महाराणा भूपाल चिकित्सालय में बिजली गुल होने से काम ठप्प मरीज परेशान

lightउदयपुर , एक तरफ भीषण गर्मी और उमस और ऐसे में शहर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में बिजली गुल घंटों बिजली गुल होने से एक तरफ तो रोगियों का हाल बुरा दूसरी तरफ निशुल्क जाँच और सोनोग्राफी के लिए मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा ।
मंगलवार को भीषण गर्मी में शहर के सबसे बड़े अस्पताल में करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही जिससे मरीजों के और निशुल्क जाँच के लिए आये मरीज खासे परेशान हुए । बिजली बंद होने से निःशुल्क जाँच का काम रुक गया कंप्यूटर बंद हो गए जिससे मरीजों की भीड़ बढ़ गयी और लोगों का गर्मी में कतार में खड़े रहना मुश्किल हो गया ।इधर वार्डों में पंखे कूलर बंद होने से मरीजों को गर्मी के साथ साथ घुटन भी झेलनी पड़ी ।करीब दो घंटे बाद बिजली बहाल हुई और लोगों ने राहत की साँस ली ।बताया जाता है की लाइन में फाल्ट आ जाने से अस्पताल की बिजली व्यवस्था ठप्प हो गयी थी । सूत्रों के अनुसार पुरानी हो चुकी अस्पताल की लाइन में ये समस्या आये दिन होती रहती है और मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ता है । बिजली जाने से मरीज और उनके परिजन तो परेशान होते ही है इसके साथ ही जांच के कार्य और भी कई महत्त्व पूर्ण कार्य ठप्प हो जाते है । महाराणा चिकित्सालय संभाग का सबसे बड़ा चिकित्सालय है और यहाँ सेकड़ों की संख्या में रोज़ कई मरीज आस पास के कसबे शहरों से इलाज के लिए आते है ।
आए दिन अस्पताल में कम वोल्टेज के ट्रांसफार्मर , पुरानी हो चुकी लाइनें और जनरेटर होने से यह समस्या आती है। अस्पताल के हर विभाग में भारी वोल्टेज की मशीनें लगी हुई हैं। एक साथ सभी मशीनों के चलने की वजह से कमजोर ट्रांसफार्मर अधिक लोड नहीं ले पाते। इससे आए दिन पूरे अस्पताल में बिजली सेवा ठप पड़ जाती है।
गौरतलब है कि अधिक क्षमता वाले 6 नए जनरेटर और 4 नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए है। इन्हें जोडऩे की प्रक्रिया जारी है।

पीसी टेबलेट चेक वितरण समारोह में हुआ हंगामा

dsc1538उदयपुर, आंठ्वीं परीक्षा में अव्वल आये छात्रों को पीसी टेबलेट चैक वितरण समारोह में बच्चों के साथ आये परिजनों ने उस वक़्त हंगामा खड़ा करदिया जब मुख्य अतिथि द्वारा कुछ ही बच्चों को चेक दिया गया और बाकि छात्रों को अधिकारीयों द्वारा चेक वितरण करने आश्वासन दे चलते बने ।जिन्हें बाद में अधिकारियों ने समझाइश करके शांत किया।
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार जिले के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को आज सुबह रेजीडेंसी स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने पीसी टेबलेट के लिए चेक वितरित किए। मालवीया के साथ पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, मधु मेहता, जिला परिषद सीईओ अबरार अहमद आदि मौजूद थे। जिला शिक्षा अधिकारी भरत मेहता के अनुसार समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं संस्कृत शिक्षा के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण 13 हजार 689 बालक-बालिकाओं को पी.सी. टेबलेट वितरित किए जाने थे, लेकिन समारोह में अतिथि कुछ ही देर रूके और कुछ बच्चों को चेक वितरित करके वहां से चले गए। इससे अभिभावकों ने उनके बच्चे को चेक नहीं दिए जाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में अधिकारियों ने अभिभावकों को समझाइश कर माहौल शांत किया और चेक वितरित किए।

