बगैर मान्यता के हॉस्टलों के संचालन

विभिन्न संगठनों ने प्रशासन व सरकार को ठहराया दोषी

अभी तक प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई है कार्यवाही

डूंगरपुर, जिला मुख्यालय पर मंगलवार को शिक्षा के नाम पर धर्मान्तरण करने के उदेश्य से ईसाई मिशनरी द्वारा तीन हॉस्टलों में नियमों को परे रखते हुए ३६६ बच्चों को रखा गया था। तथा इनमे सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं था। ऐसे में बाल कल्याण समिति के सदस्य द्वारा इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया तथा समाज कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, बाल संरक्षण समिति के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही की गई जिसमे अध्ययनरत ६ से १४ वर्ष के बालक बालिकाएं संभाग के उदयपुर,बांसवाडा व प्रतापगढ जिले के पाये गये। जहां पर उनको रखा गया था वहां पर सुविधाओं का अभाव था। इसके अलावा माता-पिता की सहमति के बिना इन्हें सरकारी स्कूलों में भी दाखिला दिलाने का मामला सामने आया। लेकिन इस संबंध में सारी रिपोर्टे इन अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन को सुपुर्द कर दी है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। और ना ही उनके संचालकों से अभी तक जवाब तलब किया जा रहा है। हालांकि इस समाचार के पश्चात कई संगठन व राजनैतिक दल चेत गये तथा उन्होने इस मामले में कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन देना प्रारंभ कर दिया है इसी के तहत भाजपा व एसएफआई ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस मामले को लेकर गुप्तचर विभाग भी सक्रिय हो गये। और उन्होने जिला मुख्यालय पर चल रहे इस गौरखधंधे की रिपोर्ट राज्य व केन्द्र सरकार को भेज दी है। इधर स्टूडेन्ट्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया ने जिले एवं राज्य भर में अवैध हॉस्टल संचालन के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया हैं।

जिला कमेटी के प्रदेश संयुक्त सचिव व जिला महासचिव भूपेश कटारा ने बताया कि जिले एवं राज्य में अवैध हॉस्टल व कई स्कूल संचालित हो रहे है। इन सब के लिए राज्य सरकार की शिक्षा का निजीकरण, व्यवसायिकरण की नीतियां जिम्मेदार है। साथ ही बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल में निजी शिक्षा का विधेयक लागू किया गया तथा वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा उसी की निजीकरण की प्रतियोगिता में उतरकर भाजपा के शासन काल का रिकार्ड तोड आज राज्य भर में ४९ निजी विश्वविद्यालय खोल दिये। यही नहीं अब राज्य सरकार सार्वजनिक शिक्षा का ताना-बाना बेचने पर आमदा है। इसी के चलते जिले में ऐसे अवैध विद्यालय व हॉस्टल संचालित है। एसएफआई ने राज्य सरकार से मांग की है कि यदि शीघ्रताशीघ्र ही इस तरह की गलत नीतियों को नहीं रोका गया तो इसके लिए आन्दोलन किया जायेगा।

अवैध होस्टल संचालन पर भाजपा की भत्र्सना:-भाजपा जिला इकाई डूंगरपुर ने अवैध हॉस्टल संचालन तथा शिक्षा की आड में हो रहे धर्मान्तरण पर कडा विरोध जताते हुए इस कृत्य की भत्र्सना व्यक्त की है। वही दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह चौहान,महामंत्री सुशील कटारा व प्रभु पण्डया ने कहा कि अबोध बालक बालिकाओं को इस तरह रखना निश्चित ही चिंता का विषय है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मान्तरण करवा किशोर बालक बालिकाओं को एक साथ रखना, होस्टल में मूलभुत सुविधा का अभाव होना,दयनीय हालत मिशनरी का एक षडयंत्र हैं। इस तरह के कृत्य को रोकने के लिए भाजपा पीछे नहीं हटेगी। बालकों के साथ हो रहे इस अन्याय व धर्मान्तरण के विरोध में शीघ्र ही एक उच्च स्तरीय जांच तथा इस कृत्य में लिप्त लोगों के विरूद्व कार्यवाही की गुहार की है।

पैंथर का शिकार

उदयपुर, जिले के सायरा थाना क्षैत्र में पेंथर की खाल बेचने का प्रयास करते बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार = कर खाल व शिकार में प्रयुक्त हथियार बरामद किये।

सायरा थानाअधिकारी रविन्द्र सिंह को मुखबीर से पेंथर खाल बैचने सूचना मिलने पर बुधवार को भानपुरा से ढिकोडा रोड पर गश्त के दौरान ढिकोडा बस स्टेण्ड पर खडे व्यक्ति ब्राम्हणों को कलवाणा निवासी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पंथर खाल पाई गई। इस पर पुलिस उसे थाने लाकर की गई पूछताद में उसने उक्त खाल १५ हजार रूपये में पाबा निवासी हंसाराम पुत्र काना गरासिया से खरीदने की जानकारी दी। इस पर टीम ने हंसा को उसके घर से गिरफ्तार किया। हंसा ने पूछताछ में उक्त खाल शिकारी बालिया निवासी धन्ना पुत्र गांगा की होने का पता चलने पर उसके घर दबीश देने से पहले शिकारी फरार हो गया। लेकिन टीम ने उसके घर से शिकार में प्रयुक्त बंदूक, चाकू बरामद कर इस मामले में अन्य शिकारी बालिया निवासी रामा पत्र देवा को नामजद कर प्रकरण दर्ज किया। बरामद पेथरखाल पर ७ गोलियों के निशान पाये गये है। दोनों शिकारियों के पकडे जाने पर और भी वारदाते खुलने की संभावना है।

लाभ देने के नाम पर धोखाधडी

उदयपुर, फतहनगर थाना पुलिस ने जयपुर स्थित कंपनी व कर्मचारियों के खिलाफ लाभांश देने के नाम पर नकदी ने धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार काकरवा हॉल फतहनगर निवासी निरंजन सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह ने परिवाद जरिये जयपुर पीएनबी बैंक रोड विण्डसर प्लाजा में स्थित लाईफ सोल्यूशेन ट्रेडमार्क प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी व कर्मचारी माली कोलोनी चांदपोल बाहर जयपुर निवासी मनौज पुत्र गणेशलाल सेनी, शितला मंदिर श्यामपुर रामगंज निवासी कुणाल पुत्र कर्पूरचंद कोठारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि वर्ष २०१० में आरोपियों ने फतहनगर स्थित वाटिका में कम्पनी की विभिन्न योजना एवं देय लाभ की जानकारी देकर १०० रूपये लेकर रजिस्टे्रशन किया ।इस दौरान आरोपियों ने ४५ दिन बाद देय लाभ भुगतान करने का वादा किया। इस पर कम्पनी की १८ माह की योजना के अन्र्तगत ३ लाख ८४ हजार ९३० रूपये जमा करवाये। इसके एवज में देय लाभ के लिए दिये गये चैक का आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला।

स्व.नवल जी को अर्पित किए श्रद्घा सुमन

उदयपुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल पण्डित नवल किशोर शर्मा के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यत्त* किया है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर शर्मा के निधन पर चित्तौ$ड सांसद डा.गिरिजा व्यास, उदयपुर सांसद रघुवीर ङ्क्षसह मीणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा, उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने गहरा शोक व्यत्त* करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इन सभी नेताओं ने जयपुर स्थित नवल किशोर के निवास पर जाकर उनके शव पर पु*लमाला अर्पित् कर श्रद्घाजंलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा ने शवयात्रा में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि यह सभी नेता आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्र्रस्तावित बैठक में भाग लेने जयपुर गये थे। राजस्थान की राजनीति के पुरोधा पुरूष केन्द्रीय सरकार के पूर्व मंत्री एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं.नवल किशोर शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्षद दल की ओर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घासुमन अर्पित किये। नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली ने नगर परिषद के प्रतिपक्ष पार्षदों ने स्व.नवल किशोर शर्मा के निधन पर दो मिनट मौन रखा तथा पं.नवल किशोर शर्मा द्वारा राजस्थान की राजनीति में नगर पालिका अध्यक्ष से लगाकर केन्द्रीय मंत्री तथा गुजरात के राज्यपाल तक के कार्यो को याद किया। उदयपुर शहर विधानसभा युवक कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष जय प्रकाश निमावत के नेतृत्व में देहलीगेट स्थित शांति आनंदी स्मारक पर श्रद्घाजंलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित होकर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किये। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के.शर्मा, गणेश डागलिया, पंकज शर्मा, मो.अयुब, अजय पोरवाल, रियाज हुसैन, राधाकृष्ण मेहरा, अजय ङ्क्षसह, बतुल हबीब,मंजु माली, सविता राव, बृजमोहन जाट, दिनेश दवे, सोमेश्वर मीणा, मोहन लाल शर्मा,उत्तम देवडा, जय कुमार पुर्सवानी,जगदीश झालानिया, रशीद अहमद, विजय चौहान सहित कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद थे। शर्मा के निधन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिदिकी ने गहरा शोक व्यत्त* किया। नवल किशोर शर्मा के निधन पर राजस्थान महिला परिषद प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकान्ता त्रिवेदी ने पंडित नवल किशोर शर्मा को श्रद्घाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि नवल किशोर जी प्रदेश के जाने माने नेताओं में से एक थे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने स्व.शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यत्त* किया व जिलाध्यक्ष ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किए स्वर्णीम कार्यो को दर्शाया व उनके मार्गदर्शन पर चलने का आहवान किया। भाजपा की राष्र्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने आज सवेरे राजस्थान के वरिष्ठ जननेता पंडित नवल किशोर शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंलि दी। किरण ने कहा कि वे राजनीति के अजातशत्रु थे। वे जीवन भर साधारण नागरिकों के हितो के लिए समर्पित रहे।

 

चाइल्ड फण्ड इण्डिया के क्षेत्रीय कार्यालय का गोगुन्दा में उद्घाटन

उदयपुर, चाइल्ड फण्ड इण्डिया के राष्ट्रीय निदेशक दोला महापात्र ने कहा कि चाइल्ड फण्ड इण्ज्ञिया ने देश के १४ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश के ७८ जिलों के पिछडे क्षेत्रों में निर्धन बच्चों के शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और पोषाहार के जरिये जीवन स्तर के सुधार में सराहनीय प्रयास किये है जिसके फलस्वरूप बच्चों में स्कुल छो$डकर मजदुरी करने हेतु अन्य प्रदेशों में पलायन पर भी अंकुश लगा है। अब तक चाइल्ड फण्ड इण्डिया की परियोजना से १५ लाख बच्चे लाभान्वित हुए है।

महापात्र यहां उदयपुर चाइल्ड फण्ड इण्डिया के गोगुन्दा में स्थापित नये क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर चाइल्ड फण्ड जर्मनी के डॉक्टर वार्नर भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। महापात्र ने बताया कि चाइल्ड फण्ड इण्डिया द्वारा गोगुन्दा क्षेत्र में भी मजदुरी के लिये बाहर जाने वाले बच्चों को पलायन से रोकने हेतु विशेष परियोजना मंगलवार से प्रारम्भ की है। उदयपुर जिले के झा$डोल और कोट$डा पंचायत समिति के ७२ गांवों में लम्बे समय से किये जा रहे शैक्षणिक व चिकित्सा स्वास्थ्य, पोषाहार आदि वितरण के कार्यक्रम से क्षेत्र के गरीब बच्चों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है और उनके परिवार को सम्बल मिला है। इन दोनों क्षेत्रों के १८४ बच्चों को चाइल्ड फण्ड इण्डिया ने मजदूरी हेतु दुसरे प्रदेश में पलायन से रोककर सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड फण्ड इण्डिया का उद्देश्य वंचित, उपेक्षित व असुरक्षित बच्चों की मदद कर उनकी क्षमताओं को ब$ढाना है जिससे की वह ब$डे होकर जिम्मेदार माता-पिता एवं देश के बेहतर नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सके।

दुबई में यातायात नियमों के उल्लघंन पर लाइसैंस होता है निलम्बित

उदयपुर, दुबई में अलसुबह भी यातायात नियमों का पालन किया जाता है यदि किसी वाहन चालक द्वारा तीन बार यातायात नियमों का उल्लघ्ंन किया जाता है तो वहं उसका लाइसैंस निलम्बित कर दिया जाता है। इसकी जानकारी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से होती है।

गत दिनों दुबई यात्रा पर गये वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के दल के सदस्य एंव अध्यक्ष डॅा. सुन्दरलाल दक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वहां पर नौकरी को लेकर कर्मचारियों में भी खौफ है क्योंकि वहां जरा सी लापरवाही से शेख उनकी नौकरी छिनने से भी नही हिचकते है। उन्हें लापरवाही पसन्द नहीं है। वहां की सुन्दरता एंव विकास की रपतार का अन्दाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर १६४ मंजिला इमारत खडी है और १२४ मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट मात्र एक मिनिट का समय लेती है। वंहा की सैकडो इमारतें खाली पडी है इसके बावजूद वहां निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है।

