तांत्रिक के कहने पर चोकीदार की हत्या कर सिर काटा

07 02 2013उदयपुर, तांत्रिक के कहने पर चोकीदार की हत्या कर सिर काट कर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से नरमुण्ड बरामद किया।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि २ फरवरी रात में देवीलाल डांगी के खेत पर चोकीदार नवाघर निवासी हिरालाल गमेती की अज्ञात बदमाश हत्या कर उसका सिर काट ले गये। इसकी सूचना मिलने पर मोके पर मिले साक्ष्य एवं की गई पूछताछ के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालूराम रावत, पुलिस उप अधीक्षक अताउर्रहमान, गोवर्धन विलास थानाधिकारी हनुवन्तसिंह,प्रतापनगर थानाधिकारी मंजीतसिंह, सहायक उप निरीक्षक रूपलाल, भंवर सिंह, सावन्तसिंह, हेड कांस्टेबल भंवर सिंह, सूर्यवीर सिंह, कास्टेबल अर्जुन सिंह, रमेश, राकेश, पूनमचंद, चालक महेन्द्रसिंह मय टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर आरोपी बिलख फला गोरिम्बा थाना ऋषभदेव हॉल पथिक नगर सविना निवासी प्रहलाद पुत्र राजुमीणा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से पहाडी में छिपा रखा मृतक का सिर बरामद किया।

उल्लेखनीय है कि २ फरवरी रात में अज्ञात हमलावर चोकीदार हिरालाल गमेती की हत्या कर सिर काट ले गये थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मोका निरीक्षण के सिर कुए में होने की आशंका के चलते पानी खाली करवाया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सिविल में १०० से अधिक पुलिस कर्मियों एवं ग्रामीणों की मदद से तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। इस मामले में अनुसंधान टीम को तकनीकी अनुसंधान के दौरान पथिक नगर सविना कच्ची बस्ती में रहते हुए शहर एवं आस पास में चोरी, नकबजनी व लूट की वारदात कर नवाघरा गांव के आसपास सुनसान खेतों व जंगलों में छिपने वाले बदमाशों में से संदिग्धों का हिरालाल के पास आकर शराब पीने व खाने की जानकारी मिली। इस पर अनुसंधान टीम ने संदिग्धों को पकड कर की गई पूछताछ में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया।

क्यों की हत्या : जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि प्रहलाद साथी किशन गमेती के साथ चोरियों की वारदात कर हिरालाल के यहां आते थे। इसका पता चलने पर उसने खेत पर आने से इनकार करते हुए पुलिस को सूचना देने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर २ फरवरी रात में गालिया देने पर प्रहलाद ने तलवार से उसकी हत्या कर गला रेत कर सिर काट कर पास ही कुए पर पानी में नरमुंड धोकर शर्ट में बांध कर बाइक पर अपने गांव पहुच कर पास ही सुनसान पहाडी पर गड्डा खोद कर मिट्टी में दबा दिया।

तांत्रिक के कहने पर नरमूण्ड ले गया: पूछताछ में प्रहलाद ने बताया कि ४ माह पहले तबीयत खराब होने पर झाडोल मादडी क्षेत्र में स्थित तांत्रिक बाबा के पास धागा बनाने गया था। उस समय बाबा ने तंत्र विद्या में फायदे के लिए मरे हुए व्यक्ति की खोपडी लेकर आने का कहने की बात मन में होने के कारण हिरालाल की हत्या करने के बाद खोपडी साथ ले गया।

मामला केस आफिसर स्कीम में: जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का जल्द निस्तारण के लिए मामले को केस आफिसर स्कीम लेने की घोषणा की। साथ ही आरोपी को मामले में राहत न मिले इसके लिए नरमुण्ड कर डी एन ए करवाने की बात कही।

 

 