सज धज कर आये बाराती और दुल्हन सहित पूरा परिवार गायब

उदयपुर। दूल्हा और बाराती सज धज कर आये और पहुचने पर स्वागत करने वाले धराति सहित दुल्हन गायब हो और यही नहीं दुल्हन और उसका परिवार अपने घर पर ताला लगा चम्पत हो जाए तो , कुछ ऐसा ही वाकया शादियों की धूम के बिच हुआ कुछ ऐसा ही मिलन पुरोहित और उसके परिवारवालों के साथ हुआ। अपने नाम के अनुरूप मिलन दूल्हा बनकर सपने संजोये अपनी भावी दुल्हन से रविवार सुबह मिलन करने बारात के साथ उदयपुर पहुंचा तो उनके स्वागत के लिए विवाह स्थल पर दुल्हन पक्ष का कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया। ऐसे में दूल्हा पक्ष ने उनके मकान की टोह ली जहां ताला लटका मिला। फेरे लेने से पहले ही दुल्हन के पूरे परिवार के विवाह स्थल से गायब होने की जानकारी ज्योंहि अन्य बारातियों को मिली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इस घटना का पता चलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि इस शादी को लेकर दूल्हा पक्ष की ओर से दुल्हन को करीब २० तोला सोने के आभूषण चढ़ाए गए थे। इन्हें भी लेकर वे चंपत हो गए। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष की तरफ से गोवद्र्धन विलास थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
dulhan
कुबेर कांत ने बताया कि उनके बेटे मिलन की शादी जयदेव की बेटी पल्लवी से 12 मई को तय हुई थी। छह महीने पहले सगाई हुई थी। पिछले सप्ताह लड़की वालों को दस्तूर के आठ तोला वजनी सोने के जेवर और 40 हजार रुपए के कपड़े दिए थे। शनिवार रात बातचीत में लड़की के पिता ने तीतरड़ी स्थित भट्ट मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के छात्रावास में बारातियों के स्वागत और नाश्ते की व्यवस्था होना बताया।

इसके बाद जयदेव और परिवार के लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। सुबह बारात छात्रावास पहुंची। जलपान के बाद लड़की के घर सूचना कराई तो वहां ताला मिला। वधू पक्ष का कुछ पता नहीं चलने पर कुबेर कांत शाम चार बजे बारात लेकर लौट गए। ॉ

अनजाने शिशुओं पर माताओं ने प्रवाहित की ममता की सरिता

0

mother milk bank

मदरर्स डे पर प्राप्त हुआ १९ यूनिट दूध दान
उदयपुर, दिव्य मदर मिल्क बैंक की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस के उपलक्ष में रविवार को आयोजित मदर मिल्क डोनेशन केम्पन में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें कुल १९ यूनिट दूध प्राप्त हुआ। इस केम्प को सफल बनाने में हर वर्ग की महिलाओं ने सहयोग दिया। मदर मिल्क डोनेशन केम्प का यह पहला कदम सफल रहा।
मदर मिल्क डोनेशन केम्प का उदघाटन करते हुए आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. कौशिक ने धात्री दानदाताओं माताओं को कहा कि आपके बच्चे तो किस्मत वाले है कि उन्हें मां का दूध मिला मगर ऐसे बहुत से बच्चे है जिनको कई कारणों से मां का दूध नहंी मिल पाता। आप ऐसे कई अनजान शिशुओं की जान बचाने में मदद कर रहे है जो अतुलनीय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.बी. चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा कि यह एक मानवीय प्रयास है, मां के दूध से बहुत फायदे है। इससे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती नवजात शिशुओं को बेहतर पोषण मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाना चिकित्यलय यूनिट हेड डॉ. देवेन्द्र सरीन एवं डॉ. लाखन पोसवाल ने की।
इस अवसर पर डॉ. कौशिक द्वारा धात्री दानदाता माताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं दिव्य मदर मिल्क बैंक के साझे में अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे पर आयोजित त्रि दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागी मेडिकॉज के स्लोगन, आर्ट एवं एड का प्रदर्शन आरएनटी ऑडिटोरियम में किया गया। विजेता डॉ. हितेश गर्ग, डॉ. यास्मिन, डॉ. श्रद्घा शर्मा, डॉ. चैतानी कासलीवाल को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. राजरानी शर्मा, योग गुरू देवेन्द्र अग्रवाल एवं डॉ. जी.एल. बूंकर एवं डॉ. आर.के. अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
नारायण सेवा संस्थान की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती वन्दना अग्रवाल ने कहा कि मां जीवनदायिनी है। मां तो आखिर मां है। उसे ईश्वर ने पृथ्वी पर सर्वकल्याण के लिए भेज कर पृथ्वी पर बडा उपकार किया है। इसलिए हम कह सकते है कि कोमल है, कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही ‘मां‘ हैं।
रविवार को महाराण प्रताप वरिष्ट नागरिक संस्थान द्वारा विज्ञान समिति में मातृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। संसथान के महासचिव भ्ंावर सेठ ने महिला शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि म से मनस्वी, हि से हिम्मतवाली, ल से लज्जायुक्त के साथ करूणाा, प्रेम व सहानुभूति जैसे नैसर्गिंक गुणों से युक्त मां के बिना संसार अधूरा है। इस अवसर पर डॅा. बी.एल.वर्मा ने मंा के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज की जिम्मेदारी है। संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती तारा दीक्षित व सचिव सुशीला कच्छारा ने कार्यक्रम में ७५ माताओं का उपारना ओढाकर सम्मान किया।

ACB का डंडा अब रसूखदारों के अवैध निर्माणों पर

[quote_right]जिन रसूखदारों पर यु.आई.टी. और नगर निगम के अधिकारी सालों से कोई कार्यवाही नहीं कर सके उन पर दबंगता से कार्यवाही की “राजेन्द्र प्रसाद गोयल” ने [/quote_right]उदयपुर, भ्रष्ट हो चुके नगर निकायों की शिकायते सुन सुन कर आखिर कार एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने अपनी टीम के साथ खुद ही अवेध निर्माणों के खिलाफ अभियान छेड़ और निर्माण निषेध क्षेत्र में बड़े बड़े रसूखदारों के निर्माण पर दबंगता से कार्यवाही की ।शुक्रवार को अवैध निर्माण के विरुद्ध एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल और उनकी टीम ने जो कार्यवाही की वह असल में करनी यु.आई.टी. को चाहिए थी लेकिन यु.आई.टी. में अधिकारीयों की और अवैध निर्माणकर्ता की मिलीभगत के चलते यह कदम ए.सी.बी. ने उठाया ।
लाख नोटिसों और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी रसूखदार लोग बिना किसी डर के धड़ल्ले से काम करते है । यु.आई.टी. और नगर निगम के अधिकारी छोटे मोटे निर्माण को तौड कर वाह वाही बटोर लेते है लेकिन इन धन्ना सेठों के बड़े बड़े चल रहे अवैध निर्माणों के आगे से रोज़ आँखे बंद कर निकल जाते है । इतने बड़े निर्माण बिना बड़े बड़े अधिकारीयों की मिलीभगत के संभव नहीं है । और इसी वजह से राजेन्द्र गोयल ने दबंगता दिखाते हुए अपना डंडा इन रसूखदार के आलिशान बंगलों पर चला दिया ।

IMG_1283

 

शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने शहर के चार प्रमुख अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही की जिसमे से तीन निर्माण हाईकोर्ट की अवमानना करते हुए झील निर्माण निषेध क्षेत्र में हो रहे थे इस सन्दर्भ में ब्यूरो ने यु.आई.टी. से सम्बंधित दस्तावेज तलब किये ।
IMG_1286दोपहर बाद चली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही दो टीमों द्वारा चार जगह अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही की गयी जिसमे साइफन चौराहे पर साधना अपार्टमेंट में कार्यवाही की जिसमे ब्यूरो के डिप्टी राजीव जोशी ने बताया की यह निर्माण सुरेश मोदी द्वारा करवाया जा रहा है जिसकी स्वीकृति जी प्लस तीन स्टोरी और आवासीय की थी लेकिन शिकायत के बाद कार्यवाही के दौरान पाया की जी प्लस चार का निर्माण पूरा हो चूका है और स्वीकृति में आगे का सेट्बेक २० फिट छोड़ना था उसकी जगह १५ फिट छोड़ा गया है और साइड में दोनों तरफ १० फिट की जगह ७-७ फिट छोड़ा गया है । और बेसमेंट में भी पार्किंग की जगह कमरों का निर्माण हो रखा है । कार्यवाही के दौरान ब्यूरों ने नगर निगम और यु.आई.टी. के अधिकारीयों को भी बुलवा लिया था उन्होंने भी पुष्ठी की की यह तकनिकी रूप से अवैध निर्माण है । जोशी ने बताया की इसकी रिपोर्ट बना कर यु.आई.टी. के सम्बंधित अधिकारीयों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी क्यों के बिना मिली भगत के ऐसे अवैध निर्माण नहीं किये जा सकते ।
दूसरी कार्यवाही ब्यूरो की टीम ने झील निर्माण निषेध क्षेत्र हरिस्दास जी की मगरी महेश भरद्वाज के निर्माण धीन बंगले पर की जहाँ ब्यूरो की टीम को देख कर मजदूर तो भाग खड़े हुए ।होटल ट्राईडेंट की मुख्य रोड पर यह निर्माण कार्य चल रहा था मोके पर उस क्षेत्र के यु.आई.टी. के पटवारी चितरंजन शर्मा और अधिकारी मुकेश जानी को भी ब्यूरो ने बुलवाया और उनसे भी जवाब तलब किया तो उन्होंने बताया की हमने इनको कम बंद रखने के नोटिस दे रखे है लेकिन फिर भी ये काम बंद नहीं करते ।
बाकि की दो कार्यवाही ब्यूरो के स्पेशल टीम द्वारा प्रसन्न कुमार खमेसरा के नेतृत्व में की गयी जिसमे हेमंत पेरीवाल का चार मंजिला निर्माण धड़ल्ले से चल रहा था उसको रुकवाया और वही पीछे खेमराज सिन्धी के दो बड़े बड़े बंगलों के कार्य चल रहे थे जिनको रुकवा कर कार्यवाही की दोनों निर्माण झील निर्माण निषेध क्षेत्र में हाईकोर्ट का स्टे होने के बावजूद निर्माण कार्य चल रहा था ।
ए सी बी के अतिरिक्त अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया की पिछले काफी समय से झील निर्माण क्षेत्र में बड़े बड़े निर्माण निर्बाध रूप से होने की शिकायते व् अन्य कई जगह बिना परमिशन व् अवैध निर्माण होने की शिकायतें मिल रही थी जिस पर शुक्रवार को कार्यवाही की गयी और सभी शिकायते सही पाई गयी । गोयल ने बताया की चरों अवैध निर्माण पर कार्यवाही के दौरान सबंधित क्षेत्र के यु.आई.टी अधिकारीयों को बुलवाया गया और अब आगे ब्यूरो इस मामले में सम्बंधित अधिकारीयों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी ।
गोयल ने बताया की अभी शहर में और भी ऐसे कई बड़े निर्माण है जिनकी जाँच कर सम्बंधित अधिकारीयों पर कार्यवाही की जायेगी ।

IMG_1288

KHUSHI Begins Discussion : “Making Udaipur a Child Beggary and Child Labour Free City”

khushiVEDANTA KHUSHI ONLINE DISCUSSION : 9th – 16th May 2013

“Making Udaipur a Child Beggary and Child Labour Free City”
http://www.facebook.com/events/113614248809254

Udaipur, City of Lakes and World’s most sought after tourism destination has been lately facing incidents of child beggary and child labour. Before this problem scales up.. what solutions do we have.. Let us think and discuss together.. Government – Media – NGO – Corporates – KHUSHI…. to ensure that our city Udaipur remains a “Child Beggary and Child Labour Free City”.

Now a days when you wait on the traffic signals, from some where small children knock at your car windows or pull your shirt .. beggary.. something needs to be done.. parents pushing their children towards child labour to match two-meals.. The hands that should hold books and are holding bricks or begging on road-side..

Vedanta Khushi is a social media campaign initiated by Vedanta Group to spread awareness towards care for the underprivileged children in India. The campaign posts success stories on the khushi blog at www.khushi-creatinghappiness.blogspot.in and as a strong 28,000 members group from across the world on facebook at www.facebook.com/groups/vedantakhushi. The campaign also discusses and brings forward issues concerning underprivileged children.

Today, Vedanta Khushi has initiated an online discussion on “Making Udaipur a Child Beggary and Child Labour Free City” at facebook. JOIN THE DISCUSSION athttp://www.facebook.com/events/113614248809254 .

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अखिलेश जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

AKHILESH JOSHI 6उदयपुर. हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी को स्वच्छ खनन तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जोशी को यह सम्मान इंडियन माइनिंग इंजीनियरिंग जर्नल (आई.एम.ई.जे.) ने भुवनेश्वर में हुए समारोह में दिया।

इससे पहले खनन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और उल्लेखनीय कार्य के लिए अखिलेश जोशी 2008 में भी ‘राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, पिछले साल तत्कालीन वित्तमंत्री श्री प्रणब मुखर्जी ने भी जोशी को उनके खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले 35 सालों से अखिलेश जोशी खनन उद्योग क्षेत्र से जुड़े हुए है और इनके नेतृत्व में हिन्दुस्तान जिंक की सभी खदानों ने जैसे रामपुरा-आगुचा, जावर खान, राजपुरा दरीबा खान तथा सिन्देसर खुर्द खदानों ने उल्लेखनीय विस्तार किया है।

ऐसे की जोशी ने जिंक में शुरूआत: जोशी जिंक में 1976 में सहायक अभियन्ता के पद पर नियुक्त हुए और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 1997 में विश्व की सबसे बड़ी जस्ता-सीसा खदान के मुख्य खनन अधिकारी के पद पर आसीन हुए। 2008 में मुख्य प्रचालन अधिकारी का पद संभालते हुए जनवरी 2012 में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गए।

इमरान खान मंच से गिरे, सिर फटा

0

लाहौर। पाकिस्तान में आज एक चुनावी सभा में क्रिकेटर..नेता इमरान खान क्रेन की मदद से मंच पर चढ़ने के दौरान उस पर से गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए। गिरने के कारण इमरान के सिर पिछला हिस्सा फट गया, जिसके कारण काफी खून बहा।
9509_imran_1
60 वर्षीय इमरान अपने कई अंगरक्षकों सहित करीब 14 से 15 फुट की ऊंचाई से उस वक्त गिर पड़े, जब वे इमरान खान गालिब मार्किट में एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। क्रेन पर रखे लकड़ी के तख्तों का संतुलन बिगड़ने के कारण खान अपने अंगरक्षकों सहित उस पर गिरे। अंगरक्षकों के चढ़ने के कारण उस पर वजन ज्यादा हो गया था और संतुलन बिगड़ गया था।

टीवी के फुटेज में स्तब्ध इमरान खान को उनके कई समर्थक उठाकर वाहन के पास ले जाते दिखाए गए और उनके सिर पर लगी चोट से खून बहता दिख रहा था।

इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी 11 मई को होने वाले चुनाव में सबसे मजबूत राजनीतिक दल के तौर पर उभरी है और पुराने दलों पीएमएल-एन और पीपीपी को कड़ी टक्कर दे रही है ।

इमरान को शुरुआत में जिन्ना अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बाद में उन्हें शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर सहित पूरे शरीर पर पट्टियां बंधी हुई थीं। शौकत अस्पताल खुद इमरान खान ने अपनी मां की याद में बनवाया था, जो कैंसर के कारण मौत के आगोश में चली गई थीं।

अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि इमरान को सिर और पीठ में चोट लगी है। उन्होंने कहा कि इमरान के सिर के पिछले हिस्से में लगी चोट के कारण उन्हें 16 टांके लगाने पड़े हैं। उनका सिटी स्केन भी किया गया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि इमरान को बेहतर इलाज के लिए शौकत खानम अस्पताल ले जाना पड़ा। ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, मशहूर गायक और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता अबरारूल हक ने बताया कि खान अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

9389_imran_4

उनके अलावा इमरान की पूर्व पत्नी जमीमा खान सहित उनके अन्य करीबी लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि वह खतरे से बाहर हैं।

चुनावी सभा में मौजूद पूर्व क्रिकेटर अब्दुल कादिर ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार खान के सिर के अगले और पिछले हिस्से में चोट आई है। उन्होंने बताया कि किसी ने क्रेन पर नीचे से चढ़ने की कोशिश की और इसी क्रम में उस पर सवार लोगों ने अपना संतुलन खो दिया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने मंच से घोषणा की कि पार्टी प्रमुख अपनी चोटों की मरहम पट्टी के बाद सभा को संबोधित करने वापस आएंगे। कुछ दिन पहले भी पंजाब में एक रैली को संबोधित करने के दौरान खान बेहोश हो गए थे। खान को थकान और तनाव की समस्या होने के कारण डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।

देश में 11 मई को होने वाले संघीय एवं प्रांतीय सभाओं के चुनाव में खान की पार्टी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने घटना के तुरंत बाद बयान जारी कर घटना पर अफसोस जताया और खान के जल्द ठीक होने की दुआ की। (एजेंसियां/वेबदुनिया)

दुबई की लड़की से शादी कर रहे हैं सलमान खान!

मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजेबल बैचलर सलमान खान की जिंदगी में खूबसूरत लड़कियों की ऐसे तो कोई कमी नहीं है लेकिन सलमान का दिल किस पर आए यह कहना बेहद मुश्किल है।
कैटरीना कैफ के साथ रोमांस और ब्रेकअप की खबरों के बीच चर्चा गरम है कि सलमान की जिंदगी में एक और खूबसूरत और कमसिन हसीना का आगमन हो चुका है और सलमान इस बार संजीदा है और अपना घर बसाने की सोच रहे हैं।

img1130507078_1_1

सूत्रों की माने तो इस अनजान मिस के साथ सलमान अपना वक्त बिता रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है।
तो साहब यह मोहतरमा हैं दुबई की सलोनी सी ओलिया। इन्ही के साथ सलमान के इश्क के चर्चे गरम है। फिल्मी दुनिया में भी इस बात को चटखारे लेकर सुनाया जा रहा है कि सलमान और ओलिया को मुंबई में कई बार एक-साथ देखा गया है। इसके अलावा सलमान को दिल्ली में एक ईवेंट के दौरान भी ओलिया के साथ देखा गया था।

सुनने में तो यह भी आया है कि आलिया पिछले कई कुछ दिनों से मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में ठहरी हुई हैं जहां सलमान अक्सर इनसे मिलने जाते हैं।

ओलिया दुबई में सैटल है और पिछले दिनों कमाल खान ने इस आशय के ट्वीट भी किए थे कि सलमान खान दुबई में शादी करने वाले हैं। हालांकि केआरके की बात पर भरोसा करना मुश्किल है लेकिन कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद आई इस खबर पर हम तो यही कहेंगे कि अब सलमान का घर बस ही जाना चाहिए।

Tara Jewellers Launches First Store in Rajasthan at Udaipur

Increasing Retail Footprint to 50 Stores across 37 Cities in India

Vikram Raizada ED&CEO Retail Tara Jewellers with models displaying the jewellery at the press conference in Udaipur city

 Udaipur, 6th May, 2013: Tara Jewellers introduced its very first store to The City of Lakes, Udaipur.   

Mr. Vikram Raizada, Executive Director & CEO Retail Tara Jewels Ltd, addressed the press conference today. The press conference was followed by a display of contemporary bridal gold and diamond collections from Ivory, Eternia, Amara and others. The new innovative and contemporary showroom is located at No. 1, Ground floor, City Center 19-B, Bhatt Ji ki Bar in Udaipur.

The brand is expanding its retail footprint to 50 company owned and company managed showrooms across 37 cities in North, Central and Western India, with Udaipur being marked as the first on the calendar. Right from the store format to the display of the jewellery, Tara Jewellers offers a complete customer centric shopping experience.

Talking about the launch, Vikram Raizada, Executive Director and CEO Retail, Tara Jewels Ltd. says, “We are expanding from 30 stores in 19 cities to 50 stores in 37 cities. Being established in the market for the last 2 years, we will be now reaching out to a larger audience across states like Chhattisgarh, Delhi, Goa, Gujarat, Haryana, Madhya Pradesh, Maharashtra, Punjab, Rajasthan, Uttarakhand and Uttar Pradesh. This month will see the brand not only in newer territories but also on other communication platforms such as national television with the launch of our two brand new television commercials. We are very happy and excited to be in Udaipur.” 

Vikram Raizada ED&CEO Retail Tara Jewels Ltd with models displaying jewellery at press conference

Tara Jewels Ltd., with 17 of experience in international retail, features affordable luxury collections which are certified quality diamonds by International third party Gem Labs and BIS hallmarked gold. That’s not all; the stores also offer free gold purity testing and Golden Return Monthly Saving Schemes.

The Tara Jewellers special inaugural offer is as follows:

Making charges as low as Rs 199 on gold jewellery & Rs 0 making charges on gold coins,

and in addition, 50% off on kundan jewellery and 20% off on MRP on diamond jewellery.

Tara Jewellers store has been designed by the international design consultancy, Fitch. The store has an inviting warm decor in shades of purple. Spread across 1300 square feet, it will ensure an unique jewellery shopping experience for the city of Udaipur.