व उनके उत्तराधिकारी मौला आलीरूल मोमिनी मुश्किल कुशा हजरत अली (अ) के जन्म दिन (विलादत) गुरूवार को एक दिवसीय महफीले मिलाद का आयोजन किया गया।
अजन्ता होटल की गली स्थित शिया जामा मस्जिद में आयोजित मिलाद में पटना से आये हुज्जतुल इस्लाम मौलाना नामदार अब्बास सा. ने अपनी तकरीर में बताया कि खत्मे नबूवत के बाद जिस ओहदे का आगाज होता है उस ओहदे का नाम है। ’इमामत’ मजहबे शीआ के मुताबिक पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सअ.) ने इरशाद फरमाया था कि मेरे बाद मेरे १२ जानशीन होगें और रसूल (स.अ.) अपनी जिन्दगी मे ही अपने आखिरी हज से लौटते वक्त मैदाने-गदीर में अपने जानशीन का एलान इन अलफ़ाज़ में कर दिया था कि ’’मन कुन्तो मौला, फा हाजा अलीयुन मौला’’ यानी मैं जिस का मौला हं, अली (अ.) उसके मौला है यानी सरपस्त हाकिम ओर रहबर है। आज उसी मौला रहबर और रसूल (स.अ.) के जानशीन की विलादत का दिन है और हर मुसलमान अपने रसूल (स.अ.) के इस वसी व जानशीन की विलादत की खुशी मनाना और इस खुशी के जश्न में शरीक होना अपना फर्ज समझता है।
उन्हीं अमीरूल मोमिनीन अली इब्ने तालिब (अ.) की विलादत के सिलसिले में एक महफिले का एहतेमाम किया है जहां तमाम शोअरा हजरात और मौलानाओं ने इस खुशी के मौके पर नजरान-ए-एकीदत पेश की और महपि*ल के आखिर में देश में अमन ओर चेन की दुआ मांगी गई।

जीजा ने किया साली के साथ दुष्कर्म

rape-victim1a_398_042911120811उदयपुर, डबोक थाना पुलिस ने जीजा के खिलाफ साली को साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डबोक थानाक्षैत्र मंदेसर गांव निवासी किशोरी ने अपने जीजा बिछडी गांव निवासी लक्ष्मण उर्फ़ लखन पुत्र लोगर भील के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि २१ मई को परिजन काम से बाजार की तरफ गये थे। इस दौरान बाइक लेकर आया आरोपी सामान खरीदने के बहाने बाइक पर बैठा कर उदयसागर की तरफ ले गया जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

दुगना धन बनाने का लालच दे कर लाखों की धोखाधडी

images (1)उदयपु, हिरणमगरी थाना पुलिस ने दम्पत्ति सहित सात जनों के खिलाफ दुगुना धन बनाने का झासा देकर लाखों की नकदी हडपने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राम मंदिर मोहल्ला बाला घाट एम पी निवासी संदीप कोठारी पुत्र प्रकाश चन्द्र कोठारी ने परिवाद जरिये आर के पुरम सवीना सेक्टर नो स्थित ग्रीन रिवोल्यवेशन मार्केटिंग प्रा लि, ग्रीन रायल रिवोल्यूशन प्रा लि कंपनी एवं संचालक विशाल पुत्र जुगलकिशोर दाडी, विक्रांत पुत्र जुगल किशोर, खुशबू पत्नी विशाल, द्रापदी पत्नी जुगलकिशार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि १५ मार्च १२ को आरोपियों से संपर्क होने पर कंपनी में इन्वेस्ट मेन्ट के जरिये कम समय में दुगुना धन कमाने की बात कहीं इस पर आरोपियों को ८० हजार रूपये नकदी एवं २ लाख ४० हजार रूपये बैंक जरिये भुगतान करने पर आरोपियों ने दस्तावेजों पर भुगतान करवाये। लेकिन निर्धारित समय पश्चात आरोपियों ने न तो नकदी का भुगतान किया न ही जमा धन लौटाया। इसी तरह अन्य मामले में बनेरावाला घाट एम पी निवासी धमेन्द्र पुत्र रामकिशन डोगरे ने भी आरोपियों के खिलाफ आरोपियों एवं विजया बैंक के उपर गांधी बांग महाराष्र्ट के सी ए नितिन एन भुसारी के खिलाफ ४० हजार रूपये की धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज करवाया।

कटारिया के समर्थन में उग्र प्रदर्शन

katariya

उदयपुर , सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ के मामले में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ सी बी आई द्वारा चार्ज शिट पेश कर आरोपी बनाये जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर उग्र प्रदर्शन किया ।

प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेरत्व में बीजेपी कार्यकर्त्ता सेकड़ों की संख्या में टाउन हॉल से राली के रूप में कलेक्ट्री पहुचे रैली टाउन हॉल से बपुबज़र सूरजपोल , झीनी रेट चौक , मुखर्जी चौक , बड़ा बाज़ार , मौची वाडा, मण्डी की नाल , देहली गेट होते हुए कलेक्ट्री पहुची ।रेली में रास्ते भर कांग्रेस और सी बी आई के विरोध में और कटारिया के समर्थन में जैम कर नारे लगाये ।
कलेक्ट्री पर भरी पुलिस बल की मोजुदगी में उग्र प्रदर्शन किया और सी बी आई और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की नारे बजी के दौरान युवा कार्य कर्ताओं की पुलिस से हलकी झड़प भी हो गयी जिसको शांत किया इसी बिच युवा आक्रोशित हो कर कलेक्ट्री की फाटक पर चढ़ गए जिनको पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनको निचे उतारा ।
कटारिया मामले में आगामी 18 मई को होने वाले राजस्थान बंद को लेकर उदयपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की गुरुवार शाम पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक भी रखी गई जिसमे कटारिया पर लगे आरोपों के विरोध में होने वाले राजस्थान बंद को लेकर रन निति बनायीं गयी ।

katariya 1