9 साल का लड़का अपनी रचनात्मकता के लिए हुआ मशहूर, इजरायल को देता है चुनौती

0

पोस्ट न्यूज़। फिलिस्तीन के ९ साल का एक लड़का इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। ओनियन यानी प्याज का मास्क लगाए यह लड़का इज़राइल को चुनौती देता हुआ नज़र आता है। ‘अनियन मास्क’ पहने लड़के की तस्वीर वायरल हो गई है। 9 साल के इस लड़के का नाम है मोहम्मद अय्यश, मोहम्मद अय्यश इजरायल से अपने पुरखों की जमीन वापस चाहता है”

9 साल के फिलिस्तीनी नागरिक मोहम्मद अय्यश दुनिया भर में मशहूर हुआ है अपने प्याज मास्क की वजह से । ‘अनियन मास्क’ पहने लड़के की तस्वीर वायरल हो गई है। आंसू गैस से बचने के लिए मोहम्मद ने अपने हाथों से ये मास्क बनाया था। प्याज का मास्क बनाना मोहम्मद अय्यश ने अपने पिता से सीखा। तस्वीर वायरल होने के बाद 9 साल के लड़के को हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह ने सम्मानित किया और उसकी बहादुरी की तारीफ भी की। आप को यहां ये बता दें कि अमरीकी विदेश विभाग ने हाल ही में हमास नेता इस्माइल हनियेह का नाम आतंकवादी सूची में शामिल किया है। मोहम्मद अय्यश का कहना है कि वो इजरायली सेना से नहीं डरता है। उसका सपना है कि वह इजरायस से अपने पुरखों की जमीन वापस चाहता हैं। वैसे इजरायल और गाजा पट्‌टी की सीमा पर फिलस्तीनी प्रदर्शनकारी आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए अपने हाथों से बना मास्क पहन रहे हैं। जो काफी रचनात्मक और आकर्षित नजर आते हैं।

देखिये विडियो 

https://youtu.be/fVsH7pRlhIc

ट्राफिक पुलिस पर दबंगई दिखाती महिला का वीडियो हो रहा है वायरल।

0

तेलंगाना के हैदराबाद का यह वीडियो जिसमे एक महिला पुलिस वाले पर चिल्लाती हुई दिख रही है काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई गयी महिला का नाम व् पता तो नहीं पता लेकिन स्थानीय खबरों की माने तो यह वीडियो १२ अप्रेल का है और
सरेराह सड़क पर उस समय हंगामा मच गया, जब सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला को रोका. महिला इस बात से झल्ला गई और सड़क पर हंगामा करने लगी. जानकारी के मुताबिक ये घटना शहर के मलकपेट इलाके की है. बताया जा रहा है कि महिला एक शख्स के साथ स्कूटी पर जा रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस वालों ने उन्हें रोका और स्कूटी की चाबी निकाल ली. बस इसी बात पर महिला का गुस्सा फूट पड़ा. महिला ने सड़क पर सरेआम दबंगई दिखाते हुए चिखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. उसी दरम्यान किसी ने महिला के हंगामे का वीडियो बना लिया. महिला सरेआम ट्रैफिक पुलिसवालों को हड़काती रही, लेकिन उसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस वाले नहीं माने तो महिला ने सामने खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले पर स्कूटी चढ़ा दी. जिसके बाद पुलिस ने उसके स्कूटी की चाबी निकाल ली. हंगामें के दौरान महिला बार-बार कहती रही कि उसका बच्चा अस्पताल में है, लेकिन ट्रैफिक वाले अपनी बात पर अड़े रहे और महिला उन पर अपनी भड़ास निकालती रही

देखिये विडियो 

https://youtu.be/1Wp7KAtaQ-8

महिला पुलिस अधिकारी ने बताई कठुआ रेप केस सॉल्व करने आई ये परेशानियां, इस तरह लोग करते थे परेशान

0

आसिफा रेप केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। साथ ही साथ हर आदमी, सेलेब्रिटी और बच्चियां भी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस केस में 8 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में सोमवार को दो अदालतों में सुनवाई हुई।

जम्मू की जिला अदालत में आठ में से सात आरोपियों को पेश किया गया। इस मामले में जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की स्पेशल इंवेशटिगेशन टीम (SIT) में शामिल इकलौती महिला श्वेताम्बरी शर्मा ने मीडिया को बताया कि इस केस को सॉल्व करने के लिए उनके सामने कई कठिनाइयां आईं, कई बार उन्हें परेशान किया गया और लोकल के लोगों ने केस छोड़ने के लिए मजबूर भी किया।

केस छोड़ने के लिए किया मजबूर…

– श्वेताम्बरी शर्मा ने बताया कि लड़की के रेप और हत्या करने के बाद टीम को जिन लोगों पर शक था उन्होंने और उनके रिलेटिव्स ने कई बार जांच में अड़चनें पैदा कीं।

– साथ ही साथ कई बार उन पर और टीम पर गलत आरोप लगाए और कई बार अलग-अलग तरीके से हमें केस छोड़ने के लिए मजबूर किया।

– श्वेताम्बरी के मुताबिक उनके लिए वो सबसे मुश्किल समय था जब उन्हें पता चला था कि पुलिस ने ही मामले को दबाने के लिए पैसे लिए थे।

– आगे बताया कि उन पर काफी बार जातिगत दबाव भी बनाया गया कि जिस बच्ची का मर्डर हुआ है वो मुस्लिम थी और अधिकतर आरोपी ब्राहम्ण थे। उनसे कहा गया कि वे भी ब्राहम्ण हैं और उन्हें आरोपियों को सामने नहीं लाना चाहिए।

– जब विरोधियों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं तो वे लोग डंडे लेकर रोड पर आ गए। रैलियां निकालने लगे और तरह-तरह से धमकाने लगे, लेकिन उन्होंने हिम्मत रखी और आरोपियों को उनके मुकाम तक पहुंचाया।

कौन हैं श्वेताम्बरी शर्मा

– 2012 में श्वेताम्बरी ने पुलिस ज्वाइन की थी। माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी और जम्मू विश्वविद्यालय से स्टडी की और साथ में मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की।

– पुलिस में आने के बाद भी उन्होंने अपनी स्टडी जारी रखी और PHD की।

रातों की नींद उड़ गई थी

– श्वेताम्बरी ने कहा कि केस के समय उनकी रातों की नींद उड़ गई थी लेकिन इस केस की नवरात्र में जांच शुरू की तो मां दुर्गा ने हमारी केस सॉल्व करने में हेल्प की।

– आगे बताया कि केस सॉल्व करने और मामले की तह तक जाने के लिए मैं कई रातों तक नहीं सोई।

– मैं अपने बच्चों और फैमिली को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाई। बेटे के एग्जाम चल रहे थे लेकिन उनको पढ़ाने तक का मेरे पास समय नहीं था।

– लेकिन मुझे खुशी है कि किसी न किसी तरह हम और हमारी टीम ने इस केस को सॉल्व किया और आरोपियों को कोर्ट तक पहुंचाया।

देखिये विडियो 

https://youtu.be/0veRJIxccrY

 

क्या है मामला?

– पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, कठुआ जिले के रासना गांव में अल्पसंख्यक बकरवाल समुदाय की 8 साल की बच्ची से जनवरी में बंधक बनाकर कई दिनों तक गैंगरेप किया गया। बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

– इस मामले में गांव के एक मंदिर के 60 साल के सेवादार सांझी राम समेत 8 लोग आरोपी हैं। इनमें एक (सांझी राम का भतीजा) नाबालिग है। सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

– 10 अप्रैल को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। तब वकीलों ने पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने से रोका। इसके बाद ही इस मामले ने तूल पकड़ा।

उदयपुर सहित प्रदेशभर में एक साथ 26 नए कोर्ट खोलने के आदेश जारी

0

2 एमएसीटी, 6 स्पेशल कोर्ट एनआईए, 7 जेएम और 11 एसीजेएम कोर्ट की अधिसूचना
जयपुर में तीन, जोधपुर, उदयपुर एवं भीलवाड़ा में एक-एक एनआई एक्ट स्पेशल कोर्ट 

सरकार ने सोमवार को एक साथ 26 नई अदालतें खोले जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी। जयपुर में तीन और जोधपुर, उदयपुर एवं भीलवाड़ा में एनआई एक्ट के लिए एक-एक स्पेशल कोर्ट खोलने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में जिन अदालतों को खोलने की घोषणा की गई है उनमें दो एमएसीटी, सात जेएम और 11 एसीजेएम कोर्ट शामिल हैं। विधि विभाग के संयुक्त सचिव डा. कैलाश चंद्र अटवासिया के अनुसार इन सभी अदालतों की स्थापना के लिए आवश्यक बजट और पीठासीन अधिकारी सहित तय स्टाफ की भी स्वीकृतियां जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट के दौरान प्रदेश में 36 नई अदालतें खोलने की घोषणा की थी। इनमें से 26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। दस एडीजे कोर्ट की अधिसूचना भी आने वाले दिनों में जारी किए जाने की संभावना है।
जयपुर, आमेर सहित प्रदेश में 11 एसीजेएम
इसी तरह वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट-23 जयपुर महानगर आमेर और जयपुर महानगर-24 के लिए पीठासीन अधिकारी, स्टेनोग्राफर व रीडर के दो-दो, कनिष्ठ लिपिक के छह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चार पदों सहित कुल 16 पदों की स्वीकृति दी है। इसी तरह वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहरोड़, गुड़ामालानी, कामां, नगर, सरदारशहर, किशनगढ़-रेनवाल, पिलानी पीपाड़ एवं फलौदी के लिए पीठासीन अधिकारी, स्टेनोग्राफर एवं रीडर के नौ-नौ, कनिष्ठ लिपिक के 54 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 72 पदों सहित 153 पदों की स्वीकृति दी है। न्यायालयों मे फर्नीचर एवं टेलीफोन के लिए प्रत्येक न्यायालय के तीन लाख दो हजार रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।
सूरतगढ़, फलौदी, बाड़मेर, नीमकाथाना व गुड़ामालानी में सिविल न्यायालय
विधि विभाग के अनुसार जयपुर महानगर में अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर महानगर मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-36 एवं 37 के लिए पीठासीन अधिकारी सहित 18 पदों की स्वीकृति दी गई है। सूरतगढ़, फलौदी, बाड़मेर, नीमकाथाना एवं गुड़ामालानी में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों की अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इनके लिए पीठासीन अधिकारियों सहित 95 पदों की स्वीकृति दी है।
बूंदी व भीलवाड़ा में एमएसीटी कोर्ट
विधि विभाग ने भीलवाड़ा में नवसृजित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संख्या-दो और बूंदी में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संख्या- दो के सृजन की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इन अदालतों के लिए पीठासीन अधिकारी, शीघ्रलिपिक ग्रेड-दो, रीडर एवं कनिष्ठ लेखाकार के दो-दो पद, कनिष्ठ लिपिक के 6 पद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 12 पदों सहित 26 पदों की स्वीकृति दी है। ऑफिस स्थापित करने के लिए प्रत्येक कोर्ट को चार लाख 82 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। हाईकोर्ट की ओर से अंतरित प्रकरण यह अदालतें सुनेगी।

सर्वार्थसिद्धि योग 18 अप्रेल को, हर कार्य रहेगा अक्षय

0

वैशाख शुल्क तृतीया पर बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग में अक्षय तृतीया (आखातीज) श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया गया कोई भी कार्य अक्षय रहता है और उसका 100 फल मिलता है। साथ ही अक्षय तृतीया को सोने के आभूषण खरीदने सहित जमीन, मकान, वाहन, वस्त्र आदि की गई खरीदारी के लिए भी अतिशुभ व फलदायी माना गया है। दूसरी ओर, मंदिरों में भी आखातीज महोत्सव मनाए जाएंगे। प्राचीन मंदिर आमेर रोड स्थित बद्री नारायण जी डूंगरी में वार्षिक मेला भरेगा। इस दिन किया गया दान, स्नान, जप, हवन, तर्पण, श्राद्ध का फल भी अक्षय रहेगा। इसके साथ ही नए संवत्सर का पहला व अबूझ सावा होने से विवाह, गृह प्रवेश, गृह आरंभ आदि शुभ व मांगलिक कार्य भी बिना मुहूर्त के किए जा सकेंगे। उधर, बद्रीनाथ व केदारनाथ के पट भी आखातीज को ही खुलेंगे।
आभूषण, वाहन, जमीन, गृह आदि की खरीदारी के लिए अति उत्तम व शुभ दिन, दान, स्नान का सौ गुना फल
पूरा दिन है खरीदारी के लिए श्रेष्ठ
ज्योतिषशास्त्री पं. दिनेश मिश्रा के अनुसार यूं तो अक्षय तृतीया का पूरा दिन ही शुभ कार्यों व खरीदारी के लिए श्रेष्ठ रहेगा। फिर भी इन मुहूर्तों में वस्तु विशेष की खरीदारी व शुभ कार्य करने से अक्षय फल मिलेगा। फिर भी जमीन, मकान, दुकान के लिए सुबह 8:15 से रात तक, आभूषण, वाहन, वस्त्र के लिए 10:51 से रात तक, सजावट, फर्नीचर के सुबह 11:15 से शाम 6:48 तक और इलेक्ट्रिक सामान, मशीनरी के लिए दोपहर 3:40 से शुभ मुहूर्त है।
बन रहे हैं कई योग | सूर्योदय से लेकर दिनभर सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। कृतिका नक्षत्र रात 12:27 तक रहेगा। फिर रोहिणी नक्षत्र आएगा। ये नक्षत्र लोगों के लिए खासा शुभ है।इसके साथ ही रात 12:27 से अगले दिन तक रवि योग भी रहेगा।
यह है विशेष महत्व
भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को अज्ञातवास के दौरान अक्षयपात्र प्रदान किया था। वहीं, अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के अवतरण की तिथि भी है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। यह तिथि सदैव स्थायी रहती है। पंचांग में इसका कभी क्षय नहीं होता है। इस वजह से इसे ईश्वर की तिथि माना गया है। इसी दिन वृंदावन में बांकेबिहारीजी के चरणों दर्शन भी होंगे। सिर्फ इसी दिन भगवान विष्णु का अक्षत से पूजन होता है, अन्यथा विष्णु पूजन में अक्षत निषेध रहता है। इस दिन पंखा, चप्पल, सोना, चांदी, तांबा, छाता, गाय, कलश, जल से भरा बर्तन, स्वर्ण घड़ा, कुल्हड़ आदि मंदिर में दान किया जा सकता है।

चार राज्यों एमपी, गुजरात और बिहार में नगदी का संकट .

0

गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में नगदी का संकट पैदा हो गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक बैंक अफसर का कहना है कि रिजर्व बैंक की ओर से नकदी का प्रवाह घटने की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं। इसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकारें भी आरबीआई के संपर्क में हैं। उधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बाजार से 2000 रुपए के नोट गायब हो रहे हैं। इस बारे में उन्होंने केंद्र सरकार से बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इससे सख्ती से निपटेगी।

राज्य में कुछ जगह एटीएम में नोटों की कमी

– मध्य प्रदेश के शाजापुर में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “नोटबंदी से पहले 15 लाख करोड़ रुपए की नगदी चलन में थी। इस प्रक्रिया (नोटबंदी) के बाद यह बढ़कर 16 लाख 50 हजार करोड़ रुपए हो गई, लेकिन बाजार से 2000 का नोट गायब हो रहा है।”

– मुख्यमंत्री राज्य में कुछ स्थानों पर एटीएम में पैसों की कमी की खबरों का जिक्र कर रहे थे।

सरकार इससे सख्ती से निपटेगी

– मुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन दो-दो हजार के नोट कहां जा रहे हैं, कौन दबाकर रख रहा है, कौन नकदी की कमी पैदा कर रहा है। यह षड्यंत्र है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि दिक्कतें पैदा हों। सरकार इससे सख्ती से निपटेगी।”

– शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्र सरकार के सामने भी उठाया है।

बिहार-झारखंड में बैंक चेस्ट में कैपेसिटी से 80% कम नगदी

– बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने नगदी की कमी के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
– उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड में स्टेट बैंक के 110 करेंसी चेस्ट हैं, जिनकी क्षमता 12 हजार करोड़ रुपए की है, लेकिन यहां नकदी की उपलब्धता सिर्फ ढाई हजार करोड़ रुपए ही है। यानी कैपेसिटी से 80% कम नोट हैं।
– सिंह ने कहा कि मार्च 2018 में करेंसी चेस्टों की बैलेंस शीट के मुताबिक, बैंकों में 2000 रुपए के नोटों की संख्या कुल रकम का औसतन 10% ही रह गई है, जबकि कुल नगदी में इनकी 50% हिस्सेदारी है।

गुजरात में भी नगदी की दिक्कत
– उधर, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गुजरात में भी बैंकों में नगदी की किल्लत हो रही है।
– करीब 10 दिन पहले यह परेशानी उत्तर गुजरात से शुरू हुई, लेकिन अब पूरे राज्य में इसका असर है।
– यहां तक कि बैंकों ने नकदी निकालने की सीमा तय कर दी है। ज्यादातर एटीएम में पैसा नहीं है।
– शादी और किसानों को फसल के भुगतान का वक्त होने की वजह से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन पूर्ण – केदार गुप्ता सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष एवं डॉ. काजल संयोजक के पुरस्कार से सम्मानित

0

उदयपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सिलीगुड़ी में आयोजित हुआ जिसमे विभिन्न आयोजन के साथ मंच के राष्ट्रिय पुरस्कारों की घोषणा भी की गयी जिसमे डॉक्टर काजल वर्मा सर्वश्रेष्ठ संयोजक व् केदार गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन सिलीगुड़ी में 12 अप्रेल से 15 अप्रेल के बिच आयोजित किया गया। अधिवेशन में देश भर से मंच से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन के दौरान स्वच्छ भारत अभियान सत्र, मिशन कैन्सर कंट्रोल सत्र, नारी चेतना सत्र, राजनैतिक सत्र, उद्यमशीलता सत्र आयोजित किये गए। इसके अलावा सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जिसमे सभी में शानदार प्रस्तुतियां दी। अधिवेशन के आखिर दिन युवा रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे मंच से जुड़े सामजिक सरोकार के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया, विभिन्न प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा भी की गयी। इन पुरस्कारों में राजस्थान की मिशन कैन्सर कंट्रोल की प्रांतीय संयोजक डॉक्टर काजल वर्मा को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ संयोजक का महत्वपूर्ण पुरस्कार दिया गया। राजस्थान प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष केदार गुप्ता को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया गया, साथ ही साथ उन्हें प्रतिष्ठित नवरत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। राजस्थान की कई कई शाखाओं को उत्कृष्ट कार्य करने विशेष सम्मान व् पुरस्कार दिया गया।

“ओक्टूबर” केवल प्यार के एहसास को धीमें धीमे जगाती फ़िल्म – इदरीस खत्री

कुछ फिल्मे प्रेम आधारित होती है और कुछ फिल्मे प्यार की होती है तो यह फ़िल्म प्यार की कहानी है,
लेकिन जब भी लेखक निर्देशक जटिलताओं के साध प्यार की कहानी पेश करते है तो अत्यधिक संवेदनाओं (इमोशन्स),के चक्कर मे अवसाद(डिप्रेशन) परोस देते है.
गुलज़ार साहब का एक गाना है “सिर्फ एहसास है इसे रूह से महसूस करो प्यार को छू के कोई नाम न दो” यह पक्तियां बरबस ही याद आ गई फ़िल्म देखते हुए .
सुजीत सरकार विकी डोनर, मद्रास कैफे, पीकू, पिंक के नाम ज़हन में दौड़ने लगते है वही लेखिका जूही चतुर्वेदी विकी डोनर, पीकू, मद्रास कैफे लिख चुकी है. दोनो की जोड़ी भी शानदार रही है. तो इस बार भी उम्मीद एक विशेष फ़िल्म की थी जो कि पूरी तो होती है लेकिन धीमी गति से और धीमी गति की होती है उसके दर्शक सिमट जाते है एक वर्ग विशेष तक ही फ़िल्म सिमट जाती है
कहानी :- एक लड़का डेन(वरुण) बहुत ही लापरवाह होने के साथ उसे यह भी नही कि वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और इन्टरशिप के दौरान वह एक पांच सितारा होटल पहुचता है लेकिन अनुशासन हीनता ओर लापरवाही के चलते उसे वहा से बार बार निकाल दिए जाने की वार्निंग मिलती है.
वही उसकी साथी स्टूडेंट शिवली(बनिता संधू) डेन के बिल्कुल विपरीत है वह अनुशासित और कर्मठ है अपने काम को लेकर, विपरीत स्वभाव के दो लोग साथ होते है तो प्रेम पनपना स्वभाविक ही है, दोनों के बीच प्रेम की बहुत महीन लाइन खिच जाती है और एक दिन शिवली हादसे का शिकार हो जाती है और वह कोमा में चली जाती है फिर डेन की ज़िंदगी मे प्यार की जगह महसूस होती है और वह अपने प्यार को पाने के लिए क्या क्या त्याग, समर्पण, और कोशिशें करता है यह पक्ष भी लाजवाब है
कभी कभी ज्यादा संवेदनाए(इमोशनल)होना अवसाद(डिप्रेशन)की तरफ ले जाते है बस रह रह कर यही महसूस होता रहा फ़िल्म के दूसरे भाग में साथ ही फ़िल्म गुज़ारिश की याद ताजा होती रही. लेकिन जिस खूबसूरती से सुजीत ने प्यारकी कहानी को दिखया है वह लाजवाब है. फ़िल्म को रफ्तार धीमी लगती है लेकिन तीर निशाने पर पहुच जाता है. शांतनु मोइत्रा का पार्श्व संगीत भी धीमे धीमे दिल तक पहुचता है .
बुरा पक्ष
फ़िल्म केवल कुछ नोजवानो को पसन्द आएगी क्योकि रफ्तार ओर पटकथा बहुत ही धीमा है फ़िल्म का बजट फ़िल्म निकाल लेगी ओर जैसी धीमी रफ्तार की फ़िल्म है वेसे ही धीमे धीमे जनता को खिंचेगी
*मेरी तरफ से फ़िल्म को 3 स्टार*
कलाकार :- वरूण धवन, बनिता संधू, गीतांजलि राव,
संगीत :-शांतनू मोएत्रा
अबधि :- 1 घण्टा 55 मिंट
फिल्म समीक्षक – इदरीस खत्री

 

समीक्षक -इदरीस खत्री

 

 

 

यह विडियो देखिये

https://www.youtube.com/watch?v=5LDOfHn5e7U&t=22s

स्मार्ट सिटी के सबसे व्यस्त मार्केट में एक करोड़ पंद्रह लाख की चोरी, शातिरों ने चाबी लगाकर खोले ताले, सीसीटीवी कैमरों के साथ डीवीआर तक ले भागे।

उदयपुर के सूरजपोल थाना इलाके के बापू बाजार में शनिवार को बदमाशों ने चोरी की बडी वारदात को अंजाम देते हुए एक करोड़ पंद्रह लाख के सौने – चांदी के जैवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर लिया। बदमाशो ने नाड़ाखाड़ा स्थित एक एम्पोरियम से करीब 15 लाख की नगदी के साथ एक करोड रूपए मुल्य के सोने के जेवर और डायमंड चुराकर सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह वारदात शहर के सबसे बडे मार्केट बापूबाजार स्थित सिल्वर एम्पोरियम में हुई है। आपको बता दे कि चोरी की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश षाॅरूम की चाबी से ही एम्पोरियम के सभी तालों को खोलकर अन्दर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने लॉकर और सेल्फ तोडकर लाखों की नगदी, सोने के जेवर और डायमण्ड पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को ही चूरा लिया। चोरी की वारदात का पता मालिक को सुबह एम्पोरियम पहुंचने पर चला। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। वहीं बदमाशों ने जिस शातिराना अंदाज से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, ऐसे में पुलिस को पूरे मामले में किसी परिचित के शामिल होना अंदेशा है। सूचना मिलते ही चैम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी सहित कई व्यापारी भी मौके पर पंहुच गए और पुलिस के आलाधिकारियों से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की।

विडियो देखिये

https://www.youtube.com/watch?v=5LDOfHn5e7U&t=22s

सिरफिरे आशिक की करतूत, एक तरफा प्रेम के चलते पार कर दी सारी हदें

1

जयपुर में बलात्कार का एक मामला सामने आया है जिसमे शादी के लिए मना करने पर एक युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। उससे मारपीट की और उसे बंधक बनाकर उसका रेप कर डाला। उसे जान से मारने तक की कोशिश की। बाद में युवती ने जैसे तैसे खुद को युवक के बंधन से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच मानसरोवर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती ने नवीन यादव नाम के एक युवक पर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसकी कुछ दिन पहले नवीन नाम के युवक से जान पहचान हुई थी। जान पहचान के बाद कुछ बातचीत हुई तो नवीन ने शादी करने के लिए परेशान करना शुरु कर दिया। शादी का दबाव बनाने के साथ ही नवीन ने होटल और रुम में जाने की बातें करना शुरु कर दिया। जब युवती ने मना किया तो उसे बीच रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। युवती ने आरोप लगाया है कि वह उसे पत्रकार कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गया। गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी और रेप किया। रेप के बाद शादी करने का दबाव बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवीन से उसकी बात फोन पर हुई थी। उसके बाद किसी न किसी काम से नवीन उससे फोन पर बात करने लगा। युवती ने कई बार नवीन को मना भी किया लेकिन वह नहीं माना और दोस्ती करने, घुमने का दबाव बनाता रहा। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी नवीन नए नंबर से फोन करने लगा। जब एक बार बीच रास्ते पर मिला तो उसका हाथ भी पकड़ा और साथ ले जाने की कोशिश भी की। युवती ने जैसे-तैसे उससे पीछा छुड़ाया। लेकिन पिछले दिनों तो उसने सारी हदें ही पार कर डाली। युवती अभी तक सदमे में है।

यह विडियो भी देखिये

https://www.youtube.com/watch?v=5LDOfHn5e7U&t=22s