इस अवसर पर दल के अन्य सदस्य आर.के.जोशी ने बताया कि वहां स्थापित मॉल की भव्यता शाम को रोशनी उसकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देती है। वहां पर आयकर नहीं लगता है। प्रत्येक नागरिक के लिए वहां के नियमों की पालना करना अनिवार्य है। समुद्र के किनारे एंव रेतीले स्थान पर सुन्दर इमारतों का निर्माण जारी है। डॅा. के.एस.हिरन ने बताया कि वहां के मॉल की भव्यता के सामने वहां का ताजमहल एक बार फीका पड जाता है। बी.डी.डिडवानिया ने बताया कि वहां का मेट्रो सिस्टम बहुत व्यवस्थित तरीके से बना हुआ है। वहां की मेट्रो रेल बिना ड्राईवर, टीटी व गार्ड के संचालित होती है।

कांग्रेस का बीएलए प्रशिक्षण १४ को

उदयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी १४ अक्टूबर को प्रात: ११ बजे सभी विधानसभा क्षेत्र मुख्यालयों पर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के वर्ष २००८ के चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों सहित जिला कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और वरिष्ठ अधिवक्ता बूथ लेवल एजेंटों को उनकी भूमिका एवं कार्य पद्घति की जानकारी देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का अनुरोध किया था। प्रदेश कांग्रेस ने इस कार्य को एक अभियान के रूप में हाथ में लेकर प्रदेश के ४२ हजार से अधिक मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति का निर्णय लिया था। डॉ. चन्द्रभान ने बताया कि यह कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है और आगामी १५ अक्टूबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के बीएलए नए मतदाताओं के नाम जोडने और बोगस मतदाताओं के नाम हटाने के कार्य में निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का सहयोग करेंगे।

उदयपुर कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एक ब$डा अभियान है और प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम इस कार्यक्रम के दौरान जो$डे जाने की संभावना है। शर्मा ने कहा कि बूथ लेवल एजेंटों के ऊपर ये ब$डी जिम्मेदारी है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित नहीं रह जाए। कांग्रेस पार्टी का मुख्य आधार गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, किसान वर्ग है और इन वर्गों के लोगों का नाम मतदाता सूची में जु$डवाना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

उदयपुर जिला कुश्ती चयन प्रतियोगिता

उदयपुर, राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में राजस्थान राज्य सीनीयर कुश्ती प्रतियोगिता (पुरूष-महिला) दिनांक १९ से २१ अक्टूबर तक झुझनू में आयोजित होगी। त्प्रतियोगिता के लिए जिला कुश्ती टीम का चयन स्थानीय उस्ताद कर्णसिंह पहलवान भीम राष्ट्रीय व्यायाम शाला चांदपोल बाहर, दिनांक ११अक्टूबर सांय होगा। संघ के सचिव ओमप्रकाश सेने ने बताया कि प्रतियोगिता में मान्यताप्रापत व्यायामशाला के पहलवान भाग लेंगे।

प्रयोगशाला के बेहाल पर छात्रों का हंगामा

उदयपुर, विज्ञान महाविद्यालय में केमेस्ट्री प्रयोगशाला में अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रथम वर्ष के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर जमकर हंगामा किया।

छात्र संघर्ष समिति के छात्र नेता दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से केमेस्ट्री लेब खराब अवस्था में है। वहां पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं है। फर्श टूटा हुआ है, बारिश में छत से पानी टपकता रहता है, केमिकल की बोतलें जगह-जगह फूटी पडी है। पूर्व में अधिष्ठाता को करीब चार बार इस संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

हंगामे के दौरान रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. के. गोस्वामी की भी छात्रों ने नहीं मानी तथा छात्र कुलपति से मिलने जा पहुंचे। जहां कुलपति ने ७ दिन में प्रयोगशाला की स्थिति सुधारने और मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया।

पोंडीचेरी मुख्यमंत्री करेंगे विनय भाणावत का सम्मान

उदयपुर, लेकसिटी के विश्व विख्यात डाक टिकट करेंसी नोट एवं सिक्कों के संग्रहकर्ता विनय भाणावत का १५ अक्टूबर को पोंडीचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन.रंगासामी द्वारा सम्मान किया जाएगा। विनय भाणावत ने एक बार फिर अस्सिस्ट वल्र्ड रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया और लेकसिटी को गौरवान्वित किया है। यह रिकार्ड विनय भाणावत ने भारतीय करेंसी नोटो में दस रूपये के नोट में आखिरी संख्या ७८६ वाले सर्वाधिक नोटों का संग्रह कर बनाया है। यह जानकारी देते हुए अस्सिस्ट वल्र्ड रिकार्डस के संस्थापक चेयरमेन आर.राजेन्द्रन ने बताया कि अस्सिस्ट वल्र्ड रिकार्डस का प्रथम वार्षिक समारोह ’’कम्बन कलाई आरागंम’’ में मनाया जा रहा है। समारोह में भाणावत को पोंडीचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन.रंगासामी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेगें।