स्काउट गाइड का राज्य परिषद् का ६२ वां वार्षिक अधिवेशन २० को

उदयपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में २९ सितम्बर को राज्य परिषद् का ६२वां वार्षिक अधिवेशन राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के सभाकक्ष मे आयोजित किया जा रहा है। इसमें राजस्थान प्रान्त के विभिन्न जिलों से २५० संभागी, राज्य मुख्यालय पदाधिकारी, अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, प्राधानाचार्य, स्काउटर्स, गाइडर्स प्रतिनिधि आदि भाग लेंगे।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त(स्काउट) देवानन्द पुरोहित ने बताया कि राज्य परिषद् का वार्षिक अधिवेशन प्रति वर्ष अंग्रेजी वर्ण अनुसार अलग-अलग संभाग के नाम वर्ण अनुसार आयोजित करने का अवसर प्राप्त होता है। इस वर्ष यह दायित्व राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर ने उदयपुर को दिया है। राज्य परिषद् वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होने वाले समस्त सदस्यों को उत्कृष्ठ व्यवस्था देने एवं मेवाड की परम्परानुसार आतिथ्य प्रदान करने के दृष्टिकोण से समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जा चुका है।

इस अवसर पर राजस्थान प्रान्त की स्काउटिंग गाइडिंग प्रवृति की ओर अधिक बढावा देना,मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार प्रत्येक सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय में स्काउटिंग गाइडिंग प्रवृति के सक्रिय संचालन पर विचार विमर्श के साथ ही गत वर्ष २०११-१२ की उपलब्धियों का सिहांवलोकन एवं आगामी वर्ष की नवीन योजनाओं की जानकारी एवं आगामी प्रस्तावित वार्षिक कार्यकम पर चर्चा की जावेगी

फांसी

उदयपुर, हिरणमगरी क्षेत्र निवासी युवक की विषाक्त सेवन करने से मृत्यु हो गई।सराडा कस्बे के सदकडी गांव निवासी युवती ने कमरे में फासी लगा खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के हिरणमगरी बप्पारावल नगर सेक्टर ६ निवासी निरज(३६) पुत्र टीकमदास सिंधी ने बुधवार रात में सेल्फोस पाउडर का सेवन कर आत्म हत्या करली। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। पूछताछ में पता चला कि निरज अशोक नगर क्षैत्र में फल का थैला लगाता हैं तथा कर्जा होने से परेशान था। पत्नि बहिन के विवाह के लिए पीहर कैलाश कोलोनी गई थी। बुधवार को वह घर पर अकेला था। गुरूवार सवेरे फ़ोन नहीं उठाने पर मित्र इन्द्र बजाज उसके घर गया। वहां देखा तो वह पलंग पर लेटा था। इस पर पडोसियों की मदद से किवाड तोडा तो वह मृत अवस्था में मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इसी तरह सराडा कस्बे के सदकडी गांव निवासी दौपता(२२) पुत्री शंकरलाल मीणा ने बुधवार रात में अपने मकान में फासी लगा खुदकुशी कर ली।पुलिस ने मोके से उसके हाथ का लिखा सुसाईड नॉट कब्जे में लिया। जिसमें उसने स्वयं की इच्छा से आत्महत्या करने व परिजनों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। पूछताछ में पता चला कि दौपता कोटा में एसटीसी कर रही थी। ३-४ दिन पहले गांव आई थी। माता व पिता गत दिनों से यात्रा पर गये थे।इस पर पुलिस ने मृतका को फंदे से निचे उतार उसके माता पिता को हादसे की सूचना दी है। जिनके आने पर पोस्टमार्टम होगा। शव उसके घर पडा हुआ है।

 

विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट

उदयपुर, शहर के सविना में स्थित विद्युत कार्यालय में बदमाशों ने घूस कर तोड फ़ोड की तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार सांय हिरणमगरी सेक्टर १४ निवासी मनोहर गुर्जर व साथियों ने बिना कुछ बतायें सविना स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय में घूस कर टेलिफ़ोन, टेबल-कूर्सी, पंखा, तोडा तथा लॉग शीट को फ़ोड दिया। इस दौरान राकने के प्रयास में बदमाशों ने मोके पर तैनात कर्मचारी संजय पुत्र अमरसिंह तथा गार्ड लाल पुत्र मंगला के साथ मारपीट कर मोके से फरार हो गये। इसकी सूचना मिलने पर निगम के सहायक अभियंता बोहरा गणेश निवासी सुरेश पुत्र लक्ष्मीलाल शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ हिरणमगरी थाना पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया। प्रारंभिक पूछताछ में क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर मारपीट करने की बात सामने आई हैं घटना के प्रति विद्युत कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाहीं की मांग की।