मारवाड़ी युवामंच ने ली शपथ

उदयपुर, आल ईण्डिया मारवाड़ी युवा मंच की उदयपुर ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुआ जिसमे सर्वसम्मति से सुधीर माहेश्वरी को अध्यक्ष, एकलिंग नाथ पालीवाल को सचिव एवं मनीष भण्डारी जी को कोषाध्यक्ष पद पर पर चुना गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में युवा मंच के आल इण्डिया प्रेसिडेण्ट श्री ललित सकलचन्द गांधी ने बताया कि किस तरह से युवा मंच का गठन आज से तकरीबन 40 वर्ष पूर्व, भारत के उत्तरी प्रांत आसाम के शहर गुवाहाटी में एक छोटे से स्तर पर हुआ। किस तरह से मात्र आठ वर्षों के अपने अथक प्रयासों से इस छोटी सी शुरूआत का 1985 में पहली बार एक राष्ट्रीय स्वरूप मिला।उन्होने पूर्ण आशा व्यक्त की कि राजस्थान के इस आदिवासी बाहुल्य क्षैत्र में निःशक्तजनों की सहायता हेतु नवगठित उदयपुर की युवा मंच की ईकाई एक मील का पत्थर साबित होगी।

marwadi yuva manch

युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव श्री संदीप जी भंण्डारी ने जाति पांति से मुक्त गरीब तबके को उठाने पर जोर देते हुए बताया की किस प्रकार से मारवाड़ी शब्द ने पूरे भारत वर्ष में अपनी कार्यकुशलता एवं कार्यक्षमता का परचम फहराया है। युवा मंच के द्वारा केंसर के शोध कार्यों एव निवारण पर चल रहे कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि किस प्रकार से आमजन को इस बिमारी का ईलाज करने में युवा मंच अपनी भागीदारी निभा सकता है।

 

उदयपुर ईकाई की नई कार्य कारिणी को शपथ दिलाई गई कि वे सेवा कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

युवाओं की चाहत: ‘मेरी नौकरी, मेरी छोकरी’

0

3373571-256-201221उदयपुर ,फिल्म 3 इडियट्स में एक डॉयलॉग है कि ‘डिग्री नहीं तो नौकरी नहीं, नौकरी नहीं तो कोई बाप अपनी बेटी नहीं देगा, बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं देगा और सोसायटी रिस्पेक्ट नहीं देगी।’ जो शायद आजकल के जमाने में बिल्कुल फिट होती है। आज का युवा बहुत जानकार है, उसे बहस करना, बातें करना, सवाल उठाना आता है। वो आसानी से हर चीज को स्वीकार नहीं कर पाता है। लेकिन जहां वो बहुत ज्यादा उर्जावान है, वहीं वो ज्यादा आक्रोशित भी है। वो नाराज भी बहुत जल्दी हो जाता है। इन्‍हीं सबके बीच हम आपको बतायेंगे कि आज के युवाओं में क्या-क्या बातें हैं जो उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा बलवान और अलग करती हैं। मशहूर लेखक चेतन भगत ने कहा था कि आज के युवाओं की बस एक मांग हैं “मेरी नौकरी, मेरी छोकरी।” मतलब कहने का कि अगर आप की बातें उनके लिए फायदेमंद होती है तो वो आपके साथ हैं लेकिन अगर नहीं तो आप चिल्लाते रह जाइये वो आप की नहीं सुनेंगे। चेतन भगत के हिसाब से तो आज का युवा काफी मतलबी हो गया है।

एंग्रीयंग मैन बनने की चाहत

आज के युवाओं को लगता है कि जितना गु्स्सा करो वो उतने ही ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे। टीवी, फिल्में इस मामले में उनकी हद से ज्यादा मदद कर रहे हैं। युवाओं को लगता है कि एंग्रीयंग मैन बनने से ही वो औरों से अलग बनेगें। अमिताभ बच्चन, राहुल गांधी, वरुण सोबती की कॉपी करने वाले युवागण को लगता है कि गुस्सा हर चीज का समाधान है।

11-1357886475-indian-youth-pic1

 

