फिर शर्मसार हुई झीलों की नगरी

उदयपुर, लेकसिटी बुधवार को एक बार फिर शर्मसार हुई जब अनेक अभियानों के उपरान्त भी अज्ञात ’इंसान’ मृत भ्रूण को लावारिस फेक गया जिसे कुत्ते नोंचते हुए आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार तक ले आए।

बुधवार प्रात: आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेक के मुख्य द्वार के बाहर तीन चार कुत्ते मुंह में मृत कन्या भू्रण दबाए छीना-झपटी कर रहे थे। जब कॉलेज के चौकीदार रामचन्द्र और सफाई कर्मचारी शंभूलाल ने देखा तो वो डण्डा लेकर कुत्ते पर लपके। कुत्ते भू्रण को छोड भागे। दोनों कर्मचारियों ने नोचे गए शव की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस तो नही पहुंची उससे पूर्व दो अज्ञात व्यक्ति भ्रूण उठाकर ले गए।

आश्चर्य यह है कि चिकित्सालय अधीक्षक इस प्रकार की घटना से ही इंकार कर रही है। और पुलिस भी घटना से नकार रही है।

दूसरी घटना प्रात: ११ बजे की है। बाल चिकित्सालय के सेमीनार हॉल के पास अज्ञात व्यत्ति* मृत नवजात कम्बल में लपेट कर छो$ड गया। चौकीदारों की सूचना पर चिकित्सालय अधीक्षक ने मृत शिशु को मुर्दाघर पहुंचाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

झीलों के रसूखदारों के धडल्ले से हो रहे अवैध निर्माण

प्रशासन उदासीन

उदयपुर, हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए झीलो के आस पास होटल व्यवसाईयों का निर्माण जारी है।

उल्लेखनीय है कि विगत २४ फरवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश अरूण मिश्रा एवं न्यायाधीश कैलाशचन्द्र जोशी की खण्डपीठ ने राजेन्द्र कुमार राजदान बनाम मुख्य सचिव राजस्थान सरकार मामले की सुनवाई करते हुए उदयपुर की फतेहसागर व उदयसागर झीलों के चारों ओर ’नो कंस्ट्रक्शन जोन’ जारी रखने के आदेश दिए है। उच्च न्यायालय ने पिछली सुनवाई में झीलों के चारों ओर नो कंस्ट्रक्शन जोन में हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक नहीं लगाने पर संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। इसके उपरांत भी यहां कुछ रसूखदार होटल समूहों और राजघरानों के आगे अफसर बेबस है और खुलेआम हाईकोर्ट की आदेश की धज्जियां उडायी जा रही है। पिछोला झील किनारे सिटी पैलेस के फतह प्रकाश होटल के सामने अन्य कोटेजो का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण क्षेत्र में सफेद रंग के पर्दे बांध कर किया जा रहा है अनुमति की बात करे तो शहर के किसी अधिकारी को कुछ पता नहीं है कि कहां निर्माण हो रहा है। और अगर पता भी हो तो निर्माणकर्ता के कद और रूतबे के आगे कुछ बोल नहीं पा रहे है।

वहीं पिछोला के बीच एक पांच सितारा होटल ने छत पर पूरे दो बडे हॉल निर्माण करवा दिये ओर किसी को कानोकान खबर नहीं लगी । इसी प्रकार स्वरूप सागर किनारे वोलकेम इण्डिया के पुराने कार्यालय परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है वहीं इसी निर्माण से कुछ दूर होटल पहाडी पैलेस के पास भी एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण जोरों से चल रहा है। पांच सितारा होटल और राजघरानों के रूतबे के चलते इन निर्माणों पर जिला प्रशासन की जानकारी में होते हुए भी कोई कार्यवाहीं नहीं की जाती है। पिछले कई महिनों से नगर परिषद ने समिति बनाईहै की शहर में कोई निर्माण बिना अनुमति ओर झील परिधी क्षेत्र में न हो । परिषद के अधिकारियों ने कई मकान प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करके निर्माण बंद करवाए कहीं भवन सिज कर दिये लेकिन राजमहल तक जाने की नगर परिषद के किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं हुई और अभी भी खुलेआम हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है और जिला प्रशासन के सभी विभाग चुप है।

इनका कहना है:

’’ उच्च न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जानकारी दे दी गई थी। अब उनका दायित्व है कि वे इन निर्माणों के विरूद्घ कार्यवाही करें।’’

– हेमंत गेरा, जिला कलक्टर

 

पूर्व में एक बार प*ोटोग्राप*ी करवाई थी। अभी मेरी जानकारी में ऐसे निर्माण नहीं है। मैं जानकारी करवाता हूं।

– आयुत्त*, नगर परिषद

 

सिटी पेलेस में चल रहा निर्माण
वोलकेम के ऑफिस " स्वरूप सागर के किनारे निर्माण
होटल अमराई " पिछोला के किनारे " निर्माण

Udaipur News File – 28.02.2012

छात्रों ने बस शेल्टर की मांग की

उदयपुर, सुविवि के छात्र संघर्ष समिति ने विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय के बीच बस शेल्टर बनाने के लिए सभापति रजनी डांगी को ज्ञापन दिया।

छात्र संघर्ष समिति के संयोजक सूर्य प्रकाश सुहालका ने बताया कि विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्र अपने गंतव्य पर जाने के लिए घंटो बस के इंतजार में धूप और बारिश में ख$डे रहते है। इस समस्या को लेकर छात्रों ने नगर परिषद सभापति रजनी डांगी को ज्ञापन दिया। परिषद की तत्पर कार्यवाही में उपसभापति छात्रों के साथ मौका मुआयना करने गये तथा जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस समस्या को देखते हुए कुलपति ने भी इसका समर्थन किया। महाविद्यालय की बाउण्ड्री में शेल्टर के लिए भूमि स्वीकृत करने की बात कही।

 

सरकारी रिकार्ड मे हेराफेरी का मामला दर्ज

उदयपुर, गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने वारापाल के उप तहसीलदार, रेवेन्यु इंसपेक्टर सहित ४ जनो के खिलाप* सरकारी रिकार्ड में हेरापे*री करने का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरप*लाया गोवर्धन विलास निवासी मांगी लाल पुत्र सवला गमेती ने परिवाद जरिए देवाली गोवर्धन विलास निवासी नारायण लाल पुत्र भंवर लाल गुर्जर,उपतहसीलदार दशरथ लाल मीणा, रेवेन्यु इंसपेक्टर हरिशंकर पुत्र दाडमचंद,बारापाल परवादी चन्द्र प्रकाश खटीक के खिलाप* प्रकरण दर्ज कराया कि आरोपियों ने मकान के पास स्थित मेरी जमीन का प*र्जी आरा जी नम्बर राजस्व रिकार्ड में दर्ज कर भूमि को नारायण गुर्जर के खाते में दर्ज करवाया। इसका खुलासा १९ दिसमबर १२ को बारापाल पटवार मण्डल से दस्तावेजो की नकल निकालने पर पता चला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरप*तार : नाई थाना पुलिस ने गोडान कलागांव में राह चलते मदार निवासी कन्हैयालाल पुत्र भंवर लाल पूर्बिया को गिरप*तार कर उसके कब्जे से ४० पव्वे देशी शराब के जब्त किए।

कार चोरी : सूरजपोल थाना पुलिस ने चोर के खिलाप* रविवार रात मे माछला मगरा निवासी अशोक काबरा के घर के बाहर खडी कार चुरा ले जाने का प्रकरण दर्ज किया है।

 

केन्द्रीय श्रमिक संगठनों का राष्ट्रव्यापी बंद आज

उदयपुर, केन्द्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा केन्द्र सरकार की आर्थिक एवं श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रव्यापी औद्योगिक बंद का शहर के सभी श्रमिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

समन्वय समिति के संयोजक बी.एस.खिंची ने बताया कि २८ प*रवरी को सुबह १० बजे टाउनहाल से विशाल रैली प्रांरभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्री पहुंचेगी जहां धरना, प्रदर्शन और सभा में परिवर्तित होगी। रैली में विभिन्न संगठनों के करीब ५००० से अधिक कार्यकर्ता भाग लेगें।

 

नि:शक्त जीवन ने स्पेशल ऑलम्पिक में एक गोल्ड व सिल्वर पदक जीते

उदयपुर, उदयपुर के नि:शक्त जीवन जैन ने विगत १७ से २२ फरवरी तक चैन्नई में आयोजित स्पेशल ऑलम्पिक में एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर अपने जज्बे का परिचय दिया है।

 

तम्बाकू नियंत्रण पर कार्यशाला १ को

उदयपुर, जिला स्तरीय टोबेको मॉनिटरिंग एवं स्टीयरिंग कमेटी एवं पोपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल की ओर से तम्बाकू नियंत्रण कार्यशाला एक मार्च की सुबह १०.३० बजे कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित होगी। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को अनिवार्यत: भाग लेने को कहा है।

 

लोकभाषाओं के संवर्धन के लिए साहित्यकार जिम्मेदार : डॉ. भानावत

उदयपुर, खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि लोककलाविद् डॉ. महेन्द्र भानावत ने कहा कि आजादी के बाद सभी प्रदेशों की लोकभाषाओं के अस्तित्व पर गहरा संकट मंडराया है और पूरे विश्व के परिदृश्य में यदि देखा जाए तो प्रतिदिन तीन लोकभाषाएं विलुप्त हो रही हैं। ऐसी स्थिति में रचनाकारों का यह दायित्व है कि वे अपने लेखन में लोकभाषाओं का अधिकाधिक रूप में सहज, सरल एवं स्वाभाविक प्रयोग करें। इससे जहां लोकभाषाओं को पुनर्जीवन मिलेगा वहीं प्रांतीय भाषाएं सशक्त होकर हिन्दी को समृद्घशाली बनायेगी। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में साहित्य संस्कृति, कला, स्थापत्य, इतिहास और लोकभाषाओं का ही नहीं अपितु हमारी जीवनधर्मिता का भी बाजारीकरण होता जा रहा है जो अत्यंत चिंताजनक है। अध्यक्षता विधायक देवेन्द्र वर्मा ने की।

 

श्रम निरीक्षक को देखकर भाग छूटे बाल श्रमिक

उदयपुर, शहर के समीप लकडवास क्षेत्र में निरीक्षण के लिए आये बाल श्रमिक श्रम निरीक्षक को देख कर प*रार हो गये।

सूत्रों के अनुसार सोमवार सवेरे रजा कॉलोनी निवासी श्रम निरीक्षक इस्तियाक उल्ला खां पुत्र अमानुल्ला खां, शैजाद, मानव तस्करी निरोधी यूनिट कांस्टेबल छोटू खां, शांतिलाल मय टीम लक$डवास क्षेत्र में स्थित सोहनलाल प्रजापत के भट्टे पर पहुंचे।

जहां काम करते श्रमिक बिछीवा$डा फलासिया निवासी नानालाल (१०) पुत्र उदयलाल गमेती, कमलेश पुत्र प्रभुलाल, झमकु (१३) पुत्री प्रभूलाल से पूछताद की। इस दौरान बाल श्रमिक गच्चा देकर मौके से भाग गये। इस संबंध में श्रम निरीक्षक ईंट भट्टा मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

विज्ञान मेला आज

उदयपुर २०१२ महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा एमपीयूएटी विज्ञान मेला का आयोजन राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर, उदयपुर में किया जायेगा। डॉ. एस.आर.मालू, अधिष्ठाता, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर एवं प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आई. जे. माथुर ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में कृषक परिवारों के लिये समन्वित कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के महत्व को जानना नितान्त आवश्यक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मेला इसी विषय पर आयोजित किया जा रहा है। मेले के दौरान किसान गोष्ठी एवं छ: तकनीकी सत्र् – समन्वित कृषि द्वारा आजीविका एंव प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, उद्यानिकी द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण, पशुपालन द्वारा सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा, कृषि यंत्रीकरण, प्रसंस्करण द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं कृषक महिला सशक्तिकरण को सम्मिलित किया जायेगा। इन तकनीकी सत्रों के दौरान विभिन्न वैज्ञानिक किसानों से रूबरू होंगे एवं उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आदान विक्रेताओं द्वारा प्रदर्शनी एवं उत्पाद विक्रय किये जायेंगे।

 

दूसरे दिन भी बाजार बन्द रहे

उदयपुर, मावली कस्बे में दुकानदार से हुई मारपीट की घटना के बाद उपद्रव मचाने के आरोपी एवं मारपीट करने के २३ आरोपियों को पुलिस ने गिरप*तार किया। घटना के दूसरे दिन बाजार बन्द रहे।

 

पति ने की पत्नि की हत्या

उदयपुर, चरित्र संदेह को लेकर पति ने हमला कर पत्नि की हत्या कर दी।

सुखेर थानान्तर्गत झालो का गुडा निवासी पीका पुत्र भैरा गमेती रविवार रात शराब के नशे में ल_ से हमला कर धापूडी (३०) की हत्या कर प*रार हो गया। दूसरे दिन सवेरे सूचना मिलने पर पुलिस उपअधीक्षक पश्चिम दयानंद सारण एवं सुखेर थानाधिकारी रामसुमेर मय टीम मौके पर पहुंचे। जहां मृतका के सिर में हाथ पेर पीठ पर चोट के निशान पाये गये। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतका के पीहर मजेरा थाना देलवाडा से परिजनों को बुलवा मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सुपूर्द किया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि धापूडी का १८ वर्ष पहले विवाह हुआ था पति पीका ट्रक चलाता है तथा पत्नि के चरित्र पर संदेह किया करता था। रविवार रात शराब के नशे में घर आया जहां दोनो के बीच कहासुनी होने पर ल_ से मारपीट कर मौके से प*रार हो गया। पुलिस ने अनुसंधान कर हत्या के आरोपी पीका को गिरफ्तार किया।

 

 

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन 31वाँ वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह-2012

विभूतियों का सम्मान कर सम्मानित हो गया मंच

टॉप्सफिल्ड जेम्स टॉड, आमटे दम्पत्ती पन्नाधाय, राहुल बोस हकीम खाँ सूर, गुलाब कोठारी एवं हरिन्दर बावेजा हल्दीघाटी व डॉ. पार्थ सारथी रॉय महाराणा उदयसिंह सम्मान से हुए अलंकृत

उदयपुर, 26 फरवरी। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के 31वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह 2012 के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रस्तरीय, राज्य स्तरीय अलंकरणों के लिए घोषित विभूतियों को रविवार को फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह जी मेवाड़ ने सिटी पैलेस, उदयपुर के माणक चौक में आयोजित सम्मान समर्पण समारोह में अलंकृत किया।

समारोह में श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया में प्रजातंत्र का विचार सौ वर्ष से अधिक पुराना नहीं है जबकि मेवाड़ में प्रजातांत्रिक मूल्य की अवधारणा आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व ही जन्म ले चुकी थी। इन्हीं मूल्यों के कारण मेवाड़ का शासक हर सदी में जनता का सेवक बनकर ही रहा है। उन्होंने कहा कि आज उदयपुर ने पर्यटन के अलावा निर्दोष पर्यावरण, शाश्वत निर्माण एवं उदार जीवन आदर्शों के कारण भी विश्वभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है और जगत में अपना आदरणीय स्थान स्थापित किया है। इस उपलब्धि में महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का योगदान उल्लेखनीय है।

समारोह के अध्यक्ष राष्ट्रकवि बालकवि वैरागी ने सम्मानित विभूतियों का स्वागत कर फाउण्डेशन के गरिमामयी सम्मान समर्पण समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही आम जीवन में एक आम आदमी द्वारा मनुष्य एवं मिनिस्टर के भेद पर टिप्पणी कर खूब वाहवाही बटोरी। उन्होंने विश्वभर में मेवाड़ के सहयोग समर्पण को गुरूकुल की संज्ञा दी। समारोह के अंत में फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने धन्यवाद उद्बोधन में युवाओं से अपनी मंजिल पहचानने और उसे पाने की अपील की। इससे पूर्व फाउण्डेशन के प्रवक्ता पंडित नरेन्द्र मिश्र ने फाउण्डेशन की उपलब्धियों का उल्लेख कर प्रताप एवं मेवाड़ पर कविता पाठ किया।

ये हुए सम्मानित: कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण से डॉ. एन्ड्रयु टॉप्सफिल्ड, हल्दीघाटी अलंकरण से टुडे हेडलाईन्स न्यूज चैनल की सुश्री हरिन्दर बावेजा तथा राजस्थान पत्रिका के प्रधान सम्पादक डॉ. गुलाब कोठारी, हकीम खाँ सूर अलंकरण से सिने जगत के युवा फिल्म अभिनेता राहुल बोस, महाराणा उदयसिंह अलंकरण से देश के प्रसिद्ध इंडियन इंस्टिट्यूट रिमोट सेन्सिंग इसरो के निदेशक तथा भारत के प्रथम सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग का उपयोग करने वाले डॉ. पार्थ सारथी रॉय, पन्नाधाय अलंकरण से आमटे दम्पत्ति डॉ. प्रकाश व डॉ. मंदाकिनी, महाराणा मेवाड़ विशेष सम्मान से पुलिस थाना चौमँू जिला जयपुर शहर (पश्चिम), महाराणा मेवाड़ सम्मान से प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सर पद्मपत सिंघानिया की सुपुत्री श्रीमती अरूणा सिंघानिया डालमिया तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति कुमार जैन, महर्षि हारीत राशि सम्मान से जोधपुर के पं. रमेश भोजराज द्विवेदी तथा जयपुर निवासी डॉ. वीरनारायण एन. के. पाण्डुरंगी, महाराणा कुम्भा सम्मान से जयपुर के वयोवृद्ध इतिहासकार एवं राजस्थान के प्रथम जनसम्पर्क निदेशक श्री राजेन्द्र शंकर भट्ट को तथा साहित्य के क्षेत्र में आई आई टी, हैदराबाद में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हिन्दी एवं अंग्रेजी साहित्य के धनी बीकानेर क्षेत्र के डॉ. नन्द किशोर आचार्य, महाराणा सज्जनसिंह सम्मान से हस्तशिल्प ब्ल्यु पॉटरी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले जयपुर के श्री गोपाल सैनी, डागर घराना सम्मान से भारतीय शा??ीय संगीत के पंडित चिरंजीलाल तंवर एवं श्री के.सी. मालू, राणा पूंजा सम्मान से श्री मशरू लाल खेर, अरावली सम्मान से सकारात्मक सोच, मानसिक दृढ़ता और साहस के दम पर शारीरिक विकलांगता पर विजय पाने वाली जयपुर की डेयर डेविल दीपा मलिक तथा मेवाड़ को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के क्षेत्र में गौरव दिलाने वाले श्री अशोक मेनारिया को सम्मानित किया गया। इसी तरह भामाशाह अलंकरण से वर्ष 2010 के 19 एवं वर्ष 2011 के 24 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, महाराणा राजसिंह अलंकरण से 2010 एवं वर्ष 2011 की श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए 5-5 विद्यार्थियों एवं महाराणा फतहसिंह सम्मान अलंकरण से 2010 के 22 एवं वर्ष 2011 के 37 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह का संचालन गोपाल सोनी एवं रूपा च्रकवर्ती ने किया।

नशे में धुत्त शराबी सडक पर सोया

0

live report – Abdul Latif

पुलिस ने बदल दिया थाना क्षेत्र

उदयपुर, एम.बी. कॉलेज चौराहे पर शराब के नशे में धुत्त युवक ने पुलिस की परेड करा दी। नशे में धुत्त युवक स$डक पर जाकर सो गया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद भी जब वह काबू में नहीं आया परेशान पुलिसकर्मियों ने उसे ऑटो में बिठाकर अपने थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में छु$डवा दिया।

घटना आज दोपहर की है। शराब के नशे में धुत्त एक युवक एम.बी. कॉमर्स कॉलेज के पास एक ब्यूटी पार्लर के बाहर बैठ गया। युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। इससे उसे कुछ भी होश नहीं था। क्षेत्रवासियों से उस पर पानी डाल उसका नशा कम करने की कोशिश की। इसके पश्चात युवक नशे की हालत में स$डक के बीच डिवाइडर के बैठ गया उसके कुछ देर बार वह स$डक पर ही सो गया। किसी अनहोनी से बचाने के लिए क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

करीब १५ मिनट के बाद पुलिस के दो जवान मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और उसे स$डक से हटाने का प्रयास किया। ब$डी मशक्कत के बाद उस शराबी युवक को पुलिस ने स$डक के एक किनारे कर दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की परंतु अत्यधिक शराब सेवन से वह किसी भी बात का जवाब नहीं दे पा रहा था। पुलिस जवानों ने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी जहां से उन्हें संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। पुलिस की मौजूदगी में ही शराबी युवक ने अपने कप$डे भी उतार दिए। इस पर पुलिस जवानों ने कुछ सख्ती बरती परंतु वह काबू में नहीं आया।

काप*ी देर मशक्कत के बाद थाने से संतोषप्रद जवाब नहीं मिला और संबंधित थाने की जीप शराबी युवक को लेने घटना स्थल पर नहीं पहुंची तो पुलिस के जवानों ने एक टेम्पों को रूकवाया और शराबी युवक को उसमें बिठा दिया। पुलिस जवान ने टेम्पों चालक को शराबी युवक को सूरजपोल क्षेत्र में छो$डने की बात कही।

इस तरह पुलिस जवानों ने शराबी युवक के मौजूदा हाल में भूपालपुरा थाना क्षेत्र लग रहा था जिसे उन्होंने टेम्पों में बिठाकर सूरजपोल क्षेत्र में भिजवा दिया। शराबी युवक को काबू में नहीं कर पाई पुलिस जवानों को अंत: में अपना थाना क्षेत्र बदलवाने का ही हथकंडा अपनाना प$डा।

Udaipur News File – 27.02.2012

लेकसिटी का तापमान फिर गिरा

ठंडी हुई रातें

उदयपुर, लेकसिटी के तापमान में एक बार पि*र गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों से शहर के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शहर को अधिकतम तापमान २६.६ डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान १४.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व गुरूवार को शहर का तापमान अधिकतम तापमान ३१.७ डिग्री था जो लगातार गिरकर २६ डिग्री पर पहुंच गया। लगातार मौसम में गिरावट के चलते रात्रि प्रहर में ठंडक महसूस की गई है। शहर की सापेक्षिक आद्र्रता ५७ जबकि आपेक्षित आद्र्रता २५ डिग्री दर्ज की गई। सोमवार को सूर्योदय ६ बजकर ५७ मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त १८ बजकर ३५ मिनट पर होगा।

 

आज से हुए हम एक-दूजे के लिए

सात फेरों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे सुथार के समाज के ६ जो$डे

उदयपुर, श्री विश्वकर्मा मेवा$डा सुथार समाज विकास संस्थान द्वारा आयोजित समाज के सामूहिक विवाह में ६ जो$डे परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह में करीब ६०००० से अधिक समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

 

महिलाओं द्वारा पाक कला का प्रदर्शन

किचन क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती निर्मला रही प्रथम

उदयपुर, सेलिब्रेशन मॉल में सटरडे सरप्राइज के तहत शनिवार को एलजी के साथ किचन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ५० महिलाओं ने अपनी पाक कला के कौशल को प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता के पूर्व हुई कूकिंग क्लास में महिलाओं ने माइक्रोवेव के प्रयोग से तीन व्यंजनों की रेसिपी सीखी। प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को माइक्रोवेव के प्रयोग से डिश बनानी थी। प्रतियोगियों द्वारा बनाए गए स्ट्राबेरी केक, कोकोनेट पूडिंग, शाही चिकन और पास्ता जैसे व्यंजन आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रतियोगिता की निर्णायक शहर की प्रमुख शेफ संगीता धार ने प्रतियोगियों के व्यंजन को उसके स्वाद बनाने की तकनीक और प्रस्तुतिकरण के आधार पर परखा। प्रतियोगिता की विजेता श्रीमती निर्मला, श्रीमती निकिता एवं श्रीमती निशा रही जिन्हें एलजी की और से पुरस्कृत किया गया।

 

 

ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडने का आव्हान

जिला कांग्रेस की बैठक में हुआ निर्णय

उदयपुर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय चेटक सर्कल पर रविवार को उदयपुर विधानसभा समन्वयक राम लाल गायरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

समन्वयक राम लाल गायरी ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निर्देशित करते हुए चरणबद्घ कार्यक्रम हाथ में लेने को कहा जिसमें १ मार्च से वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर २१ सदस्यों की वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें वे स्वयं उपस्थित रहेंगे। साथ ही सदस्यता अभियान को ३१ अक्टूबर तक पूरा करने एवं अधिक से अधिक ऊर्जावान लोगों को संगठन से जोडने की रणनीति बनाने को कहा

 

दस सूत्री मांग को लेकर कल औद्योगिक बंद का आव्हान

चिकित्सा एवं शिक्षा संस्था को बंद से रखा मुत्त*

उदयपुर, केन्द्र सरकार की आर्थिक एवं श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में सभी ११ केन्द्रीय संगठनों ने दस सूत्रीय मांगो को लेकर २८ प*रवरी को औद्योगिक बंद का आव्हान किया है।

संयोजक पी.एस.खिंची ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि समय समय पर केन्द्र सरकार को कई बार चेताया लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया इसलिए सभी ११ ट्रेड यूनियनों ने ३० साल बाद एक बार पि*र राज्य व्यापी औद्योगिक बंद का आव्हान किया है इससे पूर्व १९ जनवरी १९८२ को औद्योगिक बंद हुआ था। राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश श्रीमाली ने बताया कि २८ प*रवरी को १० बजे टाउनहाल से सभी कर्मचारियों की रैली निकलेगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्री पहुंचेगें। जहां प्रदश्रन के बाद सभा होगी। बंद को समर्थन सभी ने किया है। स्कूल और चिकित्सा की हडताल मे शामिल नहीं किया गया है। सुबह से शाम पांच बजे तक रोडवेज का भी चक्का जाम रहेगा। दवा प्रतिनिधियों ने भी हडताल का समर्थन किया है। देवास योजना में कार्यरत मजदूर भी अपना कार्य बंद रखेगें। सभी बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने भी बंद में समर्थन दिया है तथा बिजली श्रमिक संगठन और भारत की जनवादी नौजवान सभा का भी समर्थन रहेगा।

 

खान सदर निर्वाचित

उदयपुर। चमनपुरा स्थित जामा मस्जिद की कमेटी के चुनाव में मुजीबद्दीन खान (अज्जु भाई) को सदर चुना गया एवं सेकेर्टी गप*प*ार खान सहित अन्य कमेटी मेम्बरों के भी चुनाव सम्पन्न हुए।

 

बिजली कटौती बंद करने की मांग

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अयक्ष शारदा रोत ने छात्रों की परीक्षा के चलते बिजली कटौती बंद करने तथा विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले किसानों को पाले से हुई क्षति का मुआवजा दिलाने के लिये पत्र लिखा है।

 

कार नाले में गिरी, दो मेडिकल छात्रों की मृत्यु

तीन घायल

उदयपुर, गोवर्धन विलास स्वर्ण जयंति पार्क के सामने नाले में कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मृत्यु हो गई तथा ३ छात्र घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार तडके बलीचा से आ रही कार स्वर्ण जयंति पार्क के सामने नाले में जा गिरी। हादसे में भूपालपुरा निवासी रचित (२५) पुत्र डा.एम.एम.मंगल पंचवटी गोरवा बडौदा निवासी आनंद ठक्कर (२५) पुत्र महेश भाई, जलखेडा अहमदाबाद निवासी एल.डेम (२५) पुत्र ललित चन्द्र गोरवारोड सूरत निवासी चिराग (२५) पुत्र महेश अगवानी, बापू बाजार निवासी प्रियंक (२६) पुत्र प्रेम प्रकाश शर्मा गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाल एम बी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रचित, आनंद को मृत घोषित कर शव मोचेरी में रखवाया तथा शेष घायलों का उपचार प्रांरभ किया। पुलिस ने मृतको का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपूर्द किया। प्रांरभिक जांच में पता चला कि पांचो युवक आरएनटी मेडिकल कालेज में अध्ययनरत है सभी शनिवार रात डेढ बजे कार से बलीचा गये थे। रविवार तडके लौटते समय कार नाले में जा गिरी।

 

 

कुलपति चल वैजयन्ति प्रतियोगिता २९ से

उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा नवम शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल वैजयन्ति प्रतियोगिता २९ प*रवरी से ३ मार्च तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय क्षेत्राधीन विभिन्न ११ जिलो में स्थित अनुसंधान केन्द्रों, कर्मचारी खिलाडी भाग लेगें। उपरोत्त* जानकारी देते हुए शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष करण ङ्क्षसह शत्त*ावत ने बताया कि चार दिवसीय टूर्नामेंट में आयोज्य आठ प्रतियोगिता में लगभग १२ टीमें हिस्सा लेंगी।

 

मामूली बात पर मावली में तनाव

0

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

कस्बे में पुलिस बल तैनात

उदयपुर, जिले के मावली कस्बे में मोबाइल ठीक करवाने की बात को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच हुई मारपीट के बाद कस्बे में माहौल गर्मा गया। सूचना मिलने पर व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने बाजाद बंद कर आरोपियों की गिरप*तारी की मांग को लेकर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस ने दो बार हल्का बल प्रयोग करते हुए हुडदंगियों को खदेडा। पथराव में एसडीएम एवं पुलिस के जवानों को हल्की चोटे आई है।

मामले में कुछ लोगों को चिन्हित कर तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर मावली चौराहा पर स्थित सुरेश पुत्र नाहर ङ्क्षसह राजपूत निवासी गोवर्धनपुरा के मोबाइल दुकान पर मोनु व नईम नामक युवक मोबाइल ठीक करवाने आये जहां किसी बात को लेकर दोनो के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पर मोनू व नईम मौके से प*रार हो गये। मारपीट की घटना को लेकर व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने बाजाद बंद कर कस्बे के विद्यालय में आयोजित मुस्लिम महासभा सम्मान समारोह स्थल पहुंच के आरोपियों को गिरप*तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया तथा आयोजन स्थल में घुस जाने का प्रयास किया। इस पर मोके पर मौजुद पुलिस उपअधीक्षक वल्लभनगर मुकेश सांखला मय टीम ने हल्का बल प्रयोग कर हुडदंगियों को खदेडा। इस पर मौके पर पुलिस एवं स्थानिय जनप्रतिनिधियों के समझाईश करने पर कुछ लोग मौके से चले गए लेकिन कुछ मौके पर अडे रहे। इससे माहौल गर्माने की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर हेमन्त गेरा, जिला पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी मय जाप्ता ने मौके पर पहुंच हालात का निरीक्षण कर व्यापारियों ग्रामीणों को बदमाशों को गिरप*तार करने का आश्वासन दिया लेकिन सायं ४ बजे तक लोगों ने दुबारा आयोजन सािल में घुसने का प्रयास किया रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेडा तथा आयोजन सािल पर मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं के सामने सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस पर किये गये पथराव में एसडीएम मावली लाल ङ्क्षसह एवं ५-७ पुलिस के जवानों को मामूली चोटे आई है। पुलिस ने मामले में २५ से अधिक उपद्रवियों को चिन्हित कर तलाश शुरू की। मौके पर पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

श्रीश्री रविशंकर 9 को आऐंगे

उदयपुर, आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्रीश्री रवि शंकर ९ मार्च को उदयपुर आयेंगे तथा १० मार्च को बीएन कालेज ग्राउण्ड में आम जनता से ज्ञान, ध्यान, भजन के माध्यम से रूबरू होगें। आर्ट ऑप* लिविंग की बैंगलोर से आयी शिक्षिका ममता ने बताया कि १० मार्च को होने वाले सत्संग में उदयपुर संभाग व गुजरात से काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए खास तरह के कार्ड बनाये गये है जिन पर युवा अपने सवाल लिखेंगे ओर रवि शंकर उनके जवाब देगें। ममता ने बतायाकि १०मार्च को श्रीश्री रविशंकर पुरा दिन अलग-अलग समय में सभी समुदाय के लोगों एवं आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों आदि से मिलेगें।

फतहसागर पर हुई ’कयामत ही कयामत’ की शूटिंग

उदयपुर, शहर की ऐतिहासिक झील फतहसागर की पाल पर रविवार को फिल्म ’कयामत ही कयामत’ के शूटिंग के दृश्य फिल्माए गए।

जानकारी के अनुसार फतहसागर स्थित मुंबई बाजार वाले छोर पर आज ’कयामत ही कयामत’ के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया। इसमें नायिका बस के गेट पर मुस्कुराने के साथ नायक को रोमांटिक अंदाज में देखने के फिल्म फिल्माए गए। दृश्य को करीब ६-७ बार रिटेक किया गया। इसके पश्चात यूनिट के सदस्यों ने फतहसागर की पाल पर ही लंच लिया। बाद में फतहसागर के नेहरू पार्क में फिल्म के एक गाने की शूटिंग की गई। सोमवार को इस पि*ल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन हल्दीघाटी पर होगा। इस अवसर पर फतहसागर की पाल पर शूटिंग को देखने के लिए लोगों की भीड जमा हो गई एवं वहां वाहन लेकर आने वाले पर्यटकों को कुछ देर जाम का सामना करना पडा।

देश की सरकार शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने पर आमादा : डॉ.अनिल

0

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम

उदयपुर, ’’पिछले दो दशकों से केन्द्रीय और राज्य सरकारों द्वारा देश की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने तथा उसको कॉरपोरेट पंूजी के हित में बिकाऊ माल और मुनाप*ाखोरी का जरिया बनाने की नीति लागू की जा रही है।’’ यह विचार शनिवार को यहां लेकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित ’’प्रेस से मिलिए’’ कार्यक्रम में अखिल भारत शिक्षा अधिकार मंच के अध्यक्ष प्रो.अनिल सदगोपाल ने व्यत्त* किए। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नीति एक ओर तो भारतीय संविधान के सिद्घान्तों और मूल्यों का उल्लघंन कर रही है और दूसरी ओर विश्व बैंक और विश्व व्यापार संगठन -गैट्स के एजेन्डे को आगे ब$ढा रही है। डॉ.अनिल ने कहाकि शिक्षा के बेलगाम मंहगी होने से उसमें गैर बराबरी ओर भेदभाव बढ रहा है। जो संविधान के अनुच्छेद १४ व १५ के विरूद्घ है। इस प्रकार की व्यवस्था से दलित, आदिवासी, पिछडे वर्ग एवं मुस्लिम समाज के बच्चे और युवा जो देश की ८० प्रतिशत जनता है स्कूली एवं उच्च शिक्षा दोनो से वंचित रह जाएंगे।

डॉ.अनिल ने कहा कि पाठयचर्चा (करीमुलम) में निहित ज्ञान का मकसद सामाजिक विकास करने की बजाय दुनिया के बाजार के लिए गुलाम कामगारो की प*ौज खडा करना हो गया है जो कार्पोरेट पूंजी के अबाध,लालच लूट और मुनाप*ाखोरी का जरिया बन रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकार मंच विगत ३ वर्षो से इन नीतियों के विरूद्घ अभियान चला रहा है जिसका मुख्य उदेश्य शिक्षा में हर प्रकार के व्यापार को बंद कराना तथा ’के.जी. से पी.सी.’ तक सभी को मुप*त एवं गुणवत्ता पूर्ण गांरटी दिलाना है।