 

विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

उदयपुर. उदियापोल स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती विवाहिता की बुधवार को मौत हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर सूरजपोल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की।

खमनोर निवासी पुष्कर टांक की पत्नी रेखा टांक की तबियत खराब होने पर उसे बुधवार सुबह 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुष्कर ने बताया कि डॉक्टर ने पहले जांचें कराने के लिए कहा था। जांच रिपोर्ट नहीं आई उससे पहले ही डॉक्टर ने रेखा को ड्रिप चढ़ाई और इंजेक्शन लगाया।

रेखा सो गई और इसके बाद नहीं उठी। दोपहर 12 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पति पुष्कर व अन्य परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुष्कर ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगाने से पूर्व रेखा बात कर रही थी। गलत इंजेक्शन लगने से उसकी मौत हुई। सूचना मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया।

एएसआई रामनारायण ने बताया कि कार्रवाई के लिए रिपोर्ट देने की बात पर पुष्कर ने इनकार कर दिया और इसके बाद वे शव लेकर चले गए।

 

होटल से छह एलसीडी टीवी चोरी

उदयपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल से छह एलसीडी टीवी चोरी हो गए। पुलिस को चोरों का सुराग लग गया है।

पुलिस के अनुसार चोरी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल वैली व्यू में हुई।डायरेक्टर सुरेंद्र जैन ने बताया कि दो कमरों में लगे एलसीडी गायब मिले। इसके बाद स्टोर में देखा तो वहां से भी 4 एलसीडी गायब थे। चौकीदार से पूछताछ पर भी कुछ पता नहीं चला।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सुरेंद्र जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की है। इधर, एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि एलसीडी चोरों का सुराग लग गया है। पुलिस जल्दी ही चोरी गए एलसीडी बरामद कर लेगी। एएसआई रूपलाल जांच कर रहे हैं

हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की …

उदयपुर. ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…’, ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो…’ जैसे कीर्तनों की धुनें गूंज रही थी। शहर के विभिन्न कोनों से उमड़ता श्रद्धा का सैलाब झील घाट किनारे की ओर बढ़ता रहा। भक्त जन गुलाल उड़ाते, नाचते गाते हुए चल रहे थे।

 मौका था जलझूलनी एकादशी के मौके पर बुधवार दोपहर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से राम रेवाडिय़ां निकलने का। जलझूलनी एकादशी के मौके पर मंदिरों में सुबह से कीर्तनों का दौर चला। दोपहर को पूजन, अर्चन के बाद राम रेवाडिय़ां निकलने का दौर शुरू हुआ।

मुख्य रेवाड़ी जगदीश मंदिर से निकली, जबकि अस्थल मंदिर, मीठा राम जी का मंदिर, बाईजी राज कुंड मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, चारभुजा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से राम रेवाडिय़ां निकली। राम रेवाडिय़ां निकलने को लेकर गणगौर घाट, गोवर्धन सागर घाट और गंगू कुंड पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।

 रजत रथ में विराज जल में झूले बाल गोपाल

राम रेवाडिय़ां पहुंचने का सर्वाधिक माहौल गणगौर घाट पर रहा। जहां बाल गोपाल ठाकुरजी को रजत रथ में विराजित कर पूजन, अर्चन किया गया। इसके बाद पुजारियों द्वारा झील के नवीन जल में ठाकुर जी को स्नान कराया गया। इस दौरान घाट परिसर जयकारों से गूंज उठा।

 

फतहसागर में कभी भी दौड सकता है करंट

उदयपुर, फतहसागर लबालब हो चुका है और पटिये लगाने से पानी रोड तक छलकने लगा है लेकिन प्रशासन सुरक्षा के नाम पर बिल्कुल लापरवाह है।