 

सेक्सी दिखने की चाहत

मनोरंजक चैनलों या फिर पाश्चात्य सभ्यता का असर कहे,आज कल युवाओं में सेक्सी दिखने की सबसे ज्यादा चाहत है। लड़का हो या लड़की हर किसी की कोशिश सेक्सी शब्द सुनने की होती है। इसलिेए जो संपन्न घर से ताल्लुक रखते हैं या फिर अपने दम पर जिंदगी जी रहे हैं अपनी आधी कमाई सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करते हैं।

11-1357886503-indian-youth-pic2

 

 

 

मॉडर्न बनने का दिखावा

आज का युवा हद से ज्यादा मार्डन है। वो सच्चाई को स्वीकार रहा है इसलिए वो खुलकर सेक्स और पोर्न जैसे शब्दों का प्रयोग करता है और उन पर खुलकर बात करता है। उसे अब इन शब्दों के प्रयोग में झिझक नहीं होती।

4

 

 

 

ऑपोजिट सेक्स के प्रति दोस्ती

आज कल युवाओं के दिलों में यह बात घर कर गयी है कि अगर किसी लड़के पास लड़कियो की दोस्ती हैं, या फिर लड़कियों के पास दोस्त के रूप में लड़के ज्यादा हैं वो तो सक्सेफुल हैं। वो सिगरेट, शराब को भी आधुनिकता के चलते गले लगा रहे हैं।

5

 

 

 

लिव-इन रिलेशन

आज का युवा परंपराओं पर भरोसा करता है लेकिन उसे किसी बंधन में बंधने की जरूरत महसूस नहीं होती है। इसलिए आज लिवइनरिलेशन के केस बढ़ रहे हैं। उन्हे जब तक रिश्तों की जरूरत होती है निभाते हैं, जब नहीं होती तो वो रिश्ता खत्म हो जाता है।

6

 

 

 

प्रयोगधर्मी युवा

आज की पीढ़ी प्रयोगधर्मी हैं, उसे कुछ नया करने पर विश्वास है। उसे लगता है कि क्यों वो पुरानी बैसाखियों पर चले वो खुद अपने रास्ते बनाता है। उसे कथनी से ज्यादा करनी पर भरोसा है।

शार्टकट पर भरोसा

आज के युवाओं की चाहत केवल गाड़ी, बंगला और मोटर है, उन्हें लगता है, जिसके पास ज्यादा पैसा वो ज्यादा सफल है। इसलिए वो दिन-रात काम करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी है वो शार्ट कट अपनाने से भी घबराते नहीं है।

8

 

 

धैर्य की कमी

आज की युवा पीढ़ी में धैर्य की कमी है, उसे हर वो काम बुरा लगता है जिसमें समय लगता है शायद इसके पीछे कारण है उनके खुद के पास समय की कमी। आज का युवा हर चीज का त्वरित फैसला चाहता है।

9

 

 

आत्मविश्वासी होना

बदलते युग ने आज युवाओं को आत्मविश्वासी बना दिया है। जिसके चलते वो आज दौड़ती-भागती जिंदगी में लोगों का सामना कर रहा है। वो अपनी बात खुलकर लोगों से कर रहा है, जिसके कारण उसके ज्ञान में इजाफा हो रहा है।

10

 

 

वेदान्ता हिन्दुस्तान ज़िंक और कृष्णा पूनिया के बिच हुआ करार

भारत की कृष्णा पूनिया को 2014 में एषियन खेलो तथा कामनवेल्थ खेलो की तैयारी के लिए मिला आर्थिक सहयोग

Krishna Poonia - HZL - 3

उदयपुर, 7 फरवरी, आगामी 2014 में एषियन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली राजस्थान की स्टार एथलीट कृष्णा पूनिया एवं वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक के बीच गुरूवार को दो वर्षो के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। यषद भवन में आयोजित समारोह में इस अनुबंध के तहत् वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक अगले दो वर्ष तक एथलीट कृष्णा पूनिया को उनके खेल के लिए आवष्यक सुविधाओं हेतू आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी।

 

इस अवसर पर कृष्णा पूनिया ने वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके खेल के लिए वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक जैसे उद्योग की पहल उनकी प्रतिभा को उत्कृष्ट आयाम देने में प्रभावी साबित होगी। पूनिया ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार हिन्दुस्तान जिंक विशिष्ट खिलाड़ियों जैसे भूपेन्द्र व्यास – विष्व पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप, माला सुखववाल-विष्व वेट लिफ्टर चैम्पियनषिप, भक्ति शर्मा – विश्व तैराकी चैम्पियन तथा जब्बार मोहम्मद जो एक डेफ एवं डम्ब वॉलीबाल का खिलाड़ी को भी पूर्व में आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानित किया है। जो कि खिलाडियों के लिए बेहद जरूरी है।

कृष्णा पुनिया ने महिलाओं पर बड रही हिंसा के बारे में कहा की इसके लिए महिलाओं को शिक्षा में आगे लाना चाहिए और कन्या भ्रूण हत्या जेसे कृत्य रोक कर लड़का और लड़की को सामान समझना चाहिए ।

समारोह में हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अखिलेष जोषी ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक उदयपुर जिले एवं राज्य में षिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में अग्रणी रहा है। अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत् हर क्षेत्र में कार्यक्रमों, कलाकारो, खिलाडियों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन में अग्रणी रहा है। श्री जोषी ने कहा कि भारत का नाम रोषन करने वाली एथलीट कृष्णा पूनिया को उनके खेेल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन के लिए सहयोग प्रदान कर गोरवान्वित महसूस कर रहे है जिसके लिए हिन्दुस्तान जिंक हमेषा हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहेगी।

Krishna Poonia - HZL - 1

वेदान्ता ग्रुप की कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क भारत की राष्ट्रीय महिला चैंपियन डिस्कस थ्रो एवं राष्ट्रमण्डल खेल 2010 में टैªक और फील्ड स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कृष्णा पूनिया को अगले दो साल तक प्रयोजित करेगी। कृष्णा पूनिया 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एषियाई खेल तथा स्कॉटलैण्ड के ग्लासगो में राष्ट्रमण्डल खेलों और 2016 में रियो में ओलंपिक खेलों में भाग लेगी।कृष्णा पूनिया 2006 में गुआंगजौ और दोहा में तथा चीन में 2010 में आयोजित एषियाई खेलों में दो बार पदक विजेता तथा देष के 2010 अर्जुन अवार्ड और 2011 में पदमश्री प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी है।
हेड – कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन श्री पवन कौशिक ने कृष्णा पूनिया के डिस्कस थ्रो खेल में प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों एवं प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी तथा कंपनी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों का ब्यौरा दिया।
समारोह के उपरान्त कृष्णा पूनिया हिन्दुस्तान जिंक की देबारी ईकाई के गा्रमीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिली और आंगनवा$डी केन्द्र एवं स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तार से बातचीत की।

 

नाथद्वारा रोड पर दो घंटे तक जलता रहा ट्रोला

उदयपुर। नाथद्वारा-उदयपुर नेशनल हाइवे पर आठ पर नाथद्वारा के पास चढ़ाई चढ़ते समय मंगलवार रात एक ट्रोले में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रोले का केबिन और टायर धू-धू कर जल गए। घटना के कारण नेशनल हाइवे पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मंगलवार रात को जिला मुख्यालय की ओर से आ रहा 30 पहियों वाला ट्रोला नगर के पास नाथद्वारा से उदयपुर की ओर बायपास घाटे पर बाघेरी नाका कार्यालय के सामने चढ़ाई चढ़ रहा था। थोड़ा आगे जाने के बाद ओवरलोड होने के चलते सीधी चढ़ाई में ट्रोले के इंजन के अधिक गर्म होने से ट्रोले के तारों में आग लग गई। इससे शार्ट सर्किट हो गया। कुछ ही देर में तेज हवा के कारण देखते ही देखते ट्रोले के आगे के हिस्से में धू धू कर लपटे उठने लगी और टायरों ने आग पकड़ ली। आग लगते ही ट्रोले के ड्राइवर ने हेंड ब्रेक लगा कूद कर अपनी जान बचाई।

1777_chat14

1774_c4

उदयपुर से जोधपुर वाया अजमेर चल सकती है ट्रेन

0उदयपुर. उदयपुर से जोधपुर के बीच ट्रेन चलाने के लिए रेल सलाहकार समितियों ने नया रास्ता सुझाया है। कोलकाता-उदयपुर के बीच सप्ताह में एक बार चलने वाली ट्रेनों को सप्ताह में दो दिन वाया अजमेर फुलेरा होकर जोधपुर चलाने की मांग की गई है। समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि उदयपुर में 50 घंटे से अधिक समय तक खड़े रहने वाले अनन्या व शालीमार गाडिय़ों के रेक जोधपुर तक चलाए जा सकते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे की जोनल सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल कृष्ण शर्मा व एम.एस. खमेसरा ने रेल मंत्री को सुझाव पत्र भेजा है।

 

ऐसे चलाएं : जोनल सलाहकार समिति के सदस्यों के सुझाव के मुताबिक दोनों ट्रेनों के रैक उदयपुर सिटी के यार्ड में फालतू खड़े न रख कर सप्ताह में एक-एक बार जोधपुर तक चलाए जा सकते हैं। रेलवे को सिर्फ डीजल इंजन के इंतजाम करने होंगे। डिब्बों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

रेल शुरू होने से जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, रामदेवरा तथा नाकोड़ा भैरव जाने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। मारवाड़ से नाथद्वारा, कांकरोली, उदयपुर आने वाले पर्यटक रेल का लाभ ले सकेंगे। वर्तमान में जोधपुर जाने के लिए दो मार्ग वाया रणकपुर व वाया देसूरी हैं। दोनों मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिन पर वाहनों का संचालन सुरक्षित नहीं है। जोधपुर तक ट्रेन या विमान की सुविधा न होने से सड़क मार्ग ही सहारा है।

 

उदयपुर से शताब्दी चलाने की दरकार

उच्च दर्जे की ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस उदयपुर-दिल्ली के बीच चला कर हवाई यात्रियों को सफर की वैकल्पिक सुविधा दी जा सकती है। दिल्ली-अजमेर के बीच नियमित रूप से चलने वाली शताब्दी उदयपुर तक चलाने की मांग रेल मंत्री पवन बंसल से सांसद रघुवीर मीणा ने की है। मीणा ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि एक रैक का अतिरिक्त इंतजाम करने से शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली-उदयपुर के बीच चलाई जा सकेगी। इससे टूरिस्ट सीजन में एयरलाइन कंपनियों का यात्री भार कम होगा।

हादसे में मावली के तीन युवकों की मौत

उदयपुर. डबोक थाना क्षेत्र में मावली रोड पर बुधवार देर रात हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सड़क के बीचो-बीच खड़े डंपर के कारण हुई, जिसे ड्राइवर खराबी के कारण छोड़ कर कहीं चला गया था। पुलिस के मुताबिक हादसा सालेरा कलां के पास रात साढ़े 11 बजे हुआ। उदयपुर से मावली जा रही कार सड़क किनारे खड़े डंपर के नीचे जा घुसी। डंपर पत्थरों से लदा हुआ था।

 

हादसे में वैन में सवार मावली निवासी नरेश (40) पुत्र श्याम लाल गुर्जर, नरेश (30) पुत्र शोभा लाल जटिया और विनोद (22) पुत्र रामलाल जटिया निवासी विशनपुरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर डबोक थानाधिकारी राकेश शर्मा जाप्ता लेकर पहुंचे। शवों को निकालने में पुलिस को करीब डेढ़ घंटे मशक्कत करनी पड़ी। तीनों शव एमबी हॉस्पिटल के मुर्दाघर भिजवाने के साथ पुलिस ने परिजनों को इत्तला करवा दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव एंबुलेंस में रवाना करवा दिए, लेकिन डंपर नहीं हटाया जा सका। इससे और हादसे का अंदेशा बना हुआ था। पुलिस ने वहां कोई जवान भी तैनात नहीं किया।

राजस्थान घूमना हो तो सिर्फ टोल टैक्स में देने होंगे रु. 2100

5543_tollउदयपुर .अगर आप गुजरात से राजस्थान में जेसे ही प्रवेश करते है तो शुरू होता हे भरी भरकम टोल का सफ़र और राजधानी जयपुर जाते जाते 320 रुपया टोल का देना होता है । जयपुर से बाड़मेर (550 किलोमीटर) की यात्रा कार से करते हैं तो आपको टोल टैक्स 85 रुपए देने होंगे। वहीं, अगर दिल्ली (240 किमी) जाते हैं तो टोल टैक्स 240 रुपए देने होंगे। यानी, एक रुपया प्रति किलोमीटर। इतना ही नहीं, भरतपुर (180 किमी) जाने के 140 रुपए टोल देना होगा। अगर आप सड़क मार्ग से पूरे प्रदेश की यात्रा करें तो आपको 81 टोलों से गुजरना होगा और कम से कम 2100 रुपए टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की बनाई सड़कों पर हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी होती है। टोल प्लाजा पर वसूली का कोई हिसाब राज्य सरकार के पास नहीं है। ये टोल नाके ठेके पर निजी फर्मो को दिए हुए हैं।

एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर पीआर पटेलिया के अनुसार टोल दर बढ़ाने के लिए थोक मूल्य सूचकांक को आधार बनाया जाता है। इससे 4 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हर साल होती है। प्रदेश में एनएचएआई के पांच राजमार्गो पर 23 स्थानों पर टोल लगता है।

पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी या रिडकोर की बनाई गई सड़कों पर टोल की दरें दो साल में 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान है।

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (एनएच) आरके गुप्ता के अनुसार दो साल में बदली जाने वाली दरों का अगला बदलाव अप्रैल, 2013 के गजट नोटिफिकेशन से होगा।

पीडब्ल्यूडी के पीपीपी मॉडल में दी सड़कों में टोल की दर विभाग तय करता है, लेकिन आय का ब्यौरा नहीं रखता। रिडकोर और राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कॉपरेरेशन (आरएसआरडीसी) की बनाई सड़कों और मेगा हाइवे पर टोल वसूली और इसकी पूरे होने की अवधि का हिसाब ही राज्य सरकार के पास होता है।

महाराष्ट्र की जनता को टोल ठेकेदार रोज देता है हिसाब

महाराष्ट्र का नियम : रोज पैसा दे रहे हैं तो रोज हिसाब भी क्यों न लें

जून 2012 तक महाराष्ट्र में भी किसी टोल पर यह हिसाब नहीं लिखा जाता था। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आंदोलन किया और सभी टोल पर डिजिटल डिस्प्ले में टोल के रोज का हिसाब दर्शाने की मांग की। अब वहां अधिकतर नाकों पर ये डिजिटल बोर्ड लग गए हैं, जिन पर हर वक्तअब तक की वसूली और टोल की बकाया राशि का डिस्प्ले होता रहता है। जिस दिन बकाया राशि खत्म, उसी दिन से टोल नाका भी खत्म।

गौरतलब है कि राजस्थान की तरह वहां भी टोल वसूली पूरी होने के बाद भी कई नाकों पर टैक्स वसूला जाता था। इस प्रक्रिया के बाद ऐसे कई टोल नाके बंद हो गए। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव जेसी महांति कहते हैं- राजस्थान टोल ठेकेदारों के साथ ऐसी कोई शर्त नहीं है। महाराष्ट्र से हम इस बारे में रिपोर्ट पता करवाते हैं। अगर फिजिबल हुआ तो इसे यहां भी लागू कर सकते हैं।

नशे में धुत्त सेना के जवान ने देहलीगेट पर किया तमाशा

मोबाइल गुम जाने से बेसुध हो गया

आधे घंटे तक सडक पर जा रहे वाहनों को रोका

imagesउदयपुर, नशे में धुत्त सेना के एक जवान ने बुधवार को देहलीगेट पर रोड के बीच खडे होकर वहां-आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात अवरूद्घ होने के बाद पुलिस ने जवान को पकड लिया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर सेना का एक जवान नशे में धुत्त होकर देहलीगेट चौराहे के बस रूकने के स्थान पर अपना मोबाइल खो जाने से बेसुध हो गया। नशे में धुत्त सेना का जवान दोनों हाथों को फैलाकर सडक के बीच में खडा हो गया है और वहां से निकल रहे वाहनों को रोक दिया। मोबाइल घूम जाने से वह सडक पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पास ही स्थित कलेक्ट्री पर स्थित चौकी पर इसकी सूचना मिली तो पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को पकड लिया। युवक ने अपना नाम नीम का थाना निवासी रामसिंह बताया। युवक सेना की ५वीं राजपुताना राइफल्स का जवान है। पुलिस ने हाथीपोल थाने ले गई जहां उसने पुलिसकर्मियों को अपने मोबाइल खो जाने के बारे में बताया।

 

तीसरे मोर्चे की घोषणा 28 को : किरोडी

कटारिया पद के लालची

तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने का दावा

झाला की चेतावनी के बाद भी मेवाड का कर रहा हूं दौरा

Kirodi-lal-meenaउदयपुर, मेवाड और वागड में आदिवासियों के हितों की बात कर राजनीति के समीकरण बिगाडने वाले दौसा के सांसद ने 28 फरवरी को तीसरे मोर्चे की घोषणा करने का ऐलान किया है सभी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के साथ उन्होंने कहा है की यदि तीसरे मौर्चे की सर्कार बनी तो राजस्थान को पिछडा राज्य के कलंक से निकलकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खडा कर देगे

शहर के 100 फीट रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. किरोडी ने कहा कि २८ फरवरी को ही मेवाड की शान महाराणा प्रताप का गोगुन्दा में राजतिलक हुआ था। इसके बाद प्रताप ने हमेशा विजयश्री हासिल की है। इसी पावन मौके पर किरोडी अपनी पार्टी के नामों की घोषणा करेंगे। किरोडी ने कहा कि मेवाड-वागड की सीटे राजस्थान की किसी भी सरकार को हिला सकती है। मीणा ने कहा कि वे अभी तक ६० विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके है। मेवाड और वागड के दौरे के बाद वे मारवाड का दौरा करेंगे। इसके बाद २८ फरवरी को आदिवासियों के महाकुंभ का आयोजन कर अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे। किरोडी ने कहा कि आगामी चुनाव में वे राजस्थान की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खडे करेंगे और चुनाव को जीतकर राजस्थान में अपनी सरकार बनाएंगे। इस मौके पर किरोडी ने कहा कि दोनों दल भाजपा और कांग्रेस सता में रहने के बाद भी अभी भी राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाए है। उनकी सरकार आने के बाद वे राजस्थान को विकसित राज्यों की श्रेणी में लेकर जाएंगे।

इस मौके पर किरोडी ने कहा कि राजस्थान में चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की हमेशा विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अभी तक लोगों को पर्याप्त बिजली, पानी, थर्मल पावर, रिफाईनरी नहीं मिल पाई है। जिससे राजस्थान लगातार पिछडता ही जा रहा है। दोनों ही सरकारों के समय कानून व्यवस्था बेहद ही बिगडी हुई रही है। दोनों सरकारों के नेता शुरू से ही भूमाफियाओं और दलालों के साथ लगे रहते है जिसका नजारा उदयपुर में एक युवक द्वारा आत्महत्या करना और दूसरे का सिर काटकर ले जाना सामने आ रहा है। किरोडी ने बताया कि वे लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे है।

पद के लालची है कटारिया : किरोडी ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया पद के लालची है। उन्होंने प्रतापगढ विधायक नंदलाल मीणा की बात को दोहराते हुए कहा कि कटारिया भागते भूत की लंगोट तक नहीं छोडते है। कटारिया ने पहले राजस्थान भाजपा में जमकर नाटक किया और जैसे ही नेता-प्रतिपक्ष का पद मिला तो चुपचाप होकर बैठ गए। कटारिया को पद मिलने से संघनिष्ट नेता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे है।

बाहुबली है लालसिंह झाला : किरोडी ने कहा कि भले ही देहात जिलाध्यक्ष कांग्रेस लालसिंह झाला ने मेवाड में आने से रोकने की चेतावनी दी हो। चेतावनी के बाद भी वे लगातार आ रहे है। झाला को जो करना है वह कर ले। किरोडी ने कहा कि झाला बाहुबली है और सतारूढ पार्टी के जिलाध्यक्ष है। वे मारपीट कर सकते है और चाहे जो कर सकते है। किरोडी ने अपने दौरे जारी रखने का आश्वासन दिया है।

किरोडी ने कहा कि चुनाव के बाद यदि उनके पास सरकार बनाने योग्य सीटें नहीं मिली तो वे किसी के पीछे नहीं भागेंगे। किरोडी ने कहा कि ना तो वे किसी को समर्थन देंगे और ना ही लेंगे। चाहे पुन: चुनाव क्यों ना हो राजस्थान में।

आदिवासियों की जमीनों पर वन विभाग का कब्जा : अभी तक पेसा एक्ट को लागू नहीं किया गया है, जिससे आदिवासियों की जमीनों पर वन विभाग कब्जा कर रहा है। स्थिति यह हो गई है कि आदिवासियों के श्मसान भूमि पर भी वन विभाग ने बाउण्ड्री वॉल बनाकर ताला लगा दिया है। जिससे अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को घंटो तक चौकीदार का इंतजार करना पड रह है। इसके साथ ही जो डेम बन रहे है उनमें आ रही किसानों की जमीनों का अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।

राज्य में मध्यप्रदेश का उपनिवेशवाद बढा है : किरोडी ने कहा कि राजस्थान में मध्यप्रदेश का उपनिवेशवाद बढा है। भाजपा के राजस्थान प्रभारी कप्तानसिंह सोलंकी, सह संगठनमंत्री श्योदानसिंह और संघ के सुरेश सोनी मध्यप्रदेश के है और वसुन्धरा भी मध्यप्रदेश के है इसी कारण कई ऐसे फैसले हुए है जिससे मध्यप्रदेश को ज्यादा फायदा मिला है। वसुन्धरा ने अपने कार्यकाल में ३२ हजार करोड का घोटाला किया था, जिसकी जांच की मांग पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत भी कर चुके है।

किसी के पीछे नहीं भागेंगे गृह जिले से लडेंगे चुनाव : किरोडी ने कहा कि वे अपने गृह जिले से ही चुनाव लडेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी गृह जिले से चुनाव लडेंगे। उदयपुर में किसी की भी सीट पर चुनाव नहीं लडेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए।

मेरी फिल्म में बीना काक होंगी हिरोईन : किरोडी ने कहा कि उनकी फिल्म के हीरों वे स्वयं होंगे और हिरोईन कांग्रेस सरकार में पर्यटन मंत्री बीना काक होगी। अपनी पत्नी गोलमा देवी के बारे में किरोडी ने कहा कि इस फिल्म में गोलमा हिरों और हिरोईन को रोटी बनाकर खिलाएंगी।