हर शहरवासी चाहतता है कि फतहसागर जाकर दो पल सुकून के निकाले और इन दिनो लबालब होने से सुंदरता भी बनी हुई है लेकिन फतहसागर की पाल पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं बस शाम को तीन-चार पुलिसकर्मी वाहनों के चालान बनाते जरूर खडे नजर आते है, इसके अलावा कुछ नहीं। हर शहरवासी आकर पाल की बंसियों पर बैठता है और अभी हाल में एक काले किवाड से लगाकर ओवरफ्लो तक कम से कम पांच जगह इलेक्ट्रीक तार बंसियों के नीचे झूल रहे है जबकि इन दिनों बंसियों के नीचे पानी हिचकोले मार रहा है ये तार कभी भी पानी में टूट के गिर सकते है और पूरे पानी में करंट प्रवाहित हो सकता है। सुबह १० बजे से शाम तक किशोरवय उम्र के छात्र-छात्राएं बंसियों पर बैठ रहते है और बंसियों पर खडे होकर करतब दिखाते है जिनको रोकने टोकने वाला कोई नहीं।ना ही प्रशासन द्वारा कोई गार्ड लगा रखे है। नगर परिषद और यूआईटी पहले ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड चुके है। ऐसा लग रहा है मानो प्रशासन भी कोई बडी दुर्घटना के इंतजार मे है कि घटना अगर घटे तो कुछ सुरक्षा के इंतजाम हो।

 

प्रो. विजय श्रीमाली अधिष्ठाता नियुक्त

उदयपुर, सुखाडिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद पर प्रोफेसर विजय श्रीमाली को नियुक्त किया गया है।

अधिष्ठाता पद पर कार्यरत डी.एस.चुण्डावत के कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को प्रो.विजय श्रीमाली को अधिष्ठाता पद पर नियुक्त किया गया तथा श्रीमाली ने सोमवार दोपहर को पद भार ग्रहण किया । श्रीमाली पूर्व में विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता रह चुके है तथा वर्तमान में विश्वविद्यालय के चीप* प्रोक्टर पद पर है।

श्रीमाली ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय में विकास कार्यो के अलावा अध्ययन का स्वच्छ वातावरण के साथ साथ विद्यार्थियों में शांति एवं अनुशासन का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा तथा विद्यार्थियों को छात्र परिषद का गठन किया जाएगा।

वन्यजीव सप्ताह एक अक्टूबर से

सप्ताह के दौरान वन्यजीव एवं प्रकृति भ्रमण के कार्यक्रम

उदयपुर, उदयपुर में ५८वां वन्यजीव सप्ताह विविध कार्यक्रमों के साथ एक अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। उपवन संरक्षक वन्य जीव राहुल भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि वन्य जीवों एवं प्रकृति के प्रति बच्चों में प्रारम्भ से ही अनुराग उत्पन्न करने की दृष्टि से विविध प्रतियोगिताएं आयोजित कि जाएंगी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के पहले दिन १ अकटुबर को प्रात: ८ से दोपहर १२ बजे तक गुलाब बाग स्थित जंतुआलय में कक्षा नर्सरी से ८वी तक के छात्र-छात्राओं को जन्तुआलय का भ्रमण कराया जाएगा। सप्ताह के दौरान ३ अक्टूबर को प्रात: ९ से दोपहर २ बजे तक कक्षा ६ स १२वी तक के विद्यार्थियों को वन्यजीव अभ्यारण्य सज्जनगढ में प्रकृति भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ४ अक्टूबर को प्रात: ९ से साय: ३ बजे तक कक्षा ६ से १२ तक के छात्र-छात्राओं को बाघदरा नेचरपार्क के मुख्य द्वार से बाघदारा तालाब तक पैदल भ्रमण कराया जाएगा। इसी प्रकार ५ अक्टूबर को प्रात: ९ से सांय: ५ बजे तक वन्य जीव अभ्यारण्य जयसमन्द का भ्रमण कराया जाएगा।

जनजाति खिलाडियों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उदयपुर, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जनजाति के प्रतिभावान खिलाडी बालक-बालिकाओं को उपयुक्त अवसर मिले इस दृष्टि से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री महेन्दजीत सिंह मालविया की अभिशंषा पर प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि पुरस्कार में देने के लिए २.५० लाख रुपये स्वीकृत किए गए है।

जनजाति क्षेत्रीय विकास आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि प्रोत्साहन राशि योजना से बांसवाडा ,डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ, आबूरोड(सिरोही) जिलों के जनजाति खिलाडियों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर ५० हजार,सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर ३० हजार तथा ब्रोन्ज मेडल प्राप्त करने पर २०हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे । इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर २५ हजार, सिल्वर मेडल पर १० हजार एवं ब्रोंज मेडल पर ५ हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान कि जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी अपने आवेदन मय प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अपने-अपने जिले के परियोजना अधिकारी जनजाति विभाग एवं आयुक्त कार्यालय में खेल प्रकोष्ठ अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं।